Top SearchesAmazon Smart TV Sale 202643 Inch Smart TV Under 35000Best Apple WatchesBest 55 Inch Ultra HD LED TVSmart TV Under 45KBest Sony Soundbars Affordable Tablets for Students

VU और VW के 43 इंच वाले स्मार्ट TV जो बजट में रहते हुए बढ़ाएंगे मनोरंजन!

43 इंच वाले स्मार्ट टीवी को अपने घर के लिए ढूंढ रहे हैं तो यहां आपको VU और VW के 43 इंच वाले शानदार टीवी के विकल्प देखने को मिल सकते हैं और इसे आप अपनी बजट में रहकर भी ले सकते हैं। नजर डालिए इनकी खूबियों पर यहां।

वीयू और वीडब्ल्यू के 43 इंच के स्मार्ट टीवी
वीयू और वीडब्ल्यू के 43 इंच के स्मार्ट टीवी

टीवी लेते समय सबसे पहले दिमाग में यही सवाल आता है कि कौन-सी कंपनी और कौन-सा मॉडल सही रहेगा? खासकर जब बात आती है 43 इंच वाले स्मार्ट टीवी की, तो यह साइज न तो बहुत बड़ा है और न ही बहुत छोटा होता है, बल्कि हर घर के लिए एकदम बढ़िया माना जाता है। ऐसे में VU और VW जैसे ब्रांड आपके सामने कई शानदार विकल्प रखते हैं। वैसे तो इन दोनों कंपनी के स्मार्ट टीवी की अपनी-अपनी खूबियां हैं जो इन्हें बेहतरीन बनाते हैं बाकि यह आपकी पसंद और बजट पर भी निर्भर करते हैं कि आपको कौन-सा लेना है। यहां आपको इन दोनों कंपनी के स्मार्ट टीवी के विकल्प दिए गए हैं और साथ ही इनकी खासियत भी बताई गई है जिससे आप आसानी से अपने पसंद की टीवी चुन सकते हैं। 

टीवी के अलावा लैपटॉप, टैबलेट जैसे अन्य गैजेट के बारे में जानकारी के लिए गैजेट गली की कैटेगरी पर जा सकते हैं।

जानें VU और VW के स्मार्ट टीवी की खासियत

यहां आपको वीयू और वीडब्ल्यू के 43 इंच वाले स्मार्ट टीवी के बारे में खासियत बताई गई है जिसे आप विस्तारपूर्वक समझ सकते हैं और यह आपको अपने लिए टीवी का चुनाव करने में मददगार साबित हो सकते हैं -   

VU टीवी की खासियतें

वीयू के टीवी ने भारतीय बाजार में अपनी पहचान बेहतर पिक्चर क्वालिटी और दमदार साउंड से बनाई है। इसके कई मॉडल 4K अल्ट्रा एचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ आते हैं, जिससे हर पिक्चर की क्वालिटी साफ और चमकदार नजर आ सकती है। VU टीवी का एक शानदार बात है इनका दमदार ऑडियो आउटपुट, जो थिएटर जैसा अनुभव आपको घर पर ही दे सकता है। इसके अलावा, ये गूगल टीवी या एंड्रॉइड टीवी प्लेटफ़ॉर्म पर चलते हैं, जिससे ओटीटी ऐप्स, स्क्रीन मिररिंग और स्मार्ट फीचर्स आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। डिज़ाइन भी आधुनिक है और लंबी अवधि तक टिकाऊ साबित हो सकते हैं।

VW टीवी की खासियतें

वीडब्ल्यू टीवी अपनी किफायती कीमत और आकर्षक डिज़ाइन के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। इसके फ्रेमलेस डिजाइन और प्लेवॉल सीरीज टीवी देखने के अनुभव को और भी मजेदार बना सकते हैं। VW टीवी फूल एचडी और 4K दोनों विकल्पों में मिल सकते हैं, जहां QLED मॉडल्स शानदार रंग और ब्राइटनेस दे सकते हैं। बजट-फ्रेंडली होने के बावजूद इनमें स्मार्ट फीचर्स जैसे वाईफाई कनेक्टिविटी, एंड्रॉइड OS और ओटीटी सपोर्ट भी मिल सकते हैं। अगर आप कम खर्च में स्टाइलिश और स्मार्ट टीवी चाहते हैं, तो यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

01

VU 43 inches Smart Google TV

Check Price on Amazon

Vu का यह 43 इंच का 4K QLED स्मार्ट टीवी आज के समय में मनोरंजन का बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसमें आपको 3840x2160 पिक्सल का अल्ट्रा एचडी रेज़ोल्यूशन मिलता है, जो तस्वीरों को बेहद साफ और जीवंत बना सकता है। इसका A+ ग्रेड Glo पैनल और 400 निट्स ब्राइटनेस हर सीन को चमकदार और आकर्षक दिखा सकता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस साउंड और 24 वाट का दमदार स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जिससे घर बैठे थिएटर जैसा अनुभव मिल सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 3 एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट, eARC सपोर्ट, क्रोमोकास्ट, एप्पल एयरप्ले और ड्यूल बैंड वाईफाई की सुविधा मौजूद है। गेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें एचडीएमआई 2.1, VRR, ALLM और गेम मोड जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो स्मूद गेमिंग का अनुभव प्रदान कर सकते हैं। स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो यह गूगल टीवी पर चलता है, जहां आप नेटफलिक्स, यूट्यूब और कई अन्य ऐप्स का मजा उठा सकते हैं। इसमें AI पिक्चर स्मार्ट सीन, सुपर रेज़ोल्यूशन और MEMC जैसी तकनीकें तस्वीरों को और भी आकर्षक बना सकती हैं।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Vu
  • मॉडल - ‎43GLOQLED25
  • रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज 
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
  • रेज़ोल्यूशन - 4K

खासियत 

  • यह शानदार पिक्चर क्वालिटी के साथ आता है। 
  • इसमें डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट दिया गया है।
  • इसमें क्रिकेट मोड और सिनेमा मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 
  • यह गूगल टीवी पर चलता है। 

कमी 

  • अमेजन यूजर ने कोई खास कमी नहीं बताई है।

VU 43 inches Smart Google TV

Rs. 23490

Get This
02

Vu 4K Google TV

Check Price on Amazon

काले रंग में आने वाला यह 43 इंच का टीवी 4K रेज़ोल्यूशन के साथ पिक्चर देखने के अनुभव को और भी मजेदार बना सकता है। Vu के इस टीवी में QLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है और इसमें क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी मौजूद है जो टीवी पर दिखने वाले चित्रों को अधिक चमकदार और जीवंत बना सकते हैं। 178 डिग्री के वाइड व्यू एंगल के साथ यह हर दिशा से टीवी देखने के अनुभव को मजेदार बना सकता है। इसमें 3 एचडीएमआई पोर्ट दिए गए हैं जिनमें आप सेट-अप बॉक्स आदि को कनेक्ट कर सकते हैं और वहीं 2 यूएसबी पोर्ट की मदद से आप हार्ड ड्राइव आदि को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। साउंड की बात करें तो इसमें डॉल्बी एटमॉस मौजूद है जो किसी भी फिल्म या सीरीज को बिल्कुल सिनेमा हॉल की तरह प्रस्तुत कर सकता है। यह गूगल टीवी पर चलता है और इसमें कई सारे स्मार्ट फीचर्स भी मौजूद है जिसमें गूगल प्ले स्टोर, गूगल इको सिस्टम आदि है। साथ ही, इसमें अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफलिक्स, यूट्यूब आदि जैसे कई सारे एप्स पहले से दिए गए हैं जिनसे पसंदीदा धारावाहिक देखना अब और भी आसान हो सकता है। इसके साथ आने वाले रिमोट की सहायता से आप आवाज की मदद से इसे नियंत्रित कर सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Vu
  • मॉडल -‎ 43VIBE24
  • रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज 
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
  • रेज़ोल्यूशन - 4K

खासियत

  • इसमें AI पिक्चर इंजन दिया गया है। 
  • इसमें डॉल्बी एटमॉस मौजूद है। 
  • इसमें 5 साउंड मोड दिया गया है। 
  • इसमें 16 GB की मेमोरी स्टोरेज क्षमता मौजूद है। 

कमी 

  • अमेजन यूजर ने कोई खास कमी नहीं बताई है।

Vu 4K Google TV

Rs. 31499

Get This
03

VW HD Smart QLED Google TV

Check Price on Amazon

वीडियो और स्मार्ट टीवी की दुनिया में अब हर कोई 4K और QLED डिस्प्ले की तलाश करता है। इसी कड़ी में VW का 43 इंच वाला यह टीवी एक बेहतरीन विकल्प के रूप में सामने आ सकता है। इस टीवी में आपको 4K अल्ट्रा एचडी रिज़ॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है, जो पिक्चर क्वालिटी को बेहद साफ और स्मूद बना सकता है। इसका QLED 10-बिट पैनल, एचडीआर10 सपोर्ट और 1 बिलियन कलर्स आपके हर मूवी और शो को असली जैसा अनुभव करा सकते हैं। साउंड क्वालिटी की बात करें तो इसमें 30 वॉट का आउटपुट, DTS वर्चुअल और डॉल्बी एटमॉस दिया गया है, जिससे घर बैठे ही थिएटर जैसा अनुभव मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में 3 एचडीएमआई पोर्ट, 1 USB पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और हेडफोन आउटपुट उपलब्ध है। स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो यह गूगल टीवी पर चलता है और इसमें गूगल असिस्टेंट, वॉयस रिमोट, डुअल बैंड वाईफाई आदि मौजूद है। साथ ही, इसमें नेटफलिक्स, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार जैसे हॉटकी बटन भी मौजूद हैं। डिज़ाइन के मामले में यह टीवी बेजल-लेस बॉडी और ALLM के साथ आता है, जिससे गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग दोनों का मज़ा और भी बढ़ सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - VW
  • मॉडल -‎ ‎VW43GQ1
  • रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज 
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
  • रेज़ोल्यूशन - 4K

खासियत

  • इसमें 30 वाट का साउंड आउट्पुट दिया गया है। 
  • इसमें किड्स प्रोफाइल मौजूद है। 
  • यह बेजल लेस डिजाइन के साथ आता है। 
  • इसमें डॉल्बी ऑडीओ मौजूद है। 

कमी 

  • अमेजन यूजर ने कोई खास कमी नहीं बताई है।

VW HD Smart QLED Google TV

Rs. 19990

Get This
04

VW Smart TV

Check Price on Amazon

वीडियो और मनोरंजन की दुनिया में अब हर कोई चाहता है कि घर बैठे ही थिएटर जैसा अनुभव मिले। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए VW का 43 इंच QLED स्मार्ट टीवी एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आया है। इस टीवी की खासियत इसकी फुल एचडी QLED डिस्प्ले है, जो 16.7 मिलियन रंगों और एचडीआर-10 सपोर्ट के साथ हर फ्रेम को और भी जीवंत बना सकती है। IPE टेक्नोलॉजी और ट्रू डिस्प्ले फीचर के कारण पिक्चर क्वालिटी और भी शानदार लग सकती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 2 एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट, वाईफाई और LAN का विकल्प मिलता है, जिससे आप आसानी से सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल या हार्ड ड्राइव कनेक्ट कर सकते हैं। ऑडियो क्वालिटी भी उतनी ही दमदार है। इसमें 24 वॉट आउटपुट के साथ बॉक्स स्पीकर्स और स्टेरियो सराउंड साउंड दिया गया है, जो हर साउंड को थिएटर जैसा अनुभव दे सकता है। स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो यह टीवी एंड्रॉयड टीवी पर चलता है और इसमें अमेजन प्राइम, नेटफलिक्स, सोनी लिव, जी5 जैसी तमाम स्ट्रीमिंग ऐप्स मौजूद हैं। साथ ही क्वाड-कोर प्रोसेसर और मिराकास्ट फीचर इसे और भी स्मार्ट और तेज बनाते हैं। ऊर्जा की बचत के लिए भी यह टीवी बेहतर मानी जा सकती है क्योंकि इसे 4-स्टार एनर्जी रेटिंग मिली हुई है और यह सालाना केवल 96 kWh बिजली खपत करता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - VW
  • मॉडल -‎ ‎VW43AQ1
  • रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज 
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
  • रेज़ोल्यूशन - 1080p

खासियत

  • यह 4 स्टार रेटिंग के साथ आता है। 
  • इसमें क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 
  • यह 178 डिग्री वाइड व्यू एंगल के साथ आता है। 
  • यह एंड्रॉइड ऑपेरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 

कमी 

  • अमेजन से लेने पर कुछ यूजर्स ने इसके फंक्शन को सही नहीं बताया। 

VW Smart TV

Rs. 13499

Get This

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

VU और VW के 43 इंच स्मार्ट टीवी में क्या अंतर है?

वीयू और वीडब्ल्यू दोनों ही अपने-अपने जगह अच्छे ब्रांड हैं, लेकिन उनके फीचर्स, डिस्प्ले क्वालिटी और कीमत में अंतर हो सकता है। इसकी जानकारी इस लेख में मौजूद है।

वीयू या वीडब्ल्यू टीवी में से किसकी वारंटी बेहतर है?

इन दोनों स्मार्ट टीवी में से किसकी वारंटी बेहतर है इसके लिए वारंटी की शर्तें और कवरेज की जांच करना महत्वपूर्ण है। अधिक जानकारी आपको प्रोडक्ट की समीक्षा में मिल सकती है।

क्या वीयू और वीडब्ल्यू दोनों 43 इंच स्मार्ट टीवी में ओटीटी प्लेटफॉर्म सपोर्ट करते हैं?

आमतौर पर, इन दोनों ब्रांड के स्मार्ट टीवी में लगभग सभी आधुनिक फीचर और नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो जैसे लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म सपोर्ट करते हैं।

You May Also Like