Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंगज्यादा क्षमता वाले 5 हायरटॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर्स के

भारत में मिलने वाले 10 बेहतरीन TVs, देखें Sony, Samsung, LG जैसे मशहूर ब्रांड्स के विकल्प

अगर आप भारत में मिलने वाले बढ़िया टीवी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां पर 10 अलग-अलग ब्रांड जैसे कि Sony, Samsung, LG, Hisense, TCL आदि के बारे में जानकारी दी गई है जिनको ध्यान में रखते हुए खुद के लिए दमदार विकल्प का चयन कर सकते हैं। ये सभी टीवी अपनी क्वालिटी और फीचर्स के लिए जाने जाते हैं।

10 अलग-अलग ब्रांड के टीवी
10 अलग-अलग ब्रांड के टीवी

क्या आप भारत में सबसे ज्यादा मिलने वाले ब्रांड का टीवी अपने घर के लिए लेने के बारे में सोच रहे हैं? तो बता दें कि बाज़ार में इतने सारे विकल्प मौजूद हैं जिनमें से खुद के लिए एक का चुनाव करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में यहां पर हम आपके लिए Haier, Sony, Samsung, TCL, LG, Hisense, Xiaomi, Vu, Philips और acer ब्रांड के मॉडल लेकर आए हैं जिनमें आपको शानदार पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड परफॉर्मेंस और अलग-अलग प्रकार के स्मार्ट फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। बता दें कि ये सभी टीवी विभिन्न स्क्रीन साइज में उपलब्ध हैं जिनमें आपको HDR, डॉल्बी विजन जैसी कई डिस्प्ले फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इनमें ऑडियो के लिए क्रिकेट और सिनेमा साउंड मोड, डॉल्बी ऑडियो जैसे फीचर्स मिलते हैं जो इन्हें काफी खास बनाते हैं। इतना ही नहीं इनमें आपको गूगल असिस्टेंट की भी सुविधा देखने को मिलती है जिसकी मदद से आप बोल कर इसके फीचर्स को बदलने के साथ ऑन और ऑफ भी कर सकते हैं। साथ ही इनमें से कुछ टीवी में गेम खेलने के लिए भी कई तरह के फीचर्स मिलते हैं, जैसे कि ALLM, गेम मेनू जो गेम खेलने के अनुभव को शानदार कर सकते हैं।

भारत में मिलने वाले 10 टीवी ब्रांड, जाने क्यों हैं मशहूर

  • Haier (हायर): यह टीवी कम कीमत में दमदार फीचर्स और ऑडियो क्वालिटी के लिए जाना जाता है। इसमें आपको विभिन्न स्क्रीन साइज भी मिल सकते हैं। इसमें आपको गूगल से लेकर एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
  • Sony (सोनी): यह ब्रांड सालों से अपनी पहचान भारतीय बाजारों में बना चुका है। इस ब्रांड के टीवी में खासकर ट्रिलुमिनोस प्रो तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे शानदार पिक्चर क्वालिटी तो मिलती ही है, साथ ही यह दमदार प्रोसेसर के लिए भी जाना जाता है। इस ब्रांड में आपको हाई रेंज से लेकर मीडियम रेंज तक में बढ़िया टीवी मिल सकता है। इस ब्रांड की टीवी से PS5 को जोड़कर आसानी से गेम खेल सकते हैं।
  • Samsung (सैमसंग): इस ब्रांड के टीवी अपनी अलग-अलग खासियत के लिए भारतीय बाजार में मशहूर हैं, जैसे कि ऑडियो क्वालिटी के लिए क्यू-सिम्फनी जैसे स्पीकर का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इसमें स्मार्टथिंग्स हब और मैटर हब जैसे फीचर भी मिलते हैं, जिसकी वजह से इसे आप आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग किया जाता है। इनमें आपको कम दाम से लेकर महंगे दामों तक के टीवी उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत और पसंद के आधार पर चुन सकते हैं।
  • LG (एलजी): वहीं अगर हम एलजी ब्रांड के टीवी की बात करें, तो इसमें अलग-अलग प्रकार के डिस्प्ले तकनीकें मिलती हैं, जैसे कि LED, OLED जो हाई रेज़ोल्यूशन के साथ विज़ुअल प्रदान करने में सक्षम हैं। इसके अलावा इसमें WebOS ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एलजी थिनक्यू और हब दिया गया है, जिससे ऐप की मदद से आप अपने घर के दूसरे LG डिवाइस को इससे कनेक्ट कर सकते हैं।
  • Hisense (हिसेंस): यह ब्रांड अलग-अलग स्क्रीन साइज तो देता ही है, साथ ही इनमें आपको गेम खेलने के लिए भी विभिन्न फीचर्स देखने को मिलते हैं, जैसे कि ALLM, गेम मोड आदि। इसके अलावा इनमें आपको AI फीचर्स भी मिल सकते हैं जो इस ब्रांड के टीवी को खास बनाते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस ब्रांड के टीवी हर कीमत में उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपने बजट के आधार पर चुन सकते हैं।
  • XIAOMI (शाओमी): इस ब्रांड का टीवी विश्व भर में अपनी किफायती कीमत और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है, जो आपके मूवी देखने के अनुभव को शानदार कर सकता है। इसमें आपको विभिन्न प्रकार के स्क्रीन साइज मिल सकते हैं जो आपके मबवी देखने के अनुभव को बढ़िया कर सकते हैं।
  • TCL (टीसीएल): यह ब्रांड अपने शानदार डिस्प्ले फीचर्स के लिए जाना जाता है, साथ ही इनमें आपको विभिन्न स्क्रीन साइज के साथ किफायती से लेकर महंगे दामों तक के टीवी मिल सकते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद और बजट के आधार पर चुन सकते हैं। टीसीएल के टीवी अपनी बढ़िया डिजाइन और बनावट के लिए भी जाने जाते हैं।
  • Vu, Philips और Acer: वहीं अगर हम Vu, Philips और Acer ब्रांड की बात करें, तो ये तीनों ही अपनी पिक्चर क्वालिटी के लिए तो जाने ही जाते हैं, साथ ही इनमें बढ़िया कनेक्टिविटी भी मिलती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इन ब्रांड के टीवी किफायती दामों में जोरदार ऑडियो और विजुअल क्वालिटी प्रदान करते हैं।

योर पिक्स पर इस तरह के लेख को पढ़ सकते हैं। 

01

Sony BRAVIA 3 Series 189 cm (75 inches) 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV

Check Price on Amazon

Sony ब्रांड का यह टीवी 75 इंच के स्क्रीन साइज़ में उपलब्ध है, जिसमें 3840 x 2160 रेज़ॉल्यूशन दिया गया है, जिससे आपको उच्च गुणवत्ता वाले विजुअल देखने को मिलते हैं। यह टीवी 20 वॉट तक पावर आउटपुट देने में सक्षम है, जिसमें 2 चैनल के साथ डॉल्बी ऑडियो तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से आपको हर एक शब्द साफ़ और गहरे बेस के साथ सुनाई देते हैं। इसमें HDMI, USB कनेक्टिविटी देखने को मिलती है, जिनकी मदद से आप इसे स्पीकर और साउंडबार से जोड़ सकते हैं। इसमें 4K LED डिस्प्ले मिलता है, जो 4K HDR प्रोसेसर X1 के साथ आता है, जो विजुअल, फोटो और वीडियो को प्राकृतिक तरीके से दिखाने में मदद कर सकता है। इसमें वॉचलिस्ट फीचर मिलता है, जिसकी मदद से आप आसानी से अपने सभी मनपसंद कंटेंट को एक जगह पर रख सकते हैं। इसके अलावा, इसमें क्रोमकास्ट तकनीक भी दी गई है, जिसकी मदद से आप अपने फ़ोन के स्क्रीन को टीवी से जोड़ सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • स्क्रीन साइज - 75 इंच
  • ब्रांड - Sony
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
  • रिज़ॉल्यूशन - 4K
  • रिफ्रेश रेट - 60
  • विशेषता - वॉचलिस्ट, बिल्ट इन माइक | गेम मेन्यू | ALLM/eAR
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
  • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

खूबियां

  • इसमें डॉल्बी विजन मिलता है, जो हाई क्वालिटी विजुअल देता है।
  • इसमें गेम मेन्यू फीचर मिलता है, जिसकी मदद से आसानी से गेम खेल सकते हैं।
  •  यह टीवी गूगल असिस्टेंट फीचर के साथ आता है, जिसके ज़रिए आप आवाज़ की मदद से इस टीवी की सुविधाओं को नियंत्रित कर सकते हैं।

कमी

  • कुछ अमेज़न यूज़र्स का कहना यह है कि यह सही से काम नहीं कर रहा है।

Sony BRAVIA 3 Series 189 cm (75 inches) 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV

Rs. 121990

Get This
02

Haier 108 cm (43) S800 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

Check Price on Amazon

Haier ब्रांड का यह टीवी क्रोमकास्ट फ़ीचर के साथ आता है जिसकी मदद से आप अपने फ़ोन के स्क्रीन को वायरलेस तरीके से टीवी से जोड़ सकते हैं। यह टीवी लगभग 24 वॉट तक आवाज़ प्रदान करने में सक्षम है जो दो शक्तिशाली स्पीकर के साथ आता है जिसकी वजह से दमदार आवाज़ सुनने को मिल सकती है। साथ ही इसमें Dolby Atmos तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है जो ऑडियो की क्वालिटी को बेहतर करने में मदद कर सकता है। इसमें वॉचलिस्ट फ़ीचर मिलता है जिसकी मदद से आप अपने मनपसंद कंटेंट को एक जगह पर रख सकते हैं। साथ ही इसमें गूगल असिस्टेंट की भी सुविधा मिलती है जिससे आवाज़ की मदद से टीवी को ऑन/ऑफ करने के साथ-साथ इसके चैनल को भी बदल सकते हैं। इसमें लो ब्लू लाइट फ़ीचर है जिसकी वजह से आप आसानी से लंबे समय तक टीवी देख सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • स्क्रीन साइज - 43 इंच
  • ब्रांड - Haier  
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
  • रिज़ॉल्यूशन - 2160P
  • रिफ्रेश रेट- 60 Hz
  • विशेष फ़ीचर - क्रोमकास्ट, हाइकास्ट, साउंड मिररिंग
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
  • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

खूबियां

  • इसमें 2GB RAM और 32GB ROM दिया गया है जो टीवी को बिना किसी रुकावट के चलने में मदद कर सकता है। 
  • यह टीवी ALLM को सपोर्ट करता है जो गेम खेलने के अनुभव को शानदार बनाने में मदद कर सकता है। 
  • यह टीवी Prime Video, Netflix जैसे अलग-अलग ऐप को सपोर्ट करता है जिसकी वजह से आप विभिन्न तरह के कंटेंट को आसानी से देख सकते हैं। 

कमी 

  • कुछ अमेज़न यूज़र्स का कहना यह है कि इसमें साउंड की क्वालिटी बढ़िया नहीं है।

Haier 108 cm (43) S800 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

Rs. 33569

Get This
03

Samsung 189 cm D Series Crystal 4K Vivid Pro Ultra HD Smart LED TV

Check Price on Amazon

अल्ट्रा HD डिस्प्ले वाला यह Samsung टीवी क्रिस्टल प्रोसेसर 4K के साथ आता है जो हर एक फोटो और वीडियो को साफ दिखाता है। साथ ही इसमें HDR 10 सपोर्ट दिया गया है जिससे आप स्पष्ट विजुअल्स का अनुभव कर सकते हैं। यह टीवी बिल्ट-इन वॉयस असिस्टेंट के साथ आता है जिसकी मदद से आप अपनी आवाज के जरिए टीवी को ऑन और ऑफ करने के साथ इसके चैनल को भी बदल सकते हैं। साथ ही इसमें मोबाइल टू टीवी मिररिंग की भी सुविधा देखने को मिलती है जिसके जरिए आप अपने फोन के स्क्रीन को टीवी से जोड़कर अपने मनपसंद कंटेंट को बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं। इसमें पावरफुल स्पीकर का इस्तेमाल किया गया है जो 20 वॉट तक ऑडियो प्रदान करने में सक्षम हैं। इसमें 4K अल्ट्रा HD रेजोल्यूशन देखने को मिलता है, साथ ही इसमें 50 Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है जिसकी वजह से साफ फोटो और वीडियो देखने को मिलते हैं। इस टीवी में आप अलग-अलग स्मार्ट डिवाइस से जोड़ने के लिए HDMI, USB कनेक्टिविटी मिलती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • स्क्रीन साइज - 75 इंच
  • ब्रांड - सैमसंग
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - UltraHD
  • रिज़ॉल्यूशन - 4K
  • रिफ्रेश रेट - 50 Hz
  • विषेशता - क्रिस्टल प्रोसेसर 4K, 4K अपस्केलिंग, UHD डिमिंग
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
  • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

खूबियां

  • इसमें फिल्ममेकर मोड मिलता है जो मूवी देखने का मज़ा दोगुना कर सकता है।
  • यह मोशन एक्सेलरेटर को सपोर्ट करता है जो गति से चलने वाली चीज़ों के विजुअल को साफ़ दिखाने में मदद करता है।
  • यह टीवी अलग-अलग प्रकार के OTT ऐप को सपोर्ट करता है जिसकी वजह से विभिन्न तरह के कंटेंट देखने को मिल सकते हैं।

कमी

कुछ अमेज़न यूज़र का कहना यह है कि इसमें मिलने वाला रिमोट सही से काम नहीं करता हैं।

Samsung 189 cm D Series Crystal 4K Vivid Pro Ultra HD Smart LED TV

Rs. 87990

Get This
04

LG 164 cm (65 inches) UA82 AI Series 4K Ultra HD TV

Check Price on Amazon

अलग-अलग प्रकार की कनेक्टिविटी जैसे कि HDMI, USB के साथ आने वाले इस टीवी से आप आसानी से दूसरे डिवाइस जोड़ सकते हैं। इसमें ALLM फीचर मिलता है जो गेम खेलने के अनुभव को शानदार कर सकता है। इसमें AI चैटबॉट दिया गया है जिसकी मदद से आप बोलकर इसके फीचर्स को नियंत्रित कर सकते हैं। यह टीवी 20 वॉट तक आवाज़ प्रदान करने में सक्षम है जिसमें AI साउंड प्रो का इस्तेमाल किया गया है जो खुद-ब-खुद कंटेंट के अनुसार आवाज़ की गुणवत्ता को बढ़ा सकता है। यह टीवी अलग-अलग प्रकार के OTT ऐप को सपोर्ट करता है जिसके ज़रिए आप विभिन्न तरह के कंटेंट को आसानी से देख सकते हैं। यह α7 AI प्रोसेसर 4K Gen8 के साथ आता है जो टीवी को बिना किसी रुकावट के चलने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसमें 4K सुपर अपस्केलिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिसके ज़रिए आप विजुअल्स की गुणवत्ता को बढ़िया करके पेश करने में सक्षम है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • स्क्रीन साइज - 65 इंच
  • ब्रांड - LG
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
  • रिज़ॉल्यूशन - 4K
  • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
  • विशेष फीचर - α7 AI प्रोसेसर 4K Gen8, 4K सुपर अपस्केलिंग, HDR10, HLG
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
  • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

खूबियां

  • 4K अल्ट्रा HD डिस्प्ले के साथ आने वाला यह टीवी HDR 10 को सपोर्ट करता है जिसकी वजह से बढ़िया विजुअल्स देखने को मिल सकते हैं।
  • इसमें 60 HZ रिफ्रेश रेट मिलता है जो हर एक विजुअल को साफ करके पेश करने में सक्षम है।
  • इसमें क्रोमकास्ट इन-बिल्ट देखने को मिलता है जिसके ज़रिए आप अपने फोन के स्क्रीन को टीवी से जोड़ सकते हैं।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स का कहना है कि इसमें मिलने वाला रिमोट सही से काम नहीं कर रहा है।

LG 164 cm (65 inches) UA82 AI Series 4K Ultra HD TV

Rs. 62990

Get This
05

Hisense 254 cm (100 Inches) 4K Ultra HD Smart QLED TV

Check Price on Amazon

अगर आप भारत में मिलने वाले बढ़िया ब्रांड के टीवी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो Hisense का यह विकल्प शानदार हो सकता है। यह 100 इंच के स्क्रीन साइज में मौजूद है। QLED डिस्प्ले तकनीक के साथ आने वाले इस टीवी में AI पिक्चर फीचर मिलता है जो टीवी देखने के अनुभव को शानदार कर सकता है। साथ ही इसमें हिंदी वॉइस कंट्रोल तकनीक दी गई है जिसकी मदद से आप बोलकर टीवी के फीचर्स को नियंत्रित कर सकते हैं। यह टीवी Netflix, Youtube जैसे कई प्रकार के ऐप को सपोर्ट करने में सक्षम है जिसकी मदद से आप विभिन्न प्रकार के कंटेंट को आसानी से देख सकते हैं। यह टीवी 3840 x 2160 हाई रेज़ोल्यूशन के साथ आता है जिसमें 144 Hz रिफ्रेश रेट मिलता है जिससे उच्च गुणवत्ता वाले विजुअल देखने को मिल सकते हैं। यह टीवी क्वांटम डॉट तकनीक के साथ आता है जिसमें AI 4K अपस्केलिंग की सुविधा दी गई है जो खुद से ही कंटेंट को देखते हुए विजुअल की क्वालिटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह टीवी 50 वॉट तक आवाज़ प्रदान करने में सक्षम है जिसमें डॉल्बी ऑडियो तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिसकी वजह से दमदार आवाज़ सुनने को मिल सकती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • स्क्रीन साइज - 100 इंच
  • ब्रांड - Hisense
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
  • रिज़ॉल्यूशन - 4K
  • रिफ्रेश रेट - 144 Hz
  • विषेशता - QLED, 4K अल्ट्राHD 
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
  • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

खूबियां

  • इसमें HDMI, USB, Wi-Fi जैसी कनेक्टिविटी देखने को मिलती है जिनकी मदद से आप अपने स्मार्ट डिवाइस को टीवी से जोड़ सकते हैं।
  • यह स्क्रीन शेयरिंग फीचर के साथ आता है जिसके ज़रिए आप अपने फोन के स्क्रीन को टीवी से जोड़ सकते हैं। 
  • यह टीवी फिल्ममेकर मोड के साथ आता है जो मूवी देखने के अनुभव को शानदार कर सकता है। 

कमी 

  • कुछ अमेजन यूज़र्स का कहना है कि यह टीवी ऐप को सपोर्ट नहीं कर रहा है।

Hisense 254 cm (100 Inches) 4K Ultra HD Smart QLED TV

Rs. 239999

Get This
06

Xiaomi 138 cm (55 inch) FX Pro QLED Ultra HD 4K Smart Fire TV

Check Price on Amazon

बेज़ेल-लेस डिज़ाइन में आने वाला यह टीवी आधुनिक डिज़ाइन में बना है जो देखने में काफी सुंदर लगता है। साथ ही यह 1.07 बिलियन रंगों को सपोर्ट करने में सक्षम है, जिसकी वजह से फोटो और वीडियो रंग-बिरंगे नज़र आते हैं। इसमें 4K HDR डिस्प्ले दिया गया है जो HDR 10 को सपोर्ट करता है, जिससे उच्च गुणवत्ता वाले विजुअल्स देखने को मिलते हैं। इसमें MEMC तकनीक भी मिलती है जो गति से चलने वाले विजुअल्स को बढ़िया करके दिखाने में मदद कर सकती है। यह टीवी Prime Video, Netflix जैसे अलग-अलग ऐप को सपोर्ट करता है, जिसकी वजह से आप विभिन्न प्रकार के कंटेंट को देख सकते हैं। यह टीवी 12,000 से अधिक ऐप को सपोर्ट करता है। 55 इंच के स्क्रीन साइज़ में आने वाले इस XIAOMI टीवी में बिल्ट-इन स्पीकर मिलते हैं जो 34 वॉट तक आवाज़ प्रदान करने में सक्षम हैं। साथ ही इसमें Dolby Audio तकनीक का उपयोग किया गया है जिसके ज़रिए आपको उच्च गुणवत्ता वाली ऑडियो सुनने को मिल सकती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • स्क्रीन साइज - 55 इंच
  • ब्रांड - XIAOMI
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
  • रिज़ॉल्यूशन - 4K
  • रिफ्रेश रेट- 60 Hz
  • विशेष फ़ीचर - बेज़ल-लेस डिज़ाइन, बिल्ट-इन स्पीकर, क्रोमकास्ट
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
  • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

खूबियां

  • यह टीवी क्रोमकास्ट फीचर्स के साथ आता है जिसकी वजह से आप अपने फोन के स्क्रीन को टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं।
  • इसमें आई कंफर्ट मोड देखने को मिलता है। यह फीचर टीवी से निकलने वाली हानिकारक किरणों से बचाने में मदद कर सकता है।
  • इसमें वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है जिसके ज़रिए आप टीवी के किसी भी कोने से विजुअल्स देख सकते हैं।

कमी

  • कुछ अमेज़न यूज़र्स का कहना यह है कि यह रुक-रुक कर चल रहा है।

Xiaomi 138 cm (55 inch) FX Pro QLED Ultra HD 4K Smart Fire TV

Rs. 32999

Get This
07

TCL 101 cms (40 inches) V5C Series Full HD Smart QLED TV

Check Price on Amazon

यह टीवी डॉल्बी ऑडियो तकनीक के साथ आता है जो 24 वॉट तक आवाज प्रदान करने में सक्षम है जिसके कारण आपको उच्च गुणवत्ता वाली ऑडियो सुनने को मिल सकती है। FHD रेजोल्यूशन के साथ आने वाले इस टीवी में 60 हर्ट्ज (Hz) रिफ्रेश रेट उपलब्ध है जो साफ फोटो और वीडियो देता है। यह टीवी HDMI, USB जैसी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है जिनकी मदद से आप आसानी से दूसरे डिवाइस से जोड़ सकते हैं। इसमें 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है जिसकी मदद से आपको आसानी से टीवी के किसी भी कोने से विजुअल्स देखने को मिल सकते हैं। इस TCL टीवी में 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसमें 1 GB RAM और 8 GB स्टोरेज दिया गया है जो टीवी को बिना किसी रुकावट के चलने में मदद कर सकता है। यह टीवी Prime Video, Netflix जैसे ऐप को सपोर्ट करता है जिसकी मदद से आप आसानी से कई तरह के कंटेंट को देख सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • स्क्रीन साइज - 40 इंच
  • ब्रांड - TCL
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
  • रिज़ॉल्यूशन - 1080p
  • रिफ्रेश रेट- 60 Hz
  • विशेष फ़ीचर FHD QLED TV, 1 GB RAM, 8 GB ROM 
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
  • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

खूबियां

  • इसमें गूगल असिस्टेंट मिलता है जिसकी मदद से आप बोलकर आसानी से टीवी के फीचर्स को नियंत्रित कर सकते हैं।
  • इसमें FHD QLED पैनल दिया गया है जो आसानी से किसी भी विजुअल को साफ करके पेश कर सकता है।
  • यह टीवी मल्टीपल आई केयर फीचर के साथ आता है जिसके जरिए आप लंबे समय तक टीवी आसानी से देख सकते हैं।

कमी

  • कुछ अमेज़न उपयोगकर्ताओं का कहना यह है कि यह टीवी रुक-रुक कर चलता है।

TCL 101 cms (40 inches) V5C Series Full HD Smart QLED TV

Rs. 17990

Get This
08

Vu 108cm (43 inches) GloQLED Series 4K QLED Smart Google TV

Check Price on Amazon

यह टीवी MEMC तकनीक के साथ आता है जो तेज़ गति से चल रहे विजुअल को साफ करके पेश करने में सक्षम है। साथ ही इसमें AI पिक्चर स्मार्ट अपस्केलिंग मिलता है जिसके जरिए यह खुद से विजुअल को बेहतर बनाकर पेश करने में सक्षम है। इस टीवी के साथ रिमोट मिलता है जिसकी मदद से आप आसानी से टीवी के फीचर्स को नियंत्रित कर सकते हैं। यह टीवी अलग-अलग प्रकार के OTT को सपोर्ट करता है जिसकी वजह से आप कई तरह के कंटेंट को देख सकते हैं। इसमें HDMI, USB जैसी कनेक्टिविटी मिलती है जिनकी मदद से आप इसे दूसरे डिवाइस से जोड़ सकते हैं। इसके अलावा यह टीवी गूगल क्रोमकास्ट के साथ आता है जिसके जरिए आप अपने फोन की स्क्रीन को टीवी से जोड़ सकते हैं। इसके अलावा इसमें AirPlay तकनीक मिलती है जिसकी मदद से आप अपने एप्पल डिवाइस को टीवी से जोड़ सकते हैं। यह टीवी 24 वॉट तक प्रदान करने में सक्षम है जिसमें डॉल्बी ऑडियो तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसमें क्रिकेट और सिनेमा साउंड मिलता है जो आवाज सुनने के अनुभव को शानदार बना सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • स्क्रीन साइज - 43 इंच
  • ब्रांड - Vu 
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
  • रिज़ॉल्यूशन - 4K
  • रिफ्रेश रेट- 60 Hz
  • विशेष फ़ीचर - A+ ग्रेड ग्लो पैनल, 400 निट्स ब्राइटनेस, HDR10, HLG
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
  • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

खूबियां

  • इसमें क्रिकेट मोड मिलता है जिसे ऑन करके आप आसानी से गेम खेलने का मजा दोगुना कर सकते हैं।
  • इसमें फिल्म मेकर मोड दिया गया है जिससे मूवी देखने का मजा दोगुना कर सकते हैं।
  • इसमें 400 निट्स ब्राइटनेस मिलती है जिससे विजुअल चमकदार नजर आते हैं।

कमी

  • अभी तक कोई कमी नहीं है।

Vu 108cm (43 inches) GloQLED Series 4K QLED Smart Google TV

Rs. 27490

Get This
09

Philips 80 cm (32 inches) 6100 Series Frameless HD Smart LED Google TV

Check Price on Amazon

अगर आप भारत में मिलने वाले बढ़िया टीवी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो Philips ब्रांड का यह विकल्प शानदार हो सकता है। यह अलग-अलग OTT ऐप को सपोर्ट करता है, जिसकी वजह से आप विभिन्न तरह के कंटेंट को देख सकते हैं। इसमें HDMI, USB कनेक्टिविटी पोर्ट्स देखने को मिलते हैं, जिनकी मदद से आप फ़ोन, स्पीकर को इससे जोड़ सकते हैं। इसमें HDR 10 मिलता है, साथ ही HLG दिया गया है, जिसकी वजह से फ़ोटो और वीडियो साफ नज़र आते हैं। इसमें 1366 x 768 रेजोल्यूशन देखने को मिलता है, जिसकी वजह से हाई क्वालिटी विजुअल देखने को मिल सकते हैं। साथ ही, इसमें 60 Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है, जिसकी वजह से यह हर एक फ़ोटो और वीडियो को एक सेकंड में 60 बार रिफ्रेश करता है। इसमें HDMI और USB पोर्ट्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से कई प्रकार के अन्य उपकरणों को जोड़ सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • स्क्रीन साइज - 32 इंच
  • ब्रांड - Philips 
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
  • रिज़ॉल्यूशन - 720p
  • रिफ्रेश रेट- 60 Hz
  • विशेष फ़ीचर - क्रोमकास्ट, गूगल वॉइस असिस्टेंट और डुअल बैंड वाई-फाई |
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
  • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3

खूबियां

  • इसमें गूगल वॉयस असिस्टेंट मिलता है, जिसकी मदद से आप आवाज़ के ज़रिए टीवी के फीचर्स को नियंत्रित कर सकते हैं। 
  • इसमें क्रोमकास्ट फीचर देखने को मिलता है, जिसके ज़रिए आप आसानी से अपने फ़ोन को टीवी से जोड़ सकते हैं।
  • इसमें 1.5 GB RAM और 8 GB ROM दिया गया है, जो टीवी को बिना किसी रुकावट के चलने में मदद कर सकता है। 

कमी 

  • कुछ अमेजन यूज़र्स का कहना है कि यह रुक-रुक कर चलता है।

Philips 80 cm (32 inches) 6100 Series Frameless HD Smart LED Google TV

Rs. 11999

Get This
10

acer 80 cm(32 inches) Advanced N Series Standard LED TV

Check Price on Amazon

फ्रेमलेस डिज़ाइन में आने वाले इस टीवी में फ़िल्म देखने का मज़ा दोगुना हो सकता है। Acer के इस टीवी में HD रेडी डिस्प्ले मिलता है। साथ ही, इसमें LED तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो साफ़ तस्वीरें पेश करने में मदद करती है। इसमें HD रेजोल्यूशन दिया गया है, जो उच्च गुणवत्ता वाले दृश्य प्रदान करता है। यह टीवी 24 वॉट तक आवाज़ प्रदान करने में सक्षम है। इसमें बेहतर स्पीकर और सराउंड साउंड का इस्तेमाल किया गया है, जिससे दमदार आवाज़ सुनने को मिलती है। यह टीवी HDMI, USB कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिसकी मदद से आप इसे अलग-अलग प्रकार के डिवाइस से जोड़ सकते हैं। इस टीवी में A+ पैनल मिलता है जो विजुअल के कंट्रास्ट को बेहतर करने के साथ-साथ रंग की सटीकता को भी बढ़ाता है। इस टीवी में रिमोट दिया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से इसके फीचर्स को नियंत्रित कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • स्क्रीन साइज - 32 इंच
  • ब्रांड - acer  
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
  • रिज़ॉल्यूशन - 720p
  • रिफ्रेश रेट- 60 Hz
  • विशेष फ़ीचर - A+ ग्रेड ग्लो पैनल, डायनामिक कंट्रास्ट
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
  • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

खूबियां

  • इसमें स्मार्ट ऑडियो मोड दिया गया है, जो खुद से साउंड की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
  • इसमें सुपर ब्राइटनेस देखने को मिलती है, जो दृश्यों को चमकदार बनाने में मदद कर सकती है।
  • इसे उच्च गुणवत्ता में बनाया गया है, जिस वजह से यह लंबे समय तक चल सकता है।

कमी

  • कुछ अमेज़न यूज़र का कहना यह है कि इसकी रंगों की गुणवत्ता बढ़िया नहीं है।

acer 80 cm(32 inches) Advanced N Series Standard LED TV

Rs. 7499

Get This

भारत में मिलने वाले अच्छे ब्रांड के टॉप 10 टीवी के मॉडल की तुलना

इस तालिका में भारत में मिलने वाले 10 अलग-अलग ब्रांड के टीवी के मॉडल की तुलना स्क्रीन साइज और फीचर्स के आधार पर की गई है जिन्हें आप ध्यान में रखते हुए खुद के लिए बढ़िया विकल्प का चयन कर सकते हैं।

ब्रांड/मॉडल

स्क्रीन साइज

ऑडियो तकनीक

खासियत 

Haier/ ‎43S800QT-P

43 इंच

डॉल्बी एटमॉस

साउंड मिररिंग

Sony/‎K-75S30B

75 इंच

2 चैनल

वॉचलिस्ट

Samsung/‎UA75DUE77AKXXL 

75 इंच

क्यू-सिम्फनी

4K अपस्केलिंग

LG/‎65UA82006LA

65 इंच

AI साउंड Pro 

ALLM

Hisense/‎100E7Q Pro

100 इंच

सबवूफर

144 Hz

Xiaomi/‎L55MB-FPIN

55 इंच

बिल्ट इन स्पीकर

HDR10 

TCL/40V5C

40 इंच

डॉल्बी ऑडियो

64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर

Vu/‎43QLED25

43 इंच

क्रिकेट और सिनेमा साउंड मोड

फिल्ममेकर मोड

Philips/ ‎32PFT6130/94

32 इंच

डॉल्बी ऑडियो

HLG

acer/‎AR32NSV53HDFL

32 इंच

सराउंड साउंड

A+ पैनल

ऐसी ही जानकारी के लिए आप गैजेट गली पर क्लिक कर सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

भारत में कौन से टीवी ब्रांड सबसे भरोसेमंद हैं?

वैसे तो भारतीय बाजार में अलग-अलग प्रकार के टीवी मौजूद हैं, लेकिन सैमसंग, एलजी, सोनी और शाओमी जैसे ब्रांड अपनी गुणवत्ता और अत्याधुनिक तकनीक के लिए बढ़िया माने जाते हैं। हालांकि, आप खुद के लिए अपनी पसंद के आधार पर चुन सकते हैं।

स्मार्ट टीवी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

अगर आप खुद के लिए स्मार्ट टीवी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो स्क्रीन का आकार, रेजोल्यूशन, HDR सपोर्ट, ऑपरेटिंग सिस्टम, साउंड क्वालिटी, कनेक्टिविटी पोर्ट्स और रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स पर ध्यान रख सकते हैं।

ब्रांडेड टीवी कितने में मिल सकता है?

ब्रांडेड टीवी लेना चाहते हैं तो इसकी कीमत ब्रांड, मॉडल, स्क्रीन साइज, रेजोल्यूशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। हालांकि, इनकी शुरुआती कीमत ₹35,000 से लेकर एक लाख तक हो सकती है।

You May Also Like