जब भी हम बात करते हैं Asus ब्रांड के किफायती लैपटॉप के विकल्पों की तो विवोबुक 14 और 15 दो लोकप्रिय रेंज है। लेकिन सवाल उठता है कि दोनों में से कौन-सी बेहतर है? अगर बात की जाए आसुस के Vivobook 14 लैपटॉप की तो ये पोर्टेबल और कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले होते हैं। इनमें आपको 14 इंच की स्क्रीन और लाइटवेट डिजाइन मिलेगी, जिस वजह से इन्हें कहीं भी कैरी करना आसान हो जाता है। वहीं, Vivobook 15 में 15.6 इंच तक का डिस्प्ले होता है जो मल्टी टास्किंग के लिहाज से सही हो सकता है। इनकी बड़ी साइज फुल साइज वाले कीबोर्ड और न्यूमैरिक कीपैड के साथ डेटा से जुड़े कामों को आसानी से करने में मदद करती है। वहीं, दोनों ही Asus Laptops दमदार प्रोसेसर के साथ आते हैं जो आपकी कार्यक्षमता को बढ़ा सकते हैं। तो आइए अब इनके बीच के अंतर को विस्तार से समझते हैं।
क्या है आसुस विवोबुक 14 और विवोबुक 15 के बीच का अंतर?
विवोबुक 14 और 15 दोनों ही Asus की लोकप्रिय सीरीज हैं जो स्टूडेंट्स की पढ़ाई से लेकर ऑफिस के सामान्य कामों के लिए सही पसंद हो सकती है, तो आइए अब इन दोनों के बीच के अंतर समझते हैं:
|
फीचर |
Asus Vivobook 14 |
Asus Vivobook 15 |
|
प्रोसेसर |
Intel Core i3/i5/i7 या AMD Ryzen 3/5/7 प्रोसेसर |
Intel Core i3/i5/i7 या AMD Ryzen 3/5/7 प्रोसेसर जो थोड़े हाई वॉटेज वाले हो सकते हैं। |
|
RAM व स्टोरेज |
8GB से लेकर 16GB RAM और 256GB से लेकर 1TB तक की SSD जो अक्सर एक सोल्डर्ड स्लॉट के साथ आती हैं। |
8GB से लेकर 16GB RAM और 256GB से लेकर 1TB SSD जो अपग्रेड हो सकती हैं। |
|
बैटरी लाइफ |
करीब 6-8 घंटे तक की बैटरी लाइफ हो सकती है। |
इनकी बैटरी लाइफ करीब 5-7 घंटों तक की हो सकती है। |
|
डिस्प्ले |
14 इंच तक का फुल HD डिस्प्ले और कॉम्पैक्ट डिजाइन। |
15.6 इंच तक का फुल HD डिस्प्ले और इनके कीपैड में न्यूमैरिक कीपैड भी होता है। |
|
किसके लिए होगा सही? |
स्टूडेंट्स व ट्रैवलर्स के लिए सही हो सकते हैं क्योंकि इनका वजन काफी कम होता है। |
ऑफिस में काम करने वाले लोगों, डेटा एंट्री करने वाले लोगों और उन स्टूडेंट्स के लिए सही हो सकते हैं जिनको बड़ी स्क्रीन चाहिए होती है। |
|
कीमत |
इनकी कीमत ₹35,000-₹60,000 तक हो सकती है। |
ये ₹31,000-50,000 तक की रेंज में मिल सकते हैं। |
उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और सजावट समेत कई तरह के प्रोडक्ट्स के लिए कीजिए योर पिक्स का रुख
अब देखिए आसुस विवोबुक 14 और 15 के कुछ विकल्पों को।
