अगर आपका बजट ₹3000 तक का है और एक बढ़िया क्वालिटी वाले ब्लूटूथ स्पीकर की तलाश है तो भारतीय ब्रांड boAt के मॉडल्स काफी भरोसेमंद हो सकते हैं। पोर्टेबल डिजाइन वाले ये स्पीकर आपको दमदार स्टीरियो या सराउंड साउंड का अनुभव करा सकते हैं और इनको आप आसानी से अलग-अलग डिवाइसेज से कनेक्ट भी कर सकते हैं। वहीं, इन Bluetooth Speaker में आपको TWS सुविधा भी देखने मिल सकती है, जिसके साथ दो सेम मॉडल को आपस में कनेक्ट करके ज्यादा तेज आवाज का मजा लिया जा सकता है। बोट ब्लूटूथ स्पीकर सिंगल चार्ज पर करीब 7 से 12 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकते हैं और इनकी कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से ये यात्रा पर भी साथ लेकर जाए जा सकते हैं। इसी के साथ कुछ मॉडल्स में आपको इन-बिल्ट माइक, RGB लाइट्स और AUX कनेक्टिविटी की सुविधा भी देखने मिल सकती है। तो आइए अब नजर डालते हैं बोट ब्लूटूथ स्पीकर के कुछ विकल्पों पर जो ₹3000 तक के बजट में मिल सकते हैं।
Boat Stone 650 10W Bluetooth Speaker
Check Price on Amazonपोर्टेबल डिजाइन वाला यह बोट ब्लूटूथ स्पीकर 10 Watts तक के साउंट का अनुभव आपको करा सकता है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाले इस स्पीकर की खासियत है कि यह आपके स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और टैबलेट से आसानी से कनेक्ट हो सकता है। इन-बिल्ट सबवूफर के साथ आने वाला यह स्पीकर ऑडियो के बेस को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसी के साथ सिंगल चार्ज पर आप इसे करीब 7 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। स्टीरियो साउंड का अनुभव कराने वाला यह स्पीकर धूल व पानी के असर से आसानी से खराब भी नहीं होगा, जिस वजह से इसे पूल पार्टी, बीच या किसी अन्य एडवेंचर के दौरान भी साथ लेकर जाया जा सकता है। ब्लैक, नेवी ब्लू और रेड जैसे रंगों के विकल्पों में आने वाला यह स्पीकर डायनैमिक ड्राइवर से लैस है, जिस वजह से आपको बढ़िया साउंड का अनुभव हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- boAt
- मैक्सिमम आउटपुट- 10 Watts
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
- ऑडियो आउटपुट मोड- स्टीरियो
- माउंटिंग- टेबलटॉप
- कंट्रोल टाइप- बटन
- वॉटरप्रूफ- IPX5
- स्पीकर साइज- 2 इंच
खूबियां
- इसकी ब्लूटूथ रेंज 10 मीटर तक की है।
- इसका वजन मात्र 655 ग्राम है जिस वजह से इसे कहीं भी लेकर जाने में आपको परेशानी नहीं होगी।
- इसमें लगे सबवूफर का साइज 2 इंच है जो आपके ऑडियो अनुभव को बेहतर कर सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से खुश नहीं हैं।
Boat Stone 650 10W Bluetooth Speaker
Rs. 1999
Boat Stone 352 Pro/Stone 358 Pro w/ 14W Signature Sound Bluetooth Speaker
Check Price on Amazonस्टीरियो साउंड का आउटपुट देने वाला बोट का यह ब्लूटूथ स्पीकर टेबलमाउंट डिजाइन वाला है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि सिंगल चार्ज पर इसे करीब 12 घंटे तक इस्तमाल किया जा सकता है और इसका साउंड आउटपुट 14 Watts तक का है। इस BT Speaker को 10 मीटर तक की रेंज में आसानी से वायरलेस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। पोर्टेबल डिजाइन वाला यह स्पीकर 50.8 मिलीमीटर साइज वाले ड्राइवर से लैस है, जिस वजह से आपको हर समय बढ़िया क्वालिटी के साउंड का अनुभव हो सकता है। इसमें लगा 5 इंच का सबवूफर हर तरह के ऑडियो के बेस को बेहतर कर सकता है। इसमें आपको TWS मोड की सुविधा भी मिल जाएगी, जिसकी मदद से ऐसे ही दूसरे मॉडल को इससे कनेक्ट करके ज्यादा तेज साउंड का अनुभव लिया जा सकता है। टाइप सी चार्जर की मदद से इसकी बैटरी को आसानी से चार्ज किया जा सकता है। इसी के साथ इसमें आपको AUX और कार्ड रीडर कनेक्टिविटी की भी सुविधा मिल जाएगी। इस स्पीकर की एक खासियत यह भी है कि इसमें आपको RGB LED मिलेंगी जो साउंड के साथ चमकेंगी। इन-बिल्ट माइक वाले स्पीकर के साथ आप कॉल्स पर भी आसानी से बात कर सकेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- boAt
- मैक्सिमम आउटपुट- 14 Watts
- फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 18 KHz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Bluetooth, USB, Wi-Fi
- ऑडियो आउटपुट मोड- स्टीरियो
- कलर- ब्लैक
- बैटरी लाइफ- करीब 12 घंटे
- मैक्सिमम रेंज- 10 मीटर
खूबियां
- यह पानी व धूल के असर से आसानी से खराब नहीं होगा।
- इसे टीवी, स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट व अन्य डिवाइसेज से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।
- Hearables ऐप की मदद से आप गाने व ऑडियो बुक्स आसानी से सुन सकेंगे।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कनेक्टिविटी से खुश नहीं हैं।
कई तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर
boAt Stone 352 Pro/Stone 358 Pro w/ 14W Signature Sound, Up to 12 Hours Playback, RGB LEDs, TWS Feature, Built-in Mic, BTv5.3, Free Music Streaming on JioSaavn Bluetooth Speaker (Raging Black)
₹1,899.00
boAt Stone 580 Bluetooth Speaker
Check Price on Amazonइस बोट स्पीकर का साउंड आउटपुट 12 Watts का है और यह आपके लिए एक शानदार पार्टी स्पीकर हो सकता है। TWS फंक्शन की सुविधा के साथ आने वाले इस स्पीकर के साथ आप एक और ऐसा ही मॉडल कनेक्ट कर सकते हैं, ताकि जोरदार साउंड का अनुभव हो सके। स्टीरियो साउंड का आउटपुट देने वाला यह बोट स्पीकर वॉटरव स्प्लैश रेजिजटेंट क्वालिटी का है, जिस वजह से यह पानी के असर से आसानी से खराब नहीं होगा। इसे आप अपने साथ यात्रा करते समय भी आसानी से कैरी कर सकते हैं। टाइप सी चार्जर की मदद से इसे आसानी से चार्ज किया जा सकता है और सिंगल चार्ज पर यह करीब 8 घंटों तक का बैकअप दे सकता है। इसमें लगी स्टाइलिश LED लाइट्स साउंड के साथ जलती हैं, जिस वजह से किसी भी पार्टी में यह डांस फ्लोर वाला फील दे सकता है। इस ब्लूटूथ स्पीकर का वजन मात्र 740 ग्राम है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- boAt
- मैक्सिमम आउटपुट- 12 Watts
- स्पीकर टाइप- मल्टीमीडिया
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- ऑडियो आउटपुट मोड- स्टीरियो
- कलर- पाइन ग्रीन
- बैटरी लाइफ- करीब 8 घंटे
- ऑडियो चैनल- 2
खूबियां
- इसमें आपको FM Radio की सुविधा भी मिल जाएगी।
- इसमें ब्लूटूथ के साथ-साथ AUX और USB कनेक्टिविटी का भी विकल्प है।
- इसे टच कंट्रोल की मदद से आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से खुश नहीं हैं।
boAt Stone 580 Bluetooth Speaker with 12W RMS Stereo Sound, LED Lights, Up to 8 HRS Playtime, TWS Feature, FM Radio, Multi-Compatibility Mode, IPX4(Pine Green)
₹1,699.00
Boat Stone Spinx Pro Bluetooth Speaker
Check Price on Amazonमिडनाइट ब्लैक और ट्रॉपिक्ल ब्लू जैसे दो रंगों के विकल्पों में आने वाला यह बोट स्पीकर 20 Watts तक का साउंड आउटपुट दे सकता है। इसकी खासियत है कि यह आपके ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाते हुए हाई बेस और ऑडियो के साथ दमदार प्रदर्शन सुनिश्चित कर सकता है। इसमें लगी आकर्षक RGB लाइट्स के साथ किसी भी हाउस पार्टी को डांस फ्लोर वाला फील मिल सकता है। Boat का यह BT Speaker सिंगल चार्ज पर करीब 8 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी खासियत है कि यह बिल्ट-इन माइक की सुविधा के साथ आता है, जिस वजह से आप इसकी मदद से कॉल्स पर भी आसानी से बात कर सकेंगे। इसे आसानी से स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी जैसे डिवाइसेज से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। 9.1 सेंटीमीटर साइज वाला यह स्पीकर पोर्टेबल डिजाइन वाला है जिसे आसानी से कहीं भी कैरी किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- boAt
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 20 Watts
- फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 18 KHz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ व USB
- ऑडियो आउटपुट- सराउंड
- माउंटिंग- टेबलटॉप
- कंट्रोल- टच
- ऑडियो चैनल- 2
खूबियां
- TWS सुविधा के साथ एकसाथ ऐसे ही दो मॉडल्स को कनेक्ट करके ज्यादा तेज साउंड का आनंद लिया जा सकता है।
- यह गेमिंग, मनोरंजन और पार्टी के लिए एक सही पसंद हो सकता है।
- इसके ऑडियो ड्राइवर की साइज 57 मिलीमीटर है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसके वॉल्यूम लेवल से खुश नहीं हैं।
boAt Stone Spinx Pro Bluetooth Speaker with 20 W RMS Sound, Up to 8 hrs of Playtime, BTv5.0, Built-in Mic, RGB LEDs, TWS Feature, TF Card, AUX Port & USB Type-C Port(Midnight Black)
Rs. 2299
boAt Stone Arc, 20W Signature Sound Portable Speaker (Frozen Blue)
Check Price on Amazonयह बोट स्पीकर 20 Watts तक के साउंड का आउटपुट दे सकता है। यह ऑडियो के बेस को भी बेहतर बना सकता है और अपने डीप व इमर्सिव ऑडियो के साथ आपके मनोरंजन के डोज को दोगुना कर सकता है। इसमें लगे 58mm साइज वाले ऑडियो ड्राइवर हर तरह के साउंड को बेहतर बनाकर आपतक पहुंचा सकते हैं। फिर चाहे गाने सुनने हों, कोई मूवी देखनी हो या गेमिंग करनी हो यह हर तरह के कामों के लिए एक सही पसंद हो सकता है। दुगान असरदार साउंड के लिए इसमें TWS सुविधा दी गई है, जिसकी मदद से ऐसे ही एक स्पीकर को इससे आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। स्टीरियो साउंड का आउटपुट देने वाला यह बोट ब्लूटूथ स्पीकर AUX और मेमोरी कार्ड कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें दिए गए इन-बिल्ट माइक की मदद से आसानी से कॉल्स पर बात की जा सकती है। यह स्पीकर 6 अलग-अलग आकर्षक रंगों के विकल्पों में आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- boAt
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 20 Watts
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
- ऑडियो आउटपुट- स्टीरियो
- माउंटिंग- टेबलटॉप
- ऑडियो ड्राइवर साइज- 58 मीलीमीटर
- कंट्रोल- पुश बटन
- वजन- 830 ग्राम
खूबियां
- इसे सिंगल चार्ज पर करीब 12 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
- 6 RGB LED मोड्स के साथ यह कमरे को रोशन कर सकता है।
- यह पानी व पसीने के असर से आसानी से खराब नहीं होगा।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई बड़ी कमी नहीं बताई है।
फैशन, ब्यूटी, एप्लाइंसेस और गैजेट्स संबंधित अन्य जानकारी मिल सकती है योर पिक्स पर
boAt Stone Arc, 20W Signature Sound Portable Speaker (Frozen Blue)
Rs. 1999
अब समझिए इन सभी स्पीकर्स के बीच का अंतर
आपने boAt के अलग-अलग ब्लूटूथ Speakers के विकल्पों को तो देख लिया, अब इन सभी के बीच का अंतर इस तालिका के साथ समझा जा सकता है।
|
मॉडल |
साउंड आउटपुट |
बैटरी लाइफ |
खासियत |
|
Stone 650 |
10 Watts |
7 घंटे तक |
डस्ट रेजिटेंट |
|
Stone 352 Pro |
14 Watts |
12 घंटे तक |
RGB लाइट |
|
Stone 580 |
12 Watts |
8 घंटे तक |
FM रेडिओ |
|
Stone Spinx Pro |
20 Watts |
8 घंटे तक |
TWS फीचर |
|
HA0031 |
20 Watts |
12 घंटे तक |
इन-बिल्ट माइक |
नोट: यहां बताए गए कुछ स्पीकर्स की MRP ₹3,000 से ज्यादा है, लेकिन लेख लिखने के दौरान कीमत ₹3,000 से कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
