Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंगज्यादा क्षमता वाले 5 हायरटॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर्स के

बजट में फिट होने वाले Lenovo Laptops: हर स्टूडेंट की पढ़ाई को बना सकते हैं मजेदार!

Lenovo ब्रांड के पास आपको मिल सकते हैं दमदार क्वालिटी के Laptop जो हो सकते हैं एक स्मार्ट पसंद। साधारण रिसर्च वर्क से लेकर हाई एंड प्रोग्रामिंग तक हर तरह की जरूरतों के लिए मिलेंगे अलग-अलग बजट वाले मॉडल्स। जानिए विस्तार से और देखिए कुछ विकल्पों को भी जो कम से लेकर ज्यादा हर बजट रेंज में हो सकते हैं फिट।

अलग-अलग बजट में फिट होने वाले Lenovo Laptops
अलग-अलग बजट में फिट होने वाले Lenovo Laptops

जब बात आती है स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छा सा लैपटॉप चुनने की तो लेनोवो एक भरोसेमंद ब्रांड हो सकता है। इनकी टिकाऊ क्वालिटी, वर्सटाइल डिजाइन और शानदार फीचर्स इन्हें सामान्य पढ़ाई से लेकर डिजाइनिंग जैसे कामों के लिए बढ़िया बनाती है। लेकिन अगर बात की जाए स्टूडेंट्स के लिए एक सही बजट में फिट होने वाले Lenovo लैपटॉप का चयन करने की तो यह पूरी तरह से पढ़ाई और छात्र की जरूरत पर निर्भर करता है। हालांकि, लेनोवो के पास आपको कम से लेकर प्रीमियम बजट में फिट होने वाले Laptop for Students के मॉडल्स मिल सकते हैं जो स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों से लेकर पोस्ट-ग्रैजुएशन तक की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भरोसेमंद हो सकते हैं। लेनोवो के किसी एक मॉडल को स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट कह देना मुश्किल हो सकता है, लेकिन अलग-अलग बजट में फिट होने वाले अलग-अलग मॉडल्स कई तरह की पढ़ाई की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। तो आइए अब समझते हैं बजट लेनोवो लैपटॉप के बारे में विस्तार से।

स्टूडेंट्स के लिए सबसे अच्छे लेनोवो लैपटॉप किस बजट में मिल सकते हैं?

जब भी छात्रों के लिए एक बजट में फिट होने वाले लेनोवो लैपटॉप का चयन करने की बात होती है तो, यह पूरी तरह से पढ़ाई के प्रकार और जरूरतों पर निर्भर करता है। हर छात्र की जरूरत एक जैसी नहीं होती जिस वजह से सही प्रोसेसर, RAM, स्टोरेज व अन्य सुविधाओं का ध्यान में रखते हुए एक लेनोवो लैपटॉप का चयन किया जाना चाहिए।

  • कम बजट- कम बजट में फिट होने वाले लेनोवो लैपटॉप उन छात्रों के लिए सही हो सकते हैं जो नोट्स बनाने, रीसर्च करने या ऑनलाइन क्लासेज जैसे काम करते हैं। ये स्कूल में पढ़ने वाले या उन स्टूडेंट्स के लिए सही पसंद हो सकते हैं, जिनकी पढ़ाई नॉन-टेक्निकल होती है। ये आपको ₹20,000-₹45,000 तक के बजट में मिल सकते हैं और पढ़ाई से जुड़े सामान्य काम इनपर आसानी से किए जा सकते हैं। 
  • मध्य बजट- इंजीनियरिंग, डिजाइनिंग और क्रिएटिव कामों से जुड़ी पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए मिड रेंज वाले लेनोवो लैपटॉप सही पसंद हो सकते हैं। ये आपको ₹50,000-₹70,000 तक के बजट में मिल सकते हैं। इनकी खासियत है कि ये सामान्य मल्टीटास्किंग और कोडिंग जैसे कामों को आसान बना सकते हैं। इनका तेज स्पीड वाला प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले क्वालिटी क्रिएटिविटी और कार्य क्षमता दोनों को बढ़ा सकती है। 
  • ज्यादा बजट- अगर बात की जाए हाई बजट वाले लेनोवो लैपटॉप की तो ये टेक्निकल पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए सही पसंद हो सकते हैं। डेटा साइंस, आर्किटेक्चर, फिल्म प्रोडक्शन और अन्य तरह के हाई डिमांड वाले सॉफ्टवेयर पर काम करने वाले छात्रों के लिए ये लैपटॉप ₹70,000+ की रेंज में मिल सकते हैं। इनमें AI टेक्नोलॉजी, 4K डिस्प्ले और अन्य तरह की खूबियां मिल सकती हैं जो इन सभी कामों को आसान बना सकती हैं। 

आइए नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ स्टूडेंट्स के लिए लेनोवो लैपटॉप के विकल्पों पर जो अलग-अलग बजट रेंज में फिट हो सकते हैं। 

01

Lenovo IdeaPad Slim 1 AMD Ryzen 5 5500U 15.6" HD Thin and Light Laptop

Check Price on Amazon

AMD Ryzen 5 5500U प्रोसेसर के साथ आने वाला यह लेनोवो लैपटॉप उन स्टूडेंट्स के लिए एक सही पसंद हो सकता है जो सामान्य रीसर्च वर्क, ऑनलाइन क्लासेज या पढ़ाई के लिहाज से एक अच्छा मॉडल तलाश रहे हैं। इसके प्रॉसेसर की बेस स्पीड 2.1GHz और अधिकतम स्पीड 4.0GHz तक की हो सकती है। 15.6 इंच की फुल HD स्क्रीन से लैस यह लैपटॉप आपको हाई क्वालिटी डिस्प्ले का आनंद लेने में मदद कर सकता है। इस IdeaPad Laptop की स्क्रीन ब्राइटनेस 220 Nits तक की होगी। डिस्प्ले को और अधिक बेहतर करने के लिए इसमें AMD Radeon ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। 8GB RAM वाला यह लैपटॉप आपको एकसाथ कई सारे टैब्स पर काम करने में मदद कर सकता है और 512GB SSD स्टोरेज स्पेस की बदौलत इसमें काफी सारा डेटा स्टोर हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको वाईफाई व ब्लूटूथ के साथ-साथ 3 USB और 1 HDMI पोर्ट मिल जाएंगे। लाइटवेट डिजाइन वाला यह लैपटॉप कहीं भी लेकर जाने के लिए काफी सुविधाजनक हो सकता है। ऑनलाइन क्लासेज में शामिल होने के लिए इसमें फिक्स फोकस वाला 720p HD कैमरा दिया गया है। इसी के साथ 1.5W वाले 2 स्टीरियो स्पीकर्स डॉल्बी ऑडियो के साथ आपको दमदार साउंड का मजा दे सकते हैं। सिंगल चार्ज पर इसे करीब 7 घंटों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Lenovo
  • मॉडल- IdeaPad 1 15ALC7
  • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
  • कलर- क्लाउड ग्रे
  • हार्ड डिस्क- 512GB
  • CPU- Ryzen 5
  • RAM- 8GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
  • विशेषता- ऐंटी ग्लेयर कोटिंग
  • स्क्रीन रेजॉल्यूशन- ‎1920 ×1080 pixels

खूबियां

  • ऐंटी ग्लेयर स्क्रीन की वजह से आंखों पर ब्लू लाइट का असर कम होगा।
  • रैपिड चार्ज सुविधा के साथ इसे करीब 15 मिनट में 2 घंटों तक इस्तेमाल करने के लिए चार्ज किया जा सकता है।
  • इसके कैमरा में सिक्योरिटी के लिए प्राइवेसी शटर की सुविधा दी गई है।
  • इंटीग्रेटेड ड्यूअल ऐर्रे माइक्रोफोन के साथ वीडियो कॉल्स पर सफाई से बात हो सकती है। 

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी साउंड क्वालिटी पसंद नहीं आई। 


ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर

Lenovo IdeaPad Slim 1 AMD Ryzen 5 5500U 15.6" HD Thin and Light Laptop (8GB/512GB SSD/Windows 11 Home/Office Home 2024/1 Year ADP Free/Grey/1.6Kg), 82R4011MIN

Rs. 39900

Get This
02

Lenovo IdeaPad Slim 3 13th Gen Core i7-13620H 15.3" (38.8cm) WUXGA IPS Laptop

Check Price on Amazon

लेनोवो का यह लैपटॉप Intel Core i7-13620H प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी बेस स्पीड 2.4GHz तक की और अधिकतम स्पीड 4.9GHz तक की हो सकती है। यह लैपटॉप अपने दमदार प्रोसेसर के साथ छात्रों की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है। एक साथ कई टैब्स पर काम करने के लिए या मल्टीटास्किंग के लिए इसमें आपको 16GB RAM मिल जाएगी। विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह लैपटॉप वाईफाई व ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी के साथ-साथ कनेक्टिविटी के लिए 3 USB और 1 HDMI पोर्ट के साथ आता है। यह लैपटॉप प्रोग्रामिंग, कोडिंग और डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए सही पसंद हो सकता है। 15.3 इंच की फुल HD स्क्रीन वाले इस लेनोवो लैपटॉप में ऐंटी-ग्लेयर कोटिंग दी गई है; जो आंखों पर ब्लू लाइट के असर को ज्यादा नहीं पड़ने देगी। इसमें ऑनलाइन क्लासेज में शामिल होने के लिए FHD 1080p कैमरा दिया गया है जो प्राइवेसी शटर से भी लैस है। इसमें 2W के आउटपुट वाले 2 इन-बिल्ट स्टीरियो स्पीकर्स भी मौजूद हैं; जो हाई क्वालिटी साउंड का अनुभव करा सकते हैं। अगर बात की जाए बैटरी की तो यह लैपटॉप रैपिड चार्ज सुविधा के साथ 15 मिनट में 2 घंटे तक इस्तेमाल करने के लिए चार्ज हो सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Lenovo
  • मॉडल- IdeaPad Slim 3
  • स्क्रीन साइज- 15.3 इंच
  • कलर- लूना ग्रे
  • हार्ड डिस्क- 1TB
  • CPU मॉडल- Intel Core i7
  • RAM- 16 GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
  • विशेषता- HD ऑडियो
  • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

खूबियां

  • इसकी स्क्रीन ब्राइटनेस 300 Nits तक की हो सकती है।
  • इसमें स्टोरेज के लिए 1TB SSD स्पेस दी गई है।
  • डॉल्बी ऑडियो के साथ साउंड क्वालिटी बेहतर हो सकती है।
  • इसमें गेमिंग के शौकीन्स स्टूडेंट्स के लिए 3 महीने का Xbox Game Pass Ultimate मिलेगा। 

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी स्क्रीन क्वालिटी से कम खुश हैं।

Lenovo IdeaPad Slim 3 13th Gen Core i7-13620H 15.3" (38.8cm) WUXGA IPS Laptop (16GB RAM/1TB SSD/Win 11/Office 2024/Backlit/1Yr ADP Free/Top Metal Cover & IR Camera/Grey/1.6Kg), 83K100TDIN

₹99,990.00

Get This
03

Lenovo V15 AMD Ryzen 7 7730U 15.6" (39.62cm) FHD 250 Nits Antiglare Thin and Light Laptop

Check Price on Amazon

स्लिम व लाइट वेट डिजाइन वाला यह लेनोवो लैपटॉप स्टूडेंट्स आसानी से अपने साथ कॉलेज लेकर जा सकते हैं। यह लैपटॉप AMD Ryzen 7 7730U प्रॉसेसर के साथ आता है, जो कोडिंग-प्रोग्रामिंग, डिजाइनिंग और अन्य क्रिएटिव कामों की पढ़ाई के लिए सही पसंद हो सकता है। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह भारी सॉफ्टवेयर को संभालने, एक साथ कई टैब्स पर काम करने और मल्टीटास्किंग के लिए 16GB RAM के साथ आता है, जो इसके प्रदर्शन को भी बेहतर कर सकती है। 15.6 इंच की फुल HD स्क्रीन वाला यह लैपटॉप अपने AMD Radeon ग्राफिक्स कार्ड के साथ डिस्प्ले को और बेहतर बना सकता है और आप छोटी-छोटी डीटेल्स को भी आसानी से देख सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिए इस Lenovo Laptop में आपको ब्लूटूथ व वाईफाई के साथ-साथ 3 USB और 1 HDMI पोर्ट मिल जाएंगे। बेहतरीन साउंड का अनुभव कराने के लिए इसमें आपको 1.5W वाले 2 स्टीरियो स्पीकर्स मिल जाएंगे, जो डॉल्बी ऑडियो के साथ मिलकर आपके अनुभव को बेहतर बनाएंगे। इसे आप सिंगल चार्ज पर 8.7 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं और रैपिड चार्ज के साथ इसे 1 घंटे में 80% तक चार्ज किया जा सकता है। बड़े न्यूमैरिक कीपैड की वजह से आपको सहज कंट्रोल मिल सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Lenovo
  • मॉडल- Lenovo V15 G4
  • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
  • कलर- लाइट ग्रे
  • हार्ड डिस्क- 512 GB
  • CPU मॉडल- Ryzen 7
  • RAM- 16 GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11
  • विशेषता- लाइटवेट
  • मेमोरी क्लॉक स्पीड- ‎3.8 MHz

खूबियां

  • इसके साथ आपको हाई डेफिनेशन ऑडियो का अनुभव होगा।
  • ड्यूअल ऐर्रे माइक के साथ यह ऑनलाइन क्लासेज अटेंड करना आसान बना सकता है।
  • इसके स्पिल रेजिजटेंट कीबोर्ड पर किसी चीज के गिरने पर दाग नहीं पड़ेंगे।
  • इसका मल्टी-टच टचपैड आपको आसान कंट्रोल दे सकता है। 

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी डिस्प्ले क्वालिटी पसंद नहीं आई।

Lenovo V15 AMD Ryzen 7 7730U 15.6" (39.62cm) FHD 250 Nits Antiglare Thin and Light Laptop (16GB/512GB SSD/Windows 11/Iron Grey/1.65 Kg) Grey

₹68,890.00

Get This
04

Lenovo LOQ AMD Ryzen 5 7235HS AI Gaming Laptop

Check Price on Amazon

कॉलेज के प्रोजेक्ट वर्क, सामान्य सॉफ्टवेयर वाले काम, वेब ब्राउजिंग और अन्य कामों के लिए यह लेनोवो लैपटॉप एक सही पसंद हो सकता है। इसमें आपको AMD Ryzen 5 7235HS प्रोससर मिलेगा, जिसकी स्पीड 4.2GHz तक की हो सकती है। 15.6 इंच की स्क्रीन साइज वाला यह लैपटॉप फुल HD क्वालिटी का है जिसपर आप हाई क्वालिटी डिस्प्ले का आनंद ले सकेंगे। 300 Nits तक की ब्राइटनेस वाला यह लैपटॉप ऐंटी ग्लेयर कोटिंग से लैस है, जिस वजह से आंखों पर ब्लू लाइट का असर कम होगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको वाईफाई व ब्लूटूथ के साथ-साथ 4 USB और 1 HDMI पोर्ट मिल जाएंगे। डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर करने के लिए इसमें आपको NVIDIA GeForce RTX 3050A 4GB ग्राफिक्स कार्ड मिल जाएगा, जिस वजह से छोटी-छोटी डीटेल्स को भी आसानी से देखा जा सकता है। यह एक AI पावर्ड लैपटॉप है, जो LA1 AI चिप के साथ अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाता है। अक्सर ऐसा होता है कि लगातार इस्तेमाल की वजह से लैपटॉप हीट हो जाता है, जिस वजह से प्रदर्शन पर असर होता है। इसी समस्या को हल करने के लिए इसमें आपको हाइपर चेंबर थर्मल डिजाइन मिल जाएगी। यह अपनी एडवांस क्वालिटी की वजह से आपको 3D साउंड का अनुभव करा सकता है और सिंगल चार्ज पर इसे लंबे समय तक इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Lenovo
  • मॉडल- LOQ
  • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
  • कलर- लूना ग्रे
  • हार्ड डिस्क- 512 GB
  • CPU मॉडल- Ryzen 5
  • RAM- 16 GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
  • विशेषता- बैकलिट कीबोर्ड
  • मेमोरी क्लॉक स्पीड- ‎4800 GHz

खूबियां

  • 144 Hz तक की रिफ्रेश रेट की वजह से डिस्प्ले क्वालिटी और बेहतर बनेगी। 
  • 30 मिनट में इसे करीब 80% तक चार्ज किया जा सकता है।
  • इसके फुल HD वेब कैमेरा के साथ हाई क्वालिटी में ऑनलाइन क्लासेज की जा सकती हैं।
  • 3ms तक का रिस्पॉन्स टाइम इसके प्रदर्शन को बेहतर करेगा।

कमी

  • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी कमी नहीं बताई है। 

Lenovo LOQ AMD Ryzen 5 7235HS | NVIDIA RTX 3050A 4GB (16GB RAM/512GB SSD/144Hz Refresh Rate/15.6" (39.6cm)/Windows 11/Office Home 2024/3 Mon. Game Pass/Grey/2.4Kg), 83JC00LSIN AI Gaming Laptop

₹93,880.00

Get This
05

Lenovo IdeaPad Slim 3 13th Gen Core i7-13620H

Check Price on Amazon

ग्राफिक्स डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, आर्किटेक्चर और अन्य कई तरह के क्रिएटिव कामों की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए यह लेनोवो लैपटॉप काफी अच्छी पसंद हो सकता है। इसमें आपको दमदार प्रदर्शन के लिए Intel Core i7-13620H प्रॉसेसर मिलेगा, जिसकी बेस स्पीड 2.4 GHz और अधिकतम स्पीड 4.9 GHz तक की हो सकती है। 15.3 इंच की स्क्रीन वाला यह लैपटॉप 24GB RAM से लैस है, जो मल्टीटास्किंग को आसान बना सकती है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 1TB स्टोरेज स्पेस भी मिलेगी। 50Wh की बैटरी वाले इस लैपटॉप को सिंगल चार्ज पर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है और साथ-साथ रैपिड चार्ज के साथ इसे आप 15 मिनट में 2 घंटे तक इस्तेमाल करने के लिए चार्ज कर सकेंगे। ऑनलाइन क्लासेज या स्टडी सेशन में शामिल होने के लिए इस i7 Laptop में आपको 1080p FHD कैमरा भी मिलेगा, जिसमें प्राइवेसी शटर की सुविधा भी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए यह लेनोवो लैपटॉप ब्लूटूथ व वाईफाई के साथ-साथ 3 USB और 1 HDMI पोर्ट के साथ आता है। दमदार साउंड का अनुभव कराने के लिए इसमें आपको 2 Watt के 2 स्टीरियो स्पीकर्स मिल जाएंगे। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Lenovo
  • मॉडल- IdeaPad Slim 3
  • स्क्रीन साइज- 15.3 इंच
  • कलर- लूना ग्रे
  • हार्ड डिस्क- 1TB
  • CPU मॉडल- Core i7
  • RAM- 24 GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
  • विशेषता- HD ऑडियो
  • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

खूबियां

  • इसकी ऐंटी-ग्लेयर स्क्रीन की वजह से आंखों पर ब्लू लाइट का असर कम होगा।
  • डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी साउंड क्वालिटी को बेहतर करेगी।
  • बैकलिट कीबोर्ड की वजह से अंधेरे में भी टाइपिंग करना आसान रहेगा।
  • इसमें आपको फेशियल रिकॉग्निशन वाले फेस लॉक की सुविधा मिलेगी।

कमी

  • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी खामी नहीं बताई है। 


उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और सजावट समेत कई तरह के प्रोडक्ट्स के लिए कीजिए योर पिक्स का रुख 

Lenovo IdeaPad Slim 3 13th Gen Core i7-13620H 15.3" (38.8cm) WUXGA IPS Laptop (16GB RAM/512GB SSD/Win 11/Office 2024/Backlit/1Yr ADP Free/Top Metal Cover & IR Camera/Grey/1.6Kg),83K1011BIN

₹85,350.00

Get This

अब समझिए इन सभी लेनोवो लैपटॉप के बीच का अंतर

आपने स्टूडेंट्स के लिए सही होने वाले लेनोवो लैपटॉप के अलग-अलग विकल्पों को तो देख लिया, लेकिन अब इनके बीच का अंतर यह तालिका समझा सकती है।

मॉडल

प्रोसेसर

RAM व स्टोरेज

किन स्टूडेंट्स के लिए सही है?

Lenovo IdeaPad Slim 1

AMD Ryzen 5 5500U

8GB व 512GB

सामन्य रीसर्च, ऑनलाइन क्लासेज, वेब ब्राउजिंग के लिए सही हो सकता है। 

Lenovo IdeaPad Slim 3

Intel Core i7-13620H

16GB व 1TB

कोडिंग, डिजाइनिंग और एडिटिंग के लिए सही हो सकता है। 

Lenovo V15

AMD Ryzen 7 7730U

16GB व 512GB

सामान्य प्रोग्रामिंग, हल्की-फुल्की एडिटिंग और सॉफ्टवेयर बेस्ड काम के लिए सही हो सकता है।

Lenovo LOQ AMD Ryzen 5 7235HS 

AMD Ryzen 5 7235HS

16GB व 512GB

सामान्य रीसर्च वर्क, प्रोजेक्ट वर्क और ऑनलाइन क्लासेज के लिए सही हो सकता है। 

Lenovo IdeaPad Slim 3

Intel Core i7-13620H 

24GB व 1TB

वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक्स डिजाइनिंग और प्रोग्रामिंग के लिए सही हो सकता है। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या स्टूडेंट्स के लिए लेनोवो के लैपटॉप सही पसंद हो सकते हैं?

हां, लेनोवो लैपटॉप छात्रों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इसके IdeaPad और Yoga सीरीज किफायती दाम में शानदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ देती हैं। इनका कीबोर्ड टाइपिंग के लिए आरामदायक है और बिल्ड क्वालिटी काफी मजबूत होती है। बजट अनुकूल होने के साथ-साथ इनमें लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं, जो असाइनमेंट से लेकर मनोरंजन तक के लिए इन्हें भरोसेमंद बनाते हैं।

स्टूडेंट्स के लिए लेनोवो लैपटॉप किस बजट में मिल सकते हैं?

लेनोवो छात्रों की जरूरतों के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों में लैपटॉप पेश करता है ₹22,000-₹35,000 में IdeaPad Slim 3 Chromebook और बेसिक IdeaPad 1 आते हैं, जो स्कूल की पढ़ाई और ब्राउजिंग के लिए बढ़िया हो सकते हैं। ₹40,000-₹65,000 तक के बजट में कॉलेज छात्रों के लिए IdeaPad Slim 3/5 और ThinkBook बेहतरीन हो सकते हैं, जो कोडिंग और मल्टीटास्किंग संभाल सकते हैं। वहीं, ₹70,000+ में डिजाइिंन और वीडियो एडिटिंग के लिए LOQ/Legion सीरीज सबसे लोकप्रिय हैं।

लेनोवो लैपटॉप में कौन-से प्रोसेसर वाले मॉडल स्टूडेंट्स के लिए सही हो सकते हैं?

छात्रों के लिए Intel Core i5 या Ryzen 5 प्रोसेसर वाले लेनोवो लैपटॉप सबसे सही विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि ये सामान्य कोडिंग और मल्टीटास्किंग आसानी से संभाल सकते हैं। हल्के काम और ऑनलाइन क्लासेस के लिए Core i3 या Ryzen 3 किफायती हो सकते हैं। अगर आपकी पढ़ाई में वीडियो एडिटिंग या भारी सॉफ्टवेयर की जरूरत होती है तो Core i7 या Ryzen 7 प्रोसेसर चुनना सही होगा।

You May Also Like