आज के समय में एक ऐसा लैपटॉप ढूंढना जो किफायती भी हो और परफॉर्मेंस में भी दमदार हो, थोड़ा मुश्किल लग सकता है। लेकिन लेनोवो ब्रांड ने इस समस्या का अच्छा समाधान पेश किया है। ₹50,000 के अंदर मिलने वाले Lenovo के एमडी प्रोसेसर वाले Laptops आजकल स्टूडेंट्स, ऑफिस यूजर्स और हल्की गेमिंग करने वालों के बढ़िया विकल्प पेश करते हैं। आपको बता दें, AMD Ryzen प्रोसेसर की खास बात यह है कि यह शानदार स्पीड और स्मूद मल्टीटास्किंग दे सकता है। चाहे आप ऑनलाइन क्लास कर रहे हो, ऑफिस का काम कर रहे हों या फिर एक साथ कई टैब्स खोलकर काम कर रहे हों, यह लैपटॉप बिना लैग के आपका साथ दे सकता है। इस बजट में आपको Ryzen 3 या Ryzen 5 जैसे प्रोसेसर आसानी से मिल सकते हैं, जो रोजमर्रा के कामों के लिए काफी पावरफुल माने जाते हैं। इनकी बिल्ड क्वालिटी भी काफी अच्छी मानी जाती है। इनका डिजाइन सिंपल और प्रोफेशनल होता है, जो स्टूडेंट्स से लेकर ऑफिस प्रोफेशनल्स तक सभी को पसंद आ सकता है। साथ ही, बैटरी बैकअप भी सही होता है, जिससे आप लंबे समय तक बिना चार्जिंग की चिंता के काम कर सकते हैं।
देखें 5 बढ़िया विकल्प नीचे -
