Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंगज्यादा क्षमता वाले 5 हायरटॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर्स के

Samsung 75 Inch या 65 इंच TV: आपके लिए कौन है सही? विकल्पों के साथ जानें

अगर आप अपने घर के लिए एक बढ़िया और बड़े स्क्रीन साइज़ वाले TV लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां आपको Samsung 75 इंच TV और 65 इंच टीवी के बढ़िया विकल्प दिए गए हैं जिन्हें आप अपने कमरे और जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं।

Samsung 75 And 65 Inch TV
Samsung 75 And 65 Inch TV

आप भी अपने घर के लिए सैमसंग ब्रांड का एक बढ़िया टीवी लेने के तलाश में हैं लेकिन इस असमंजस में भी है कि आखिर 75 इंच लेना चाहिए या 65 इंच? तो आपको बता दें, वैसे तो दोनों साइज बड़े और प्रीमियम माने जाते हैं, लेकिन सही चुनाव आपके कमरे के आकार, बजट और देखने की दूरी पर निर्भर होता है। 65 इंच और 75 Inch TV के बीच सिर्फ 10 इंच का अंतर लगता है, लेकिन देखने में यह फर्क काफी बड़ा महसूस होता है। 75 इंच स्क्रीन ज्यादा सिनेमैटिक अनुभव दे सकती है, खासकर जब आप फिल्में, स्पोर्ट्स या 4K कंटेंट देखते हैं। वहीं 65 इंच भी बड़ा और सही साइज माना जाता है, जो ज्यादातर घरों में आसानी से फिट हो सकता है। अगर आपका लिविंग रूम छोटा या मध्यम साइज का तो आप Samsung का 65 इंच Inch TV ले सकते है लेकिन अगर आपका लिविंग रूम बड़ा है और दूरी 9-12 फीट या उससे ज्यादा है, तो 75 इंच टीवी ज्यादा बेहतर लग सकता और स्क्रीन छोटी नहीं लगेगी। गेमिंग, स्पोर्ट्स और मूवी लवर्स को आमतौर पर बड़ी स्क्रीन ज्यादा पसंद आती है इसलिए आप इसे चुन सकते हैं।

01

Samsung 163 cm (65 inches) 4K Ultra HD Mini-LED Neo-QLED Smart TV

Check Price on Amazon

65 इंच स्क्रीन साइज़ के साथ आने वाला यह टीवी 100 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ काम करता है जो आपको लैग फ्री टीवी देखने का अनुभव दे सकता है। सैमसंग का यह टीवी 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन के साथ आता है और इसमें क्वांटम डॉट डिस्प्ले मौजूद है जो बेहतरीन रंग सटीकता, अत्यधिक चमक और टीवी पर दिखने वाली तस्वीर को असली जैसा दिखा सकती है। साथ ही, एचडीआर और एचएलजी की मदद से यह विजुअल क्वालिटी को बढ़िया दिखाने में मदद कर सकता है। वहीं, कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ, 4 HDMI पोर्ट्स, एचडीएमआई eARC, 2 यूएसबी -ए, 1 यूएसबी-सी आदि जैसे विकल्प दिए गए हैं जिसकी मदद से आप आसानी से अन्य डिवाइस जोड़ सकते हैं। इसके अलावा यह 20 वाट के दमदार साउंड आउट्पुट के साथ आता है जो क्यू-सिम्फनी, ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट, एक्टिव वॉइस एम्पलीफायर प्रो को सपोर्ट करता है जो आपको स्पष्ट और क्रिस्टल-क्लियर आवाज देने में मदद कर सकता है और साथ ही, सराउंड साउंड की वजह से आपको चारों तरफ से आवाज आता हुआ महसूस हो सकता है। वहीं, अगर आप गेम खेलने के शौकीन है तो इसमें गेम मोशन प्लस, गेम बार और VRR जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं जो आपको गेम खेलने का शानदार अनुभव दे सकता है और-तो-और ऑटो लो टेंडेंसी मोड के चलते आपको लैग फ्री गेम का अनुभव मिल सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मॉडल - QA65QN70FAULXL
  • स्क्रीन साइज़ - 65 इंच टीवी 
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
  • रेजोल्यूशन - 4K
  • रिफ्रेश रेट - 100 हर्ट्ज 
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
  • मेमोरी स्टोरेज क्षमता - ‎16 GB
  • रिस्पॉन्स टाइम - 6.5 मिलीसेकंड 

खासियत 

  • इसमें मौजूद फिलममेकर मोड की वजह से आप किसी भी फिल्म को बिल्कुल वैसे ही देख सकते हैं, जैसा डाइरेक्टर उसे दिखाना चाहते थे। 
  • इसमें मौजूद बिल्ट-इन एलेक्सा और बिक्सबी की मदद से आप इसे अपनी आवाज के सहारे भी नियंत्रित कर सकते हैं। 
  • मोबाइल-टू-टीवी मिररिंग की मदद से आप आप इस टीवी को आसानी से मोबाइल से जोड़ कर चला सकते हैं।

कमी 

  • अभी तक यूजर ने कोई खास कमी नहीं बताई है। 

अन्य प्रोडक्ट की जानकारी के लिए योरपिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।

Samsung 163 cm (65 inches) Neo QLED 4K Samsung Vision AI Smart TV QA65QN70FAULXL

Rs. 102990

Get This
02

Samsung 189 cm (75 inches) 4K Ultra HD QLED Smart TV

Check Price on Amazon

आप भी अपने घर के लिए एक बढ़िया और बड़ा स्क्रीन साइज़ वाला टीवी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यह सैमसंग का 75 इंच टीवी आपके लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। यह टीवी QLED 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन के साथ आता है और इसमें Q4 AI प्रोसेसर दिया गया है जो AI की मदद से टीवी देखने के अनुभव को बेहतर बना सकता है। यह 50 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और एचडीआर 10+ को सपोर्ट करता है जो बढ़िया पिक्चर क्वालिटी के साथ लैग फ्री अनुभव भी दे सकता है। इस Smart TV में आपको 3 एचडीएमआई पोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से आप अपने सेट-टॉप बॉक्स/डीटीएच, साउंडबार, होम थिएटर, गेमिंग कंसोल और अन्य उपकरणों को आसानी से जोड़ सकते हैं। साथ ही, हार्ड ड्राइव और अन्य यूएसबी-संगत उपकरणों तक आसान पहुंच के लिए 1 यूएसबी-ए पोर्ट की सुविधा भी उपलब्ध है। वहीं, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.2 और एचडीएमआई ईआरसी के साथ-साथ स्थिर वायर्ड इंटरनेट के लिए एक ईथरनेट लैन पोर्ट भी मौजूद है। अतिरिक्त सुविधाओं में एकीकृत नियंत्रण के लिए एनीनेट+ (एचडीएमआई-सीईसी) और टेरेस्ट्रियल/केबल इनपुट के लिए आरएफ इनपुट शामिल हैं। मोबाइल-टू-टीवी मिररिंग की मदद से आप आप इस टीवी को आसानी से मोबाइल से जोड़ कर चला सकते हैं और टीवी देखने के अनुभव को मजेदार बना सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मॉडल - QA75Q7FAAUXXL 
  • स्क्रीन साइज़ - 75 इंच टीवी 
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - मिनी एलईडी, QLED
  • रेजोल्यूशन - 4K
  • रिफ्रेश रेट - 50 हर्ट्ज 
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ, ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
  • मेमोरी स्टोरेज क्षमता - ‎8 GB
  • रिस्पॉन्स टाइम - 8 मिलीसेकंड 

खासियत 

  • इसमें मौजूद DTV साउंड सिस्टम डॉल्बी ऑडियो तकनीक आपको सिनेमा जैसी सराउंड साउंड का अनुभव दे सकती है। 
  • इसमें दिए गए ऑटो लो टेंडेंसी मोड की मदद से आपको लैग फ्री गेम खेलने का अनुभव मिल सकता है। 
  • यह 3-बेजल लेस डिजाइन के साथ आता है जो आपके लिविंग रूम की शोभा को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।

कमी 

  • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इस टीवी का सबकुछ अच्छा है लेकिन यह 1 घंटे में ही गर्म हो जाता है।

Samsung 189 cm (75 inches) 4K Ultra HD QLED Smart TV QA75Q7FAAUXXL (Black)

Rs. 135990

Get This
03

Samsung 163 cm (65 inches) Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV

Check Price on Amazon

इस टीवी में Q4 AI प्रोसेसर दिया गया है जो कंटेंट को 4K क्वालिटी तक अपस्केल कर सकता है। साथ ही क्वांटम एचडीआर, एचडीआर10+ और क्वांटम डॉट डिस्प्ले जैसी तकनीकें रंगों को अधिक वास्तविक और चमकदार बना सकती हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद मोशन एक्सेलेरेटर और फिलममेकर मोड की वजह से तेज सीन भी स्मूद दिखाई दे सकते हैं और फिल्में देखने का मजा और भी बढ़ सकता है। Samsung का यह स्मार्ट टीवी 65 इंच स्क्रीन साइज़ के साथ आता है जिसमें QLED 4K डिस्प्ले दिया गया है जो साफ, रंगीन और डिटेल्ड तस्वीर दिखा सकता है, जिससे फिल्में, स्पोर्ट्स और गेमिंग का अनुभव और भी बेहतर हो सकता है। इसके अलावा, साउंड क्वालिटी के लिए इसमें 20W स्पीकर आउटपुट, ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट, क्यू-सिम्फनी और एडेप्टिव साउंड जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो कंटेंट के अनुसार ऑडियो को बेहतर बना सकते हैं और अधिक इमर्सिव अनुभव दे सकते हैं, जिससे आप घर बैठे ही थिएटर का मजा ले सकते हैं। साथ ही, इसमें आपको सैमसंग टीवी प्लस के 100+ फ्री चैनल, वेब ब्राउजर, स्मार्टथिंग्स, एयर प्ले, मोबाइल-टू-टीवी मिररिंग, मल्टी व्यू और वॉइस असिस्टेंट जैसे कई उपयोगी फीचर्स मौजूद हैं, जिसकी मदद से आप इसे अपनी आवाज की मदद से भी नियंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने फोन को कराओके माइक्रोफोन की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मॉडल - QA65QEF1AULXL
  • स्क्रीन साइज़ - 65 इंच टीवी 
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
  • रेजोल्यूशन - 4K
  • रिफ्रेश रेट - 50 हर्ट्ज 
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
  • मेमोरी स्टोरेज क्षमता - ‎8 GB
  • रिस्पॉन्स टाइम - 8 मिलीसेकंड 

खासियत 

  • इसमें 3 HDMI पोर्ट, 1 यूएसबी-A पोर्ट, वाईफाई 5, ब्लूटूथ 5.3, HDMI eARC और ईथरनेट लैन जैसे विकल्प मिलते हैं, जिससे आप सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल, साउंडबार या अन्य डिवाइस आसानी से जोड़ सकते हैं।
  • इसमें मौजूद एनीनेट+ (एचडीएमआई-सीईसी) की मदद से कई डिवाइस को एक ही रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है।
  • इसमें ऑटो गेम मोड दिया गया है जिसकी मदद से आपको लैग फ्री अनुभव मिल सकता है। 

कमी 

  • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इस टीवी का रिमोट सही नहीं है। 
  • कुछ यूजर्स ने कहा अमेजन से लेने पर डिस्प्ले डैमेज मिला। 

Samsung 163 cm (65 inches) Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV QA65QEF1AULXL

₹77,990.00

Get This
04

Samsung 138 cm (75 inches) 4K Ultra HD QLED Smart TV

Check Price on Amazon

एयर स्लिम और तीन तरफ लगभग बेजल-लेस स्क्रीन डिजाइन के साथ आने वाला यह टीवी आपके लिविंग रूम की शोभा को बढ़ाने में मदद कर सकता है। आपको बता दें, यह Samsung Television 20W साउंड आउटपुट के साथ आता है जो ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड और क्यू-सिम्फनी के साथ मिलकर आपको इमर्सिव ऑडियो का अनुभव दे सकता है और साथ ही, टीवी देखते समय आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आवाज चारों तरफ से आ रही हो। इसका 4K अल्ट्रा एचडी रिजोल्यूशन बेहद साफ और शार्प तस्वीर दिखा सकता है और QLED तकनीक और क्वांटम डॉट की मदद से रंग अधिक चमकीले और वास्तविक दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा, इस टीवी में Q4 AI Gen1 प्रोसेसर दिया गया है जो कंटेंट को बेहतर तरीके से अपस्केल करके 4K क्वालिटी के करीब पहुंचा सकता है। वहीं, क्वांटम एचडीआर+, एचडीआर10+ और कॉन्ट्रास्ट एन्हांसर जैसी तकनीकें डार्क और ब्राइट दोनों सीन को संतुलित बना सकती हैं। इसमें दिए गए आई कंफर्ट मोड लंबे समय तक देखने पर आंखों पर कम दबाव डाल सकता है। वहीं, ऑटो गेम मोड और गेम बार जैसे फीचर गेम खेलने के अनुभव को और बेहतर बना सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मॉडल - QA75Q8FAAUXXL
  • स्क्रीन साइज़ - 75 इंच टीवी 
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - मिनी एलईडी, QLED
  • रेजोल्यूशन - 4K
  • रिफ्रेश रेट - 50 हर्ट्ज 
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ, ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
  • मेमोरी स्टोरेज क्षमता - ‎8 GB
  • रिस्पॉन्स टाइम - 8 मिलीसेकंड 

खासियत 

  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3 एचडीएमआई पोर्ट, यूएसबी-ए, ईथरनेट और एचडीएमआई ईएआरसी जैसे कई विकल्प मिलते हैं। 
  • यह स्मार्ट टीवी एलेक्सा, बिक्सबी और गूगल असिस्टेंट के साथ काम करता है, जिससे आप आवाज से टीवी नियंत्रित कर सकते हैं। 
  • सैमसंग टीवी प्लस के जरिए 100 से ज्यादा फ्री चैनल देखने को मिल सकते हैं। 

कमी 

  • यूजर ने बताया इसकी पिक्चर क्वालिटी कुछ खास नहीं है और साउंड क्वालिटी भी काफी कम है।

Samsung 138 cm (75 inches) 4K Ultra HD QLED Smart TV QA75Q8FAAUXXL (Black)

Rs. 160990

Get This
05

Samsung 163 cm (65 inches) D Series Smart LED TV

Check Price on Amazon

इस स्मार्ट टीवी में में 65 इंच की बड़ी UHD डिस्प्ले दी गई है, जिसकी रेज़ोल्यूशन 4K अल्ट्रा एचडी है। इतनी उच्च रेज़ोल्यूशन के कारण तस्वीरें बेहद स्पष्ट, रंगीन और वास्तविक दिखाई दे सकती हैं। वहीं, इसमें HDR सपोर्ट, मेगा कॉन्ट्रास्ट, UHD डिमिंग और कॉन्ट्रास्ट एन्हांसर जैसी तकनीकें दी गई हैं, जो हर सीन को अधिक जीवंत बना सकती हैं। इसके साथ Motion मोशन एक्सेलरेटर फीचर तेज मूवमेंट वाले सीन को भी स्मूद बना सकता है। सैमसंग के इस टीवी में, क्रिस्टल प्रोसेसर 4K दिया गया है, जो कंटेंट को बेहतर वहीं, फिलमेकर मोड भी उपलब्ध है। साउंड क्वालिटी की बात करें तो इसमें 20W आउटपुट के साथ 2-चैनल स्पीकर दिए गए हैं। ये स्पीकर्स साफ और प्रभावशाली आवाज दे सकते हैं। इसके साथ क्यू-सिम्फनी तकनीक का सपोर्ट मिलता है, जिससे साउंडबार के साथ मिलकर और भी बेहतर ऑडियो अनुभव मिल सकता है। कनेक्टिविटी के मामले में भी यह टीवी काफी सक्षम है। इसमें 3 HDMI पोर्ट दिए गए हैं, जिनसे आप सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल या अन्य डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा 1 यूएसबी-A पोर्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ, ईथरनेट पोर्ट, RF इनपुट और एनीनेट+ (एचडीएमआई-सीईसी) सपोर्ट भी मिलता है। इससे कई डिवाइस को एक साथ जोड़ना आसान हो जाता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मॉडल - UA65DUE77AKLXL
  • स्क्रीन साइज़ - 65 इंच टीवी 
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - UHD
  • रेजोल्यूशन - 4K
  • रिफ्रेश रेट - 50 हर्ट्ज 
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
  • मेमोरी स्टोरेज क्षमता - ‎8 GB
  • रिस्पॉन्स टाइम - 8 मिलीसेकंड 

खासियत 

  • इसमें बिक्सबी वॉइस असिस्टेंट, वेब ब्राउजर, स्मार्टथिंग्स हब, IoT-सेंसर सपोर्ट, एप्पल एयरप्ले और Daily+ जैसे फीचर्स मिलते हैं। 
  • इसमें फिल्मेकर मोड दिया गया है जो आपके फिल्म देखने के अनुभव को मजेदार बना सकता है। 
  • इसमें आपको 3D साउंड का अनुभव मिल सकता है जिससे आपको चारों तरफ से आवाज आता हुआ महसूस हो सकता है। 

कमी 

  • कुछ यूजर्स को इसका फंक्शन पसंद नहीं आया। 

गैजेट गली की कैटेगरी पर आपको इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ने को मिल सकते हैं।

Samsung 163 cm (65 inches) D Series Brighter Crystal 4K Vivid Pro Ultra HD Smart LED TV UA65DUE77AKLXL (Black)

Rs. 56990

Get This
06

Samsung 189 cm (75 inches) D Series HD Smart LED TV

Check Price on Amazon

काफी दिनों से आप भी अपने घर के लिए एक बड़े स्क्रीन साइज़ वाले टीवी लेने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह 75 इंच टीवी आपके लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। Samsung ब्रांड का यह LED TV काले रंग में आता है और बेजल लेस डिजाइन की वजह से यह देखने में भी काफी आकर्षक है जो आपके लिविंग रूम की शोभा को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। यह 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन के सतह आता है 50 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर काम करता है जो आपको लैग फ्री टीवी देखने का अनुभव दे सकता है। वहीं, इसमें क्रिस्टल प्रोसेसर, एचडीआर 10+ सपोर्ट, यूएचडी डिमिंग, कंट्रास्ट एन्हांसर जैसी तकनीकें दी गई है जो आपको बढ़िया पिक्चर क्वालिटी दे सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करूं, तो इसमें आपको 3 एचडीएमआई पोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से आप इक्स्टर्नल डिवाइस को आसानी से जोड़ सकते हैं। वहीं, हार्ड ड्राइव और अन्य यूएसबी डिवाइस कनेक्ट करने के लिए 1 यूएसबी-ए पोर्ट दिया गया है और ईथरनेट की मदद से आपको स्थिर इंटरनेट का अनुभव भी मिल सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मॉडल - UA75DUE77AKXXL
  • स्क्रीन साइज़ - 75 इंच टीवी 
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - Ultra HD
  • रेजोल्यूशन - 4K
  • रिफ्रेश रेट - 50 हर्ट्ज 
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
  • मेमोरी स्टोरेज क्षमता - ‎8 GB
  • रिस्पॉन्स टाइम - 8 मिलीसेकंड 

खासियत

  • इसमें मौजूद फिलमेकर मोड की मदद से यह आपको बिल्कुल वैसा ही फिल्म दिखा सकता है जैसा डाइरेक्टर दिखाना चाहते हैं। 
  • बिल्ट-इन वॉइस असिस्टेंट की मदद से आप इसे अपनी आवाज की मदद से नियंत्रित कर सकते हैं। 
  • यह 20 वाट साउंड के साथ आता है और क्यू-सिम्फनी, ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड आदि को सपोर्ट करता है जिसकी मदद से आपको बढ़िया साउंड का अनुभव मिल सकता है।

कमी 

  • कुछ यूजर्स को इसका रिमोट कंट्रोल सही नहीं लगा।

Samsung 189 cm (75 inches) D Series Crystal 4K Vivid Pro Ultra HD Smart LED TV UA75DUE77AKXXL (Black)

Rs. 87990

Get This

जानें आपके लिए सैमसंग का 75 इंच टीवी बढ़िया है या 65 इंच

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया सैमसंग का टीवी ले सकते हैं -

मॉडल 

स्क्रीन साइज़ 

डिस्प्ले टेक्नोलॉजी 

ट्यूनर टेक्नोलॉजी 

Samsung 4K Ultra HD Mini-LED Neo-QLED Smart TV QA65QN70FAULXL

65 इंच 

QLED

DVB-T2

Samsung QLED Smart TV QA75Q7FAAUXXL

75 इंच 

मिनी एलईडी, QLED

‎DVB-T2

Samsung Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV QA65QEF1AULXL

65 इंच 

QLED

‎DVB-T2CS2

Samsung QLED Smart TV QA75Q8FAAUXXL

75 इंच 

मिनी एलईडी, QLED

‎DVB-T2

Samsung D Series Brighter Crystal 4K Vivid Pro Ultra HD Smart LED TV UA65DUE77AKLXL

65 इंच 

UHD

DVB-T2CS6

Samsung 4K Vivid Pro Ultra HD Smart LED TV UA75DUE77AKXXL

75 इंच 

UltraHD

‎DVB-T2

निष्कर्ष 

वैसे तो सैमसंग के दोनों ही स्क्रीन साइज़ वाले टीवी अपनी-अपनी जगह बढ़िया माने जाते हैं और दोनों में ही आपको शानदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। लेकिन अगर आपका बजट अच्छा है, कमरा बड़ा है और आप सिनेमैटिक अनुभव चाहते हैं, तो 75 इंच वाला टीवी एक शानदार विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आप संतुलित कीमत, आरामदायक साइज और ज्यादातर कंटेंट के लिए अच्छा अनुभव चाहते हैं, तो 65 इंच वाला TV चुन सकते हैं जो अभी भी काफी लोकप्रिय चॉइस माने जाते है। आखिरी निर्णय आपके कमरे का आकार, बजट और आपकी सुविधा के अनुसार होना चाहिए। 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या 75 इंच वाला टीवी लेना सच में बेहतर होता है?

अगर आपका कमरा बड़ा है और आप ज्यादा सिनेमैटिक अनुभव चाहते हैं, तो 75 इंच TV बेहतर लग सकता है। लेकिन छोटे या मीडियम कमरे के लिए 65 इंच भी बिल्कुल पर्याप्त माना जाता है।

65 इंच और 75 इंच टीवी के लिए देखने की दूरी कितनी होनी चाहिए?

आमतौर पर 65 इंच वाले टीवी के लिए लगभग 6 से 8 फीट दूरी अच्छी मानी जाती है। वहीं 75 इंच वाले टीवी के लिए 9 से 12 फीट दूरी बेहतर अनुभव दे सकती है।

क्या 65 इंच और 75 इंच के सैमसंग टीवी की पिक्चर क्वालिटी में कोई बड़ा अंतर होता है?

आमतौर पर, दोनों आकार के टीवी में समान रेजोल्यूशन (जैसे 4K या 8K) और पिक्चर प्रोसेसिंग तकनीक होती है। मुख्य अंतर स्क्रीन के आकार के कारण देखने के अनुभव में होता है, जहां 75 इंच अधिक इमर्सिव अनुभव प्रदान कर सकता है।

You May Also Like