ओटीटी प्लैटफॉर्म Netflix की मशहूर वेब सरीजी Delhi Crime के तीसरे सीज़न का एलान हो चुका है। एमी पुरस्कार विजेता यह सीरीज़ Season 3 के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। वास्तविक जीवन से प्रेरित अपराधों की कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाने वाली इस सीरीज़ में ऐक्ट्रेस शेफाली शाह लीड रोल में नजर आएंगी। 18 अक्टूबर को इसका प्रोमो लॉन्च हुआ था जिसने दर्शकों को वर्तिका और उनकी टीम के आगे के सफर की एक झलक दी। हर सीज़न की तरह, इसका माहौल भी गहरा, गहन और भावनात्मक रहने वाला है। टीज़र में चेतावनी दी गई है, “खौफ को मिलेगा जवाब कानून से, जब मैडम सर टकराएंगी बड़ी दीदी से”। दिल्ली क्राइम सीज़न 3, 13 नवंबर 2025 को रीलिज होगा। वहीं, अगर आप भी इस लोकप्रिय सीरीज के तीसरे सीज़न को बिंज वॉच करना चाहते हैं तो बड़ी स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट टीवी काफी अच्छी पसंद साबित हो सकते हैं। ये आपको शानदार पिक्चर क्वालिटी के साथ-साथ दमदार साउंड, HD रेजॉल्यूशन और सबसे अहम नेटफ्लिक्स के सपोर्ट से लैस होंगे।
ऐसे ही कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर
Faq's
वेब सीरीज दिल्ली क्राइम का तीसरा सीज़न कब और कहा रिलीज होगा?
Delhi Crime का 3 Season 13 नवंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। जिसमें मानव तस्करी मामले की जांच की कहानी बताई जाएगी। कहानी कथित तौर पर एक लापता बच्चे के मामले से शुरू होती है जो सीमा पार तस्करी के एक नेटवर्क में बदल जाती है। खबर है कि नया सीज़न भी पिछले सीज़न की तरह ही वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित होगा।
दिल्ली क्राइम के तीसरे सीज़न में कौन-से ऐक्टर नजर आएंगे?
दिल्ली क्राइम के तीसरे सीज़न में मुख्य रूप से शेफाली शाह, हुमा कुरैशी, रसिका दुग्गल, जया भट्टाचार्य, राजेश तैलंग, अनुराग अरोड़ा, सयानी गुप्ता, मीता वशिष्ठ, केली दोरजी और अंशुमान पुष्कर जैसे कलाकार नजर आएंगे। शेफाली शाह डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार निभा रही हैं, जबकि हुमा कुरैशी एक मानव तस्करी गिरोह की सरगना 'बड़ी दीदी' के किरदार में होंगी।
अपने स्मार्ट टीवी पर दिल्ली क्राइम का तीसरा सीजन कैसे देखा जा सकता है?
आप दिल्ली क्राइम का तीसरा सीज़न अपने स्मार्ट टीवी पर Netflix ऐप के माध्यम से देख सकते हैं, क्योंकि यह 13 नवंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगा। इसके लिए, आपको अपने टीवी पर नेटफ्लिक्स ऐप खोलना होगा और सीज़न के आने के बाद सर्च करके देखना होगा। नेटफ्लिक्स पर अपने अकाउंट में लॉग इन करें। अगर आपके पास अकाउंट नहीं है, तो आपको एक नया अकाउंट बनाना होगा और सबस्क्रिपशन भी लेना होगा।