आजकल लैपटॉप हर किसी के जीवन का जरूरी हिस्सा बन चुका है। ज्यादातर काम लैपटॉप पर ही होने लगे हैं। ऐसे में अगर आप एक बढ़िया सा लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं, लेकिन इसके लिए बजट कम है तो यहां से ऑप्शन देख सकते हैं। यहां पर बजट में मिलने वाले लैपटॉप की लिस्ट दी जा रही है। साथ ही आपको बजट में रहकर लैपटॉप चुनने के तरीके भी बताए जा रहे हैं। इन तरीकों की मदद से आप आसानी से लैपटॉप का चुनाव कर पाएंगे। इस लिस्ट में टॉप ब्रांड्स के लैपटॉप के बारे में बताया जा रहा है, जिनकी कीमत काफी ज्यादा कम है। कम कीमत होने के बावजूद भी इन लैपटॉप में आपको एक से बढ़ कर एक फीचर्स देखने को मिल जाएंगे। गैजेट गली का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके ये लैपटॉप पढ़ाई से लेकर ऑफिस वर्क तक के लिए उपयुक्त रहेंगे। विकल्पों के साथ जानें बजट लैपटॉप का चुनाव कैसे करें-
बजट में लैपटॉप चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान
- जरूरत- लैपटॉप लेने से पहले अपनी जरूरत को ध्यान में रखें। सबसे पहले यह तय करें की आपको किस काम के लिए लैपटॉप की जरूरत है। जैसे कि पढ़ाई, ऑफिस वर्क या फिर गेमिंग।
- बजट- अपनी जरूरत समझने के बाद अपना बजट तय करें और उसी बजट के अंदर लैपटॉप की तलाश करें।
- डिस्प्ले- खुद के लिए लैपटॉप चुनते आपको उसका डिस्प्ले भी चेक कर लेना चाहिए। अगर आप अपने लिए बजट लैपटॉप ले रहे हैं तो पतले बैजल्स के साथ ज्यादा हाई रिज़ॉल्यूशन की उम्मीद ना करें। बजट लैपटॉप में आपको बेसिक स्क्रीन वाले लैपटॉप मिल सकते हैं।
- प्रोसेसर- अगर आप हैवी टास्क, गेम या फिर हैवी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल नहीं करने वाले हैं, तो ज्यादा तगड़े प्रोसेसर की तरफ ना जाएं, क्योंकि ये थोड़े महंगे हो सकते हैं।
- बैटरी लाइफ- आपका बजट चाहे कम हो या फिर ज्यादा हमेशा अच्छी बैटरी लाइफ वाला लैपटॉप चुनें, क्योंकि यह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। बजट में रहकर भी अपने लिए कम से कम 4 से 6 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करने वाला लैपटॉप ही चुनें।
- स्टोरेज- बजट में लैपटॉप ले रहे हैं तो भी अपने लिए ऐसा लैपटॉप चुनें जिसमें कम से कम 512 जीबी तक स्टोरेज हो ताकि आप अपने जरूरत की फाइलें और डेटा स्टोर कर सकें।
