Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंगज्यादा क्षमता वाले 5 हायरटॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर्स के

Samsung और Sony में से किसका Soundbar रहेगा बेहतर? जानिए विस्तार से

Sony vs Samsung Soundbar: अगर आप सोनी और सैमसंग में से किसी एक के बीच चुनाव नहीं कर पा रहे हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। सोनी के साउंडबार अपनी बढ़िया बनावट और दमदार ऑडियो के लिए मशहूर हैं और सैमसंग साउंडबार बेहतरीन क्वालिटी व टेक्नोलॉजी के लिए जाने जाते हैं। आइए दोनों के बीच के अंतर को समझते हुए कुछ विकल्पों को भी देखते हैं।

सैमसंग वर्सेज सोनी साउंडबार
सैमसंग वर्सेज सोनी साउंडबार

जब भी हम बात करते हैं एक साउंडाबर का चयन करने की तो सोनी और सैमसंग दो लोकप्रिय नाम हैं। सैमसंग के साउंडबार किफायती दाम पर बेहतरीन क्वालिटी और टेक्नोलॉजी का सही बैलेंस बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनके कई मॉडल्स में आपको कम कीमत पर वायरलेस सबवूफर और रियर स्पीकर शामिल मिल सकते हैं, और क्यू-सिम्फनी टेक्नोलॉजी का उपयोग करके टीवी स्पीकर को साउंडबार के साथ कनेक्ट किया जा सकता है, जिससे एक अच्छा साउंडस्टेज मिल सकता है। दूसरी तरफ Sony Soundbar अपनी बढ़िया बिल्ड क्वालिटी और स्पेशल प्रोसेसिंग के लिए पसंद किए जाते हैं। सोनी का वर्टिकल सराउंड इंजन सिंगल-बार सेटअप से भी शानदार इमर्सिव अनुभव दे सकता है। Samsung साउंडबार ज्यादा बेहतर बेस वाले ऑडियो के लिए जाने जाते हैं, वहीं सोनी बेहतर 360 रियलिटी ऑडियो के साथ असली जैसे लगने वाले साउंड का अनुभव करा सकते हैं। तो आइए अब इन दोनों ही ब्रांड्स के साउंडबार के अंतर को कुछ हाई क्वालिटी विक्लपों के साथ समझ लेते हैं। 

01

Samsung 756 W True 11.1.4 ch Full Surround Soundbar with Wireless Dolby Atmos

Check Price on Amazon

इस सैमसंग साउंडबार का ऑडियो आउटपुट 756 Watte का है जो अपनी दमदार ऑडियो क्वालिटी के साथ आपका दिल जीत सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको 2 HDMI In पोर्ट, 1 HDMI Out पोर्ट, HDMI ARC और HDMI CEC के विकल्प मिल जाएंगे, जिस वजह से इसे अलग-अलग डिवाइसेज से आपको कनेक्ट करने में परेशानी नहीं होगी। इसी के साथ जो लोग वायरलेस तरह से इस साउंडबार को कनेक्ट करना चाहते हैं तो इसमें Wi-Fi और ब्लूटूथ की सुविधा भी दी गई है। इस पूरे सेटअप में आपको एक साउंडबार, एक सबवूफर, दो रियर स्पीकर्स और एक रिमोट कंट्रोल मिलेगा। इस सैमसंग Sound Bar का 11.1.4 चैनल फुल सराउंड साउंड के साथ कमरे को हाई क्वालिटी ऑडियो से भर सकते हैं, जिससे आपको सिनेमैटिक ऑडियो का अनुभव हो सकता है। इसी के साथ अगर आपके घर में छोटा बच्चा या कोई बुजुर्ग है तो इसकी प्राइवेट रियर साउंड सुविधा बिना उन्हें परेशान किए अन्य स्पीकर्स को डिऐक्टिवेट करके सिर्फ रियर स्पीकर्स से साउंड आउटपुट देगी। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Samsung
  • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 756 Watts
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Bluetooth, HDMI, Optical, Wi-Fi
  • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
  • वोल्टेज- 240 Volts
  • कंट्रोल- ऐप, वॉइस व रिमोट
  • यूजेज- गेमिंग, पार्टी व होम थिएटर
  • ऑडियो ड्राइवर टाइप- डायनैमिक ड्राइवर
  • साउंड मोड्स- 6
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 13.8D x 123.2W x 7.1H सेंटीमीटर

खासियत

  • डॉल्बी एटमॉस सुविधा के साथ आपको बेहतरीन साउंड क्वालिटी का अनुभव हो सकता है।
  • Q-Symphony सुविधा के साथ आपको 3D साउंड का अनुभव हो सकता है।
  • साउंड ग्रूपिंग रियर स्पीकर्स को साउंडबार के साथ सिंक करके ज्यादा तेज साउंड का अनुभव करा सकती है।

कमी

  • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खास कमी नहीं बताई है। 


ऐसे ही कई तरह के अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर 

Samsung 756 W True 11.1.4 ch Full Surround Soundbar with Wireless Dolby Atmos | Center-Up-Side-Front Wide-firing Speakers | Alexa | Wi-Fi | HDMI ARC | Optical In | Bluetooth (HW-Q990F/XL, Titan Black)

Rs. 92990

Get This
02

Sony HT-S20R Real 5.1ch Dolby Digital Soundbar

Check Price on Amazon

5.1 चैनल वाला यह सोनी साउंडबार आपके टीवी से कनेक्ट होकर हाई क्वालिटी ऑडियो का अनुभव करा सकता है। इस साउंडबार के साथ आप हाई क्वालिटी के सराउंड साउंड का आनंद ले सकते हैं जो डॉल्बी डिजिटल टेक्नोलॉजी के साथ ऑडियो की गुणवत्ता बढ़ा सकता है। यह सोनी साउंडबार दो वायर्ड रीयर स्पीकर्स और एक बाहरी सबवूफर के साथ आता है। अगर आपको घर पर ही फिल्में, वेब सीरीज या कोई ऐक्शन से भरा कंटेंट देखने का शौक है तो इसका Subwoofer ऑडियो के बेस को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसका साउंड आउटपुट 400 Watts है, जो आपको साउंड की हर छोटी-छोटी डीटेल को सुनने में मदद कर सकता है। यह साउंडबार अलग-अलग साउंड मोड्स के साथ आता है जिसे कंटेंट के हिसाब से आसानी से सेट किया जा सकता है। सामान्य वीडियो के लिए स्टैंडर्ड, फिल्में देखने के शौकीन लोगों के लिए सिनेमा और संगीत प्रेमियों के लिए म्यूजिक मोड को सेट किया जा सकता है। इसी के साथ ऑटो मोड कंटेंट के हिसाब से अपने आप ऑडियो क्वालिटी को सेट कर सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Sony
  • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 400 Watts
  • फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 0.01 Hz
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
  • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
  • माउंटिंग- फ्लोर माउंट
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 8.6D x 76W x 5.2H सेंटीमीटर
  • ऑडियो ड्राइवर टाइप- डायनैमिक
  • मॉडल- HT-S20R
  • वजन- 13 किलोग्राम

खूबियां

  • USB पोर्ट से मेमोरी स्टिक कनेक्ट करके गाने प्ले किए जा सकते हैं।
  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ वायरलेस तरह से आप अपने फोन को कनेक्ट कर सकते हैं।
  • यह सोनी साउंडबार स्मार्टफोन और टीवी के साथ आसानी से कनेक्ट हो सकता है। 

कमी

  • आपको इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्या हो सकती है, क्योंकि कुछ ग्राहक ब्लूटूथ सपोर्ट सही से काम ना करने की शिकायत करते हैं। 

Sony HT-S20R Real 5.1ch Dolby Digital Soundbar for TV with subwoofer and Compact Rear Speakers, 5.1ch Home Theatre System (400W,Bluetooth & USB Connectivity, HDMI & Optical connectivity)

₹15,989.00

Get This
03

Samsung 380 W True 3.1.2ch Soundbar

Check Price on Amazon

अगर आप अपने टीवी के साउंड को अलग स्तर पर लेकर जाना चाहते हैं तो यह साउंडबार एक स्मार्ट पसंद हो सकता है, क्योंकि इसका 380 Watts का साउंड आउटपुट डॉल्बी ऑडियो के साथ हर कंटेंट के मजे को दोगुना कर सकता है। यह एक 3.1.2 चैनल वाला साउंडबार है जिसके साथ आपको एक सबवूफर मिलेगा, जो बेस क्वालिटी को बेहतर बना सकता है। यह अपने 3 मेन, 1 सबवूफर और 2 अप-फायरिंग चैनल्स के साथ एक दमदार ऑडियो का माहौल बना सकता है। इसी के साथ ऑब्जेक्ट-बेस्ड ऑडियो फॉर्मैट के साथ असली जैसे लगने वाले साउंड का अनुभव हो सकता है। गेमिंग के शौकीन लोगों के लिए इसमें इसमें गेम प्रो मोड की सुविधा दी गई है। यह टीवी से कनेक्टेड कंसोल का पता चलने पर ऑडियो को ऑटोमैटिक तरह से सेट करता है। वहीं, अगर आप सैमसंग टीवी के गेमिंग हब पर गेम्स खेलेंगे, तो यह गेम के हिसाब से ऑडियो को ऑप्टिमाइज कर सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Samsung
  • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 380 Watts
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, HDMI, Optical और USB
  • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
  • वोल्टेज- 240 Volts
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 10.5D x 103W x 5.7H सेंटीमीटर
  • वजन- 3.9 किलोग्राम
  • मॉडल- HW-C45E/XL
  • चैनल- 3.1.2
  • ऑडियो ड्राइवर- अपफायरिंग ऑडियो ड्राइवर

खूबियां

  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ, HDMI, Optical और USB का विकल्प मिल जाएगा।
  • नाइट मोड पर इसका साउंड आउटपुट कम हो सकता है।
  • यह कमरे के माहौल को समझते हुए उसी के अनुसार ऑडियो को सेट कर सकता है। 

कमी

  • अमेजन यूजर्स द्वारा कोई बड़ी कमी नहीं बताई गई है। 

Samsung 380 W True 3.1.2ch Soundbar with Dolby Audio | DTS Virtual:X | Q-Symphony | Center, Up-firing Speakers | HDMI ARC | Optical In | Bluetooth | USB | Wireless Subwoofer (HW-Q600F/XL, Titan Black)

Rs. 22990

Get This
04

Sony HT-S100F 2.0 Ch Dolby Audio Soundbar

Check Price on Amazon

यह सोनी साउंडबार 2.0 चैनल वाला है, जो अपनी डॉब्ली ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ दमदार साउंड का अनुभव आपको करा सकता है। अगर आप एक ऐसे साउंडबार की तलाश में है जो घर पर ही फिल्म थिएटर जैसा अनुभव कराए, तो इसका सिनेमैटिक साउंड प्रिशिज्न हर डायलॉग को आपतक सफाई से पहुंचा सकता है और आप हर सीन में डूबने जैसा अनुभव ले सकते हैं। इसका डीप साउंड प्रिशिज्न कम फ्रिक्वेंसी वाले साउंड को भी आपतक आसानी से पहुंचा सकता है और बेस रिफ्लेक्स स्पीकर ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने मे मदद कर सकते हैं। अलग-अलग डिवाइसेज से इस साउंडबार को कनेक्ट करन के लिए आपको ब्लूटूथ, HDMI और Optical कनेक्टिविटी का विकल्प मिल जाएगा। सोनी का यह साउंडबार अपने फ्रंट-फोकस्ड सराउंड साउंड के साथ एक बड़ा साउंड स्टेज बना सकता है, जिस वजह से हर तरह के कंटेंट की क्वालिटी बेहतर हो सकती है। अगर आपके टीवी यूनिट में साउंडबार रखने के लिए ज्यादा जगह नहीं है तो इसकी स्लिम डिजाइन उस लिहाज से सही हो सकती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Sony
  • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 120 Watts
  • फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 Hz
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Bluetooth, HDMI और Optical
  • ऑडियो आउटपुट- स्टीरियो
  • कंट्रोल- रिमोट
  • बैटरी लाइफ- करीब 12 घंटे
  • स्पीकर साइज- 2 इंच
  • ब्लूटूथ रेंज- 10 मीटर
  • मॉडल- HTS100F

खूबियां

  • इसका कुल साउंड आउटपुट 120 Watts का है।
  • अलग-अलग साउंड मोड्स के साथ ऑडियो को कंटेंट के हिसाब से सेट किया जा सकता है।
  • रिमोट की मदद से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। 

कमी

  • इस सोनी साउंडबार को लेकर अमेजन यूजर्स ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है। 


फैशन, ब्यूटी, एप्लाइंसेस और गैजेट्स संबंधित अन्य जानकारी मिल सकती है योर पिक्स पर

Sony HT-S100F 2.0 Ch Dolby Audio Soundbar with Bass Reflex Speaker for deep Bass, Bluetooth Wireless Audio with LDAC,S-Force Front Sound, HDMI ARC & Optical Connectivity, Slim Design

₹7,989.00

Get This
05

Samsung 400 W True 5.1.2ch Soundbar

Check Price on Amazon

अगर आप एक स्मार्ट टेक्नोलॉजी वाले साउंडबार की तलाश में हैं तो सैमसंग का यह मॉडल काफी अच्छी पसंद हो सकता है, क्योंकि यह अमेजन ऐलेक्सा के साथ कम्पैटिबल है और इसे वॉइस कमांड से कंट्रोल किया जा सकता है। यह साउंडबार 5.1.2 चैनल वाला है, जो अपनी वायरलेस डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के साथ दमदार साउंड का अनुभव करा सकता है। बिंज वॉचिंग करने वाले लोगों के लिए यह साउंडबार एक सही पसंद इसलिए भी है क्योंकि यह फिल्म थिएटर जैसी साउंड क्वालिटी घर पर ही दे सकता है। अलग-अलग डिवाइसेज को इससे कनेक्ट करने के लिए इसमें ब्लूटूथ, HDMI, Optical और Wi-Fi कनेक्टिविटी का विकल्प मिल जाएगा। यह साउंडबार उन लोगों के लिए भी एक सही पसंद हो सकता है जिनके पास सैमसंग का ही टीवी है, क्योंकि Q-Symphony सुविधा टीवी के स्पीकर और साउंडबार दोनों से एकसाथ साउंड आउटपुट दे सकती है। अगर आपको साउंड या अन्य सेटिंग्स को कंट्रोल करने के लिए बार-बार उठने का मन नहीं है तो रिमोट इस काम को काफी आसान बना सकता है। यह साउंडबार आपके कमरे के मौहोल को समझते हुए साउंड को उस हिसाब से ही सेट कर सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Samsung
  • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 400 Watts
  • फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 Hz
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Bluetooth, HDMI, Optical और Wi-Fi
  • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
  • कंट्रोल- ऐप, रिमोट व वॉइस
  • वोल्टेज- 240 Volts
  • ऑडियो चैनल- 5.1.2
  • मॉडल- HW-C45E/XL
  • वजन- 5.1 किलोग्राम

खूबियां

  • गेमर्स को हाई क्वालिटी साउंड का अनुभव कराने के लिए इसमें गेम प्रो सुविधा दी गई है।
  • वॉइस इन्हैंस मोड के साथ आप ऑडियो की क्लैरिटी को बढ़ा सकते हैं।
  • इस पूरे सेटअप में आपको साउंडबार के साथ सबवूफर भी मिलेगा। 

कमी

  • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई कमी नहीं बताई है। 

Samsung 400 W True 5.1.2ch Soundbar with Wireless Dolby Atmos | Q-Symphony | Center, Up-Firing & Side-Firing Speakers | Alexa | Wi-Fi | HDMI ARC | Optical in | Bluetooth (HW-Q800F/XL, Black)

Rs. 41990

Get This
06

Sony HT-S40R Real 5.1ch Dolby Audio Soundbar for TV

Check Price on Amazon

सोनी के इस साउंडबार का मैक्सिमम पावर आउटपुट 600 Watts का है जिसके साथ आपको 5.1 चैनल सर्राउंड साउंड का अनुभव होगा। इस साउंडबार में आपको 3 चैनल वाला बार स्पीकर, 2 रीयर स्पीकर्स और 1 सबवूफर मिलेगा जो फुल फ्रिक्वेंसी साउंड का अनुभव कराएंगे। इस साउंडबार के साथ आने वाले रीयर स्पीकर्स के साथ आपको एक वायरलेस एम्पलीफायर भी मिलेगा जो स्पीकर को पावर करेगा और दमदार साउंड का अनुव हो सकता है।। इस की खास बात यह है कि इसके फ्रंट व रीयर स्पीकर्स के बीच आपको एक भी वायर नहीं मिलेगी जो आपके टीवी यूनिट के स्पेस को भी बिल्कुल साफ-सुखरा रखेगा। इस सोनी साउंडबार को साथ हर मूवी या वेब सीरीज का सीन असली जैसा लग सकता है। अगर आपके पास सोनी ब्राविया का टीवी है तो यह साउंडबार आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन रहेगा क्योंकि वायरलेस कनेक्शन के साथ आप इस साउंडबार को टीवी से कनेक्ट कर सकेंगे। डॉलबी ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह साउंडबार हाई क्वॉलिटी व ड्रमैटिक सराउंड साउंड का अनुभव कराएगा।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Sony
  • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 600 Watts
  • फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
  • कनेक्टिविटी- Bluetooth, HDMI, Optical और USB
  • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
  • वूफर ड्राइवर डायमीटर- 192 Millimetres
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 7.5D x 90W x 5.2H सेंटीमीटर
  • वजन- 454 ग्राम
  • मॉडल- HT-S40R
  • ऑडियो चैनल- 5.1

खूबियां

  • इसे ऑटो, स्टैंडर्ड, सिनेमा और म्यूजिक जैसे साउंड मोड पर सेट किया जा सकता है।
  • डायलॉग इन्हैंसमेंट सुविधा के साथ फिल्म देखने का अनुभव बेहतर हो सकता है।
  • होम थिएटर सेटअप के लिए यह साउंडबार सही पसंद हो सकता है। 

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इसके प्रदर्शन से खुश नहीं हैं जिस वजह से आपको इसकी साउंड क्वालिटी कम पसंद आ सकती है।
  • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के ठीक से काम न करने की शिकायत की है जिस कारण आपको इसे वायरलेस तरह से कनेक्ट करने में असुविधा हो सकती है। 

Sony HT-S40R Real 5.1ch Dolby Audio Soundbar for TV with Subwoofer & Wireless Rear Speakers, 5.1ch Home Theatre System (600W, Bluetooth & USB Connectivity, HDMI & Optical Connectivity, Sound Mode)

₹24,989.00

Get This

अब समझिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

आपने Sony और Samsung Soundbar के अलग-अलग विकल्पों को तो देख लिया, अब इन सभी के बीच के अंतर को इस तालिका के साथ समझा जा सकता है।

ब्रांड व मॉडल

साउंड आउटपुट

चैनल

खासियत

Samsung

(HW-C45E/XL)

756 Watts

11.1.4

ऐलेक्सा सपोर्ट

Sony

(HT-S20R)

400 Watts

5.1

USB प्लेबैक

Samsung

(HW-C45E/XL)

380 Watts

3.1.2

Q-Symphony

Sony

(HTS100F)

120 Watts

2.0

बेस रिफ्लेक्स स्पीकर

Samsung

(HW-C45E/XL)

400 Watts

5.1.2

डॉल्बी एटमॉस

Sony

(HT-S40R)

600 Watts

5.1

वायरलेस रीयर स्पीकर्स

क्या है निष्कर्ष?

आखिर में यह कहा जा सकता है कि सोनी और सैमसंग में से एक बेहतर विकल्प आपकी जरूरत और इस बात पर निर्भर करता है कि आप कैसे ऑडियो का आनंद लेना चाहते हैं। सिनेमा हॉल जैसे अनुभव के लिए Samsung Soundbar एक बेहतर पसंद हो सकता है जो अपने दमदार बेस और रियर स्पीकर्स की क्वालिटी के लिए पसंद किए जाते हैं। इसी के साथ Q-Symphony सुवीधा सैमसंग टीवी यूजर्स के काफी काम आ सकती है। वहीं, Sony Soundbar अपनी बढ़िया ऑडियो क्वालिटी और आसान कनेक्टिविटी के कारण सही पसंद हो सकते हैं। स्लीक डिजाइन की वजह से ये आपके टीवी यूनिट में ज्यादा जगह का घेराव नहीं करेंगे। सोनी के साउंडबार मीडियम से प्रीमिय बजट वाले लोगों के लिए सही पसंद हो सकते हैं और सैमसंग साउंडबार मीडियम बजट में आसानी से फिट हो सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

किन लोगों के लिए सैमसंग साउंडबार सही होगा और किनके लिए सोनी का?

सैमसंग साउंडबार उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो आधुनिक फीचर्स, और दमदार बेस पसंद करते हैं। वहीं, सोनी उन सिनेमा प्रेमियों और संगीत प्रेमिंयों के लिए है जिन्हें नैचुरल साउंड, 360 स्पेशियल ऑडियो और प्लेस्टेशन के साथ बेहतरीन इकोसिस्टम अनुभव चाहिए।

सैमसंग और सोनी में किसका साउंडाबर ज्यादा किफायती होता है?

आमतौर पर सैमसंग के साउंडबार ज्यादा किफायती और पैसा वसूल क्वालिटी वाले हो सकते हैं। सैमसंग कम कीमत में डॉल्बी एटमॉस और वायरलेस सबवूफर जैसे प्रीमियम फीचर्स प्रदान करता है। वहीं, सोनी के साउंडबार अक्सर महंगे होते हैं क्योंकि वे अपनी ब्रांड वैल्यू, बिल्ड क्वालिटी और अच्छी साउंड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी के लिए जाने जाते हैं। बजट के लिए सैमसंग सबसे बेहतर विकल्प है।

गेमिंग के लिए सोनी का साउंडबार बेहतर होगा या सैसमंग का?

गेमिंग के लिए सैमसंग साउंडबार आमतौर पर बेहतर और किफायती विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसके Game Mode Pro'और अप-फायरिंग स्पीकर्स जबरदस्त सराउंड साउंड देते हैं। हालांकि, अगर आप PS5 यूजर हैं, तो सोनी का साउंडबार सही हो सकता है।

You May Also Like