यह घड़ी 47mm का ग्रे वेरिएंट एयरो-ग्रेड टाइटेनियम बॉडी और सैफायर ग्लास के साथ आता है, जो इसे बेहद मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ बना सकता है। Samsung की यह घड़ी 10ATM और IP68 रेटिंग के साथ समुद्र, बारिश और कठिन वातावरण में भी आसानी से काम कर सकती है, वहीं MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन इसे अत्यधिक तापमान और ऊंचाई जैसे हालात में भी भरोसेमंद बना सकता है। इस स्मार्टवॉच की सबसे बड़ी खासियत इसका 3nm प्रोसेसर है, जो पहले से तीन गुना तेज परफॉर्मेंस दे सकता है और बैटरी लाइफ को भी बेहतर बना सकता है। इसे एक बार चार्ज करने पर लगभग 100 घंटे तक चल सकती है, जिससे लंबी ट्रिप या आउटडोर एक्टिविटीज के दौरान बार-बार चार्ज करने की चिंता नहीं रहती। इसमें डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS दिया गया है, जो सटीक और स्थिर लोकेशन ट्रैकिंग सुनिश्चित करता है, खासकर पहाड़ी या चुनौतीपूर्ण इलाकों में। वहीं, सेहत के लिहाज से इसमें दूसरी पीढ़ी का बायोएक्टिव सेंसर दिया गया है, जो एक्सरसाइज ट्रैकिंग, SpO2 मापने और हार्ट से जुड़ी जानकारी को और अधिक सटीक बना सकता है। यह ECG और ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग की सुविधा भी देता है, जिससे यूजर अपनी सेहत पर लगातार नजर रख सकते हैं और समय रहते जरूरी कदम उठा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Samsung
- ऑपरेटिंग सिस्टम - स्मार्टवॉच
- मेमोरी स्टोरेज क्षमता - 32 GB
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - सेलुलर, एनएफसी, वाई-फाई
- वजन - 94 ग्राम
खासियत
- इसमें एनर्जी स्कोर, बूस्टर कार्ड और पर्सनलाइज़्ड हार्ट रेट व FTP जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो आपकी रोज की शारीरिक स्थिति के अनुसार आपकी क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
- इसमें दिया गया Galaxy AI स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट होने पर यह मैसेज के अनुसार क्विक रिप्लाई सजेशन भी दे सकती है।
- इसमें नया क्विक बटन दिया गया है, जिसे अलग-अलग फिजिकल ऑपरेशन्स के लिए कस्टमाइज किया जा सकता है।
कमी
- अमेजन से लेने पर कुछ यूजर ने इसकी बैटरी लाइफ सही नहीं बताई।
गैजेट गली की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।