आज के दौर में, हर एक उपकरण स्मार्ट होता जा रहा है, तो टीवी कैसे पीछे रहें। ऐसे में आजकल वॉयस से कंट्रोल वाले स्मार्ट टीवी बाजार में धूम मचा रहे हैं। हालांकि, यह सवाल हमेशा होता है कि वॉयस कंट्रोल फीचर वाले स्मार्ट टीवी चुनने लायक हैं या नहीं? अगर आप भी कुछ इस प्रकार के सवाल को लेकर उलझन में हैं तो सीधा जवाब यह है कि हां, Voice Control वाले Smart TV आपके लिए बेहद सुविधाजनक हो सकते हैं, क्योंकि इस फीचर की मदद से आप बोलकर टीवी को ऑन और ऑफ करने के साथ चैनल को भी बदल सकते हैं। इतना ही नहीं इनकी सेटिंग्स को भी आसानी से बदला जा सकता है। साथ ही यह फीचर उन लोगों के लिए भी बेहतरीन हो सकता है जिन्हें रिमोट को सही से चलाना नहीं आता है। इसी कड़ी में यहां पर अमेज़न पर मौजूद अलग-अलग ब्रांड के स्मार्ट टीवी के बारे में जानकारी दी गई है जो गूगल असिस्टेंट, बिल्ट-इन एलेक्सा जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। इतना ही नहीं इनमें आपको और भी कई तरह के तकनीकी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं जैसे कि HDR, स्क्रीन मिररिंग, पावरफुल स्पीकर जो इन्हें और भी खास बनाते हैं।
गैजेट गली पर क्लिक करके इस तरह के लेख को पढ़ सकते हैं।
