गेमिंग लैपटॉप और सामान्य लैपटॉप में फर्क की बात करें तो, जहां सामान्य लैपटॉप के कॉन्फ़िगरेशन काफी आम होते हैं, जैसे 8GB RAM, 512GB SSD और लगभग 6 से 8 घंटे तक का बैकअप. वहीं एक गेमिंग लैपटॉप में आप न की सिर्फ 16GB या 32GB RAM बल्कि सुपर कूलिंग सिस्टम भी पाते हैं, जो गेमर्स को बिना किसी रुकावट के खेलने का अनुभव देता है। गेमिंग लैपटॉप्स के लिए जिन ब्रांड्स का नाम सबसे ज्यादा सुनने को मिलता है, उनमें HP, Dell, ASUS, Acer, Lenovo जैसी कंपनियां भी शामिल हैं।
हालांकि कौन सा ब्रांड ज्यादा अच्छा है, यह यूजर एक्सपीरियंस पर निर्भर करता है। यह भी हो सकता है कि आपको एसर के गेमिंग लैपटॉप उनके भारी फीचर्स की वजह से पसंद हो या फिर HP गेमिंग Laptop उनके शानदार लुक और भरोसेमंद कस्टमर सपोर्ट के कारण बढ़िया लगें। इन्हीं सब बातों को मद्देनजर रखते हुए यहां आपको कुछ टॉप गेमिंग लैपटॉप Brands और उनके मॉडल्स का विवरण दिया जा रहा है।
बेस्ट नहीं पर सबसे दमदार गेमिंग लैपटॉप ब्रांड्स
जैसा की हमने ऊपर बताया की गेमिंग लैपटॉप ब्रांड्स में से किसी एक का चुनाव करना गेमर्स की प्राथमिकताओं और जरूरतों पर निर्भर करता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यहां उन गेमिंग लैपटॉप ब्रांड्स और उनके कुछ चुनिंदा मॉडल्स के बारे में चर्चा की गई है जो शायद आपकी विशलिस्ट में भी शामिल होंगे। कृपया इस बात पर गौर करें की ये कोई आधिकारिक लिस्ट नहीं है, बल्कि लोगों की पसंद और मार्केट ट्रेंड के हिसाब से बनाई गयी सूची है जिसमें उन मॉडल्स को शामिल किया गया है जो गेमर्स की दुनिया में काफी नाम कमा चुके हैं। अगर इनके अलावा कोई और मॉडल आपको पसंद हैं तो हम अपने पाठकों से पूर्ण रूप से सहमत हैं।
एचपी गेमिंग लैपटॉप्स - भरोसेमंद ब्रांड
HP का नाम आपने बहुत बार लैपटॉप का जिक्र होते वक्त सुना होगा। आमतौर पर HP के लैपटॉप फीचर्स और अपने प्रीमियम लुक्स के लिए जाने जाते हैं। चूंकि यह एक काफी पुराना लैपटॉप ब्रांड है इसलिए इनका कस्टमर सपोर्ट भी एकदम सटीक रहता है। लैपटॉप्स की श्रेणी में HP काफी मॉडल्स निकालता है, जो की लगभग 30000 से लेकर 3 लाख तक की रेंज में देखने को मिल सकते हैं। Gaming लैपटॉप्स की श्रेणी में HP Omen और HP Victus सीरीज गेमर्स को पसंद आती हैं। ज्यदातर एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप्स 50 हजार से लेकर 1 लाख तक की कीमत में देखने को मिलते हैं। ये उन गेमर्स के लिए काफी अच्छे हो सकते हैं, जो कम बजट में बढ़िया गेमिंग परफॉर्मेंस तलाश रहे हैं। इसी तरह एचपी ओमन गेमिंग Laptops अपने प्रीमियम फीचर्स जैसे 16GB / 32GB RAM के अलावा उच्चतम क्वालिटी के ग्राफिक्स कार्ड के साथ आते हैं।
कम कीमत में ज्यादा फीचर्स देने वाला किफायती गेमिंग लैपटॉप ब्रांड
गेमिंग लैपटॉप्स ज्यादातर एक्सपेंसिव प्राइस रेंज में देखने को मिलते हैं। ऐसे में अगर ASUS जैसा ब्रांड किफायती मॉडल्स गेमर्स के लिए उपलब्ध करा रहा है, तो ये खूबी इसे बाकी Brands से अलग करती है। इस ब्रांड के गेमिंग लैपटॉप्स आपको 50 हजार के आसपास से लेकर लाखों तक की कीमत में देखने को मिल जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा जिस मॉडल की लोगों ने प्रशंसा की है वो, एसस टफ सीरीज है, जो कि किफायती गेमिंग लैपटॉप्स की लिस्ट में एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसका सटीक उदहारण ASUS TUF Gaming F15 मॉडल है, जो की सस्ता होने के बावजूद 16GB RAM, 1TB SSD और 144Hz रिफ्रेश रेट देता है। शुरुआती लेवल के गेमर्स के लिए ये फीचर्स काफी होते हैं। इसी तरह यह लैपटॉप ब्रांड ASUS ROG सीरीज भी प्रदान करता है, जो प्रीमियम रेंज गेमिंग मॉडल है पर फिर भी अन्य ब्रांडेड मॉडल जो इसी प्राइस लाइन में आते हैं उनसे काफी बेहतर फीचर्स प्रदान करता है।
Faq's
गेमिंग लैपटॉप आम लैपटॉप के मुकाबले इतने महंगे क्यों होते हैं?
इंजीनियरिंग लागत की वजह से आमतौर पर गेमिंग लैपटॉप महंगे होते हैं। इन लैपटॉप में फीचर्स भी काफी अच्छे होते हैं जैसे की फास्ट प्रोसेसर स्पीड, हाई रिफ्रेश रेट और बढ़िया स्टोरेज। गेमिंग लैपटॉप्स की बिल्ड क्वालिटी भी नॉर्मल लैपटॉप के मुकाबले ज्यादा स्ट्रांग होती है। साथ ही, इनका सॉफ्टवेयर और ग्राफिक कार्ड भी एडवांस्ड होता है।
गेमिंग लैपटॉप लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
Gaming Laptops में सबसे पहले प्रोसेसर स्पीड देखनी चाहिए। इसके अलावा, गेमिंग लैपटॉप में RAM कम से कम 16GB होनी चाहिए और मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी कम से कम 512GB तो होनी ही चाहिए। लैपटॉप की बैटरी लाइफ देखनी भी जरूरी होती है ताकी आराम से लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकें। साथ ही, लैपटॉप का कूलिंग सिस्टम भी दमदार होना चाहिए।
क्या गेमिंग लैपटॉप में अपग्रेड का ऑप्शन होता है?
ज्यादातर गेमिंग लैपटॉप्स में RAM और स्टोरेज अपग्रेड करने का ऑप्शन होता है। कई मॉडल्स में आप RAM को 32GB या 64GB तक बढ़ा सकते हैं और SSD/HDD को भी अपग्रेड कर सकते हैं। कुछ प्रीमियम मॉडल में GPU और प्रोसेसर अपग्रेड का भी ऑप्शन मिलता है, लेकिन यह हर मॉडल में संभव नहीं होता।
क्या गेमिंग लैपटॉप की बैटरी लाइफ कम होती है?
गेमिंग लैपटॉप की बैटरी लाइफ आमतौर पर नॉर्मल लैपटॉप से कम हो सकती है। इसका मुख्य कारण पावरफुल हार्डवेयर, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और डेडिकेटेड GPU होते हैं, जो ज्यादा बैटरी कंज्यूम करते हैं।