Top SearchesAmazon Smart TV Sale 202643 Inch Smart TV Under 35000Best Apple WatchesBest 55 Inch Ultra HD LED TVSmart TV Under 45KBest Sony Soundbars Affordable Tablets for Students

Tribit Soundbar और स्पीकर्स के साथ, मिलेगा क्लियर बेस और झन्नाटेदार आवाज!

अगर आप कम बजट में बेहतरीन ऑडियो अनुभव चाहते हैं, तो Tribit Soundbar और स्पीकर्स आपके लिए निश्चित रूप से एक भरोसेमंद और समझदारी भरा चुनाव बन सकता है और आपके गाने सुनने के अनुभव को मजेदार बना सकते हैं।

Tribit Soundbar और स्पीकर्स के विकल्प
Tribit Soundbar और स्पीकर्स के विकल्प

क्या आप भी आप अपने घर के मनोरंजन अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक बढ़िया स्पीकर या साउंडबार की तलाश कर रहे हैं? तो आपको बता दें ट्रिबिट ब्रांड के साउंडबार और स्पीकर्स एक दमदार विकल्प बन सकता है। जी हां, ये अपने बेहतरीन साउंड क्वालिटी, दमदार बेस और दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। चाहे आप मूवी देख रहे हों, गाने सुन रहे हों या गेम खेल रहे हों, Tribit Soundbar हर सीन और हर बीट को और ज्यादा प्रभावशाली बना सकता है और आपको मजेदार आवाज का अनुभव दे सकता है। वहीं, इनके स्पीकर्स का डिज़ाइन आधुनिक और आकर्षक होता है, जो किसी भी कमरे की शोभा बढ़ाने में मदद कर सकता है। किफायती कीमत में प्रीमियम साउंड देने की वजह से यह ब्रांड यूजर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में भला अब आप पीछे क्यों रह गए? फटाफट से देखें 5 बढ़िया विकल्प यहां -

01

Tribit Updated Version XSound Go Wireless Bluetooth 5.3 Speakers

Check Price on Amazon

यह वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर अपने कॉम्पैक्ट आकार में बेहद शक्तिशाली साउंड देने के लिए जाना जाता है। इसमें क्रिस्टल क्लियर हाई नोट्स, संतुलित मिड्स और गहरा बास मिलता है, जो म्यूज़िक को एक इमर्सिव अनुभव में बदल सकता है। डुअल 8W ड्राइवर्स और एडवांस्ड बास रेडिएटर्स के साथ यह स्पीकर अधिकतम वॉल्यूम पर भी बिना डिस्टॉर्शन के शानदार साउंड दे सकता है, जबकि नया DSP चिप ऑडियो क्वालिटी को और बेहतर बना सकता है। आपको बता दें, यह स्पीकर लेटेस्ट ब्लूटूथ 5.3 तकनीक के साथ आता है, जो लगभग 150 फीट तक की लंबी और स्थिर कनेक्टिविटी प्रदान कर सकता है। आप इसे आसानी से अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या अन्य ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं और मल्टीफंक्शन बटन की मदद से सिरी या गूगल असिस्टेंट का भी उपयोग कर सकते हैं। वहीं, इसमें दिया गया बिल्ट-इन माइक्रोफोन कॉल्स को हैंड्स-फ्री तरीके से अटेंड करने की सुविधा देता है, जिससे आप काम करते हुए, एक्सरसाइज के दौरान या किचन में भी आराम से बात कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • इनपुट वोल्टेज - 5 वोल्ट (DC)
  • मटेरियल - ‎ABS+PC/TPE
  • सबवूफ़र डाईमीटर - 5 इंच 
  • सराउंड साउंड चैनल कॉन्फ़िगरेशन - 2.0 
  • रंग - काला 
  • अधिकतम रेंज - 150 फिट 

खासियत 

  • इसकी बैटरी लाइफ बढ़िया है क्योंकि यह एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 24 घंटे तक लगातार म्यूज़िक चला सकता है। 
  • हल्का और पोर्टेबल डिज़ाइन इसे आउटडोर ट्रिप्स, पिकनिक या ट्रैवल के लिए एक बेहतरीन साथी बना सकता है।
  • IPX7 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ यह स्पीकर पानी से बेफिक्र होकर पूल पार्टी, बीच या शॉवर में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

कमी 

  • कुछ यूजर्स ने कहा इसकी कनेक्टिविटी सही नहीं है।

Tribit Updated Version XSound Go Wireless Bluetooth 5.3 Speakers

Rs. 2846

Get This
02

Tribit XSound Plus 2 30W 5.3 Bluetooth Wireless Speakers

Check Price on Amazon

यह एक शक्तिशाली और आधुनिक 30W ब्लूटूथ वायरलेस स्पीकर है, जो शानदार साउंड क्वालिटी के लिए नियोडिमियम फुल-रेंज ड्राइवर्स और एडवांस DSP तकनीक के साथ आता है। इसका X बास पेटेंटेड एल्गोरिदम म्यूज़िक को और भी गहरा और दमदार बना सकता है, जिससे हर बीट साफ और प्रभावशाली सुनाई दे सकती है। इसमें मौजूद रनस्ट्रेच तकनीक की मदद से यह स्पीकर 24 घंटे तक लगातार म्यूज़िक प्ले कर सकता है, जो ट्रैवल और आउटडोर उपयोग के लिए बेहद उपयोगी विकल्प बन सकता है। ब्लूटूथ 5.3 के साथ यह स्पीकर लगभग 150 फीट तक का मजबूत वायरलेस कनेक्शन देता है और वन-क्लिक टीमिंग फीचर के जरिए दो स्पीकर्स को जोड़कर शानदार स्टीरियो साउंड का अनुभव भी दिला सकता है, जो आपके गाने सुनने के अनुभव को अलग स्तर पर ले जा सकता है और साथ ही, IPX7 वाटरप्रूफ डिज़ाइन इसे आउटडोर, पूल या बारिश में भी सुरक्षित बना सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • इनपुट वोल्टेज - 5 वोल्ट (DC)
  • मटेरियल - ‎ABS+PC/TPE
  • सबवूफ़र डाईमीटर - 5 इंच 
  • सराउंड साउंड चैनल कॉन्फ़िगरेशन - 2.0 
  • रंग - काला 
  • स्पीकर साइज़ - 7 सेमी 

खासियत 

  • इसमें मौजूद ऐप-आधारित EQ कस्टमाइजेशन और ट्रेडीशनल EQ मोड यूजर को अपनी पसंद के अनुसार साउंड सेट करने की पूरी आज़ादी देता है। 
  • यह वजन में भी हल्का है जिससे आप आसानी से इसे कहीं भी लेकर जा सकते हैं। 
  • इसमें इन-बिल्ट माइक्रोफोन की सुविधा दी गई है जिससे आप आसानी से फ्री हैंड की मदद से भी फोन उठा सकते हैं और बात कर सकते हैं। 

कमी 

  • अभी तक यूजर ने कुछ खास कमी नहीं बताई है। 

गैजेट गली की कैटेगरी पर आपको इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ने को मिल सकते हैं।

Tribit XSound Plus 2 30W 5.3 Bluetooth Wireless Speakers

Rs. 5699

Get This
03

Tribit Upgraded Version XSound Go Bluetooth 5.3 Speakers

Check Price on Amazon

अगर आप दमदार आवाज वाले स्पीकर की तलाश कर रहे हैं और सोच रहे हैं यह हल्का भी होना चाहिए तो यह Tribit का स्पीकर आपके लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है जो ना सिर्फ लाइटवेट है बल्कि यह वायरलेस कनेक्शन के साथ आता है यानी ब्लूटूथ 5.3 टेक्नोलॉजी की मदद से इसे आप अपने फोन से आसानी से जोड़ कर गानों का मजा ले सालते हैं। इसमें कई सारे बटन भी दिए गए हैं जो इसके संचालन को आसान बना सकते हैँ और साथ ही इसमें सिरी और गूगल असिस्टेंट की भी सुविधा मौजूद है जिसे आप अपनी आवाज की मदद से भी आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। वहीं, बिल्ट-इन माइक वाले डिज़ाइन के साथ आने के चलते आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट होने पर एक्सरसाइज करते समय, काम करते समय, नहाते समय, खाना बनाते समय इस ब्लूटूथ स्पीकर से आसानी से कॉल का जवाब दे सकते हैं। आपको बता दें, यह लंबी और शक्तिशाली बैटरी के साथ आता है जिससे 24 घंटे तक आपको बिना रुके गानों का मजा दे सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मॉडल नाम - ‎XSound Go
  • मटेरियल - ‎ABS+PC/TPE
  • स्पीकर साइज़ - 6 सेमी 
  • सराउंड साउंड चैनल कॉन्फ़िगरेशन - 2.0 
  • रंग - सफेद  
  • अधिकतम रेंज - 150 फिट 

खासियत

  • यह वाटरप्रूफ है जिससे आप इसे पूल पार्टी और बीच पर पार्टी के दौरान भी आराम से ले जा सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • इसमें DSP चिप भी दिया गया है जो आपको साफ आवाज देने के साथ-साथ फाइन धुन देने में मदद कर सकता है। 
  • ब्लूटूथ 5.3 मौजूद होने के चलते यह आपको स्थिर कनेक्शन देने में मदद कर सकता है। 

कमी 

  • कुछ यूजर्स ने कहा इसकी कनेक्टिविटी सही नहीं है।

Tribit Upgraded Version XSound Go Bluetooth 5.3 Speakers

Rs. 2999

Get This
04

Tribit StormBox 2 Bluetooth Speaker

Check Price on Amazon

यह एक दमदार और आधुनिक ब्लूटूथ स्पीकर है, जो शानदार साउंड क्वालिटी और आकर्षक फीचर्स के साथ आता है। इसमें 34W की पावर के साथ 360° सराउंड साउंड मिलता है, जिससे संगीत हर दिशा में साफ और गूंजदार सुनाई दे सकता है। इसके दो 48mm फुल-रेंज ड्राइवर्स गहरे बास और क्लियर वोकल्स देने में मदद करते हैं, जो इसे घर और बाहर दोनों जगह उपयोग के लिए बेहतरीन बना सकते हैं। इस स्पीकर की सबसे खास बात इसकी 24 घंटे की लंबी बैटरी लाइफ है, जिससे आप दिन-रात बिना रुके म्यूज़िक का आनंद ले सकते हैं। ब्लूटूथ 5.3 तकनीक के कारण यह 150 फीट तक स्थिर कनेक्शन देता है, जिससे आप दूरी से भी आराम से इसे कंट्रोल कर सकते हैं। IPX7 वॉटरप्रूफ रेटिंग के कारण यह स्पीकर पानी और मौसम की परवाह किए बिना काम कर सकता है, चाहे आप पूल के पास हों या आउटडोर ट्रिप पर। इसके अलावा TRIBIT ऐप में मौजूद DIY EQ फीचर आपको साउंड को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज करने की सुविधा भी दे सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • इनपुट वोल्टेज - 7.4 वोल्ट 
  • मटेरियल - ‎ABS, PC, TPE
  • सबवूफ़र डाईमीटर - 5 इंच 
  • सराउंड साउंड चैनल कॉन्फ़िगरेशन - 2
  • रंग - काला 
  • स्पीकर साइज़ - 48 मिलीमीटर 

खासियत

  • यह पार्टी के लिए भी पूरी तरह तैयार है, क्योंकि इसमें TWS मोड दिया गया है, जिससे दो स्पीकर्स को एक साथ जोड़कर और भी ज़्यादा दमदार साउंड अनुभव किया जा सकता है। 
  • इसमें मौजूद XBass टेक्नोलॉजी म्यूज़िक को और ज्यादा एनर्जेटिक बना सकती है, जो पार्टी माहौल के लिए एकदम सही विकल्प बन सकती है।
  • यह वजन में भी काफी हल्की है जिससे इसे एक जगह से दूसरी जगह भी लेकर जा सकते हैं। 

कमी 

  • कुछ यूजर्स ने कहा इसकी बैटरी लाइफ सही नहीं है।

Tribit StormBox 2 Bluetooth Speaker

Rs. 5998

Get This
05

Tribit Soundbar Speaker S1

Check Price on Amazon

Tribit का यह साउंडबार एक आधुनिक और शक्तिशाली 2.1 चैनल होम थिएटर सिस्टम है, जिसे खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो अपने घर पर सिनेमा जैसा ऑडियो अनुभव चाहते हैं। यह साउंडबार 200W पीक पावर आउटपुट के साथ आता है, जिसमें 100W का साउंडबार और 100W का वायर्ड सबवूफर शामिल है। इसकी दमदार साउंड क्वालिटी फिल्में देखने, म्यूजिक सुनने और गेमिंग के अनुभव को कई गुना बेहतर बना सकती है। इस साउंडबार की सबसे बड़ी खासियत इसका गहरा और शक्तिशाली बास है। इसमें दो रेसट्रैक फुल-रेंज स्पीकर्स और 6.5-इंच का सबवूफर दिया गया है, जो मिलकर थिएटर जैसा डीप और बूमिंग बास पैदा करते हैं। जब आप एक्शन मूवी देखते हैं या म्यूजिक का आनंद लेते हैं, तो इसकी वाइब्रेंट साउंड आपको पूरी तरह से इमर्सिव फील दे सकती है। कनेक्टिविटी के मामले में भी यह साउंडबार काफी एडवांस है। इसमें ब्लूटूथ 5.3, AUX, एचडीएमआई और यूएसबी जैसे कई कनेक्शन ऑप्शन दिए गए हैं। आप इसे अपने टीवी, स्मार्टफोन, लैपटॉप या किसी भी अन्य डिवाइस से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं और बिना किसी रुकावट के ऑडियो स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मटेरियल - ‎एक्रिलोनाइट्राइल ब्यूटाडीन स्टाइरीन (ABS) धातु
  • सबवूफ़र डाईमीटर - 11.6 इंच 
  • सराउंड साउंड चैनल कॉन्फ़िगरेशन - 2.1 
  • रंग - काला 
  • स्पीकर साइज़ - 6.5 इंच 

खासियत

  • इसमें में कस्टमाइज़्ड EQ मोड्स दिए गए हैं, जिससे आप अपने मूड और कंटेंट के अनुसार साउंड को आसानी से बदल सकते हैं। 
  • रिमोट कंट्रोल की मदद से आप म्यूजिक, मूवी, न्यूज और X-3D मोड के बीच स्विच कर सकते हैं, जिससे ऑडियो ज्यादा रिच और चारों तरफ से आता हुआ महसूस हो सकता है।
  • इस साउंडबार में दिया गया LED डिस्प्ले इसे और भी यूजर-फ्रेंडली बनाता है। डिस्प्ले पर आपको वॉल्यूम लेवल, कनेक्शन स्टेटस और EQ मोड की जानकारी तुरंत मिल जाती है, जिससे इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान हो सकता है। 

कमी 

  • अभी तक यूजर ने कुछ खास कमी नहीं बताई है।

Tribit Soundbar Speaker S1

Rs. 8999

Get This

जानें आपके लिए कौन-सा ट्रिबिट साउंडबार और स्पीकर हो सकते हैं बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप अपनी सुविधा अनुसार एक बढ़िया Tribit के Soundbar या फिर स्पीकर ले सकते हैं -

ब्रांड/मॉडल 

स्पीकर अधिकतम पावर आउट्पुट 

फ्रीक्वन्सी रिस्पॉन्स 

स्पेशल फीचर 

Tribit Updated Version XSound Go Wireless Bluetooth 5.3 Speakers

16 वाट 

80 KHz

बिल्ट-इन माइक्रोफ़ोन, वाटरप्रूफ

Tribit XSound Plus 2 30W 5.3 Bluetooth Wireless Speakers

30 वाट 

20 KHz

बास बूस्ट, बिल्ट-इन माइक्रोफ़ोन, वाटरप्रूफ

Tribit Upgraded Version XSound Go Bluetooth 5.3 Speakers

16 वाट 

—

बिल्ट-इन माइक्रोफ़ोन, वाटरप्रूफ

Tribit StormBox 2 Bluetooth Speaker

34 वाट 

20 KHz

बास बूस्ट, बिल्ट इन माइक्रोफ़ोन, USB पोर्ट, वाटरप्रूफ

Tribit Soundbar Speaker S1 with Wired Subwoofer for Deep Bass

200 वाट 

20 KHz

‎LED लाइट 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

ट्रिबिट साउंडबार और स्पीकर्स किस तरह की साउंड क्वालिटी देते हैं?

ट्रिबिट साउंडबार और स्पीकर्स आपको साफ, संतुलित और दमदार साउंड क्वालिटी दे सकते हैं, जिसमें गहरा बेस और क्लियर वॉइस शामिल होती है।

क्या ट्रिबिट साउंडबार टीवी के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाता है?

आमतौर पर, इन साउंडबार को टीवी के साथ ब्लूटूथ, AUX या एचडीएमआई जैसे विकल्पों से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।

क्या ट्रिबिट स्पीकर्स म्यूज़िक और मूवी दोनों के लिए अच्छे हैं?

वैसे ट्रिबिट स्पीकर्स म्यूज़िक और मूवी दोनों के लिए बढ़िया विकल्प माने जाते हैं इसके अलावा यह गेमिंग के लिए भी बेहतरीन परफॉर्मेंस दे सकते हैं।

You May Also Like