Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंगज्यादा क्षमता वाले 5 हायरटॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर्स के

नई जनरेशन वाले i7 प्रोसेसर Laptop के साथ, अब हर काम होगा सुपरफास्ट!

नवीनतम जेनरेशन i7 लैपटॉप गति, पावर और भरोसेमंद प्रदर्शन का ऐसा मेल माना जाता है, जो आपके डिजिटल अनुभव को नए स्तर पर ले जा सकता है। तो देर किस बात की, नजर डालिए Hp, Dell, Lenovo आदि जैसे बेहतरीन ब्रांड के लैपटॉप के विकल्प पर यहां।

 नई जनरेशन वाले i7 लैपटॉप
नई जनरेशन वाले i7 लैपटॉप

नई पीढ़ी के इंटेल कोर i7 लैपटॉप आज के समय में तकनीक और प्रदर्शन का बेहतरीन संगम माने जा रहे हैं। यह लैपटॉप न केवल तेज और स्मूथ प्रोसेसिंग प्रदान कर सकते हैं, बल्कि मल्टीटास्किंग, गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और प्रोफेशनल वर्क जैसी हर जरूरत को पूरा करने में सक्षम हो सकते हैं। नई जनरेशन का i7 प्रोसेसर अधिक कोर और थ्रेड्स के साथ आता है, जिससे एक साथ कई भारी एप्लिकेशन चलाना आसान हो जाता है। इसकी तेज गति वाली क्लॉक फ्रीक्वेंसी और ऊर्जा बचत करने वाली आर्किटेक्चर, बैटरी बैकअप को भी बेहतर बना सकते हैं। इसके साथ आने वाले SSD स्टोरेज और DDR5 रैम जैसी तकनीक इसे और तेज बना सकती हैं। अगर आप भविष्य-रेडी डिवाइस की तलाश में हैं, तो नवीनतम i7 लैपटॉप आपके लिए एक स्मार्ट विकल्प हो सकता है। यह छात्रों, पेशेवरों और क्रिएटिव काम करने वालों सभी के लिए बढ़िया चॉइस भी बन सकता है। यहां आपको Hp, Dell, Lenovo आदि जैसे बेहतरीन ब्रांड के लैपटॉप के विकल्प दिए गए हैं जिनकी जानकारी आप नीचे देख सकते हैं- 

लैपटॉप के अलावा टीवी, साउंडबार, टैबलेट जैसे अन्य गैजेट के बारे में जानकारी के लिए गैजेट गली की कैटेगरी पर जा सकते हैं।

01

ASUS Vivobook S16 Intel Core i7 Laptop

Check Price on Amazon

ASUS का यह लैपटॉप खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें स्टाइल और स्पीड दोनों चाहिए। इसमें 13th जेन इंटेल कोर i7-13620H प्रोसेसर दिया गया है, जो 10 कोर और 16 थ्रेड्स के साथ 4.9GHz तक की स्पीड दे सकता है। इसका मतलब है कि यह लैपटॉप मल्टीटास्किंग, काम और मनोरंजन, हर चीज में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में सक्षम हो सकता है। इसमें 16 इंच FHD+ डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट और 300nits ब्राइटनेस है, जिससे विज़ुअल का अनुभव स्मूद और साफ बन सकता है। स्क्रीन का 16:10 एस्पेक्ट रेश्यो और 89% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो इसे और भी प्रीमियम फील दे सकता है। इसमें 16GB DDR5 रैम और 512GB NVMe एसएसडी दी गई है, जिससे स्पीड और स्टोरेज दोनों ही लेवल पर कोई कमी नहीं रहती। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें विंडोज 11 होम, माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक और ऑफिस होम 2024 (लाइफटाइम वैलिडिटी) शामिल हैं, जो इसे काम और पढ़ाई दोनों के लिए बेहतरीन बना सकते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें इंटेल UHD ग्राफिक्स दिया गया है। साथ ही, बैकलिट कीबोर्ड, 70WHrs बैटरी और 65W टाइप-C चार्जर इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद साथी बना सकता हैं। लगभग 1.7 किलोग्राम वजन और मैट ग्रे मेटैलिक डिजाइन इसे हल्का और स्टाइलिश बनाता है, जो आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - ASUS
  • मॉडल नाम - ASUS Vivobook S16
  • रैम साइज़ - 16 GB 
  • ऑपेरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
  • प्रोसेसर स्पीड - 2.4 GHz

खासियत 

  • यह 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 
  • इसकी बैटरी लाइफ 20 घंटे से अधिक है। 
  • यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 
  • यह लाइटवेट है। 

कमी 

  • अमेजन से लेने पर यूजर ने डिस्प्ले क्वालिटी सही नहीं बताई।

ASUS Vivobook S16,13th Gen,Intel Core i7-13620H,Metallic Design Laptop(Intel UHD iGPU/16GB RAM/512GB SSD/FHD+/16"/144Hz/Windows 11/M365 Basic(1Year)*/Office Home 2024/Matte Gray/1.7 Kg)S3607VA-RP060WS

Rs. 66990

Get This
02

Lenovo Smartchoice Laptop

Check Price on Amazon

इसमें 15.3 इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 300 निट्स ब्राइटनेस और TUV लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे लंबे समय तक काम करने पर भी आंखों पर जोर नहीं पड़ता। Lenovo का यह लैपटॉप उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और पोर्टेबिलिटी को एक साथ चाहते हैं। इसमें 16GB DDR5 रैम और 512GB SSD स्टोरेज मौजूद है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह रोजमर्रा के कामों से लेकर हाई-परफॉर्मेंस टास्क तक आसानी से संभाल सकता है। डिज़ाइन की बात करें तो इसका 4-साइड नैरो बेजल, 1.79 सेमी अल्ट्रा स्लिम और मात्र 1.59 किलोग्राम वजन इसे बेहद हल्का और आकर्षक बनाता है। साथ ही बैकलिट कीबोर्ड और एल्युमिनियम-पीसी एबीएस बॉडी इसे प्रीमियम लुक दे सकता है। इसमें 1080p FHD कैमरा प्राइवेसी शटर के साथ, डॉल्बी ऑडियो से लैस स्टीरियो स्पीकर्स और मजबूत MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड क्वालिटी दी गई है, जो झटकों और तापमान में बदलाव को सहन कर सकती है। साथ ही, बैटरी बैकअप भी शानदार है, जिसमें 50Wh बैटरी है जो 14.5 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकती है। साथ ही, रैपिड चार्ज टेक्नोलॉजी से केवल 15 मिनट चार्ज करने पर 2 घंटे का बैकअप मिल सकता है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी-A, यूएसबी-C, एचडीएमआई, हेडफोन जैक और कार्ड रीडर जैसे जरूरी पोर्ट मौजूद हैं।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Lenovo
  • मॉडल नाम - IdeaPad Slim 3
  • रैम साइज़ - 16 GB 
  • ऑपेरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
  • प्रोसेसर स्पीड - 2.4

खासियत

  • इसमें एंटी गलेयर कोटिंग मौजूद है। 
  • मेमोरी कार्ड स्लॉट दिया गया है। 
  • यह 4-साइड नैरो बेजल डिजाइन के साथ आता है। 
  • इसमें बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है। 

कमी 

  • यूजर ने बताया इसकी साउंड क्वालिटी औसत है।

Lenovo IdeaPad Slim 3 13th Gen Intel Core i7 13620H, 16GB RAM, 512GB SSD, WUXGA IPS, 15.3"/38.8cm, Win 11, Office 2024, Top Metal Cover Grey, 1.6Kg, 83K100CJIN/S1IN, Backlit KB, Laptop

₹94,990.00

Get This
03

Dell Inspiron Intel Core i7 13th Gen Laptop

Check Price on Amazon

इसमें 13th जेन इंटेल कोर i7-1355U प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज और दमदार परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। साथ ही, इसमें 16GB रैम और 512GB SSD दी गई है, जिससे स्पीड और स्टोरेज दोनों ही मामले में कोई कमी महसूस नहीं होती। Dell के इस लैपटॉप में 15.6 इंच FHD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और IPS तकनीक मौजूद है, जो वीडियो देखने, गेमिंग और रोजमर्रा के काम को और भी आकर्षक बना सकता है। सिर्फ 1.62 किलो वजन होने की वजह से यह लैपटॉप बेहद हल्का और आसानी से कैरी किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी 3.2 जेन 1 टाइप-A, यूएसबी टाइप-C, एचडीएमआई 1.4, और हेडसेट जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। वहीं, इसकी 54Wh बैटरी लंबे समय तक काम करने के लिए भरोसेमंद बैकअप दे सकती है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Dell
  • मॉडल नाम - Inspiron
  • रैम साइज़ - 16 GB 
  • ऑपेरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
  • प्रोसेसर स्पीड - ‎5 GHz

खासियत

  • यह काफी हल्का और पावरफुल लैपटॉप माना जाता है। 
  • बैकलिट कीबोर्ड मौजूद है। 
  • यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। 
  • इसमें बिल्ट-इन वेबकम कनेक्टिविटी मौजूद है। 

कमी 

  • अमेजन से लेने पर यूजर ने इसमें जल्दी गर्म होने की समस्या बताई है।

Dell 15 (Previously Inspiron), Intel Core i7 13th Gen -1355U, 16GB, 512GB SSD, FHD, 15.6"/39.62cm, Win 11, MSO'24, Silver, 1.62kg, [Dell 15], Backlit Keyboard, 12 Month McAfee, Thin & Light Laptop

₹82,990.00

Get This
04

HP 15 Laptop

Check Price on Amazon

यह HP लैपटॉप आधुनिक तकनीक और दमदार परफॉर्मेंस का बेहतरीन उदाहरण माना जा सकता है। इसमें 13th Gen इंटेल कोर i7-1355U प्रोसेसर दिया गया है, जो 10 कोर और 12 थ्रेड्स के साथ तेज और स्मूद मल्टीटास्किंग सुनिश्चित करता है। चाहे ऑफिस का काम हो, ऑनलाइन पढ़ाई करनी हो या फिर ग्राफिक्स से जुड़ा कोई काम,यह लैपटॉप हर जरूरत पर खरा उतर सकता है। इसमें इंटेल आइरिस Xe ग्राफिक्स मौजूद है, जो हाई-डेफिनिशन वीडियो प्लेबैक, कैज़ुअल गेमिंग और ग्राफिक-इंटेंसिव टास्क के लिए शानदार विज़ुअल्स प्रदान करता है। 16GB DDR4 रैम और 512GB PCIe NVMe SSD स्टोरेज इसे और भी तेज और भरोसेमंद बनाते हैं, जिससे आपके सारे फाइल्स और एप्लिकेशन बिना किसी रुकावट के चल सकते हैं। 15.6 इंच का FHD, एंटी-ग्लेयर और माइक्रो-एज डिस्प्ले लंबे समय तक स्क्रीन देखने के बावजूद आंखों पर ज्यादा दबाव नहीं डालता और आपको एक बेहतरीन विजुअल अनुभव दे सकता है। इसके साथ ही 3-सेल 41Wh बैटरी 7 घंटे 45 मिनट तक का बैकअप देती है और HP फास्ट चार्ज सपोर्ट आपको जल्दी से पावर अप करने की सुविधा दे सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - HP
  • मॉडल नाम -HP Laptop
  • रैम साइज़ - 16 GB 
  • ऑपेरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
  • प्रोसेसर स्पीड - ‎5 GHz

खासियत

  • इसमें एंटी गलेयर कोटिंग की गई है। 
  • इसकी बैटरी लंबे समय तक चल सकती है। 
  • इसमें बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है। 
  • 10 कोर और 12 थ्रेड्स के साथ आता है। 

कमी 

  • अमेजन यूजर ने कहा यह कम समय में जल्दी गर्म हो जाता है।

HP 15, 13th Gen Intel Core i7-1355U (16GB DDR4, 512GB SSD) FHD, Anti-Glare, 15.6’’/39.6cm, Win11, M365(1yr)* Office 24, Silver, 1.59kg, Iris Xe, FHD Camera w/Shutter, Backlit Laptop fd0468tu/fd0515tu

Rs. 62990

Get This
05

Acer ALG Intel Core i7 Gaming Laptop

Check Price on Amazon

इसमें 16GB DDR4 रैम और 512GB NVMe एसएसडी स्टोरेज मिलता है, जो तेज स्पीड और पर्याप्त स्पेस उपलब्ध कराता है। गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए इसमें NVIDIA GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है, जिससे हाई क्वालिटी ग्राफिक्स और स्मूद गेमप्ले का मजा लिया जा सकता है। Acer का यह लैपटॉप 13th जेन इंटेल कोर i7 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी स्पीड 2.4 GHz से लेकर 4.9 GHz तक जा सकती है। 10 कोर और 24MB L3 कैश के साथ यह लैपटॉप मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों के लिए शानदार विकल्प बन सकता है। वहीं डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 15.6 इंच FHD स्क्रीन है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 45% NTSC सपोर्ट करती है। यह गेमिंग और मल्टीमीडिया दोनों के लिए शानदार विज़ुअल्स प्रदान कर सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी 2.0, USB 3.2 टाइप-A और यूएसबी 3.2 टाइप-C पोर्ट्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें HD वेबकैम और डुअल माइक्रोफोन भी मौजूद हैं। इसका मल्टी-कलर बैकलिट कीबोर्ड गेमिंग के दौरान अलग ही अनुभव दे सकता है। लगभग 1.99 किलो वजन और स्टाइलिश मेटल बॉडी के साथ यह न सिर्फ शक्तिशाली है बल्कि दिखने में भी शानदार है। कुल मिलाकर यह परफेक्ट गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस लैपटॉप माना जा सकता है, जो स्टूडेंट्स और गेमिंग लवर्स दोनों के लिए सही चॉइस बन सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Acer
  • मॉडल नाम - ALG
  • रैम साइज़ - 16 GB 
  • ऑपेरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
  • प्रोसेसर स्पीड - ‎5 GHz

खासियत

  • इसमें मेमोरी कार्ड स्लॉट दिया गया है। 
  • यह गेमिंग के लिए शानदार लैपटॉप माना गया है। 
  • 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 
  • इसमें मल्टीपल यूएसबी पोर्ट्स और एचडीएमआई दिया गया है। 

कमी 

  • यूजर ने बैटरी लाइफ सही नहीं बताया। 
  • अमेजन से लेने पर ग्राहक लैपटॉप के संबंध में कई समस्याओं की रिपोर्ट करते हैं, जिनमें दोषपूर्ण हार्डवेयर और बाहरी पैनल की समस्याएं शामिल हैं।

Acer ALG, 13th Gen, Intel Core i7 13620H, NVIDIA GeForce RTX 3050-6GB, 16GB RAM, 512GB SSD, FHD 15.6"/39.62 cm, 144Hz, Windows 11 Home, Steel Gray, 1.99 KG, AL15G-53, Premium Metal Body Gaming Laptop

₹79,990.00

Get This

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

i7 लैपटॉप की बैटरी लाइफ कितनी होती है?

यह मॉडल और उपयोग पर निर्भर करता है कि इसकी बैटरी लाइफ कितने देर तक चल सकती है, लेकिन आमतौर पर 6-10 घंटे तक की मानी जाती है।

क्या i7 लैपटॉप गेमिंग के लिए अच्छे हैं?

आमतौर पर, इन लैपटॉप को गेमिंग के लिए बढ़िया माने जा सकते हैं। विशेष रूप से नवीनतम पीढ़ी के i7 प्रोसेसर वाले मॉडल।

छात्रों के लिए सबसे अच्छा i7 लैपटॉप कौन सा है?

ऐसे कई विकल्प आजकल बाजारों और ऑनलाइन वेबसाईट जैसे अमेजन पर मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपने बजट और पसंद के अनुसार चुन सकते हैं लेकिन हल्का और लंबे बैटरी जीवन वाला लैपटॉप छात्रों के लिए अच्छा हो सकता है।

You May Also Like