पार्टी करने से लेकर गाने सुनने या फिर अच्छी आवाज के साथ मूवी और सीरियल देखने तक के लिए ब्लूटूथ स्पीकर्स ने हर किसी के जीवन में एक खास जगह बना ली है। अलग-अलग ब्रांड ने इन्हें अब पेश करना शुरू कर दिया है लेकिन Sony और Bose दो ऐसी कंपनियां हैं जो Bluetooth Speakers की दुनिया में काफी समय से लोकप्रिय रही हैं। ये आधुनिक तकनीक और शानदार साउंड आउटपुट के साथ अपने मॉडल्स की पेशकश करती हैं। ऐसे में अब सवाल आता है कि दोनों में से कौन-सी कंपनी के विकल्प ज्यादा बेस के साथ ऑडियो आपको देते हैं? तो बता दें बोस ब्रांड क्लियर, बैलेंस्ड और रिच साउंड देने के लिए जानी जाती है, वहीं सोनी तेज, गहरा और थंपिंग बेस देने का काम करती है। बोस स्पीकर्स गहरा और सटीक बेस प्रदान करते हैं, लेकिन अन्य साउंड फ्रीक्वेंसी को दबने नहीं देते। तो वहीं सोनी के कई सारे मॉडल्स एक्स्ट्रा डीप बेस टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं जो लो-फ्रीक्वेंसी साउंड्स को बढ़ाती है, जिससे म्यूजिक में भारी और थंपिंग बेस मिलता है।
इस प्रकार के और लेख पढ़ने के लिए आप गैजेट गली पर जा सकते हैं।
नीचे आपको बोस और सोनी ब्लूटूथ स्पीकर्स के बढ़िया विकल्प देखने को मिल जाएंगे।
