Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंगज्यादा क्षमता वाले 5 हायरटॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर्स के

हर प्रोफेशन वाले लोगों के काम आ सकते हैं Dell Laptops, मिलेंगे शानदार फीचर्स!

वीडियो एडिटर से लेकर कोडर तक और कंटेंट क्रिएटर से लेकर राइटर तक हर किसी की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए सही पसंद हो सकते हैं Dell ब्रांड के लैपटॉप। तेज स्पीड वाला प्रोसेसर, ज्यादा स्टोरेज क्षमता और हाई क्वालिटी डिस्प्ले जैसी सुविधाएं आपके काम को बना सकती हैं आसान। देखिए विकल्पों को और जानिए उनकी खासियत।

Dell Laptops: खास प्रोफेशनल्स के लिए
Dell Laptops: खास प्रोफेशनल्स के लिए

जब भी बात आती है अलग-अलग तरह के कामों के लिए एक सही ब्रांड का लैपटॉप चुनने की तो डेल एक पुराना व भरोसेमंद नाम हो सकता है। एडवांस क्वालिटी के प्रोसेसर के साथ आने वाले Dell लैपटॉप के अलग-अलग मॉडल्स कई तरह के कामों को आसानी से संभाल सकते हैं। फिर चाहे वीडियो एडिटिंग करनी हो या कोडिंग, राइटिंग से जुड़ा काम करनो हो या डेटा एंट्री और फिर चाहे आप फ्रीलांसिंग करते हों या कंटेंट क्रिएशन डेल ब्रांड के Laptops हर किसी के लिए एक स्मार्ट पसंद हो सकते हैं। इनमें मल्टीटास्किंग को संभालने के लिए ज्यादा RAM, डेटा स्टोर करने के लिए बढ़िया SSD स्पेस, विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम और एडवांस क्वालिटी डिस्प्ले जैसी सुविधाएं देखने मिल सकती हैं। तो आइए अब विस्तार से समझते हैं कि क्यों डेल लैपटॉप्स प्रोफेशनल्स के लिए एक स्मार्ट पंसद हो सकते हैं।

क्यों प्रोफेशनल्स के लिए एक सही पसंद हो सकते हैं डेल लैपटॉप?

  • टिकाऊ व पोर्टेबल डिजाइन- डेल लैपटॉप्स को उनकी टिकाऊ क्वालिटी व पोर्टेबल डिजाइन के कारण पसंद किया जाता है। इनकी लाइटवेट व पतली डिजाइन के कारण इन्हें कहीं भी आसानी से लेकर जाया जा सकता है। ये अपनी मजबूत बिल्ट क्वालिटी के कारण लंबे समय तक टिकाऊ बने रह सकते हैं। इसके लिए Dell 15 लैपटॉप एक सही पसंद हो सकता है। 
  • शानदार प्रदर्शन- एडवांस क्वालिटी के प्रोसेसर और तेज SSD से लैस Dell Laptop आसानी से मल्टीटास्किंग को संभाल सकते हैं। फिर चाहे भारी वीडियो एडिटिंग हो या ऑफिस का काम करते समय एक साथ कई टैब्स खोलने हों; ये हर काम को आसानी से संभाल सकते हैं। इसके लिए  Dell Smart Choice G15 एक सही पसंद हो सकता है। 
  • बढ़िया कनेक्टिविटी- इन लैपटॉप में आपको वाईफाई, ब्लूटूथ, HDMI और USB कनेक्टिविटी का विकल्प मिल जाएगा। इन सभी कनेक्टिविटी विकल्पों की वजह से इनसे तरह-तरह के डिवाइसेज को आसानी से कनेक्ट करना आसान हो जाता है। ये आपको लगभग हर डेल लैपटॉप के मॉडल में देखने मिल सकती है। 
  • अच्छा यूजर ऐक्सपीरियंस- फुल HD डिस्प्ले, ऐंटी ग्लेयर स्क्रीन और हाई क्वालिटी वाला ग्राफिक्स कार्ड डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर करता है। इसी के साथ इनमें आपको हाई रेजॉल्यूशन कैमरा, बिल्ट-इन माइक और स्पीकर जैसी सुविधाएं आपके अनुभव को बेहतर कर सकती है। इसके लिए Dell Inspiron एक भरोसेमंद पसंद हो सकता है। 
  • कीमत रेंज- प्रोफेशनल्स के लिए डेल लैपटॉप आपको आसानी से किफायती से लेकर प्रीमियम प्राइस रेंज में मिल सकते हैं। 

इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी और डेकॉर समेत कई प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

आइए अब नजर डालते हैं डेल लैपटॉप्स के कुछ विकल्पों पर जो अलग-अलग प्रोफेशनल कामों के लिए सही पसंद हो सकते हैं। 

01

Dell SmartChoice G15, 13th Gen Intel Core i5-13450HX Laptop

Check Price on Amazon

डेल ब्रांड का यह लैपटॉप 15.6 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जो आपको हाई क्वालिटी विजुअल्स का आनंद लेने में मदद कर सकता है। इसमें प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए 13th Gen Intel Core i5-13450HX प्रोसेसर दिया गया है, जो आसानी से भारी सॉफ्टवेयर्स को भी संभाल सकता है। डिस्प्ले क्वालिटी को और बेहतर करने के लिए इसमें आपको NVIDIA GeForce RTX 3050 GPU और 6 GB GDDR6 मेमोरी वाला ग्राफिक्स कार्ड मिल जाएगा। अगर आपको एक साथ कई सारे टैब्स पर काम करना है या एडिटिंग के भारी सॉफ्टवेयर रन करने हैं तो इसकी 16GB RAM अच्छी तरह से काम कर सकती है। वहीं, डेटा स्टोर करने के लिहाज से इस लैपटॉप में 1TB तक की स्टोरेज स्पेस दी गई है। अगर बात की जाए कनेक्टिविटी की तो इसमें आपको वाईफाई व ब्लूटूथ के साथ-साथ 4 USB और 1 HDMI पोर्ट दिए गए हैं। इसका बेहतर कूलिंग सिस्टम लैपटॉप को हीट होने से बचा सकता है। लंबे स्क्रीन टाइम के बावजूद इसकी ऐंटी-ग्लेयर स्क्रीन के कारण आंखों पर ब्लू लाइट का असर कम होगा। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Dell
  • मॉडल- Dell Laptop
  • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
  • कलर- डार्क शैडो ग्रे
  • हार्ड डिस्क- 1TB
  • CPU मॉडल- Core i5
  • RAM- 16GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
  • विशेषता- बैकलिट कीबोर्ड
  • स्क्रीन रेजॉल्यूशन- ‎1920 x 1080 pixels

खूबियां

  • 120Hz तक की रिफ्रेश रेट इसकी डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर करेगी।
  • इसमें आपको न्यूमैरिक कीपैड और G-Key वाला बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है।
  • इसका वजन मात्र 2.65 किलोग्राम है जिस वजह से इसे आसानी से कहीं भी लेकर जाने में आपको परेशानी नहीं होगी। 

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी बैटरी लाइफ कम लगी है। 

Dell G Series, Intel Core i5-13450HX, 13th Gen, NVIDIA RTX 3050-6GB, 16GB, 1TB SSD, FHD, 15.6"/39.62cm, Win 11, MSO'24, Dark Shadow Grey, 2.65Kg, [G15-5530], Orange Backlit Keyboard, Gaming Laptop

₹1,14,999.00

Get This
02

Dell 15, Intel Core 3, 14th Gen-100U Thin & Light, Laptop

Check Price on Amazon

यह डेल लैपटॉप पतली और लाइटवेट डिजाइन वाला है, जिसे आप कहीं भी आसानी से लेकर जा सकते हैं। इसमें आपको Intel Core 3 100U 14th जेनरेशन वाला प्रोसेसर है, जो इसके प्रदर्शन को काफी बेहतर बना सकता है। इसकी 8GB तक की RAM सामान्य मल्टीटास्किंग को संभाल सकती है और 512GB SSD स्टोरेज की मदद से इसमें काफी सारा डेटा स्टोर किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ व वाईफाई के साथ-साथ 3 USB और 1 HDMI पोर्ट मिल जाएंगे। 15.6 इंच के फुल HD डिस्प्ले के साथ आने वाला यह लैपटॉप आपको फुल HD विजुअल्स देखने में मदद कर सकता है और इसकी स्क्रीन की ब्राइटनेस 250Nits तक की हो सकती है। इसमें दी गई डेल कम्फर्ट व्यू की सुविधा आंखों पर पड़ने वाले ब्लू लाइट के असर को कम करेगी। विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह लैपटॉप Intel UHD ग्राफिक्स कार्ड वाला है, जो छोटी-छोटी डीटेल्स को भी आसानी से देखने में मदद कर सकता है। इसमें दी गई ऐक्सप्रेस चार्ज सुविधा के साथ बैटरी को 60 मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकता है। आसान टाइपिंग व कंट्रोल के लिए इसमें अलग से न्यूमैरिक कीपैड की सुविधा दी गई है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Dell
  • मॉडल- Vostro
  • स्क्रीन साइज- 14.96 इंच
  • कलर- ब्लैक
  • हार्ड डिस्क- 512GB
  • CPU मॉडल- Core i3 Family
  • RAM- 8GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
  • विशेषता- पतली बॉडी
  • प्रोसेसर स्पीड- 4.4 GHz

खूबियां

  • इसके कैमरा में प्राइवेसी शटर की सुविधा आपको मिल जाएगी।
  • बिल्ट-इन ड्यूअल माइक बैग्राउंड नॉइज को खत्म कर सकते हैं।
  • वेव्स मैक्स ऑडियो ट्यून्ड स्पीकर हाई क्वालिटी के साउंड का अनुभव करा सकते हैं। 

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ ज्यादा हीटिंग की समस्या बताई है। 

Dell 15 (Previously Inspiron), Intel 14th Gen Core i3 / Core 3 100U, 8GB, 512GB SSD, FHD, 15.6", Win 11, MSO'24, Carbon Black, 1.63Kg, [Dell 15], FHD 120Hz IPS 250 nit Display, Thin & Light Laptop

Rs. 45990

Get This
03

Dell Inspiron 5330 Laptop

Check Price on Amazon

कोडिंग व प्रोग्रामिंग, डेटा ऐनालिटिक्स और वीडियो एडिटिंग जैसे भरी कामों को संभालने के लिए डिजाइन किया गया यह डेल लैपटॉप हर तरह का काम करने वाले लोगों के लिए एक स्मार्ट पसंद हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में आपको 13th Gen Intel Core i7-1360P प्रोसेसर मिलेगा, जिसकी स्पीड 5.00 GHz तक की हो सकती है। विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले इस लैपटॉप की स्क्रीन साइज 13.3 इंच है और इसका QHD डिस्प्ले हाई क्वालिटी विजुअल्स का आनंद लेने में आपकी मदद करेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में आपको वाईफाई व ब्लूटूथ के साथ-साथ HDMI और USB पोर्ट मिल जाएंगे। यह डेल लैपटॉप FHD कैमरा के साथ आता है, जो हाई क्वािलिटी में वीडियो कॉलिंग करने की सुविधा आपको देगा। इसी के साथ इसकी AI टेक्नोलॉजी फ्रेम को भी सही तरह से सेट करने में मदद करेगी। 16GB RAM की मदद से आसानी से मल्टीटास्किंग की जा सकती है और 1TB SSD स्टोरेज की मदद से काफी सारा डेटा इस लैपटॉप में स्टोर हो सकता है। इसकी डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी हाई क्वालिटी साउंड का अनुभव कराएगी। इसमें दी गई फास्ट चार्जिंग सुविधा के साथ इसकी बैटरी को करीब 1 घंटे में 80% तक चार्ज किया जा सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Dell
  • मॉडल- Inspiron 5330
  • स्क्रीन साइज- 13.3 इंच
  • कलर- प्लैटिनम सिल्वर
  • हार्ड डिस्क- 1TB
  • CPU मॉडल- Core i7
  • RAM- 16 GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
  • विशेषता- फिंगरप्रिंट रीडर
  • वोल्टेज- 240 Volts

खूबियां

  • कम्फर्ट व्यू प्ल सुविधा आंखों पर पड़ने वाले ब्लू लाइट के असर को कम करेगी।
  • Intel UHD ग्राफिक्स कार्ड डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर बना सकता है।
  • फिंगरप्रिंट रीडर सुविधा के साथ इसे आसानी से लॉक व अनलॉक किया जा सकता है। 

कमी

  • अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई खास कमी नहीं बताई है। 

Dell Inspiron 5330 Laptop, Intel Evo Platform Powered by Intel Core i7-1360P Processor/16GB LP DDR5/1TB SSD/13.3" (33.78cm) QHD+ 300 nits/Win 11 + MSO'21/15 Month McAfee/Platinum Silver/1.24kg

Rs. 125115.22

Get This
04

Dell 16, AMD Ryzen AI Powered Laptop

Check Price on Amazon

एआई टेक्नोलॉजी से लैस यह डेल लैपटॉप 16 इंच की स्क्रीन के साथ आता है। प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए इस लैपटॉप में आपको AMD R5-340 प्रोसेसर मिल जाएगा, जिसकी स्पीड 4.80 GHz तक की हो सकती है। एकसाथ कई टैब्स पर काम करने और मल्टीटास्किंग को संभालने के लिए इसमें 16GB RAM दी गई है। इसकी स्क्रीन पर आप हर तरह के विजुअल्स को FHD क्वालिटी में देखा जा सकता है और कम्फर्टव्यू सुविधा आंखों पर पड़ने वाे ब्लू लाइट के असर को कम कर सकती है। इसका AMD Radeon ग्राफिक्स कार्ड डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर बना सकता है और छोटी-छोटी डीटेल्स को भी आसानी से देखने में मदद कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको 3 USB और 1 HDMI पोर्ट मिल जाएंगे। विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह लैपटॉप अपनी AI टेक्नोलॉजी के साथ आपकी कार्यक्षमता व रचनात्मकता दोनों को बढ़ा सकता है। लाइटवेट डिजाइन वाले इस लैपटॉप को आसानी से कहीं भी कैरी करने में आपको परेशानी नहीं होगी। वहीं, फिंगरप्रिंट रीडर की मदद से इसे आसानी से लॉक व अनलॉक किया जा सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Dell
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम 
  • CPU मॉडल- Ryzen 5
  • प्रोसेसर स्पीड- 4.8 GHz
  • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
  • ग्राफिक्स कोप्रोसेसर- AMD Radeon R5
  • मेमोरी स्टोरेज क्षमता- 512 GB
  • स्क्रीन साइज- 16 इंच
  • RAM- 16GB
  • मेमोरी क्लॉक स्पीड- ‎7500 MHz

खूबियां

  • इसमें आपको 512GB SSD स्टोरेज स्पेस मिल जाएगी।
  • इसकी स्क्रीन की ब्राइटनेस 300nits तक की हो सकती है।
  • इसमें आपको 12 महीने तक का McAfee मल्टी डिवाइस सिक्योरिटी सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा। 

कमी

  • अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई विशेष खामी नहीं बताई है। 


ऐसे ही कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर 

Dell 16, AMD Ryzen AI 5 340 6-core/12-thread Processor, 16GB LPDDR5X, 512GB SSD, FHD+, 16"/40.64cm, Win11, MSO'24, Ice Blue, 1.83 Kg, [Dell 16], 300 Nits IPS, Backlit+FPS Keyboard, AI Powered Laptop

Rs. 71990

Get This
05

Dell 15, 13th Gen Intel Core i5-1334U Thin & Light Laptop

Check Price on Amazon

वाईफाई व ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला यह डेल लैपटॉप आपके लिए एक सही पसंद हो सकता है। इसमें आपको 13th जेनरेशन Intel Core i5-1334U प्रोसेसर मिलेगा जिसकी स्पीड 4.60 GHz तक की हो सकती है। इसकी 16GB RAM की मदद से आसानी से एकसाथ कई सारे टैब्स पर काम करने में मदद कर सकती है। इसी के साथ स्टोरेज के लिहाज से इसमें 512GB SSD स्टोरेज स्पेस दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको 3 USB और 1 HDMI पोर्ट मिल जाएंगे; जिनकी मदद से अलग-अलग डिवाइस आसानी से कनेक्ट हो सकते हैं। विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टमपर काम करने वाला यह लैपटॉप 15.6 इंच की फुल HD स्क्रीन से लैस है, जिसकी ब्राइटनेस 250 nits तक की हो सकती है। इसकी नैरो बॉर्डर की वजह से हर तरह का कंटेंट आसानी से फुल स्क्रीन में देखा जा सकता है। इसकी 120Hz तक की रिफ्रेश रेट की वजह से तेज स्पीड वाले विजुअल्स भी इसपर आसानी से लोड होंगे। यह डेल लैपटॉप ऐक्सप्रेस चार्जिंग सुविधा के साथ आता है, जिसकी मदद से इसकी बैटरी को करीब 1 घंटे में 80% तक चार्ज किया जा सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Dell
  • मॉडल- Vostro 3530
  • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
  • कलर- टाइटन ग्रे
  • हार्ड डिस्क- 512GB
  • CPU मॉडल- Core i5
  • RAM- 16 GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
  • विशेषता- 10 की न्यूमैरिक कीपैड
  • ऐवरेज बैटरी लाइफ- करीब 7 घंटे

खूबियां

  • इसका कीबोर्ड स्पिल रेजिजटेंट क्वालिटी वाला है जिस कारण किसी चीज का दाग आसानी से नहीं पड़ेगा।
  • इसकी लिफ्ट हींज की मदद से स्क्रीन को जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है।
  • इसके 2 ट्यून्ड स्पीकर्स हाई क्वालिटी साउंड का अनुभव करा सकते हैं। 

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसके कीबोर्ड की ब्राइटेनस कम लगी है।

Dell 15, Intel Core 13th Gen i5-1334U, FHD, 15.6"/39.62cm, Windows 11, MSO'24, Grey, 1.66kg, Vostro 3530, (16GB DDR4, 512GB SSD) Anti-Glare FHD 15.6"/39.62cm, 12 Month McAfee, Thin & Light Laptop

₹69,990.00

Get This

अब समझिए इन सभी डेल लैपटॉप्स के बीच का अंतर

आपने प्रोफेशनल लोगों के लिए सही पसंद माने जाने वाले डेल लैपटॉप्स के अलग-अलग मॉडल्स तो देख लिए, अब इनके बीच का अंतर इस तालिका के साथ समझ लेते हैं:

मॉडल

प्रोसेसर

RAM व स्टोरेज

किनके लिए होगा सही?

Dell SmartChoice G15

13th Gen Intel Core i5-13450HX

16 GB व 1 TB

वीडियो एडिटिंग, कंटेंट क्रिएशन और डेटा साइंटिस्ट के लिए सही हो सकता है। 

Dell 15

Intel Core 3 100U 14th Generation

8 GB व 512 GB

बिजनेस प्रोफेशनल्स डिजिटल मार्केटिंग और नॉन टेक्निकल कामों के लिए सही हो सकता है। 

Dell Inspiron 5330 Laptop

13th Gen Intel Core i7-1360P

16 GB व 1 TB

फाइनेंस, रीसर्च स्कॉलर, डेटा ऐनालिटिक्स और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के लिए सही हो सकता है।

Dell 16

AMD Ryzen AI 5 340 6-core/12-thread

16 GB व 512 GB

वेब डेवलपर्स, राइटर्स और कंसल्टेंट्स के लिए सही हो सकता है। 

Dell 15

13th Gen Intel Core i5-1334U 

16 GB व 512 GB

ऑपरेशन्स, फ्री लांसर्स और डेटा एंट्री जैसा सामान्य काम के लिए सही पसंद हो सकता है। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या डेल लैपटॉप प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए सही हो सकते हैं?

हां, डेल लैपटॉप प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए बेहतरीन विकल्प हैं, जो अपनी मजबूती, तेज प्रदर्शन और भरोसेमंद बैटरी बैकअप के लिए जाने जाते हैं। इसकी कुछ सीरीज विशेष रूप से पेशेवरों के लिए डिजाइन की गई हैं, जो अच्छी सिक्योरिटी और बिल्ड क्वालिटी प्रदान करती हैं।

प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए कौन-से प्रोसेसर वाला डेल लैपटॉप सही पसंद हो सकता है?

अगर आप प्रोफेशनल काम के लिए डेल लैपटॉप देख रहे हैं, तो Intel Core Ultra या i7 (13th/14th Gen) प्रोसेसर सबसे बेहतरीन हैं। मल्टीटास्किंग और भारी सॉफ्टवेयर के लिए ये पावरफुल हैं। अगर आपका बजट कम है, तो i5 भी अच्छा है। बेहतर ग्राफिक्स और AI फीचर्स के लिए Core Ultra वाली डेल एक्सपीएस या लैटीट्यूड सीरीज चुनें।

प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए डेल लैपटॉप किस बजट रेंज में मिल सकते हैं?

ल के प्रोफेशनल लैपटॉप मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में मिलते हैं। एंट्री-लेवल ₹40,000–₹65,000 (बेसिक ऑफिस वर्क), मिड-रेंज ₹70,000–₹1,20,000 और प्रीमियम ₹1,30,000 से ₹3,00,000+ (हाई-एंड कोडिंग और डिजाइनिंग) में मिल जाएंगे। प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए ₹70,000 के आसपास का बजट सबसे संतुलित विकल्प माना जा सकता है।

You May Also Like