क्या आप एक आईफोन या फिर एंड्राइड यूजर हैं? जो साल 2026 में एक शानदार स्मार्टवॉच लेने का सोच रहे हैं? अब जब बात बढ़िया स्मार्टवॉच की होती है तो सबसे पहले नाम Apple कंपनी की घड़ियों का आता है, लेकिन इनके साथ अधिकतर लोगों को दिक्कत बजट को लेकर आती है। अब ऐसे में हम आपके लिए 5 ऐसी Smartwatch Brands लेकर आए हैं जो अपने फीचर्स से एप्प्ल को टक्कर दे रही हैं। इस लिस्ट में आपको Samsung Galaxy Watch8, Google Pixel Watch, Garmin Fenix 8, Huawei Watch FIT 4 और Amazfit Balance जैसे मॉडल्स देखने को मिलने वाले हैं। लेकिन इनकी खासियतों के बारे में जानने से पहले एक बार हम Apple Watch के फीचर्स पर भी नजर डाल लेते हैं।
एप्प्ल वॉच में मिलने वाली खासियतें:
इन वॉच में आपको दमदार बैटरी लाइफ मिलती है, जिनको एक बार चार्ज करने के बाद लंबे समय तक दोबारा चार्ज करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। साथ ही, इनमें आपको ECG, टेंपरेचर सेंसिंग, स्लीप ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो आपके हेल्थ पर बराबर नज़र रखने में मदद कर सकती हैं। इतना ही नहीं, इनमें बिल्ट-इन GPS दिया गया है, जिसकी वजह से आप आसानी से ऑफलाइन लोकेशन का पता कर सकते हैं।
वो 5 घड़ियां जो साल 2026 में दे रही हैं एप्प्ल वॉच को टक्कर:
- Samsung Galaxy Watch8: यह घड़ी एप्पल वॉच को इसलिए टक्कर दे रही है क्योंकि इसमें गैलेक्सी AI स्वास्थ्य और फिटनेस की सुविधा मिल रही है, जिसकी वजह से आप अपने स्वास्थ्य पर एडवांस्ड तरीके से नजर रख सकते हैं। इसके अलावा इसकी बैटरी लाइफ भी पहले के मॉडल्स के मुकाबले बेहतर है।
- Google Pixel Watch: इसमें गूगल असिस्टेंट की सुविधा मिलती है, जैसे कि एप्पल की घड़ियों में Siri शामिल होती है। जिसकी वजह से आप बोलकर Google Pixel Watch को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। साथ ही यह बजट में भी एप्पल से कम है।
- Garmin Fenix 8: इस घड़ी में 24/7 हेल्थ मॉनिटर के साथ हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं जो इस घड़ी को एप्पल वॉच जितना बेहतर बनाते हैं।
- Huawei Watch FIT 4: इसमें लार्ज साइज़ की स्क्रीन मिलती है जो ओएलईडी डिस्प्ले के साथ आती है। इसे 3D डिज़ाइन में बनाया गया है, जिससे यह देखने में काफी आकर्षक लगती है। इसके अलावा, यह घड़ी बजट में भी एप्पल से कम है।
- Amazfit Balance: यह घड़ी दमदार बैटरी लाइफ देती है, साथ ही इसमें AI पावर्ड ट्रैकिंग प्लान्स मिलते हैं जो आपके ट्रैक पर गाइड का काम कर सकते हैं। साथ ही इसमें GPS की सुविधा मिलती है, जिसकी वजह से आप ऑफलाइन भी लोकेशन का पता कर सकते हैं।
गैजेट गली पर क्लिक करके इस तरह के लेख पढ़ सकते हैं।
