Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंगज्यादा क्षमता वाले 5 हायरटॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर्स के

भारत में मिलने वाले मशहूर स्मार्ट टीवी ब्रांड्स: परफॉर्मेंस और एंटरटेनमेंट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

फिल्म हो या कोई वेब सीरीज, पसंदीदा शो हो या रोजाना का न्यूज अपडेट और चाहे देखना हो कोई क्रिकेट मैच या खेलना हो कोई रोमांचक गेम; भारत में मिलने वाले बड़े ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी आ सकते हैं आपके काम। लिस्ट में शामिल है Sony, सैमसंग और LG जैसे नाम।

भारत में मिलने वाले मशहूर टीवी ब्रांड
भारत में मिलने वाले मशहूर टीवी ब्रांड

घर पर मनोरंजन मतलब एक अच्छा स्मार्ट टीवी। फिर चाहे कोई फिल्म देखनी हो या टीवी सीरियल, कोई गेम खेलना हो या मैच देखना हो और चाहे किसी हाउस पार्टी में गाने बजाने हो या कैरिओके पर गाना हो एक अच्छा समार्ट टीवी इन सभी कामों के लिए सही होता है। लेकिन जब बात आती है अपने लिए एक अच्छे टीवी का चयन करने की तो थोड़ी उलझन होना आम बात हो सकती है। इसी कड़ी में हम आपको भारत में मिलने वाले बडे़ ब्रांड्स के कुछ टॉप स्मार्ट टीवी की जानकारी देने जा रहें जो आप के लिए सही पसंद साबित हो सकते हैं। यहां आपको सोनी, सैमसंग, एलजी और अन्य ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी के विकल्प भी देखने को मिलेंगे और साथ ही यह जानने को मिलेगा कि किस ब्रांड के टीवी की क्या खासियत है। तो चलिए डालते हैं इनपर नजर-

भारत के सबसे लोकप्रिय स्मार्ट टीवी ब्रांड कौन-से हैं?

  • हायर (Haier)- हायर स्मार्ट टीवी 4K UHD रेज़ोल्यूशन और HDR10 के साथ एक प्रीमियम व्यूइंग अनुभव प्रदान करते हैं, जिससे जीवंत और वास्तविक जैसे लगने वाले दृश्य दिखाई देते हैं। Google TV द्वारा संचालित, ये टीवी Google Assistant के माध्यम से व्यक्तिगत सुझाव और हैंड्स-फ्री कंट्रोल की सुविधा देते हैं। MEMC जैसी प्रमुख टेक्नोलॉजी गेमिंग के दौरान सहज गति सुनिश्चित करती हैं, जबकि डॉल्बी ऑडियो इमर्सिव साउंड प्रदान करता है। इनका स्लीक, बेजल-लेस डिजाइन स्क्रीन स्पेस को अधिकतम करता है, और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट आपके मोबाइल डिवाइस से सहज स्ट्रीमिंग की सुविधा देता है।

 

  • सैमसंग (Samsung)- इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलु उपकरणों के मशहूर ब्रांड सैमसंग के पास स्मार्ट टीवी की एक बड़ी रेंज आपको देखने को मिल जाएगी। सैमसंग के पास 32 इंच से लेकर 75 इंच साइज वाले टीवी उपलब्ध हैं जो एडवांस टेक्नोलॉजी और फीचर्स से लैस रहेंगे। सैमसंग स्मार्ट टीवी आपके घर को पहले से कहीं ज़्यादा स्मार्ट बनाने का एक नया तरीका हो सकते है। इनके साथ आपको कंटेंट और सुविधाओं की बड़ी रेंज का अनुभव होगा, जहां बुद्धिमत्ता और मनोरंजन आपके टीवी देखने के अनुभव को एक नई परिभाषा दे सकते हैं। Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले सैमसंग के स्मार्ट टीवी में स्क्रीन मिररिंग, 4K अपस्केलिंग, HDR, क्यू-सिंफनी और वॉइस असिस्टेंट जैसी सुविधाएं मिल जाएंगी। इनकी कीमत करीब ₹15,000 से शुरू होकर ₹1,00,000 तक जा सकती है।
  • एलजी (LG)- भारत में एलजी एक जाना-माना ब्रांड है, जिसके टीवी को भी लोग काफी पसंद करते हैं। 32 इंच से लेकर 65 इंच तक साइज वाले टीवी की रेंज पेश करने वाले ब्रांड एलजी के पास आपको हाई क्वालिटी विकल्प मिल जाएंगे। एलजी स्मार्ट टीवी में वेबओएस स्मार्ट प्लेटफॉर्म, थिनक्यू एआई, 4K अपस्केलिंग और अलग-अलग स्ट्रीमिंग सर्विस इंटिग्रेशन सहित कई सुविधाएं मिल जाएंगी। इनमें बिल्ट-इन वाई-फाई, वॉइस रिकॉग्निशन रिमोट और स्क्रीन मिररिंग और स्मार्ट शेयर जैसे फीचर्स भी दिए जाते हैं। एलजी के स्मार्ट टीवी की प्राइस रेंज करीब ₹15,000 से शुरू होती है जो ₹1,00,000+ तक जा सकते हैं। 
  • टीसीएल (TCL)- किफायती औप प्रीमियम दोनों तरह के दाम वाले स्मार्ट टीवी की रेंज पेश करने वाला ब्रांड टीसीएल आपके मनोरंजन का साथी बन सकता है। 32 इंच से लेकर 98 इंच तक की साइज वाले स्मार्ट टीवी की रेंज पेश करने वाला ब्रांड टीसीएल एक भरोसेमंद पसंद हो सकता है। TCL स्मार्ट टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन, HDR सपोर्ट, डॉल्बी ऑडियो और स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म तक आसान पहुंच और वॉयस कंट्रोल जैसी कई स्मार्ट सुविधाएं मिल जाएंगी। कई मॉडल में बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए क्वांटम डॉट और मिनी-एलईडी जैसी टेक्नोलॉजी भी शामिल है, साथ ही स्मूथ मोशन के लिए माइक्रो डिमिंग और MEMC जैसी सुविधाएं भी देखने को मिलती हैं। टीसीएल के स्मार्ट टीवी की कीमत करीब ₹15,000 से शुरू होती है जो ₹2,00,000+ तक भी जा सकती है।
  • सोनी (Sony)- दुनियाभर में अपनी पिक्चर और साउंड क्वालिटी के लिए मशहूर ब्रांड सोनी के पास हाई क्वालिटी स्मार्ट टीवी की काफी बड़ी रेंज मौजूद है। सोनी स्मार्ट टीवी, जिसे ब्राविया टीवी के नाम से भी जाना जाता है, कई तरह की सुविधाएं से लैस होते हैं। स्ट्रीमिंग सेवाओं तक आसान पहुंच, Google Assistant के जरिए वॉइस कंट्रोल और Apple AirPlay सपोर्ट; जैसी सुविधाएं इनमें होती हैं।। इनमें अपस्केलिंग के लिए X-Reality PRO, जीवंत रंगों के लिए Triluminos डिस्प्ले और टिकाऊपन के लिए X-Protection PRO जैसी टेक्नोलॉजी दी जाती है। सोनी के स्मार्ट टीवी 32 इंच से लेकर 75 इंच साइज में आपको मिल जाएंगे और इनकी प्राइस रेंज करीब ₹20,000 से शुरू होकर 5,00,000+ तक जा सकती है।
  • वीडबल्यू (VW)- 24 इंच से लेकर 75 इंच तक साइज में आने वाले वीडबल्यू ब्रांड के स्मार्ट टीवी आपके लिए सही पसंद साबित हो सकते हैं। VW स्मार्ट टीवी में एंड्रॉयड टीवी ओएस, बिल्ट-इन वाई-फाई, स्क्रीन मिररिंग औरकी स्ट्रीमिंग ऐप तक पहुंच सहित कई सुविधाएं मिलती हैं। इनमें HDR सपोर्ट, गूगल असिस्टेंट और HDMI और USB पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी विकल्प भी शामिल होते हैं। कई मॉडल में IPE (इंटेलिजेंट पिक्चर एन्हांसमेंट) और फ्रेमलेस डिजाइन जैसी टेक्नोलॉजी भी दी जाती है। इनके टीवी की कीमत करीब ₹8,000 से शुरु हो सकती है जो ₹70,000 तक जा सकती है।

ऐसी ही जाकारी पाने के लिए आप गैजेट गली पर क्लिक कर सकते हैं।

Top ProductsFeatureRating
Haier 164 cm (65) New M80F Series 4K Ultra HD Smart Mini LED Google TV साउंड मिररिंग5.0
Samsung 43 inch D Series Brighter Crystal 4K Vivid Pro Ultra HD Smart LED TV4K रिज़ॉल्यूशन 4.0
TCL 50 inch Metallic Bezel-Less Series 4K Ultra HD Smart LED Google TVAiPQ प्रोसेसर3.8
LG 55 inch UR75 Series 4K Ultra HD Smart LED TV 55UR75006LC AI साउंड4.0
Sony 65 inch BRAVIA 2 4K Ultra HD Smart LED Google TV K-65S25Bरिफ्रेश रेट 60Hz4.8
VW 75 inch GQ1 Pro Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV क्वांटम ल्यूसेंट टेक्नोलॉजी 4.6
01

Haier 164 cm (65) New M80F Series 4K Ultra HD Smart Mini LED Google TV

Check Price on Amazon

65 इंच स्क्रीन साइज वाला यह Haier का मिनी LED टीवी है, जिसकी टेक्नोलॉजी सटीक डिमिंग के साथ गहरे काले रंग, चमकदार हाइलाइट्स और जीवंत कंट्रास्ट प्रदान कर सकती है। इसमें दी गई Dolby Vision टेक्नोलॉजी के साथ आपको घर पर ही सिनेमा हॉल जैसे फील मिल सकता है। यह आपके कमरे की रोशनी के अनुसार चमक, रंग और कंट्रास्ट को ऑटोमैटिक तरह से सेट कर सकता है। यह फुल एचडी से 4 गुना अधिक स्पष्ट दृश्य प्रदान कर सकता है, जिससे देखने का एक अनूठा और शानदार अनुभव मिलता है। इसी के साथ HDR10 चमक, कॉन्ट्रास्ट और रंगों को बेहतर बनाता है, जिससे देखने का अनुभव अधिक विस्तृत और जीवंत हो सकता है। इसमें दी गई MEMC टेक्नोलॉजी बेहतर गति और कम धुंधलापन प्रदान करती है, जिससे एक्शन दृश्य अधिक स्पष्ट और फ्लो में दिखाई देते हैं। गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह Haier TV 50 Watts का साउंड आउटपुट देता है। इसके 2.1 चैनल साउंड के साथ दमदार बेस और स्पष्ट आवाज का आनंद किया जा सकता है, जो आपके लिविंग रूम में सिनेमाई ऑडियो का अनुभव प्रदान कर सकता है। इसमें दी गई Google वॉचलिस्ट सुविधा आपको शो और फिल्मों को बाद में देखने के लिए एक ही सुविधाजनक जगह पर सहेजने की सुविधा देती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • स्क्रीन साइज- 65 इंच
  • ब्रांड- Haier
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- Mini Led
  • रेजॉल्यूशन- 2160P
  • रिफ्रेश रेट- 60Hz
  • विशेषता- साउंड मिररिंग
  • कनेक्टिविटी- Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
  • आस्पेक्ट रेशिओ- 16:9
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 29D x 144.5W x 87.6H सेंटीमीटर
  • मॉडल- ‎H65M80FUX

खूबियां

  • डॉल्बी एटमॉस इमर्सिव, 3डी सराउंड साउंड प्रदान करती है।
  • ब्लूटूथ 5.1 तेज़ पेयरिंग, स्थिर कनेक्शन और निर्बाध ऑडियो स्ट्रीमिंग सुनिश्चित करता है।
  • इसे गूगल असिस्टेंट वॉइस कंट्रोल की मदद से भी कंट्रोल किया जा सकता है।
  • 2GB रैम + 32GB स्टोरेज सुचारू प्रदर्शन और ऐप्स और कंटेंट के लिए पर्याप्त जगह सुनिश्चित करती है।
  • बिल्ट-इन क्रोमकास्ट की मदद से आप अपने फोन से वीडियो, ऐप्स और अन्य चीजें तुरंत अपने टीवी पर कास्ट कर सकते हैं।

कमी

  • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है।

Haier 164 cm (65) New M80F Series 4K Ultra HD Smart Mini LED Google TV H65M80FUX (2025 Model)

₹83,990.00

Get This
02

Samsung 43 inch D Series Brighter Crystal 4K Vivid Pro Ultra HD Smart LED TV

Check Price on Amazon

43 इंच साइज में आने वाला यह टीवी सैमसंग ब्रांड का है जिसमें आपको 4K अल्ट्रा HD रेजॉल्यूशन मिलेगा। 50Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आने वाले इस टीवी पर आप हाई स्पीड वाले कंटेंट को भी आसानी से देख सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में आपको 3 HDMI और 1 USB पोर्ट के साथ ब्लूटूथ व वाईफाई कनेक्टिविटी भी मिलेगी, जिस वजह से इससे आप अलग-अलग डिवाइसेज को भी आसानी से कनेक्ट कर सकेंगे। इस टीवी का क्रिस्टल प्रोसेसर 4K दमदार अपस्केलिंग टेक्नोलॉजी के साथ शो और फिल्मों के असली रंगों को चमका सकता है, जिससे आपको अपने पसंदीदा कंटेट के लिए 4K रिज़ॉल्यूशन मिलेगा। इस Samsung टीवी का एआई एनर्जी मोड आपके टीवी के आसपास की रोशनी को समझकर ब्राइटनेस को सेट करेगा, जिससे ऊर्जा की भी बचत होगी। 20 वॉट के साउंड आउटपुट वाला यह टीवी दमदार स्पीकर्स के साथ आता है और इसका क्यू-सिंफनी फीचर टीवी और साउंडबार स्पीकर को एक साथ चलाने की अनुमति देता है, जिससे टीवी स्पीकर को म्यूट किए बिना बेहतर सराउंड साउंड मिल सकता है। इसमें दिए गए अडैपिटव साउंड फीचर की मदद से कंटेंट के हिसाब से साउंड को सेट किया जा सकता है। अगर आप गेम खेलने के शौकीन हैं तो इसका ऑटो लो लेटेंसी मोड आपके गेम के लिए ही लेटेंसी सेटिंग सेट कर सकता है, जिससे गेमिंग का अनुभव शानदार होगा। इसमें आपको मल्टिपल वॉइस असिस्टेंट्स भी मिलेंगे जिनकी मदद से आप इसे अमेजन ऐलेक्सा की मदद से भी इस्तेमाल कर सकेंगे। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- ‎UA43DUE77AKLXL
  • ROM- 8GB
  • RAM- 2GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- टाइजन
  • ट्यूनर टेक्नोलॉजी- ‎DVB-T2CS25
  • रिस्पॉन्स टाइम- 8 मिलीसेकेंड्स
  • व्यूइंग ऐंगल- 178 डिग्री
  • मैक्सिमम ऑपरेटिंग डिस्टेंस- 4.3 फीट
  • वॉटेज- 110 Watts
  • वोल्टेज- ‎220 Volts

खूबियां

  • वर्चुअल टॉप चैनल ऑडियो के साथ 3D सराउंड साउंड का अनुभव होगा।
  • कंट्रास्ट एन्हांसर कंट्रास्ट को सेट करने में मदद करेगा।
  • 4K अपस्केलिंग सुनिश्चित करेगी कंटेंट के लिए 4K रिज़ॉल्यूशन मिले।
  • इसका रिमोट सोलर एनर्जी से चार्ज होता है।
  • स्लीक डिजाइन की वजह से टीवी का लुक भी बेहतर होगा।

कमी

  • कुछ यूजर्स ने इस टीवी के साथ लैगिंग की समस्या बताई है। 

Samsung 108 cm (43 inches) D Series Brighter Crystal 4K Vivid Pro Ultra HD Smart LED TV UA43DUE77AKLXL (Black)

Rs. 31990

Get This
03

TCL 50 inch Metallic Bezel-Less Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

Check Price on Amazon

गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह स्मार्ट टीवी TCL ब्रांड का है जिसकी स्क्रीन साइज 50 इंच है। 4K अल्ट्रा HD रेजॉल्यूशन वाले इस टीवी की रिफ्रेश रेट 60Hz है और इसपर आप हर तरह के कटेंट को हाई क्वलिटी में देख सकेंगे। 24 वॉट के साउंड आउटपुट वाले इस स्मार्ट टीवी में डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ऑडियो की क्वालिटी को बेहतर बनाने का काम करेगी। यह टीवी 2GB रैम के साथ आता है जो इसकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाएगी। वहीं, इसमें दी गई 16GB स्टोरेज की मदद से आप पसंदीदा कंटेंट को डाउनलोड या ऑफलाइन करके रख सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI और 1 USB पोर्ट दिए गए हैं, जिनसे आसानी से सेटटॉप बॉक्स, गेमिंग कॉन्सोल और साउंडबार जैसे डिवाइसेज को कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं, इस टीवी में आपको वाईफाई व ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी भी मिल जाएगी। इसके डायनैमिक कलर इन्हैंस्मेंट के साथ कंटेंट के हिसाब से डिस्प्ले की क्वालिटी सेट हो सकती है। इस स्मार्ट टीवी का AiPQ प्रोसेसर स्थिर और उच्च गुणवत्ता वाले 4K के साथ कंटेंट को आपतक पहुंचाने में मदद करेगा। टीसीएल के इस टीवी की एक खासियत यह भी है कि इसे आप स्टैंडर्ड, डायनैमिक, मूवी, म्यूजिक, वॉइस, गेम और स्पोर्ट्स जैसे साउंड मोड्स पर सेट कर सकेंगे। 178 डिग्री वाइड व्यूइंग ऐंगल यह सुनिश्चित करता है कि कमरे के हर कोने से कंटेंट शानदार क्वालिटी में ही दिखे।

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- ‎50V6B
  • ग्राफिक्स कोप्रॉसेसर- ‎G31x2 800MHz
  • रिस्पॉन्स टाइम- 8 मिलीसेकेंड्स
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
  • डिस्प्ले टाइप- ‎HDR 10
  • सराउंड साउंड
  • वोल्टेज- ‎240 Volts
  • वॉटेज- ‎110 Watts
  • मैक्सिमम ऑपरेटिंग डिस्टेंस- 9 फीट
  • रेजॉल्यूशन- ‎3840x2160 Pixels

खूबियां

  • ओके गूगल की मदद से आप इस टीवी को वॉइस असिस्टेंट की मदद से ऑपरेट कर सकेंगे।
  • गूगल किड्स फीचर के साथ आप बच्चों के स्क्रीन टाइम पर नजर रख सकेंगे।
  • क्रोमकास्ट के साथ लैपटॉप, टैबलेट, या फोन को कनेक्ट किया जा सकता है।
  • 4K HDR हर तरह के कंटेंट की क्वालिटी को बेहतर करने में मदद करेगा।
  • बेजल-लेस डिजाइन के साथ कंटेंट को फुलस्क्रीन में देखा जा सकता है।

कमी

  • कुछ यूजर्स इसकी डिस्प्ले क्वालिटी से खुश नहीं हैं। 

TCL 126 cm (50 inches) Metallic Bezel-Less Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV 50V6B (Black)

Rs. 28490

Get This
04

LG 55 inch UR75 Series 4K Ultra HD Smart LED TV 55UR75006LC

Check Price on Amazon

यह LG ब्रांड का 55 इंच साइज वाला स्मार्ट टीवी है जो 4K अल्ट्रा HD रेजॉल्यूशन वाला है और इसकी रिफ्रेश रेट 60Hz है। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में आपको वाईफाई व ब्लूटूथ के साथ-साथ 3 HDMI और 2 USB पोर्ट मिलेंगे। इस टीवी का α5 AI प्रोसेसर 4K Gen6 टीवी को बेहतर बनाता है ताकि आपको एक इमर्सिव अनुभव मिल सके। इसके AI सुपर अपस्केलिंग के साथ आपको स्पष्टता और सटीकता का आनंद होगा और आप हर तरह के कंटेंट को 4K क्वालिटी में देख सकेंगे। 20 वॉट के साउंड आउटपुट वाले इसमें आपको 2.0 चैनल स्पीकर मिलेंगे और इसका AI साउंड फीचर शानदार क्वालिटी के साथ 5.1 सराउंड स्पीकर जैसा फील दे सकता है। आपके मनोरंजन का ध्यान रखने के लिए इस टीवी में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जीओ हॉटस्टार, ऐप्पलटीवी, सोनी लिव और जी5 जैसे कई ओटीटी ऐप्स को सपोर्ट मिलेगा। WebOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले इस टीवी में आपको शानदार गेमिंग के लिए गेम ऑपटमाइजर और डैशबोर्ड जैसे फीचर्स मिल जाएंगे। फिल्में देखने के शौकीन लोगों के लिए इस टीवी में फिल्ममेकर मोड दिया गया है, जो कंटेंट को काफी अच्छी क्वालिटी में दिखाने का काम करेगा। टीवी में शानदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें 1.5GB RAM दी गई है और इसकी 8GB स्टोरेज में आप कंटेंट व ऐप्स को आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- ‎55UR75006LC
  • ट्यूनर टेक्नोलॉजी- ‎DVB-T2
  • रिस्पॉन्स टाइम- 8 मिलीसेकेंड्स
  • रेजॉल्यूशन- 4K
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
  • व्यूइंग ऐंगल- 178 डिग्री
  • ईमेज कॉन्ट्रॉस्ट रेशिओ- ‎‎1100:1
  • सराउंड साउंड
  • वोल्टेज- ‎240 Volts
  • वॉटेज-‎150 Watts

खूबियां

  • Apple Airplay और Homekit के साथ आप डिवाइसेज को आसानी से कनेक्ट कर सकेंगे।
  • स्पोर्ट्स अलर्ट के साथ पसंदीदा गेम्स के मैच का अलर्ट मिलेगा।
  • कंटेंट को 4K में देखकर सिनेमा हॉल जैसा अनुभव मिल सकता है।
  • डायनेमिक टोन मैपिंग डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर बनाएगा।
  • AAA गेमिंग तेज़, सहज और इमर्सिव गेमिंग अनुभव देगी।

कमी

  • कुछ यूजर्स ने इसके रिमोट कंट्रोल को लेकर शिकायत की है। 

LG 55 inch UR75 Series 4K Ultra HD Smart LED TV 55UR75006LC

Rs. 43990

Get This
05

Sony 65 inch BRAVIA 2 4K Ultra HD Smart LED Google TV K-65S25B

Check Price on Amazon

यह स्मार्ट एलईडी टीवी सोनी ब्रांड का है जिसका स्क्रीन साइज 65 इंच है। 60Hz की रिफ्रेश रेट वाले इस टीवी में 4K अल्ट्रा HD रेजॉल्यूशन दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में आपको 3 HDMI और 2 USB पोर्ट मिलेंगे जिनकी मदद से कई तरह के डिवाइसेज को टीवी से कनेक्ट किया जा सकता है। Sony के इस टीवी का दमदार 4K Processor X1 लोअर रेजॉल्यूशन कंटेंट को भी हाई क्वालिटी में आपतक पहुंचाने का काम करेगा। इस टीवी के साथ आप शानदार क्वालिटी में अपने पसंदीदा कंटेंट को आसानी से देख सकेंगे। मोशनफ्लो XR 100 टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह 65 Inch TV तेज स्पीड वाले कंटेंट को भी आपतक सफाई से पहुंचाएगा और उसे ब्लर नहीं होने देगा। अगर बात की जाए ऑडियो की तो 20 वॉट के साउंड आउटपुट वाले इस टीवी में 2 चैनल वाले ओपन बैफल स्पीकर दिए गए हैं, और इसमें दी गई डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी कंटेंट को ऑडियो में जान डालने का काम करेगी। गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले इस टीवी में आपको बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और गूगल असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिल जाएंगे। आप इस सोनी टीवी को अमेजन ऐलेक्सा और गूगल असिस्टेंट वॉइस कमांड की मदद से ऑपरेट कर सकेंगे। अगर आपके पास आईफोन, मैकबुक और आईपैड जैसे डिवाइसेज हैं तो ऐप्पल एयरप्ले और ऐप्पल होमकिट की मदद से आप उन्हें इस टीवी से कनेक्ट कर सकेंगे। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- ‎K-65S25B
  • ट्यूनर टेक्नोलॉजी- ‎DVB-T
  • रेजॉल्यूशन- 4K
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
  • व्यूइंग ऐंगल- 178 डिग्री
  • वोल्टेज- ‎240 Volts
  • वॉटेज- ‎203 Watts
  • सराउंड साउंड
  • मैक्सिमम ऑपरेटिंग डिस्टेंस- 6 फीट
  • आस्पेक्ट रेशिओ- 16:9
  • माउंटिंग- वॉल और टेबल

खूबियां

  • आप इस टीवी में आपनी वॉचलिस्ट बना सकेंगे।
  • किड्स केयर फीचर के साथ आप बच्चों की वॉचलिस्ट पर नजर रख सकेंगे।
  • ओपन बैफल स्पीकर ऑडियो के बेस को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।
  • लाइव कलर फीचर कंटेंट के रंगों को बेहतर करने में मदद करेगा।
  • ईको डैशबोर्ड की मदद से आप ऊर्जा की बचत कर सकेंगे। 

कमी

  • अभी तक यूजर्स ने कोई खामी नहीं बताई है। 

Sony 164 cm (65 inches) BRAVIA 2 4K Ultra HD Smart LED Google TV K-65S25B (Black)

Rs. 74490

Get This
06

VW 75 inch GQ1 Pro Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

Check Price on Amazon

75 इंच की स्क्रीन साइज में आने वाला यह स्मार्ट टीवी वीडबल्यू ब्रांड का है जो गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 4K अल्ट्रा HD रेजॉल्यूशन के साथ आने वाले इस टीवी की रिफ्रेश रेट 60Hz है। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में आपको 3 HDMI और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप टीवी से सेटटॉप बॉक्स, ब्लू रे प्लेयर, गेमिंग कॉन्सोल और स्पीकर जैसे उपकरणों को कनेक्ट कर सकेंगे। 48 Watts के साउंड आउटपुट वाला यह VW टीवी 2.1 चैनल वाले स्पीकर के साथ आता है जिसमें सबवूफर भी दिया गया है। डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी से लैस यह स्मार्ट टीवी हर तरह के कंटेंट के ऑडियो में जान डालने का काम करेगा। इसमें दी गई क्वांटम ल्यूसेंट टेक्नोलॉजी नैनोपार्टिकल्स का इस्तेमाल करते हुए कंटेंट की कलर ऐक्यूरेसी, ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को बेहतर बनाने का काम करती है। इसका ALLM इनपुट लैग को कम करते हुए रिस्पॉन्स टाइम को तेज बनाता है, जिसेसे आपके गेमिंग का अनुभव बेहतर होता है। टीवी की परर्फॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए इसमें 2GB RAM दी गई है और 16GB ROM की मदद से आप पसंदीदा कंटेंट व ऐप्स को आप टीवी में डाउनलोड कर सकेंगे। AI पिक्चर इन्हैंसिंग के साथ पिक्चर क्वालिटी शानदार बनेगी। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- ‎VW75GQ1
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- गूगल टीवी
  • ग्राफिक्स कोप्रॉसेसर- ‎G51 MP3
  • ट्यूनर टेक्नोलॉजी- ‎QAM
  • रिस्पॉन्स टाइम- 8 मिलीसेकेंड्स
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
  • व्यूइंग ऐंगल- 178 डिग्री
  • सराउंड साउंड
  • मैक्सिमम ऑपरेटिंग डिस्टेंस- 9 फीट
  • माउटिंग- टेबल

खूबियां

  • ड्यूअल-बैंड वाईफाई और ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी भी इस टीवी में दी गई है।
  • 1 बिलियन कलर्स सपोर्ट के साथ कंटेंट को उसके असली रंगों में देखा जा सकता है।
  • बेजल-लेस डिजाइन की वजह से आप फुल स्क्रीन का आनंद ले सकेंगे।
  • आप वॉइस कंट्रोल के साथ भी इस टीवी को ऑपरेट कर सकेंगे। 
  • इसका इंटरफेस काफी यूजर फ्रेंडली है।

कमी

  • अभी तक यूजर्स ने इस टीवी में कोई कमी नहीं बताई है।

VW 190 cm (75 inches) Pro Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV VW75GQ1

Rs. 61999

Get This

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

भारत में सबसे अच्छे स्मार्ट टीवी ब्रांड कौन से हैं?

सैमसंग, सोनी, एलजी, टीसीएल, वीडबल्यू, एसर, शाओमी, रेडमी, तोशिबा, हायर पैनसॉनिक और वीयू जैसे ब्रांड्स के Smart TV को काफी पसंद किया जाता है।

क्या स्मार्ट टीवी पर ओटीटी प्लेटफॉर्म देखना संभव है?

हां, स्मार्ट टीवी पर ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म देखना संभव है। स्मार्ट टीवी में इंटरनेट कनेक्टिविटी और ऐप्स के माध्यम से ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे कि Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, समेत अन्य का उपयोग किया जा सकता है।

क्या स्मार्टफोन को स्मार्ट टीवी से कनेक्ट किया जा सकता है?

हां, स्मार्टफोन को स्मार्ट टीवी से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके लिए कई तरीके हैं, जैसे वायरलेस तरीके से स्क्रीन मिररिंग या फिर केबल का उपयोग करके।

स्मार्ट टीवी में कौन-सी स्क्रीन साइज मिलती है?

बड़े ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी में आपको 32 इंच, 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच तक साइज वाले विकल्प मिल जाएंगे

You May Also Like