जब भी हम बात करते हैं घर पर इस्तेमाल होने वाले जरूरी उपकरणों की तो इस लिस्ट में टीवी को तो जरूर से ही शामिल किया जाता है। फिर चाहे फिल्म देखनी हो, कोई स्पोर्ट्स मैच का मजा लेना हो, गेम खेलने हो या न्यूड अपडेट लेनी हो; इन सब कामों के लिए टीवी काफी काम आता है। वहीं, जब बात आती है Best TV Company In India की तो आपको कई सारे विकल्प देखने को मिल जाएंगे। अलग-अलग स्क्रीन साइज के साथ आने वाले इन स्मार्ट टीवी में आपको हाई क्वालिटी प्रॉसेसर, आधुनिक टेक्नोलॉजी और बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में हम आपके लिए Haier, Samsung, LG, Sony और TCL ब्रांड के स्मार्ट टीवी के विकल्प लेकर आए हैं, जिन्हें भारत में मिलने वाली बेहतरीन टीवी कंपनी की सूची में शामिल किया जा सकता है।
ऐसे ही अन्य उपकरणों की जानकारी के लिए कीजिए गैजेट गली का रुख
Faq's
भारत में अमेजन पर किस कंपनी के टीवी को लोगों ने पसंद किया है?
वैसे तो भारत में अमेजन पर आपको कई ब्रांड के हाई क्वालिटी टीवी देखने को मिल जाएंगे, जो लोगों के बीच भी काफी लोपकप्रिय हैं। अगर हम बात करें 5 अच्छे नामों की तो इस सूची में Haier, Samsung, LG, Sony और TCL को रखा जा सकता है।
अमेजन पर बड़ी कंपनी के टीवी किस बजट में मिल सकते हैं?
अमेजन पर मिलने वाले टीवी की कीमत ब्रांड, स्क्रीन साइज, मॉडल, टेक्नोलॉजी और खासियत के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। छोटे साइज वाला टीवी ₹20,000-₹25,000, मीडियम साइज वाले टीवी ₹30,-50,000 और बड़े साइज वाले टीवी ₹1,00,000+ तक के बजट में मिल सकता है।
किसी भी टीवी कंपनी का चुनाव करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
टीवी कंपनी चुनते समय, बजट, कमरे के आकार के अनुसार सही स्क्रीन साइज, रिज़ॉल्यूशन (जैसे 4K), डिस्प्ले टेक्नोलॉजी (जैसे OLED, QLED) और ब्रांड के बाद-बिक्री सेवा और वारंटी पर ध्यान देना चाहिए। स्मार्ट टीवी के लिए, उपलब्ध ऐप्स, वॉयस कमांड, वाई-फाई और कनेक्टिविटी विकल्पों (जैसे HDMI पोर्ट) की जांच भी महत्वपूर्ण है।