Top SearchesAmazon Smart TV Sale 202643 Inch Smart TV Under 35000Best Apple WatchesBest 55 Inch Ultra HD LED TVSmart TV Under 45KBest Sony Soundbars Affordable Tablets for Students

₹1 लाख से कम कीमत वाले Mirrorless Camera के बढ़िया विकल्प, जो बढ़ाएंगे फोटोग्राफी का स्तर

एक लाख रुपये से कम कीमत में तलाश है मिररलेस कैमरा की? तो यहां मिलेंगे 5 बढ़िया विकल्प। तेज ऑटोफोकस और कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले इन कैमरा से बढ़ेगा फोटोग्राफी का स्तर।

1 लाख से कम कीमत में मिररलेस कैमरा
1 लाख से कम कीमत में मिररलेस कैमरा

आजकल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए मिररलेस कैमरा काफी पॉपुलर हो चुके हैं। ये डीएसएलआर कैमरा के मुकाबले कई मायनों में बेहतर और सुविधाजनक माने जाते हैं। मिररलेस कैमरा DSLR की तुलना में छोटे और हल्के होते हैं, क्योंकि इनमें मिरर मैकेनिज्म नहीं होता है। साथ ही इनमें कॉन्ट्रास्ट डिटेक्शन और फेस डिटेक्शन दोनों का उपयोग होता है, जिससे ये फोटोग्राफी के दौरान तेजी से और सटीक फोकस करते हैं। ऐसे में अगर आप अपने लिए अच्छा सा मिररलेस कैमरा लेने की सोच रहे हैं और इसके लिए आपका बजट 1 लाख रुपये से कम है, तो आप यहां से विकल्प देख सकते हैं। यहां Canon, Nikon, Sony और Fujifilm जैसे जाने माने ब्रांड के कुछ मशहूर कैमरा के देखने को मिल जाएंगे। इन कैमरा में उच्च गुणवत्ता वाली फोटो खींचने के साथ ही आप हाई रिज़ॉल्यूशन में वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकेंगे। कम रोशनी में भी ये कैमरा स्पष्ट फुटेज कैप्चर करते हैं। हल्का और कंपैक्ट होने की वजह से इन कैमरा को कैरी करना और इनको हाथ में पकड़ कर वीडियो रिकॉर्ड करना भी काफी आसान हो जाता है। चलिए देखते हैं मिररलेस कैमरा के बेहतरीन विकल्पों को-

 ऐसी ही जानकारी के लिए आप गैजेट गली पर क्लिक कर सकते हैं।

01

Canon EOS R50 RF-S18-45mm f/4.5-6.3 is STM Mirrorless Camera

Check Price on Amazon

यह Canon कैमरा ब्रांड का मिररलेस कैमरा है। फोटोग्राफी के लिए यह कैमरा बढ़िया विकल्प हो सकता है। 24.1 मेगापिक्सल CMOS AF सेंसर के साथ आने वाले इस कैमरा की मदद से स्पष्ट क्वालिटी में फोटो क्लिक की जा सकती है। इस कैमरे में 3 इंच का डिस्प्ले भी दिया जा रहा है, जिस पर फोटो और वीडियो शूट करने के बाद उसकी क्वालिटी और एंगल देख सकते हैं।  कैनन के इस कैमरे से आप 4K 30p और फुल एचडी 120p क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें 15 सेकंड की मैक्सिमम शूटिंग स्पीड मिल रही है। 2.5 x ऑप्टिकल जूम के साथ आने वाले इस कैमरे में दूर की वस्तुओं को भी कैप्चर किया जा सकता है। व्लॉगर्स मोड के साथ आने वाला यह कैमरा उन लोगों के लिए भी अच्छी पसंद हो सकता है, जो लोग व्लॉगिंग करते हैं या फिर किसी प्रोडक्ट की समीक्षा वीडियो बनाते हैं। इसमें वाईफाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के विकल्प भी मिल रहे हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • आस्पेक्ट रेशियो- 1.35:1
  • फोटो सेंसर टेक्नोलॉजी- CMOS
  • समर्थित फ़ाइल प्रारूप- JPEG
  • अधिकतम फोकल लंबाई- 45 मिलीमीटर
  • ऑप्टिकल ज़ूम - 2.5 x
  • अधिकतम एपर्चर- 4.5 मिलीमीटर

खूबियां

  • 120p क्वालिटी में इस कैमरे से स्लो मोशन वाले वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं।
  • बेहतर स्टेबलाइजेशन के साथ आने वाला यह कैमरा चलते-फिरते भी स्पष्ट फुटेज रिकॉर्ड करता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी खराब बैटरी लाइफ से असंतुष्ट हैं।

Canon EOS R50 RF-S18-45mm f/4.5-6.3 is STM Mirrorless Camera

Rs. 57990

Get This
02

Nikon Z50 Mirrorless Camera, 20.9 MP

Check Price on Amazon

3 x ऑप्टिकल जूम के साथ आने वाले इस Nikon कैमरे से आप दूर की विषयों को भी स्पष्ट रूप से कैप्चर कर सकेंगे। इस निकॉन कैमरा की मदद से आप 30 एफपीएस पर 4K अल्ट्रा एचडी क्वालिटी और 120 एफपीएस पर फुल एचडी क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे। इस कैमरे का साइलेंट फ़ोटोग्राफ़ी मोड आपको कुछ विशेष क्षणों या वन्यजीवों को खामोशी से कैमरे में कैद करने की सुविधा देता है। फ़्लिप डाउन एलसीडी फिचर वाले इस कैमरे की स्क्रीन आप सामने की तरफ पलट कर सेल्फी ले सकते हैं या खुद का वीडियो शूट कर सकते हैं। इनता ही नहीं, निकॉन ब्रांड के इस कैमरा में ट्रिमिंग की सुविधा भी मिल रही है, जिससे आप कोई भी वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद कैमरे में ही उसको ट्रिम करके दूसरी डिवाइस पर भेज सकते हैं। इसमें आप 120 FPS पर फुल एचडी क्वालिटी में स्लो-मोशन वीडियो भी बना सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- Nikon
  • आस्पेक्ट रेशियो- 1.50:1
  • फोटो सेंसर तकनीक- CMOS
  • समर्थित फ़ाइल प्रारूप- RAW
  • मैक्सिमम फोकल लंबाई- 250 मिलीमीटर
  • ऑप्टिकल ज़ूम- 3 x
  • अधिकतम एपर्चर- 3.5 मिलीमीटर

खूबियां

  • इलेक्ट्रॉनिक व्यू फाइंडर के साथ आने वाला यह कैमरा शॉट लेने से पहले इमेज को देखने में मदद करता है।
  • कम रोशनी में भी इस कैमरे में स्पष्ट फोटो ली जा सकती हैं।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इस कैमरा का मेमोरी कार्ड गायब है।

Nikon Z50 Mirrorless Camera, 20.9 MP

Rs. 85599

Get This
03

Sony Alpha ZV-E10L 24.2 Mega Pixel Interchangeable-Lens Mirrorless Camera

Check Price on Amazon

मिररलेस बॉडी वाला यह Sony ब्रांड का व्लॉग कैमरा है। 24.2-मेगापिक्सेल Exmor CMOS सेंसर के साथ आने वाले इस कैमरे में स्पष्ट क्वालिटी में फोटो कैप्चर की जा सकती है। साथ ही इसमें 4K क्वालिटी में वीडियो वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आने वाले इस कैमरे में दूर की वस्तुओं को भी जूम करके कैप्चर किया जा सकता है। साइड-ओपनिंग वैरी-एंगल एलसीडी स्क्रीन के साथ आने वाले इस कैमरा से सेल्फी लेना और अपने फ़्रेमिंग की जांच करना आसान हो जाता है। रियल-टाइम आई AF के साथ आने वाला यह कैमरा इंसान या जानवरों की गतिशील पोर्ट्रेट शूट करते समय निरंतर आई ट्रैकिंग प्रदान करता है। ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर के साथ आने वाले इस कैमरा में चलती-फिरती विषयों की भी बिना ब्लर के फोटो और वीडियो ले सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- सोनी
  • आस्पेक्ट रेशियो- 4:3
  • फोटो सेंसर तकनीक- CMOS
  • समर्थित फ़ाइल प्रारूप- aps-c
  • अधिकतम फोकल लेंथ- 50 मिलीमीटर
  • ऑप्टिकल ज़ूम- 3 x
  • अधिकतम एपर्चर- 3.5 मिलीमीटर

खूबियां

  • व्लॉगिंग के दौरान स्पष्ट आवाज रिकॉर्ड करने के लिए डायरेक्शनल 3-कैप्सूल माइक।
  • चलती-फिरती विषयों को कैप्चर करने के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को बैटरी लाइफ सही नहीं लगी।

Sony Alpha ZV-E10L 24.2 Mega Pixel Interchangeable-Lens Mirrorless Camera

Rs. 58488

Get This
04

Panasonic LUMIX G7 16.00 MP 4K Mirrorless Interchangeable Lens 128 GB Camera

Check Price on Amazon

3 इंच की LCD डिस्प्ले के साथ आने वाला यह मिररलेस कैमरा Panasonic ब्रांड का है। दूर के विषयों को भी स्पष्ट क्वालिटी में कैप्चर करने के लिए इस कैमरे को 3 x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ पेश किया जा रहा है। इस कैमरे से आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। लो लाइट AF के साथ आने वाले इस कैमरे आप कम रोशनी में भी किसी भी विजुअल को अच्छी क्वालिटी में कैप्चर कर पाएंगे। पैनासोनिक डेप्थ फ्रॉम डिफोकस (DFD) ऑटो फोकस (AF) तकनीक की बदौलत इस कैमरे में आप सबसे तेज गति से चलने वाली एक्टिविटी को भी कैप्चर कर सकेंगे। लो लाइट AF के साथ आने वाले इस कैमरे आप कम रोशनी में भी किसी भी विजुअल को अच्छी क्वालिटी में कैप्चर कर पाएंगे। FHD तकनीक के साथ इसमें हाई स्पीड ऑटो फ़ोकसिंग की सुविधा मिल रही है, जिससे आप तेज गति में भाग रही चीजों को भी स्पष्ट रूप से कैप्चर कर सकेंगे।

स्पेसिफिकेशन

  • आस्पेक्ट रेशियो- 4:3
  • फोटो सेंसर तकनीक- CMOS
  • समर्थित फ़ाइल प्रारूप- mp4, avi, jpeg, tiff
  • इमेज स्टेबिलाइजेशन- ऑप्टिकल
  • अधिकतम फोकल लेंथ- 42 मिलीमीटर
  • ऑप्टिकल ज़ूम- 3 x
  • अधिकतम एपर्चर- 3.5 मिलीमीटर

खूबियां

  • हाई रिज़ॉल्यूशन व्यू फाइंडर के साथ यह कैमरा मिल रहा है।
  • इसमें हाई स्पीड ऑटो फोकस की सुविधा मिल रही है।
  • यह कम रोशनी में भी स्पष्ट फोटो कैप्चर करता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स ने ऑटोफोकस से संबंधित समस्या बताई है।

Panasonic LUMIX G7 16.00 MP 4K Mirrorless Interchangeable Lens 128 GB Camera

Rs. 43000

Get This
05

Fujifilm X-M5 26.1MP APS-C X-Trans CMOS 4 Retro Style mirrorless Compact Travel Camera

Check Price on Amazon

अगर आप ट्रेवेलिंग के लिहाज हल्का और कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला कैमरा लेना चाहते हैं, तो आपके लिए Fujifilm का यह मिररलेस कैमरा अच्छी पसंद हो सकता है। यह कैमरा जैकेट के जेब में आसानी से फिट हो जाता है। मात्र ‎470 ग्राम वजन वाले इस कैमरे को आप कहीं भी लेकर जा सकते हैं और आसानी से वीडियो और फोटो कैप्चर कर सकते हैं। इसके X-Trans CMOS 4 सेंसर और X-Processor 5 इमेजिंग इंजन की मदद से आप ज्यादा गहराई और वास्तविक रंगों के साथ कंटेंट बना सकेंगे। लेटेस्ट जनरेशन इमेज प्रोसेसर के साथ आने वाले इस कैमरे आप कम रोशनी में स्पष्ट क्वालिटी में फुटेज कैप्चर सकेंगे। काले रंग का यह कैमरा 3 इंच की एलसीडी स्क्रीन के साथ मिल रहा है।  

स्पेसिफिकेशन

  • संगत माउंटिंग- फूजीफिल्म एक्स
  • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9, 1:1, 3:2
  • फोटो सेंसर तकनीक- CMOS
  • समर्थित फ़ाइल प्रारूप- JPEG
  • अधिकतम फोकल लंबाई- 45 मिलीमीटर
  • ऑप्टिकल ज़ूम- 1.0
  • अधिकतम एपर्चर- 3.5 f

खूबियां

  • इसमें 3 माइक्रोफोन लगे हुए हैं, जिससे व्लॉगिंग के दौरान स्पष्ट आवाज भी रिकॉर्ड होती है।
  • ऑडियो नॉइज रिडक्शन की सुविधा भी इसमें मिल रही है, जिससे आस-पास की शोर को कम करके आप सिर्फ अपनी आवाज रिकॉर्ड कर पाएंगे।

कमी

  • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।

Fujifilm X-M5 26.1MP APS-C X-Trans CMOS 4 Retro Style mirrorless Compact Travel Camera

Rs. 87997

Get This

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या मिररलेस कैमरा फोटो क्वालिटी में DSLR से बेहतर है?

कुछ एडवांस मिररलेस कैमरा DSLR जितनी या उससे भी बेहतर फोटो क्वालिटी देते हैं, क्योंकि इनमें लेटेस्ट सेंसर और प्रोसेसर टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होती है।

क्या मिररलेस कैमरा वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सही है?

हां, मिररलेस कैमरे 4K/8K वीडियो रिकॉर्डिंग, बेहतर ऑटोफोकस और साइलेंट शूटिंग के कारण वीडियोग्राफी के लिए बहुत पसंद किए जाते हैं।

मिररलेस कैमरे की कीमत कितनी होती है?

ब्रांड, मॉडल और फीचर्स के हिसाब से मिररलेस कैमरे की कीमत लगभग ₹40,000 से लेकर ₹2,00,000 या उससे अधिक हो सकती है।

You May Also Like