क्या आप अपने घर के लिए 43 इंच की स्क्रीन साइज वाला स्मार्ट टीवी लेने की सोच रहे हैं, लेकिन दो मशहूर ब्रांड Sony और TCL में से किसके पास किफायती दाम में टीवी मिल जाएगा? इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो यहां आपकी कन्फ्यूजन दूर हो जाएगी। साथ ही दोनों ब्रांड के 43 इंच टीवी के कुछ विकल्प देखने को मिल जाएंगे, जिसमें से आप अपनी बजट और जरूरत के हिसाब से किसी एक विकल्प को चुन सकते हैं। दरअसल, टीसीएल और सोनी दोनों ही ब्रांड टेलिविजन की दुनिया में जाना-माना नाम हैं। इन दोनों ही ब्रांड के पास 43 इंच टीवी के काफी सारे विकल्प मिल जाएंगे, लेकिन जब बात किफायती दाम की आती है, तो टीसीएल बाजी मार ले जाता है। टीसीएल के 43 इंच वाले स्मार्ट टीवी आपको करीब ₹20,000 से ₹35,000 के आसपास मिल जाएंगे। वहीं सोनी टीवी की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत आमतौर पर अधिक है। सोनी के 43 इंच के स्मार्ट टीवी की कीमत करीब ₹34,999 से लेकर ₹60,000+ तक हो सकती है।
ऐसी ही जानकारी के लिए आप गैजेट गली पर क्लिक कर सकते हैं।
