सैमसंग ब्रांड का यह टीवी 55 इंच की स्क्रीन साइज़ में आता है जिसे आप मध्यम आकार के कमरे में लगा सकते हैं। इसमें फिल्ममेकर मोड मिलता है जो मूवी देखने के अनुभव को भी बेहतर कर सकता है। इस Samsung टीवी में मोशन एक्सीलरेटर फीचर मिलता है जो तेज गति से चलने वाले वीडियो को साफ़ करके पेश कर सकता है। इसमें क्वांटम 4K प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो वीडियो को बिना किसी रुकावट के चलाने में मदद करता है। इसमें 100 से ज्यादा फ्री चैनल दिया गया है, जिसके जरिए आप विभिन्न कंटेंट को आसानी से देख सकते हैं। इसमें 4K रेजॉल्यूशन मिलता है जो साफ़ फोटो और वीडियो देखा सकता है। इसमें अलग-अलग प्रकार की कनेक्टिविटी जैसे कि HDMI, USB, वाई-फाई, ब्लूटूथ मिलती है जिनकी मदद से आप किसी भी स्मार्ट डिवाइस को इस टीवी से वायरलेस या वायर से जोड़ सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- ब्रांड - Samsung
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 50 Hz
- स्पेशल फ़ीचर - Q4 AI प्रोसेसर, एंडलेस फ्री कंटेंट, 4K अपस्केलिंगQ4 AI प्रोसेसर
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- इसमें मोबाइल टू टीवी मिररिंग की सुविधा दी गई है जिसकी वजह से आप अपने फ़ोन की स्क्रीन को टीवी से शेयर कर सकते हैं।
- यह टीवी अलग-अलग प्रकार के OTT ऐप जैसे कि यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, ZEE5 को सपोर्ट करता है जिसकी वजह से आप विभिन्न तरह के कंटेंट को आसानी से देख सकते हैं।
- इसमें मल्टीपल व्यू मिलता है जिससे एक स्क्रीन पर 2 वीडियो देख सकते है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर का कहना यह है कि इसमें मिलने वाला रिमोट सही से काम नहीं कर रहा है।
किस कमरे के लिए उपयुक्त है?
- इस स्क्रीन साइज वाले टीवी को आप 150 से 250 वर्ग फुट तक के कमरे में लगा सकते हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए गैजेट गली पर क्लिक कर सकते हैं।