Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंगज्यादा क्षमता वाले 5 हायरटॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर्स के

ASUS Vivobook 15 या Zenbook 14: कौन-सा Laptop है बढ़िया? जानें यहां विकल्पों के साथ

अगर आप भी ASUS लैपटॉप के Vivobook 15 और Zenbook 14 में से किसी एक को चुनना चाहते हैं तो आपको यहां 6 बढ़िया विकल्प दिए गए हैं जिसे आप अपने बजट और पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। आपको बता दें, अगर आपकी प्राथमिकता बजट और बड़ा स्क्रीन है, तो वीवोबुक 15 ले सकते हैं लेकिन अगर आप प्रीमियम डिजाइन, पोर्टेबिलिटी और बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो ज़ेनबुक 14 चुन सकते हैं।

ASUS Vivobook 15 और Zenbook 14
ASUS Vivobook 15 और Zenbook 14

अक्सर जब भी एक नया लैपटॉप लेने के बारे में सोचते हैं तो हमेशा 2 मॉडल्स के बीच में कन्फ्यूज़्ड हो जाते हैं और समझ नहीं पाते हैं कि कौन-सा लेना चाहिए। आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है और आप भी आसुस के वीवोबुक 15 और ज़ेनबुक 14 में से एक को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको बता दें, वैसे तो दोनों ही, काफी शानदार विकल्प हो सकते हैं  लेकिन दोनों अलग-अलग जरूरतों के लिए बने हैं। Vivobook 15 उन लोगों के लिए अच्छा हो सकता है जो बजट में बड़ा स्क्रीन और रोजमर्रा के काम जैसे पढ़ाई, ऑफिस के काम और इंटरनेट ब्राउज़िंग के लिए लैपटॉप चाहते हैं। इसका लगभग 15.6 इंच का डिस्प्ले आपको देखने का अनुभव बढ़िया दे सकता है और स्पेस भी दे सकता है जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो सकती है। साथ ही, इसकी कीमत भी आम यूजर्स के लिए किफायती माना जाता है। वहीं ASUS का Zenbook 14 एक प्रीमियम Laptop माना जाता है, जो हल्का, पतला और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आता है। यह खासकर उन लोगों के लिए बेहतर हो सकता है जो ट्रैवल करते हैं या एक पावरफुल और पोर्टेबल डिवाइस चाहते हैं। इसमें बेहतर बिल्ड क्वालिटी, लंबी बैटरी लाइफ और हाई परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है, जिससे यह प्रोफेशनल्स के लिए ज्यादा उपयुक्त बन सकता है। 

देखें यहां 6 बढ़िया विकल्प जिसे आप अपने पसंद और बजट के हिसाब से चुन सकते हैं -

01

ASUS Vivobook 15, Smartchoice Laptop

Check Price on Amazon

ब्लू रंग में आने वाला यह लैपटॉप आपको 15.6 इंच के स्क्रीन साइज़ के साथ मिल जाएगा जिसपर आप ऑफिस के काम से लेकर अपनी पढ़ाई तक को आराम से कर सकते हैं। इसमें 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दिया गया है और साथ ही, एंटी गलेयर डिस्प्ले मौजूद है जिसकी मदद से अगर आप लंबे समय तक भी इस लैपटॉप पर काम करते हैं तो आपकी आंख सुरक्षित रह सकता है। इसमें इंटेल कोर i5 प्रोसेसर दिया गया है जो आपके काम को फटाफट से करके उसे आसान बनाने में मदद कर सकता है। इसमें फूल एचडी स्क्रीन दिया गया है जिसमें 250 निट्स ब्राइटनेस दिया गया है जो आपके पिक्चर क्वालिटी को बढ़िया बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड दिया गया है जिसमें नंबर की मौजूद है जिससे आपका टायपिंग आसान हो सकता है। साथ ही, इसमें 16 जीबी का रैम और 512 जीबी का स्टोरेज दिया गया है जो आपके महत्वपूर्ण फाइल्स आदि को रखने के लिए अच्छा-खासा स्पेस दे सकता है। यह वीवोबुक 15 मल्टीपल कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आता है जिसमें 1x यूएसबी 2.0 टाइप-A, 1x यूएसबी 3.2 जेन 1 टाइप-C, 2x यूएसबी 3.2 जेन 1 टाइप-A, 1x एचडीएमआई 1.4 और 1x 3.5mm कॉम्बो ऑडियो जैक शामिल है जिसमें अलग-अलग डिवाइस को आसानी से जोड़ा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मॉडल नाम - ASUS Vivobook 15
  • स्क्रीन साइज़ - 15.6 इंच 
  • रंग - ब्लू
  • हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB 
  • CPU मॉडल - Core i5
  • रैम साइज़ - 16 GB
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED

खासियत 

  • इसमें 720p का एचडी कैमरा दिया गया जो प्राइवसी शटर के साथ आता है जो आपकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रख सकता है। 
  • इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन और बिल्ट-इन स्पीकर दिया गया है जो आपको बढ़िया ऑडियो देने में मदद कर सकता है। 
  • यह काफी पतला और वजन में हल्का है जिससे आप इसे आसानी से कहीं भी लेकर जा सकते हैं। 

कमी 

  • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसकी बैटरी लाइफ सही नहीं है। 

किनके लिए सही है

  • यह बड़े स्क्रीन साइज़ के साथ आता है इसलिए अगर आप ऑफिस में मल्टीटास्किंग करते हैं तो यह आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में जान सकते हैं। 

ASUS Vivobook 15, Smartchoice Laptop

Rs. 62990

Get This
02

ASUS Zenbook 14, Smartchoice

Check Price on Amazon

लगभग 1.2 किलोग्राम और ब्लैक रंग में आने वाला यह लैपटॉप वजन में हल्का होने के साथ-साथ दिखने में भी काफी आकर्षक है जिसे लेकर आप कहीं भी आसानी से आ-जा सकते हैं। इसका डिजाइन इसे प्रोफेशनल से लेकर स्टूडेंट्स दोनों के लिए सही चॉइस बना सकता है। इसमें 14 इंच का 3K OLED पैनल मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 2880 x 1800 है। वहीं, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 400 निट्स ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर गैमट के कारण यह स्क्रीन असली जैसा विजुअल अनुभव दे सकता है। चाहे आप वीडियो एडिटिंग कर रहे हो, फिल्म देख रहे हो या गेम खेल रहे हो, हर काम में इसका डिस्प्ले शानदार प्रदर्शन कर सकता है। इस ASUS Zenbook 14 में AMD रायजन AI 5 340 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.0GHz की बेस स्पीड और 4.8GHz तक की बूस्ट स्पीड के साथ आता है। साथ ही, 6 कोर और 12 थ्रेड्स के साथ यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस टास्क को आसानी से संभाल सकता है। कनेक्टिविटी और पोर्ट्स की बात करें तो इसमें यूएसबी 3.2 टाइप-A, यूएसबी 3.2 टाइप-C, यूएसबी 4.0 टाइप-C, HDMI 2.1 और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कई आधुनिक पोर्ट्स दिए गए हैं। यह आपको तेज डेटा ट्रांसफर और मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी का बेहतर अनुभव दे सकते हैं और आपके काम को आसान बना सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मॉडल नाम - ASUS Zenbook 14
  • स्क्रीन साइज़ - 14 इंच 
  • रंग - जेड ब्लैक 
  • हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB 
  • CPU मॉडल - Ryzen AI
  • रैम साइज़ - 16 GB
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - OLED

खासियत 

  • सुरक्षा और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फूल एचडी कैमरा के साथ IR सपोर्ट और प्राइवेसी शटर दिया गया है, जिससे विंडोज हैलो के जरिए फेस अनलॉक भी संभव है। 
  • इसमें मौजूद 75Wh की बैटरी लंबे समय तक चलने की क्षमता देती है, जिससे आप बिना बार-बार चार्ज किए काम कर सकते हैं।
  • ग्राफिक्स के लिए इसमें इंटीग्रेटेड AMD Radeon ग्राफिक्स दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम, मल्टीमीडिया और हल्के गेमिंग के लिए सही माना जा सकता है। 

कमी 

  • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है। 

किनके लिए सही है

  • आसुस का यह ज़ेनबुक 14 मात्र 1.2 किलोग्राम का है यानी वजन में हल्का है और दिखने में भी काफी आकर्षक है जिसके चलते प्रोफेशनल से लेकर स्टूडेंट्स दोनों के लिए सही चॉइस बन सकता है।

ASUS Zenbook 14, Smartchoice

Rs. 85990

Get This
03

ASUS Vivobook 15, Intel Core i3 13th Gen 1315U Laptop

Check Price on Amazon

यह आधुनिक डिजाइन वाला उपयोगी लैपटॉप है, जो खासतौर पर रोज दिन के कामों और छात्रों के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसमें इंटेल कोर i3 13th जेन 1315U प्रोसेसर दिया गया है, जो 6 कोर और 8 थ्रेड्स के साथ आता है और 4.5 GHz तक की स्पीड दे सकता है, जिससे मल्टीटास्किंग काफी स्मूथ हो सकती है। वहीं, 12GB DDR4 रैम और 512GB एसएसडी के कारण यह आसुस लैपटॉप तेज़ी से बूट हो सकता है और एप्लिकेशन बिना किसी रुकावट के चल सकते हैं, जिससे आपके काम फटाफट से हो सकते हैं। इस Laptop का 15.6 इंच का फूल एचडी डिस्प्ले 1920 x 1080 रेजोल्यूशन के साथ आता है, जो साफ और स्पष्ट विजुअल्स प्रदान कर सकता है। साथ ही, एंटी-ग्लेयर स्क्रीन और 250 निट्स ब्राइटनेस के कारण लंबे समय तक काम करने पर आंखों पर कम दबाव पड़ता है। हालांकि इसका 45% NTSC कलर गैमट सामान्य उपयोग के लिए ठीक माना जाता है, लेकिन प्रोफेशनल ग्राफिक्स वर्क के लिए यह सीमित हो सकता है। वहीं, ग्राफिक्स के लिए इसमें इंटेल UHD इंटीग्रेटेड GPU दिया गया है, जो सामान्य वीडियो देखने, ऑफिस के काम और हल्की-फुल्की एडिटिंग के लिए सही माना जाता है, लेकिन हाई-एंड गेमिंग के लिए उपयुक्त नहीं है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मॉडल नाम - ASUS Vivobook 15
  • स्क्रीन साइज़ - 15.6 इंच 
  • रंग - कूल सिल्वर 
  • हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB 
  • CPU मॉडल - Core i3 
  • रैम साइज़ - 12 GB
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED

खासियत 

  • यह लैपटॉप पतला और हल्का है, जिसका वजन लगभग 1.7 किलोग्राम है, जिससे इसे कहीं भी ले जाना आसान हो जाता है। 
  • इसमें मौजूद बैकलिट कीबोर्ड की सुविधा रात में काम करने को आसान बना सकती है। 
  • कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 6E और ब्लूटूथ 5.3 जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, जिससे इंटरनेट और डिवाइस कनेक्शन तेज और स्थिर रह सकता है।

कमी 

  • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है। 

किनके लिए सही है 

  • अगर आपको रोज दिन लैपटॉप पर कई सारे काम करने होते हैं या फिर स्पीड चलने वाला लैपटॉप चाहिए तो यह वीवोबुक 15 इंटेल कोर i3 प्रोसेसर के साथ आपके काम को फास्ट तरीके से करने में मदद कर सकता है।

ASUS Vivobook 15, Intel Core i3 13th Gen 1315U Laptop

Rs. 50990

Get This
04

ASUS Zenbook 14, Intel Core Ultra 5 Series Laptop

Check Price on Amazon

14 इंच के 3K OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आने वाला यह लैपटॉप आपके देखने के अनुभव को खास बना सकता है और साथ ही, इसका रेजोल्यूशन 2880 x 1800 है और 120 हर्ट्जरिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद और शानदार विजुअल अनुभव दे सकता है। इसमें मौजूद 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 400 निट्स ब्राइटनेस इसे काम और मनोरंजन दोनों के लिए बेहतरीन बना सकते हैं। आपको बता दें, इसका वजन केवल 1.28 किलोग्राम है, जिससे इसे कहीं भी ले जाना बेहद आसान हो सकता है। वहीं, इस जेनबुक में Intel Core अल्ट्रा 5 सीरीज 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो 14 कोर और 16 थ्रेड्स के साथ आता है और 4.9 GHz तक की स्पीड प्रदान करता है, जिससे यह मल्टीटास्किंग और हाई परफॉर्मेंस के लिए उपयुक्त बन सकता है। साथ ही, कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई 7 और ब्लूटूथ5.4 सपोर्ट दिया गया है, जो तेज और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन देने में मदद कर सकता है। इसके पोर्ट्स में यूएसबी टाइप-ए, दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एचडीएमआई 2.1 और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल हैं, जिससे विभिन्न डिवाइसेस को आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा, बैटरी की बात करें तो इसमें 75WHr की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने में सक्षम है जिससे आप अपने काम को बिना रुके कर सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मॉडल नाम - ASUS Zenbook 14
  • स्क्रीन साइज़ - 14 इंच 
  • रंग - ब्लू 
  • हार्ड डिस्क साइज़ - 1 TB 
  • CPU मॉडल - इंटेल कोर अल्ट्रा 5 
  • रैम साइज़ - 16 GB
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - OLED

खासियत 

  • ग्राफिक्स के लिए इसमें इंटेल Arc इंटीग्रेटेड GPU मौजूद है, जो सामान्य ग्राफिक कार्यों और हल्के गेमिंग के लिए पर्याप्त माना जा सकता है। 
  • इसमें इंटेल AI बूस्ट NPU भी दिया गया है, जो AI आधारित कार्यों को और तेज बना सकता है।
  • इसमें 16GB LPDDR5X रैम और 1TB NVMe PCIe 4.0 एसएसडी दी गई है, जिससे यह तेज और स्मूद काम कर सकता है।

 कमी

  • अमेजन यूजर ने कहा इसको ज्यादा इस्तेमाल करने पर ओवरहीटिंग हो सकती है। 

किनके लिए सही है

  • आपको इस लैपटॉप में सॉफ्टवेयर के रूप में विंडोज 11 होम प्री-इंस्टॉल्ड आता है, साथ ही माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिकऔर ऑफिस होम 2024 लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ मिलता है, जो स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

ASUS Zenbook 14, Intel Core Ultra 5 Series Laptop

Rs. 111990

Get This
05

ASUS Vivobook 15, Smartchoice, 42Whr Laptop

Check Price on Amazon

अगर अप भी अपने लिए एक बढ़िया और रोजाना इस्तेमाल करने वाला लैपटॉप ढूंढ रहे हैं तो यह आपके लिए एक सही विकल्प बन सकता है क्योंकि यह ASUS Vivobook 15 15.6 इंच डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1920 x 1080 है और साथ ही, 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और एंटी-ग्लेयर कोटिंग इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए आरामदायक बना सकते हैं। स्टोरेज के लिए इसमें 512GB का M.2 NVMe एसएसडी दिया गया है, जिससे सिस्टम बहुत तेजी से काम कर सकता है और फाइल्स भी जल्दी खुल सकती है जिससे आपका काम आसान हो सकता है। यह स्टोरेज स्पेस आम यूजर्स के लिए काफी सही माना जा सकता है, चाहे वो पढ़ाई से जुड़ा काम हो या ऑफिस का डेटा वाला काम हो, यह हर काम को आसान बना सकता है। वहीं, ग्राफिक्स के लिए इसमें इंटीग्रेटेड AMD Radeon ग्राफिक्स मिलते हैं, जो बेसिक ग्राफिक्स के काम, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग के लिए ठीक-ठाक प्रदर्शन दे सकते हैं। यह प्रोफेशनल गेमिंग या हाई-एंड ग्राफिक्स वर्क के लिए नहीं बना है, लेकिन सामान्य उपयोग के लिए सही माना जा सकता है। इस लैपटॉप में AMD Ryzen 7 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8 कोर और 16 थ्रेड्स के साथ आता है और यह 2.0GHz की बेस स्पीड और 4.5GHz तक की बूस्ट स्पीड दे सकता है, जिससे मल्टीटास्किंग और भारी एप्लिकेशन चलाना काफी स्मूद हो सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मॉडल नाम - ASUS Vivobook 15
  • स्क्रीन साइज़ - 15.6 इंच 
  • रंग - ब्लू 
  • हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB 
  • CPU मॉडल - Ryzen 7
  • रैम साइज़ - 8 GB
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED

खासियत 

  • इसके साथ 16GB DDR4 रैम दी गई है, जो एक साथ कई टैब्स और सॉफ्टवेयर चलाने में मदद कर सकती है।
  • इस लैपटॉप के कीबोर्ड में बैकलिट चिकलेट डिज़ाइन दिया गया है, जिससे कम रोशनी में भी टाइपिंग आसान हो सकती है। 
  • इसमें बैटरी 42WHrs की दी गई है, जो सामान्य उपयोग में एक अच्छा बैकअप दे सकती है और आप आराम से अपना काम कर सकते हैं। 

कमी 

  • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसकी साउंड क्वालिटी सही नहीं है और स्पीकर्स सही नहीं है। 

किनके लिए सही है 

  • ASUS का Vivobook 15 एक ऐसा लैपटॉप है जो रोजमर्रा के कामों से लेकर हल्के-फुल्के प्रोफेशनल उपयोग तक के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इसका डिज़ाइन स्लीक और मॉडर्न है और लगभग 1.7 किलोग्राम वजन होने के कारण इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है, जो छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए काफी सुविधाजनक हो सकता है।

ASUS Vivobook 15, Smartchoice, 42Whr Laptop

Rs. 54990

Get This
06

ASUS Zenbook A14 OLED (2025),Qualcomm Snapdragon X

Check Price on Amazon

मात्र 0.9 किलोग्राम के साथ आने वाले इस लैपटॉप को आराम से लेकर आप कहीं भी आ-जा सकते हैं और साथ ही, यह फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो 49 मिनट में लगभग 60% तक चार्ज हो सकता है और आप आराम से 32 घंटे तक इसपर काम कर सकते हैं। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 14 इंच का फूल एचडी+ OLED स्क्रीन मौजूद है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 है। वहीं, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 600 निट्स HDR ब्राइटनेस के साथ यह स्क्रीन बेहतरीन विजुअल अनुभव दे सकता है। चाहे आप वीडियो देख रहे हो, फोटो एडिट कर रहे हो या कोई भी काम कर रहे हो यह हर चीज को बढ़िया तरीके से दिखा सकता है। आपको बता दें, इस लैपटॉप में Qualcomm Snapdragon X प्रोसेसर दिया गया है, जो 8 कोर और 8 थ्रेड्स के साथ आता है और 2.97GHz तक की स्पीड प्रदान करता है। साथ ही इसमें क्वालकॉम हेक्सागोन एनपीयू दिया गया है, जो 45 TOPS तक की AI परफॉर्मेंस दे सकता है। यह इसे एक कोपायलट+ AI PC बनाता है, जिससे AI आधारित कार्य तेजी और आसानी से पूरे हो सकते हैं। इसके अलावा, इसमें फूल एचडी कैमरा और IR सपोर्ट के साथ विंडोज हैलो फीचर भी मौजूद है, जिससे आपके काम सुरक्षित तरीके से हो सकता है। हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मॉडल नाम - ASUS Zenbook 14
  • स्क्रीन साइज़ - 14 इंच 
  • रंग - ज़ाब्रिस्की बेज
  • हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
  • CPU मॉडल - स्नैपड्रैगन 
  • रैम साइज़ - 16 GB
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - OLED

खासियत 

  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-A, दो यूएसबी टाइप-C, एचडीएमआई 2.1 और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कई पोर्ट दिए गए हैं।
  •  ग्राफिक्स के लिए इसमें क्वालकॉम एड्रेनो जीपीयू दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों और हल्के ग्राफिकल टास्क को आसानी से संभाल सकता है।
  • इसमें 16GB का रैम और 512GB का एसएसडी स्टोरेज दिया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग और डेटा एक्सेस बहुत तेज हो सकता है।

कमी 

  • अमेजन यूजर ने बताया इसकी बिल्ड क्वालिटी सही नहीं है और ARM पर चलने वाले विंडोज में कई बग हैं। 

किनके लिए सही है 

  • ASUS का यह नया Zenbook A14 लैपटॉप आधुनिक तकनीक और शानदार डिज़ाइन के साथ आता है और यह लैपटॉप खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो हल्का, पावरफुल और लंबी बैटरी लाइफ वाला डिवाइस चाहते हैं।

गैजेट गली की कैटेगरी पर लैपटॉप के अलावा टीवी, साउंडबार, स्पीकर्स जैसे गैजेट के बारे में अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

ASUS Zenbook A14 OLED (2025),Qualcomm Snapdragon X

Rs. 86990

Get This

आसुस वीवोबुक 15 और ज़ेनबुक 14 के बीच तुलना 

ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर यानी यूं कह लें इन मॉडल की तुलना को यहां तालिका के माध्यम से बताया गया है जिसकी मदद से आप ASUS ब्रांड के वीवोबुक 15 और ज़ेनबुक 14 में से किसी एक को चुन सकते हैं - 

मॉडल 

स्क्रीन साइज़ 

प्रोसेसर ब्रांड और टाइप 

प्रोसेसर स्पीड 

ASUS Vivobook 15, Smartchoice - X1502VA-BQ836WS

15.6 इंच 

Intel Core i5

2.1 GHz

ASUS Zenbook 14, Smartchoice - UM3406KA-PP240WS

14 इंच 

AMD Ryzen AI

2 GHz

ASUS Vivobook 15 - X1504VA-BQ331WS

15.6 इंच 

Intel Core i3 

1.2 GHz

ASUS Zenbook 14, Intel Core Ultra 5 Series 2 -  UX3405CA-PZ162WS

14 इंच 

Intel Core Ultra 5

1.7 GHz

ASUS Vivobook 15, Smartchoice Laptop - M1502YA-BQ703WS

15.6 इंच 

AMD Ryzen 7

2 GHz

ASUS Zenbook A14 OLED (2025) - UX3407QA-QD258WS

14 इंच 

Snapdragon

2.9 GHz

निष्कर्ष 

अंत में कहा जाए तो आसुस वीवोबुक 15 और ज़ेनबुक 14 दोनों ही अपनी जगह-जगह में बेहतरीन लैपटॉप हैं। लेकिन आपको बता दें, Vivobook 15 उन यूजर्स के लिए सही हो सकते है जो कम बजट में बड़ा स्क्रीन और रोजमर्रा के काम के लिए भरोसेमंद डिवाइस चाहते हैं। वहीं Zenbook 14 उन लोगों के लिए बेहतर हो सकते है जो प्रीमियम डिजाइन, हल्का वजन और दमदार परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं। इसलिए फैसला आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है कि आपको किस बजट में लैपटॉप चाहिए और आपका उपयोग क्या है। 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

स्टूडेंट्स के लिए कौन सा लैपटॉप बेहतर है?

अगर आपका बजट कम है और आप सामान्य पढ़ाई या ऑनलाइन क्लास के लिए लैपटॉप चाहते हैं, तो वीवोबुक 15 आपके लिए सही हो सकता है। लेकिन अगर आप हाई परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो जेनबुक 14 चुन सकते हैं।

क्या ज़ेनबुक 14 की बैटरी वीवोबुक 15 से बेहतर है?

ज़ेनबुक 14 में आमतौर पर बेहतर बैटरी लाइफ मिल सकती है, क्योंकि यह प्रीमियम सेगमेंट में आता है और ज्यादा एफिशिएंट माना जाता है।

क्या वीवोबुक 15 गेमिंग के लिए सही है?

वीवोबुक 15 हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए ठीक कहा जा सकता है, लेकिन हाई-एंड गेमिंग के लिए यह उतना उपयुक्त नहीं है।

You May Also Like