क्या आपको पता है भारत के टीवी बाजार में कई सारी ऐसी चाइनीज कंपनियां हैं जो प्रीमियम फीचर्स देती हैं वो भी बजट रेंज के अंदर और एक ये अहम कारण है कि इंडियन मार्केट में TCL, Hisense, शियोमी और coocaa जैसी कंपनियों के LED TV इतने मशहूर हैं। इन टीवी सेट में आपको बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के साथ दमदार साउंड भी मिल जाती है। इसके साथ ही छोटे या बड़े स्क्रीन साइज वाले इनके टीवी मॉडल्स अन्य कंपनियों के मुकाबले कम दाम में मिलते हैं। अमेज़न पर मिली रेटिंग और रिव्यू के अनुसार इन कंपनियों के टीवी टॉप TV ब्रांड्स In India की लिस्ट में अपनी जगह भी बनाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए 32, 55 और 65 इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल्स लेकर आए हैं जो छोटे, मध्यम और बड़े आकार वाले कमरे में लगाने के लिए उपयुक्त रहेंगे।
भारत में उपलब्ध चाइनीज एलईडी टीवी कंपनियों के बारे में जानकारी
इन कंपनियों के विकल्पों की जानकारी लेने से पहले चलिए चाइनीज टेलीविजन ब्रांड्स के बारे में भी थोड़ा जान लेते हैं:-
- Xiaomi (Mi)- इस कंपनी के स्मार्ट टेलीविजन सेट अपने किफायती दाम और स्मार्ट फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। इसमें आपको अलग-अलग स्क्रीन साइज वाले मॉडल्स देखने को मिल जाएंगे जो कम से लेकर मध्यम बजट रेंज में आराम से फिट हो जाती है।
- TCL- लंबे समय तक साथ देने वाले वादे के साथ आने वाले इस ब्रांड के स्मार्ट टीवी प्रीमियम QLED और मिनी-LED डिस्प्ले के साथ मिल जाते हैं। साफ इमेज और साउंड देने वाले इन टीवी के दाम आदि ब्रांड की तुलना में कम माने जा सकते हैं।
- Hisense- इस कंपनी के ज्यादातर टीवी ऑप्शन हाई-एंड QLED और 4K तकनीक से लैस मिलते हैं, जो आपको थिएटर पिक्चर क्वालिटी देने का काम करते हैं। इसमें छोटे स्क्रीन साइज से लेकर आपको 98 इंच साइज वाला मॉडल भी मिल जाएगा।
- Coocaa- अगर आपको अपने स्मार्ट टीवी में ज्यादा सुविधाएं नहीं चाहिए और बजट से भी बाहर नहीं जाना है तो आप कूका कंपनी के टेलीविजन मॉडल्स पर निवेश कर सकते हैं जो इन्टरनेट के साथ मिलते हैं।
इस प्रकार के और लेख पढ़ने के लिए आप गैजेट गली पर जा सकते हैं।
