Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंगज्यादा क्षमता वाले 5 हायरटॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर्स के

कम बजट में बढ़िया Gaming Laptop कैसे चुनें? सिर्फ जानकारी ही नहीं बल्कि देखें विकल्प भी

कम बजट में बढ़िया गेमिंग लैपटॉप कैसे चुनें? लैपटॉप लेने से पहले अगर आपको भी यही सवाल परेशान कर रहा है, तो चिंता की कोई बात नहीं, क्योंकि यहां आपकी परेशानी का हल मिल सकता है। यहां बजट में अच्छे गेमिंग लैपटॉप चुनने के तरीकों के बारे में बताया जा रहा है, साथ ही इसके कुछ बेहतरीन विकल्प भी दिए जा रहे हैं, जो आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं।

Gaming Laptops
Gaming Laptops

कभी-कभी खुद के लिए एक अच्छा सा गेमिंग लैपटॉप चुनना महंगा सौदा साबित हो सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि सीमित बजट में ऐसा कौन-सा गेमिंग लैपटॉप चुना जाए जो परफॉर्मेंस, ग्राफिक्स और स्मूद गेमप्ले के मामले में समझौता किए बिना बढ़िया परफॉर्मंस दे। सही जानकारी के बिना लोग अक्सर सिर्फ ब्रांड या बेसिक फीचर्स देखकर लैपटॉप घर उठा लाते हैं और बाद में उन्हें लैग या ओवरहीटिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी अपने लिए बजट में रहते हुए एक अच्छा सा Gaming Laptop लेने की सोच रहे हैं तो यहां बताए जा रहे कुछ टिप्स आपके काम आ सकते हैं। 

कम बजट में बढ़िया गेमिंग लैपटॉप कैसे चुनें?

बजट में गेमिंग लैपटॉप चुनने के लिए प्रोसेसर, ग्राफिक्स कार्ड, रैम, स्टोरेज, डिस्प्ले रिफ्रेश रेट और कूलिंग सिस्टम जैसे महत्वपूर्ण फीचर्स को जानना जरूरी है। साथ ही अपनी जरूरतों को भी समझना जरूरी है, ताकि बजट में रहते हुए सही गेमिंग लैपटॉप का चयन किया जा सके।

    • जरूरत और बजट तय करें-  गेमिंग लैपटॉप सामान्य लैपटॉप की तुलना में थोड़े महंगे होते हैं। ऐसे में सबसे पहले अपना बजट तय करें। इसके अलावा यह तय करना भी जरूरी है कि आप किस तरह के गेम खेलते हैं। जैसे आप हाई-एंड गेम्स खेलते हैं या फिर सिर्फ हल्के ऑनलाइन गेम्स खेलने के लिए लैपटॉप लेना चाहते हैं। इन सब बातों के बाद ही अपने लिए लैपटॉप चुनें।
    • सही प्रोसेसर चुनें- लैपटॉप का प्रोसेसर गेम की स्पीड और स्मूदनेस तय करता है। इसलिए कम बजट में भी कम से कम Intel Core i5 या AMD Ryzen 5 प्रोसेसर वाला लैपटॉप लेना बेहतर रहता है। इससे हल्के प्रोसेसर गेमिंग के लिए सही नहीं माने जाते हैं।  
    • GPU भी है जरूरी- लैपटॉप का GPU ही FPS यानी फ्रेम पर सेकेंड और ग्राफिक्स क्वालिटी तय करता है, इसलिए गेमिंग के लिए हमेशा इंटीग्रेटेड नहीं बल्कि डेडिकेटेड ग्राफ्रिक्स कार्ड वाला लैपटॉप लें। बजट में NVIDIA GTX 1650, RTX 2050 या RTX 3050 जैसे जीपीयू अच्छे विकल्प हो सकते हैं। 
    • रैम और स्टोरेज- बजट में गेमिंग लैपटॉप लेने के लिए रैम स्टोरेज पर भी ध्यान दें। बेसिक गेमिंग के लिए भी 8GB से कम RAM वाला लैपटॉप न लें। अगर लैपटॉप में RAM अपग्रेड करने का ऑप्शन हो तो और बेहतर रहेगा, जिसे आप भविष्य में बढ़ा भी सकेंगे। वहीं स्टोरेज की बात करें तो बजट में रहते हुए कम से कम 512GB SSD वाला लैपटॉप चुनें। इससे कम स्टोरेज वाला गेमिंग लैपटॉप लेने से बचें।
    • रिफ्रेश रेट- अपने बजट को ध्यान में रखते हुए गेमिंग के लिए कोशिश करें कि लैपटॉप में कम से कम 120Hz या 144Hz रिफ्रेश रेट मिले, इससे गेम ज्यादा स्मूद दिखेगा। 
    • स्क्रीन साइज व डिस्प्ले क्वालिटी- गेमिंग लैपटॉप के लिए स्क्रीन साइज व डिस्प्ले की क्वालिटी भी अच्छी होनी चाहिए। 15 इंच या उससे अधिक स्क्रीन साइज वाला लैपटॉप गेम खेलने के लिए बेहतर रहेगा। वहीं बजट में आपको फुल एचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ गेमिंग लैपटॉप मिल जाएगा। 
    • बैटरी क्षमता और कूलिंग सिस्टम- लैपटॉप चाहे महंगा हो या सस्ता गेमिंग के दौरान उसकी बैटरी जल्दी खत्म होती है। ऐसे में बजट में लैपटॉप का चयन करते समय बैटरी पर कम ध्यान देकर कूलिंग सिस्टम जैसे ड्यूल फैन, वेंट्स आदि पर ध्यान देना ज्यादा समझदारी हो सकती है। लैपटॉप का कूलिंग सिस्टम भारी गेम्स के दौरान भी ठंडा रखता है। जबकि बैटरी के मामले में अक्सर लैपटॉप प्लग-इन पर ही बेहतर प्रदर्शन देते हैं।

किन ब्रांड्स के पास मिलेंगे बजट में गेमिंग लैपटॉप?

  • MSI- MSI का लैपटॉप गेमिंग सेगमेंट काफी मजबूत है और इस ब्रांड के पास आपको बजट में गेमिंग के लिए अच्छे लैपटॉप के विकल्प मिल जाएंगे। यह ब्रांड 50 हजार रुपये की शुरुआती कीमत से लेकर 2 लाख या उससे भी अधिक कीमत में गेमिंग लैपटॉप पेश करता है। साथ ही यह ब्रांड कूलिंग सिस्टम और बिल्ड क्वालिटी पर भी अच्छा फोकस करता है। 
  • HP- एचपी ब्रांड की पवेलियन और विक्टर सीरीज बजट में बढ़िया गेमिंग लैपटॉप पेश करती है। ये दोनों ही सीरीज उन यूजर्स के लिए उपयुक्त हैं, जो बजट में गेमिंग, स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग चाहते हैं। इन सीरीज के लैपटॉप इंटेल कोर i5/i7 या AMD Ryzen 5/7 जैसे प्रोसेसर, बढ़िया कूलिंग सिस्टम और तेज रिफ्रेश रेट और अच्छा डिस्प्ले वाले गेमिंग लैपटॉप मिल जाएंगे। 
  • Acer- एसर ब्रांड के पास बजट से लेकर प्रीमियम रेंज वाले गेमिंग लैपटॉप आपको मिल जाएंगे। Acer Nitro सीरीज में आपको बेहतर GPU, तेज रिफ्रेश रेट और बेहतर डिस्प्ले जैसे गेमिंग-फ्रेंडली फीचर्स अच्छे प्राइस पर मिल सकते हैं। वहीं इसकी Aspire सीरीज के पास भी गेमिंग के लिए किफायती विकल्प मिल जाएंगे। इस सीरीज के ज्यादातर लैपटॉप हल्का और पोर्टेबल होते हैं, जो स्टूडेंट्स और डेली वर्क के लिए अधिक उपयुक्त हो सकते हैं।
  • Lenovo- लेनोवो भी बजट-फ्रेंडली लैपटॉप सेगमेंट में मजबूत कलेक्शन पेश करता है, खासकर गेमिंग, स्टूडेंट वर्क और डेली उपयोग के लिए। इसकी आइडियापैड, आइडियापैड स्लिम और LOQ सीरीज के पास बजट में अच्छे गेमिंग लैपटॉप मिल जाएंगे। ये सीरीज बजट में गेमिंग परफॉर्मेंस, बढ़िया ग्राफिक्स और कूलिंग को संतुलित तरीके से ऑफर करते हैं। 
  • ASUS- आसुस ब्रांड की TUF और ROG सीरीज गेमिंग के मामले में लोकप्रिय हैं। इसकी TUF सीरीज खासतौर पर बजट में बढ़िया परफॉर्मेंस देती है। साथ ही मजबूत बिल्ड, शानदार कूलिंग और संतुलित गेमिंग परफॉर्मेंस देने के लिए जानी जाती है।

बजट में गेमिंग लैपटॉप चुनने के फायदे और नुकसान

फायदे

नुकसान

कम कीमत में गेमिंग की शुरुआत के लिए अच्छा विकल्प।

हाई-एंड गेम्स में लिमिटेड परफॉर्मेंस मिलता है।

स्टूडेंट्स और बिगिनर्स के लिए उपयुक्त हो सकता है।

हैवी गेम्स के लिए उपयुक्त नहीं।

रोजमर्रा के काम और गेमिंग दोनों के लिए अच्छा।

भारी गेम, एडिटिंग जैसे काम कर पाना मुश्किल होता है।

बजट में एंट्री-लेवल GPU मिल जाते हैं।

हाई रिफ्रेश रेट या प्रीमियम डिस्प्ले हर मॉडल में नहीं मिलता है।

कुछ मॉडल्स में RAM/SSD अपग्रेड का विकल्प विकल्प होता है।

कूलिंग सिस्टम उतना एडवांस नहीं होता।

हल्का और पोर्टेबल डिजाइन मिल सकता है।

बैटरी बैकअप आमतौर पर कम होता है।

पैसे के हिसाब से अच्छा विकल्प हो सकता है।

बिल्ड क्वालिटी प्रीमियम लैपटॉप जितनी मजबूत नहीं होती।

01

ASUS TUF A15 (2025), AMD Ryzen 7 7445HS, Gaming Laptop

Check Price on Amazon

ASUS ब्रांड का यह गेमिंग लैपटॉप उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो बजट में हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग, मल्टीमीडिया और प्रोडक्टिविटी सबकुछ चाहते हैं। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। डिस्प्ले की बात करें तो यह 15.6 इंच फुल एचडी स्क्रीन के साथ आता है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट गेमिंग और मूविंग विज़ुअल्स को स्मूद बनाता है। वहीं 250 निट्स ब्राइटनेस और एंटी ग्लेयर पैनल लंबे समय तक गेम खेलने या काम करने पर भी आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करत है। AMD Ryzen 7 प्रोसेसर वाले इस लैपटॉप में आपको 512 GB स्टोरेज और 16 GB रैम भी मिल जाएगी। ज़्यादा डिमांड वाले गेम्स में भी यह लैपटॉप बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है और जल्दी गर्म नहीं होता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको एक RJ45 LAN पोर्ट, डिस्प्ले पोर्ट सपोर्ट के साथ एक USB 3.2 Gen 2 Type-C पोर्ट और तीन USB 3.2 Gen 1 Type-A पोर्ट्स हैं, जिनसे आप अलग-अलग डिवाइसेज को जोड़ सकते हैं। इसके अलावा आपको HDMI 2.1 TMDS, और 3.5mm कॉम्बो ऑडियो जैक भी मिल जाएगा।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- ASUS
  • मॉडल- ASUS TUF Gaming A15
  • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
  • रंग- ग्रेफाइट ब्लैक
  • हार्ड डिस्क- 512 GB
  • सीपीयू मॉडल- AMD Ryzen 7
  • RAM- 16 GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
  • ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड

खूबियां

  • इस लैपटॉप में 720p HD कैमरा मौजूद है।
  • यह लैपटॉप DTS ऑडियो प्रोसेसिंग और 2 स्पीकर सिस्टम के साथ आता है है।
  • इसमें बैकलाइट कीबोर्ड दिया गया है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को लैपटॉप की बैटरी लाइफ कम सही लगी।

किस बजट रेंज के लिए उपयुक्त है?

  • अगर आपको 60 हजार या उससे आसपास की कीमत में गेमिंग लैपटॉप की तलाश है तो आसुस ब्रांड का यह लैटॉप उपयुक्त रहेगा। 

ASUS TUF A15 (2025), AMD Ryzen 7 7445HS,RTX 3050-4GB,75W TGP,16GB DDR5(Upgradeable Upto 64GB) 512GB SSD,FHD,15.6",144Hz,RGB Keyboard,Windows 11,Graphite Black,2.3 Kg FA506NCG-HN199W, Gaming Laptop

Rs. 64990

Get This
02

HP Victus, AMD Ryzen 7 7445HS, 4GB RTX 2050, 16GB DDR5(Upgradable) Gaming Laptop

Check Price on Amazon

यह HP ब्रांड का गेमिंग लैपटॉप है। यह लैपटॉप AMD Ryzen 7 7445HS प्रोसेसर के साथ मिल रहा है, जो कि 4.7 GHz तक की मैक्स बूस्ट क्लॉक स्पीड, 16MB L3 कैश, 6 कोर और 12 थ्रेड्स के साथ आता है। इसका मतलब है कि यह लैपटॉप गेमिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग, कोडिंग और हैवी मल्टीटास्किंग जैसे काम भी करने के लिए उपयुक्त रहेगा। इस लैपटॉप में 16GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज दी गई है। विंडोज होम 11 ऑपरेटिंग सिस्टम वाले इस लैपटॉप में आपको एमएस ऑफिस होम 2024 + MISC पीसी गेम पास डीए 3एम और 1 वर्ष के लिए माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक पहले से इंस्टॉल हैं। यह लैपटॉप 15.6-इंच FHD के साथ मिल रहा है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 300 निट्स ब्राइटनेस और एंटी-ग्लेयर कोटिंग की वजह से तेज रोशनी में भी स्क्रीन पर साफ विजुअल्स दिखाई देते हैं। साथ ही इस लैपटॉप में NVIDIA GeForce RTX 2050 Laptop GPU ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। इसके अलावा लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए कई पोर्ट्स भी दिए जा रहे हैं। 

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- एचपी
  • मॉडल का नाम- HP Gaming Laptop
  • स्क्रीन का आकार- 39.6 सेंटीमीटर
  • रंग- माइका सिल्वर 
  • हार्ड डिस्क- 512 जीबी
  • सीपीयू मॉडल- राइजेन 7
  • रैम- 16 जीबी
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम

खूबियां

  • कम रोशनी में भी आसान टाइपिंग या गेमिंग के लिए बैकलिट कीबोर्ड।
  • इसका HD ऑडियो बेहतर और स्पष्ट साउंड क्वालिटी प्रदान करता है। 
  • एंटी ग्लेयर कोटिंग होने की वजह से आंखों पर कम दबाव पड़ता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी स्क्रीन की अस्थिरता से नाखुश हैं।


किस बजट रेंज के लिए उपयुक्त है?

  • एचपी ब्रांड का यह लैपटॉप उन लोगों के लिए अच्छी पसंद हो सकता है, जो 60 हजार की रेंज में गेमिंग लैपटॉप तलाश रहे हैं।

HP Victus, AMD Ryzen 7 7445HS, 4GB RTX 2050, 16GB DDR5(Upgradable) 512GB SSD, FHD, 144Hz, 300 nits, IPS, 15.6''/39.6cm, Win11, M365* Office24, Mica Silver, 2.29kg, fb3123AX, Backlit, Gaming Laptop

Rs. 63990

Get This
03

acer SmartChoice ALG, 13th Gen Intel Core i5-13420H, NVIDIA GeForce RTX 3050-6GB DDR6, Gaming Laptop

Check Price on Amazon

यह लैपटॉप इंटेल वाई-फाई 6 AX201 और ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट के साथ आता है, जो तेज वायरलेस स्पीड और बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा देता है। इसके अलावा इस लैपटॉप में आपको एक USB 2.0 टाइप-ए पोर्ट और तीन USB 3.2 टाइप-ए पोर्ट भी मिल जाएंगे। इसमें 13th जनरेशन का Intel Core i5-13420H प्रोसेसर दिया जा रहा है, जो 2.1 GHz बेस क्लॉक और 4.6 GHz तक की मैक्स बूस्ट स्पीड, 12MB L3 कैश और 8 कोर के साथ मिलकर गेमिंग और हैवी टास्क के दौरान शानदार परफॉर्मेंस देता है। इस लैपटॉप में विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम भी पहले से इंस्टॉल है। फुल एचडी डिस्प्ले वाला यह लैपटॉप 15.6-इंच की स्क्रीन साइज में मिल रहा है। वहीं इसकी 144Hz रिफ्रेश रेट गेमिंग के दौरान स्मूद विज़ुअल्स और बेहतर रिस्पॉन्स देती है। साथ ही इस लैपटॉप में NVIDIA GeForce RTX 3050 (6GB GDDR6) दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- एसर
  • मॉडल- एसर एएलजी
  • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
  • रंग- ग्रे
  • हार्ड डिस्क- 512 जीबी
  • सीपीयू मॉडल- कोर i5
  • रैम- 16 जीबी
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
  • ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड

खूबियां

  • इस लैपटॉप में 512 GB स्टोरेज और 16 GB रैम दी जा रही है। 
  • आपके गेमिंग अनुभव को और मजेदार बनाने के लिए इसमें मल्टीकलर बैकलाइट कीबोर्ड दिया जा रहा है।
  • डुअल फैन, डुअल इंटेक और क्वाड एग्जॉस्ट कूलिंग सिस्टम लैपटॉप को हैवी गेमिंग के दौरान भी ठंडा रखते हैं।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को लैपटॉप की बैटरी बैकअप कम सही लगा।

किस बजट रेंज के लिए उपयुक्त है?

  • अगर आप बजट 50 हजार से लेकर 65 हजार तक है तो आपके लिए एसर ब्रांड का यह गेमिंग लैपटॉप उपयुक्त विकल्प हो सकता है।

Acer ALG, 13th Gen Intel Core i5-13420H, NVIDIA GeForce RTX 3050-6GB DDR6, 16GB RAM, 512GB SSD, FHD 15.6"/39.62 cm, 144Hz, Windows 11 Home, Steel Gray, 1.99 KG, AL15G-53,Gaming Laptop

₹88,300.00

Get This
04

MSI Thin 15, Intel 13th Gen. Core i5-13420H, 40CM FHD 144Hz Gaming Laptop

Check Price on Amazon

काले रंग का MSI ब्रांड का यह गेमिंग लैपटॉप 40 सेंटीमीटर स्क्रीन साइज के साथ मिल रहा है, जिसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल और रिफ्रश रेट 144Hz है। इस लैपटॉप में 16GB रैम के साथ ही 512GB स्टोरेज भी दी जा रही है। यह लैपटॉप 13वीं पीढ़ी के Core i5-13420H प्रोसेसर के साथ मिल रहा है, जिसकी स्पीड 4.6GHz तक है। लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ इस लैपटॉप में प्री-लोडेड विंडोज 11 होम है। इसके अलावा MSI सेंटर प्री इंस्टॉल्ड सॉफ्टवेयर भी है। यह गेमिंग लैपटॉप काफी ज्यादा पतला और हल्का है, जिसका वजन मात्र 1.86 किलोग्राम है। इसमें आपको एक टाइप-C पोर्ट, तीन टाइप-A USB3.2 Gen1 पोर्ट और एक HDMI पोर्ट के अलावा वाई-फ़ाई और ब्लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी के विकल्प भी मिल जाएंगे।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल का नाम- Thin 15
  • स्क्रीन साइज- 40 सेंटीमीटर
  • रंग- कॉसमॉस ग्रे
  • हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
  • सीपीयू मॉडल- Core i5
  • रैम मेमोरी इंस्टॉल साइज- 16GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
  • ग्राफ़िक्स कार्ड विवरण- डेडिकेटेड

खूबियां

  • इसकी कूलर बूस्ट तकनीक हैवी गेम्स के दौरान भी लैपटॉप को ठंडा रखती है।
  • इसमें एचडी क्वालिटी का कैमरा भी लगा हुआ है।
  • इसमें नीली रोशनी के साथ बैकलाइट कीबोर्ड भी है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को लैपटॉप की बिल्ड क्वालिटी अच्छी नहीं लगी।

किस बजट रेंज के लिए उपयुक्त है?

  • 50 से 60 हजार की रेंज में गेमिंग लैपटॉप की चाह रखने वाले लोगों के लिए यह लैपटॉप बढ़िया विकल्प हो सकता है। 

MSI Thin 15, Intel 13th Gen. Core i5-13420H, 40CM FHD 144Hz Gaming Laptop(16GB/512GB NVMe SSD/Windows 11 Home/NVIDIA GeForce RTX 3050,GDDR6 4GB/Cosmos Gray/1.86Kg), B13UC-1805IN

₹94,900.00

Get This
05

Lenovo LOQ, AMD Ryzen 5 7235HS, RTX 3050A-4GB, 12GB RAM, 512GB SSD, Gaming Laptop

Check Price on Amazon

Lenovo ब्रांड का यह गेमिंग लैपटॉप 15.6-इंच की स्क्रीन साइज में मिल रहा है। IPS पैनल के साथ इसमें 1920×1080 रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं 300 निट्स ब्राइटनेस और एंटी-ग्लेयर कोटिंग की वजह से किसी भी प्रकार की रोशनी में स्क्रीन पर स्पष्ट विजुअल्स दिखाई देते हैं। इसमें दिया गया AMD Ryzen 5 7235HS प्रोसेसर 3.2GHz बेस और 4.2GHz तक मैक्स बूस्ट स्पीड के साथ आता है। 4 कोर, 8 थ्रेड्स और 8MB कैश के साथ मिलकर यह गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान शानदार परफॉर्मेंस देता है। इस लैपटॉप में Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.2 वायरलेस कनेक्टिविटी की सुविधा मिल रही है। गेमिंग अनुभव को और शानदार बनाने के लिए इसमें NVIDIA GeForce RTX 3050A (4GB GDDR6) GPU दिया गया है। इस लैपटॉप में आपको 12GB रैम के साथ ही 512GB SSD स्टोरेज दी गई है, जिसे आप भविष्य में 1TB तक बढ़ा सकते हैं।  

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- लेनोवो
  • मॉडल- LOQ
  • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
  • हार्ड डिस्क- 512GB
  • सीपीयू मॉडल- राइज़ेन 5
  • रैम- 12GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
  • ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड

खूबियां

  • इसका हाइपरचैम्बर थर्मल डिज़ाइन लैपटॉप को ठंडा रखता है।
  • आवाज का बेहतर अनुभव के लिए इसमें HD ऑडियो की सुविधा मिल रही है।
  • बैकलाइट कीबोर्ड होने से आप कम रोशनी में भी गेमिंग और टाइपिंग जारी रख सकते हैं।

कमी

  • एक अमेजन यूजर्स को डैमेज प्रोडक्ट प्राप्त हुआ है।  

किस बजट रेंज के लिए उपयुक्त है?

  • लेनोवो ब्रांड का यह गेमिंग लैपटॉप उन लोगों के लिए उपयुक्त हो सकता है, जो अपने लिए 60-65 हजार में अच्छा सा लैपटॉप लेना चाहते हैं।

Lenovo LOQ, AMD Ryzen 5 7235HS, RTX 3050A-4GB, 12GB RAM, 512GB SSD, [FHD], 15.6"/39.6cm, 144Hz, Windows 11, Office Home 2024, Grey, 2.4Kg, 83JC00HNIN, 3 Mon. Game Pass, Gaming Laptop

Rs. 61517

Get This

बजट में मिलने वाले गेमिंग लैपटॉप के प्रमुख फीचर्स

ऊपर बताए गए गेमिंग लैपटॉप के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड

प्रोसेसर

स्क्रीन साइज

खास फिचर्स

ASUS TUF A15 (2025), AMD Ryzen 7 7445HS, Gaming Laptop

AMD Ryzen 7

15.6 इंच

720P एचडी कैमरा, एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले, बैकलिट कीबोर्ड

HP Victus, AMD Ryzen 7 7445HS, 4GB RTX 2050, Gaming Laptop

AMD Ryzen 7 7445HS

15.6 इंच

एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड, एचडी ऑडियो

acer SmartChoice ALG, 13th Gen Intel Core i5-13420H, Gaming Laptop

Intel Core i5-13420H

15.6 इंच

मल्टी कलर बैकलिट कीबोर्ड

MSI Thin 15, Intel 13th Gen. Core i5-13420H, Gaming Laptop

Intel Core i5-13420H

40 सेमी 

पतला और हल्का डिजाइन

Lenovo LOQ, AMD Ryzen 5 7235HS, Gaming Laptop

AMD Ryzen 5 7235HS

15.6 इंच

बैकलिट कीबोर्ड, एचडी ऑडियो

निष्कर्ष-

कुल मिलाकर बजट में गेमिंग लैपटॉप चुनते समय सही संतुलन बनाना महत्वपूर्ण है। सिर्फ कम कीमत देखकर निर्णय लेने के बजाय प्रोसेसर, CPU, GPU, कूलिंग सिस्टम, रैम और स्टोरेज पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। ऊपर दिए गए मॉडल्स के अलावा आपको और भी कई ब्रांड्स मिल जाएंगे, जो बजट में गेमिंग लैपटॉप पेश करते हैं। ऐसे में अपनी जरूरत को ध्यान में रखते हुए आप कोई भी विकल्प चुन सकते हैं। बजट में मिलने वाला लैपटॉप आपको हल्के से लेकर मध्यम गेम्स तक का बेहतर अनुभव दे सकता है।

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या 8GB RAM गेमिंग के लिए पर्याप्त है?

एंट्री-लेवल गेमिंग के लिए 8GB चल सकता है, लेकिन बेहतर अनुभव के लिए 16GB रैम ज्यादा सही विकल्प है।

क्या गेमिंग लैपटॉप के लिए कूलिंग सिस्टम महत्वपूर्ण है?

हां, लैपटॉप में अच्छा कूलिंग सिस्टम जरूरी है ताकि लैपटॉप ओवरहीट न हो और लंबे समय तक स्थिर परफॉर्मेंस दे।

क्या बजट में मिलने वाले लैपटॉप की बैटरी सही होती है?

लैपटॉप चाहे सस्ता हो या महंगा, गेमिंग के दौरान उसकी बैटरी ज्यादा देर तक नहीं टिकती है, इसलिए बैटरी लाइफ से ज्यादा कूलिंग और परफॉर्मेंस पर ध्यान देना चाहिए।

You May Also Like