जब भी बात आती है घर के लिए एक हाई क्वालिटी वाले म्यूजिक सिस्टम का चयन करने की तो यह एक मुश्किल काम हो सकता है। चूंकि म्यूजिक सिस्टम एक बड़ा इन्वेस्टमेंट हो सकता है इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, लेकिन सवाल उठता है कि एक सही मॉडल का चयन कैसे करना चाहिए? एक सही Home Theatre का चुनाव आपकी जरूरत और बजट पर तो निर्भर करता ही है, साथ-साथ उस बात पर भी निर्भर करता है कि आपको उसे कहा लगाना है। इसी के साथ आपको एक म्यूजिक सिस्टम में मिलने वाली उन जरूरतों को भी समझना होगा, ताकि आपको हाई क्वालिटी साउंड का अनुभव हो सके। तो आइए अब विस्तार से इन सभी बातों को समझने की कोशश करते हैं।
इन बातों को ध्यान में रखकर किया जा सकता है म्यूजिक सिस्टम का चयन
- जरूरत व बजट को समझें- सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि आपको किस काम के लिए एक म्यूजिक सिस्टम चाहिए। गेमिंग, गाने सुनने, या मूवी देखने के लिए। उसके बाद आपको एक सही बजट का चुनाव करना होगा, जो आपकी जरूरतों के हिसाब से फिट बैठे और एक स्मार्ट पसंद साबित हो।
- कमरे की जगह का रखें ध्यान- सही म्यूजिक सिस्टम का चयन करने से पहले आपको उस कमरे को भी समझना होगा, जहां उसे इंस्टॉल करना हो। छोटे कमरों के लिए साउंडबार या बुकशेल्फ स्पीकर ठीक होंगे। वहीं, मीडियम साइज या बड़े कमरों के लिए फुल साइज Home Theater Speaker सही हो सकते हैं। इसी के सात आपको यह भी देखना होगा कि आपको म्यूजिक सिस्टम दीवार पर माउंट करना है, टीवी यूनिट में रखना है या जमीन पर रखना है।
- सुविधाएं भी हैं जरूरी- अगर आपको एक ज्यादा इमर्सिव अनुभव चाहिए तो सबवूफर के साथ आने वाले मॉडल्स सही हो सकते हैं। इसके अलावा डॉल्बी एटॉमस टेक्नोलॉजी, ऑडियो चैनल, मल्टी स्पीकर सेटअप और सराउंड साउंड जैसी सुविधाओं का भी ध्यान रखना जरूरी है, ताकि आपके मनोरंजन का डोज डबल हो सके।
- कनेक्टिविटी व कम्पैटिबिलिटी- एक अच्छे होम थिएटर में वायरलेस और वायर्ड दोनों तरह की कनेक्टिविटी का भी होना जरूरी है। टीवी के लिए USB, HDMI ARC/eARC कनेक्टिविटी जरूरी है और गाने प्ले करने के लिए ऑपटिकल इनपुट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी काफी जरूरी है। इसी के साथ, यह देख लें कि म्यूजिक सिस्टम आपके टीवी, लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट जैसे डिवाइसेज से आसानी से कनेक्ट हो जाए।
- टेस्टिंग जरूर करें- अगर संभल हो तो अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग मॉडल्स व ब्रांड्स के म्यूजिक सिस्टम को टेस्ट कर लें। ऑनलाइन मौजूद कई सारे रिव्यूज को भी अच्छी तरह पढ़ लें और कंपनी की इंस्टॉलेशन व आफ्टर सेल सर्विस की भी जानकारी ले लें।
आइए अब नजर डालते हैं बड़े ब्रांड्स के कुछ हाई क्वालिटी म्यूजिक सिस्टम के विकल्पों पर।
ऐसे ही कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर
