जब भी गेम खेलने के लिए बढ़िया टीवी की बात आती है, तो सोनी ब्रांड एक बेहतर विकल्प होता है। यह 65 इंच के स्क्रीन साइज़ में आता है, जिससे आपको हर एक विजुअल बड़े आकार में नज़र आता है। इतना ही नहीं, इसमें HDMI, USB जैसी कनेक्टिविटी भी मिलती है, जिसके ज़रिए आप स्पीकर से लेकर गेम कंसोल तक को वायर्ड या फिर वायरलेस तरीक़े से जोड़ सकते हैं।
यह टीवी गेमिंग के लिए क्यों बेहतर है?
- इस टीवी में गेम खेलने का मज़ा दोगुना होगा, क्योंकि इसमें 4K रिजॉल्यूशन मिलता ही है। इसके अलावा, यह टीवी 120 Hz रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है, जिससे लैग फ्री गेमिंग का अनुभव मिलेगा। वहीं, यह गेम मेनू को भी सपोर्ट करता है, जिसे ख़ासकर गेम की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- टीवी पर गेम खेलने का मज़ा तब भी दोगुना होता है, जब आपको दमदार ऑडियो सुनने को मिलता है। ऐसे में यह 20 वॉट तक ऑडियो आउटपुट प्रदान करता है, जिसमें 2 फुल-रेंज स्पीकर और बेस रिफ्लेक्स स्पीकर मिलते हैं। इसके अलावा, यह डॉल्बी एटमॉस को भी सपोर्ट करता है, जिससे आपको हर एक डायलॉग से लेकर एक्शन साफ़ सुनाई देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- ब्रांड - Sony
- रिज़ॉल्यूशन - 4K
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- एस्पेक्ट रेशियो - 16:9
खूबियां
कमी
अगर PS5 के अलावा कोई और गेम खेलना है तो किफायती दाम में दुसरा विकल्प देख सकते हैं।