Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंगज्यादा क्षमता वाले 5 हायरटॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर्स के

HP के Omnibook Laptops तगड़े प्रदर्शन के साथ काम बनाएंगे आसान, देखें बढ़िया विकल्प

यहां पर HP ओमनीबुक लैपटॉप के 5 बढ़िया विकल्प दिए जा रहे हैं। ये सभी लैपटॉप पावरफुल प्रोसेसर, चमकदार डिस्प्ले और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ के साथ आते हैं और आपके काम को आसान बना सकते हैं।

HP Omnibook Laptops
HP Omnibook Laptops

अगर आप एक भरोसेमंद परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ वाले लैपटॉप की तलाश में हैं, तो HP की ओमनीबुक सीरीज आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। एचपी Omnibook लैपटॉप्स न केवल उच्च प्रदर्शन और लंबे बैटरी बैकअप के लिए जाने जाते हैं, बल्कि इनका डिजाइन भी पतला, हल्का और कहीं भी ले जाने योग्य होता है। इन लैपटॉप में आपको तेज प्रोसेसर, पर्याप्त RAM और स्टोरेज के साथ-साथ हाई-रेजोल्यूशन डिस्प्ले भी मिलता है, जो ऑफिस वर्क, ऑनलाइन क्लासेस, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। साथ ही इन लैपटॉप्स की बिल्ड क्वालिटी भी मजबूत होती है। यहां पर 5 बढ़िया एचपी ओमनीबुक लैपटॉप की लिस्ट और उनके फीचर्स के बारे में जानकारी दी गई है, जिससे आपको अपने लिए सही विकल्प चुनने में आसानी होगी।

किन जरूरतों को पूरा कर सकता है HP ओमनीबुक लैपटॉप?

एचपी ओमनीबुक लैपटॉप ऑनलाइन क्लासेस, ऑफिस वर्क और प्रेजेंटेशन जैसे मल्टीटास्किंग कामों को सहजता से संभाल सकता है। इसकी लंबी बैटरी लाइफ लंबे समय तक पढ़ाई या ऑफिस मीटिंग के दौरान बिना रुकावट काम करने की सुविधा देती है। वहीं इसका हल्का और पोर्टेबल डिजाइन इसे यात्रा और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए आसान बनाता है। ये लैपटॉप वीडियो स्ट्रीमिंग और म्यूजिक जैसी मनोरंजन जरूरतों के अलावा हल्की गेमिंग के लिए भी उपयुक्त है। इसके कुछ मॉडल्स क्रिएटिव काम जैसे फोटो और वीडियो एडिटिंग के लिए भी उपयुक्त हो सकते हैं।

क्यों खास है एचपी ओमनीबुक लैपटॉप?

अक्सर एचपी ओमनीबुक लैपटॉप Intel Core, AMD Ryzen और Snapdragon जैसे पावरफुल प्रोसेसर के साथ आते हैं, जो तेज प्रदर्शन और स्मूद मल्टीटास्किंग सुनिश्चित करते हैं। इनकी डिस्प्ले क्वालिटी भी शानदार होती है, जिससे स्क्रीन पर विजुअल्स स्पष्ट दिखाई देते हैं। इनमें रैम के साथ ही पर्याप्त स्टोरेज भी मिल जाती है, जिससे फ़ाइलों, डॉक्यूमेंट्स और बड़े सॉफ़्टवेयर को संभालना आसान हो जाता है। वहीं बैटरी लाइफ की बात करें तो इनमें लंबी बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे चार्ज बार-बार करने की जरूरत कम हो जाती है। सिर्फ यही नहीं, आपके डेटा को सुरक्षित रखने के लिए इन HP Laptops में पासवर्ड प्रोटेक्शन और फ़िंगरप्रिंट सपोर्ट जैसे सिक्योरिटी फीचर्स भी होते हैं।

01

HP Omnibook 5 OLED, Snapdragon X Processor Next-Gen AI Laptop

Check Price on Amazon

एचपी की ओमनीबुक सीरीज वाले इस लैपटॉप में Snapdragon X X1‑26‑100 प्रोसेसर है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.97 GHz तक होती है और इसमें 8 कोर है। यानी आप मल्टीटास्किंग, ऑनलाइन क्लास, ऑफिस वर्क और वीडियो स्ट्रीमिंग को बिना लैग के चला सकते हैं। इस लैपटॉप में 16GB और 1TB SSD स्टोरेज दी जा रही है। साथ ही यह लैपटॉप 16 इंच के 2K OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920 x 1200 है। वहीं स्क्रीन की 300 निट्स ब्राइटनेस होने की वजह से इंडोर और आउटडोर लाइटिंग में स्पष्ट विजुअल्स दिखाई देते हैं। एचपी के इस लैपटॉप में विंडोज 11 होम सिंगल लैंग्वेज ऑपरेटिंग सिस्टम पहले से इंस्टॉल है। इसके अलावा MS ऑफिस होम 2024 और एक वर्ष के लिए माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक सॉफ्टवेयर भी आपको इसमें मिल जाएंगे।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- एचपी
  • मॉडल- HP Laptop
  • स्क्रीन साइज- 40.6 सेंटीमीटर
  • रंग- ग्लेशियर सिल्वर
  • हार्ड डिस्क- 1 TB
  • सीपीयू मॉडल- स्नैपड्रैगन X
  • रैम- 16 GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
  • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
  • सीपीयू स्पीड- 2.97 GHz

खूबियां

  • प्राइवेसी शटर के साथ इस लैपटॉप में फुल HD क्वालिटी का कैमरा दिया जा रहा है।
  • इसमें फुल-साइज, बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है, जिससे रात या कम रोशनी में भी टाइपिंग करना आसान होता है।
  • एचपी ऑडियो बूस्ट तकनीक के साथ इस लैपटॉप में डुअल स्पीकर्स हैं।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।

HP Omnibook 5 OLED (Previously Pavilion), Snapdragon X Processor 45 Tops (16GB LPDDR5x, 1TB SSD) 2K,16''/40.6cm, Win11, Office24, Silver, 1.59kg, fb0001QU, Multi-Day Battery AI Laptop

₹85,965.00

Get This
02

HP OmniBook 5 Flip, Intel Core 7 150U (16GB LPDDR5,1TB SSD) 5MP Camera w/Shutter Laptop

Check Price on Amazon

यह लैपटॉप 14 इंच की डिस्प्ले के साथ मिल रहा है, जिसका रिजॉल्यूशन 2K है। यानी इसकी स्क्रीन पर आपको साफ और डिटेल्ड विज़ुअल अनुभव प्रदान होता है। खास बात यह है कि इसकी स्क्रीन मल्टीटच सपोर्ट के साथ आती है, जिससे इसे आप अपनी अंगुलियों से नेविगेट कर सकते हैं। इस लैपटॉप में Intel Core i7 150U प्रोसेसर है, जो 10 कोर, 12 थ्रेड्स और 5.4 GHz तक क्लॉक स्पीड के साथ मल्टीटास्किंग को आसान बना सकता है। इस लैपटॉप में 16GB रैम के अलावा 1TB SSD स्टोरेज दी जा रही है, जिससे आप बड़ी मल्टीमीडिया फ़ाइल्स और डॉक्यूमेंट्स आसानी से स्टोर कर सकते हैं। इस लैपटॉप में दो USB Type-C पोर्ट्स, दो USB Type-A पोर्ट्स, एक HDMI 2.1 पोर्ट और RJ-45 ईथरनेट पोर्ट दिए जा रहे हैं। इसके अलावा वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में Intel Wi-Fi और Bluetooth 5.3 फीचर भी दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- एचपी
  • मॉडल- एचपी लैपटॉप
  • स्क्रीन साइज- 14 इंच
  • रंग- ग्लेशियर सिल्वर
  • हार्ड डिस्क- 1 TB
  • सीपीयू मॉडल- इंटेल कोर 7
  • रैम- 16 GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
  • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

खूबियां

  • इस लैपटॉप में 5MP IR कैमरा लगा है, जो वीडियो कॉलिंग, मीटिंग और ऑनलाइन क्लासेस के लिए उच्च गुणवत्ता वाली इमेज देता है।
  • टेंपरल नॉइज रिडक्शन तकनीक आसपास की शोर को कम करती है।
  • वहीं इंटीग्रेटेड डुअल ऐरे डिजिटल माइक्रोफोन आवाज को स्पष्ट रूप से कैप्चर करते हैं।

कमी

  • अमेजन यूजर्स की तरफ से लैपटॉप के बारे में कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

HP OmniBook 5 Flip (Previously Pavilion), Intel Core 7 150U (16GB LPDDR5,1TB SSD) 2K, 300 nits, 14''/35.6cm, Convertible, Win11, M365, Office24, Glacier Silver,1.65kg, fp0690TU, Pen, 5MP Camera Laptop

Rs. 92990

Get This
03

HP OmniBook 5 (Previously Pavilion) Intel 13th Gen Core i5 1334U

Check Price on Amazon

एचपी का यह लैपटॉप Intel 13th Gen Core i5 1334U प्रोसेसर से लैस है, जो तेज और पावरफुल परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसमें दी जा रही 16GB RAM मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाती है। वहीं इस लैपटॉप में 512GB SSD है, जिससे आप हैवी डेटा और फाइल्स को आसानी से स्टोर कर सकते हैं। इस HP OmniBook लैपटॉप में 16 इंच की 2K IPS डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 300 निट्स है। वहीं IPS पैनल के चलते से चौड़े व्यूइंग एंगल्स और सटीक रंग मिलते हैं। इस लैपटॉप में Intel Graphics है। ऑपरेटिंग सिस्टम और ऑफिस सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह लैपटॉप Windows 11 पर चलता है। इसके अलावा इसमें Office Home 2024 और एक साल के लिए Microsoft 365 Basic सॉफ्टवेयर भी पहले से इंस्टॉल है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- एचपी
  • मॉडल- एचपी लैपटॉप
  • स्क्रीन साइज- 40.6 सेंटीमीटर
  • रंग- ओमनीबुक 5-ग्लेशियर सिल्वर एल्युमिनियम
  • हार्ड डिस्क- 512 जीबी
  • सीपीयू मॉडल- कोर i5 फैमिली
  • रैम- 16 जीबी
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
  • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

खूबियां

  • कम रोशनी में भी आसान टाइपिंग के लिए बैकलिट कीबोर्ड।
  • एंटी-ग्लेयर कोटिंग की वजह से आंखों पर कम दबाव पड़ता है।
  • पतला और हल्का डिजाइन वाले इस लैपटॉप का वजन मात्र 1.79 किलोग्राम है।

कमी

  • एक अमेजन यूजर को इसकी बैटरी लाइफ कम सही लगी।

इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ने के लिए आप गैजेट गली की कैटेगरी पर जा सकते हैं।

HP OmniBook 5 (Previously Pavilion) Intel 13th Gen Core i5 1334U (16GB LPDDR5X,512GB SSD) 2K,IPS, 300nits, 16''/40.6cm, Win11,M365 Basic(1yr),Office Home24, Silver,1.79kg, Camera w/Shutter, ba1008TU

Rs. 60990

Get This
04

HP OmniBook 7 OLED, Intel Core Ultra 7 255H (32GB LPDDR5,1TB SSD), Backlit AI Laptop

Check Price on Amazon

32 GB रैम और 1 TB स्टोरेज के साथ आने वाला यह एचपी लैपटॉप आपको पर्याप्त स्टोरेज प्रदान करता है। यह आपको Intel Core Ultra 7 255H प्रोसेसर के साथ मिल रहा है, जो 8‑कोर या 12‑कोर के साथ तेज और स्मूद परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इस लैपटॉप में 14 इंच का 3K OLED डिस्प्ले है, जिसपर आपको शानदार डिटेल्स मिलते हैं। मात्र 1.5 किलोग्राम वजन वाला यह लैपटॉप काफी पतला और हल्का है, जो रोजमर्रा के उपयोग को आसान बनाता है। इस लैपटॉप में 5MP IR कैमरा लगा है, जो वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए उच्च गुणवत्ता वाली इमेज देता है। वहीं डुअल एरे डिजिटल माइक्रोफोन आपकी आवाज को स्पष्ट रूप से कैप्चर करते हैं। इसमें फुल-साइज बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- एचपी
  • मॉडल- एचपी लैपटॉप
  • स्क्रीन साइज- 14 इंच
  • रंग- मीटियोर सिल्वर
  • हार्ड डिस्क- 1 TB
  • सीपीयू मॉडल- इंटेल कोर अल्ट्रा 7
  • रैम- 32 GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
  • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

खूबियां

  • इस लैपटॉप में DTS:X Ultra सपोर्ट, डुअल स्पीकर, HP ऑडियो बूस्ट और पॉली स्टूडियो जैसी ऑडियो तकनीक लगी हैं।
  • इसमें तेज चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है, जिससे कम समय में बैटरी 50% तक चार्ज हो सकती है।
  • वहीं इसकी बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 15 घंटे का बैकअप देती है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को प्रोडक्ट की क्वालिटी सही नहीं लगी।


HP OmniBook 7 OLED (Previously Pavilion Plus), Intel Core Ultra 7 255H (32GB LPDDR5,1TB SSD) 3K,0.2 ms, 14''/35.6cm, Win11, M365, Office24, Meteor Silver,1.5kg, fr0116TU, 5MP Camera, Backlit AI Laptop

Rs. 118990

Get This
05

HP OmniBook 7 OLED, Intel Core Ultra 5 255H (16GB LPDDR5,1TB SSD), Backlit AI Laptop

Check Price on Amazon

एचपी ब्रांड का यह लैपटॉप Intel Core Ultra 5 255H प्रोसेसर के साथ मिल रहा है, जो इंटेल टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी के साथ 4.9 GHz तक की स्पीड देता है और 18 MB L3 कैश, 14 कोर, 14 थ्रेड के साथ मिलकर तेज परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसमें आपको 16GB रैम के साथ ही 1TB तक पर्याप्त स्टोरेज मिल जाएगी, जिससे आप भारी डेटा और फाइल्स आसानी से स्टोर कर सकते हैं। यह लैपटॉप 14 इंच 3K OLED डिस्प्ले के साथ मिल रहा है, जिससे आपको स्क्रीन पर स्पष्ट विजुअल्स दिखाई देते हैं। वहीं डिस्प्ले का 0.2ms रिस्पॉन्स टाइम वीडियो और गेमिंग अनुभव को स्मूद बनाता है। इस लैपटॉप में 4‑सेल, 68 Wh Li-ion polymer बैटरी लगी है। यह लंबे समय तक लैपटॉप को चलाने की क्षमता देती है। इसके अलावा इसमें तेज चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है, जिससे कम समय में बैटरी करीब 50% तक चार्ज हो सकती है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- एचपी
  • मॉडल- एचपी लैपटॉप
  • स्क्रीन साइज- 14 इंच
  • रंग- मेटियोर सिल्वर
  • हार्ड डिस्क- 1 TB
  • सीपीयू मॉडल- इंटेल कोर अल्ट्रा 5
  • रैम- 16 GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
  • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

खूबियां

  • इसमें आपको कनेक्टिविटी के लिए मल्टीपल पोर्ट्स मिल जाएंगे।
  • इस लैपटॉप में फुल-साइज बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है, जिससे आप कम रोशनी में भी आराम से टाइपिंग कर सकते हैं।
  • इसमें माइक म्यूट की और प्राइवेसी शटर के साथ कैमरा दिया जा रहा है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स की इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।

इस तरह के अन्य लेख के लिए क्लिक करें योर पिक्स पर।

HP OmniBook 7 OLED (Previously Pavilion Plus) Intel Core Ultra 5 255H (16GB LPDDR5,1TB SSD) 3K, 0.2 ms, 14''/35.6cm, Win11, M365, Office24, Meteor Silver,1.5kg, fr0789TU, 5MP Camera, Backlit AI Laptop

Rs. 86490

Get This

जानें एचपी ओमनीबुक लैपटॉप के खास फीचर्स के बारे में- 

ऊपर बताए गए लैपटॉप के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

मॉडल

स्क्रीन साइज

प्रोसेसर

खासियत

HP Laptop- ‎fb0001QU

16 इंच

Snapdragon X X1-26-100

फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड, माइक म्यूट की

HP Laptop- fp0690TU

14 इंच

Intel Core 7 150U

बैकलिट कीबोर्ड, माइक्रो-एज डिस्प्ले

HP Laptop- ‎BP0J9PA

16 इंच

Core i5

एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड

HP Laptop- ‎fr0116TU

14 इंच

Intel Core Ultra 7 255H

बैकलिट कीबोर्ड, माइक्रो-एज डिस्प्ले

HP Laptop- ‎fr0789TU

14 इंच

Intel Core Ultra 5 225H

बैकलिट कीबोर्ड, माइक्रो-एज डिस्प्ले

इन्हें भी देखें-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

एचपी ओमनीबुक लैपटॉप किस प्रकार के यूजर्स के लिए उपयुक्त है?

एचपी ओमनीबुक लैपटॉप छात्रों, प्रोफेशनल्स और क्रिएटिव यूजर्स के लिए उपयुक्त हो सकते हैं।

एचपी ओमनीबुक सीरीज में कौन-कौन से प्रोसेसर मिलते हैं?

एचपी ओमनीबुक सीरीज में Intel Core, Snapdragon और AMD Ryzen प्रोसेसर विकल्प मौजूद हैं।

एचपी ओमनीबुक लैपटॉप के डिस्प्ले की क्वालिटी कैसी है?

एचपी ओमनीबुक लैपटॉप में OLED और IPS डिस्प्ले के विकल्प मिलते हैं, जिनकी स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 2K या 3K तक होता है और ब्राइटनेस 300–500 निट्स तक होती है।

You May Also Like