अगर आपको अपने Soundbar को टीवी से जोड़ने में काफी दिक्कत हो रही है तो इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है, जिस पर आप एक नज़र डाल सकते हैं।
By: Khushi SinghLast Updated on Jun 17, 2026 17:44 ISTPublished on Mar 27, 2026 07:00 IST
साउंडबार
क्या आप अपने टीवी के ऑडियो को और भी बेहतर बनाना चाहते हैं ताकि आपको क्रिस्टल-क्लियर ऑडियो सुनने को मिल सके? मान लीजिए कि आप एक बढ़िया Soundbar लेकर आ चुके हैं, लेकिन आपको समझ में नहीं आ रहा है कि इसे किस तरीके से कनेक्ट किया जाए। वैसे आपको बता दें कि इसे सही ढंग से कनेक्ट करना बहुत महत्वपूर्ण है। तो इसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं। यहां पर HDMI से लेकर ऑप्टिकल केबल जैसे अलग-अलग प्रकार की कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी दी गई है, जिन्हें आप ध्यान में रखते हुए खुद आसानी से साउंडबार को TV से जोड़ सकते हैं। बता दें कि आप वायर और वायरलेस दोनों ही तरीकों से साउंडबार को टीवी से जोड़ सकते हैं। नीचे विस्तार से जानकारी दी गई है।
ऐसे ही जानकारी के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।
जब भी बात आती है अपने साउंडबार को टीवी से जोड़ने की, तब सबसे पहले HDMI कनेक्टिविटी सामने आती है क्योंकि इससे आपको उच्च गुणवत्ता वाला ऑडियो सुनने को मिलता है।
HDMI केबल लाएं - साउंडबार में मिलने वाली HDMI केबल को आप टीवी के उस पोर्ट में जोड़ें, जिस पर ARC लिखा हुआ होता है। साथ ही, इसके दूसरे सिरे को आप साउंडबार के HDMI OUT से जोड़ें।
इसके बाद आप साउंडबार को चालू करके सेटिंग्स में जाकर सोर्स को D.IN पर सेट करें, जिससे आपको टीवी की आवाज़ आपके साउंडबार के माध्यम से सुनाई देगी।
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ साउंडबार को टीवी से कैसे जोड़ें?
अगर आप अपने साउंडबार को टीवी से वायरलेस तरीके से जोड़ना चाहते हैं तो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी बढ़िया विकल्प है क्योंकि इससे तारों की झंझट नहीं होती है। साथ ही, इसमें आपको बढ़िया गुणवत्ता की आवाज़ भी सुनने को मिलती है।
सबसे पहले आप साउंडबार में मिलने वाले रिमोट की मदद से ब्लूटूथ मोड को ऑन करें। साथ ही, टीवी की सेटिंग्स में जाकर आप इस ब्लूटूथ को भी ऑन कर सकते हैं।
इसके बाद आप अपने टीवी की सेटिंग्स में जाकर साउंडबार के ब्लूटूथ पर क्लिक कर सकते हैं। इससे टीवी खुद साउंडबार की ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को ऑटो-डिटेक्ट कर सकता है। इस प्रकार, आपको दमदार आवाज़ सुनने को मिल सकती है।
अगर आप इनपुट लैग से बचने के साथ डॉल्बी एटमॉस के साथ आवाज़ सुनने की चाह रखते हैं, तो वाई-फाई कनेक्टिविटी इसमें आपकी मदद कर सकती है। क्योंकि यह बिना किसी समस्या के उच्च गुणवत्ता वाला आउटपुट देती है।
अगर आप वाई-फाई की मदद से अपने साउंडबार को टीवी से जोड़ना चाहते हैं तो सबसे पहले आप साउंडबार में मिलने वाले वाई-फाई बटन को कुछ सेकंड तक दबाकर रखें, उसके बाद अपने फोन का हॉटस्पॉट चालू करना पड़ेगा।
उसके बाद आपको जब साउंडबार में वाई-फाई दिखाई दे, तब रिमोट की मदद से आप इस पर क्लिक कर सकते हैं। आपके पास जिस भी ब्रांड का साउंडबार है, उसका ऐप इंस्टॉल करना होता है, जिसमें आपको 'ऐड डिवाइस' का ऑप्शन मिलता है।
'ऐड डिवाइस' पर क्लिक करने के बाद आप अपने साउंडबार के नाम पर क्लिक करके वाई-फाई से जोड़ सकते हैं।
जब भी बात आती है साउंडबार को टीवी से कनेक्ट करने की, तो सबसे पहले यही सवाल आता है कि इससे क्या फायदा होगा। इसके लिए आप नीचे दिए गए विकल्पों पर एक नज़र डाल सकते हैं।
जब भी साउंडबार को टीवी से जोड़ा जाता है, तो टीवी की आवाज़ की गुणवत्ता और भी बेहतर हो जाती है। साथ ही, पावर आउटपुट भी दमदार हो सकता है, क्योंकि इनमें इनबिल्ट स्पीकर मिलते हैं।
साउंडबार में अलग-अलग साउंड मोड होते हैं, जिसकी वजह से आपको घर बैठे सिनेमा हॉल जैसा अनुभव मिल सकता है।
इसके अलावा, इनमें आपको वायरलेस और वायर्ड दोनों ही प्रकार की कनेक्टिविटी मिलती है, जिनकी मदद से आप अपने साउंडबार को आसानी से टीवी से जोड़ सकते हैं।
गैजेट गली पर क्लिक करके इस तरह के लेख को पढ़ सकते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
साउंडबार को टीवी से जोड़ने का सबसे अच्छा तरीका कौन सा है?
साउंडबार को टीवी से जोड़ने का सबसे अच्छा तरीका एचडीएमआई एआरसी (ARC) या ईएआरसी (eARC) पोर्ट का उपयोग करना हो सकता है।
क्या एचडीएमआई पोर्ट के साउंडबार को टीवी से कनेक्ट किया जा सकता है?
जी हां, आप ऑप्टिकल केबल, आरसीए केबल या ब्लूटूथ के उपयोग करके साउंडबार को कनेक्ट कर सकते हैं।
क्या सभी साउंडबार सभी टीवी के साथ काम करते हैं?
जी हां, अधिकांश साउंडबार सभी टीवी के साथ काम करते हैं।