Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंगज्यादा क्षमता वाले 5 हायरटॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर्स के

सिर्फ फोन में नहीं Smart TV में भी आया AI, 55 इंच स्क्रीन साइज वाले ये ऑप्शन हैं बढ़िया

टीवी देखने के अनुभव को थोड़ा सा बदलना चाहते हैं, तो अब वक्त है AI पावर्ड Smart TV को अपना बनाने का। दरअसल इन टीवी में AI प्रोसेसर दिया गया होता है, जो जरूरत के अनुसार पिक्चर, साउंड और बाकी की चीजों को खुद से ही सेट कर देता है, जिससे की ग्राहक को मनोरंजन का बेहतर स्तर मिलें। ऐसे में यहां पर 55 इंच स्क्रीन साइज वाले 5 विकल्प दिए गए हैं, जो LG, TCL, Sony और Samsung कंपनी के हैं। इन्हें आप मध्यम आकार वाले कमरे में लगा सकते हैं।

55 इंच वाले AI पावर्ड स्मार्ट टीवी
55 इंच वाले AI पावर्ड स्मार्ट टीवी

घर बैठें टीवी देखने के अनुभव को अगर सबसे अलग हटकर बनाने का सोच ही लिया है, तो इसबार AI पावर्ड स्मार्ट टीवी को अपना बनाएं। दरअसल ये अपने प्रोसेसर का प्रयोग करते हुए कंटेंट के आधार पर पिक्चर और साउंड क्वालिटी को एडजस्ट करते हैं, जिससे की ग्राहकों को शानदार विजुअल और ऑडियो प्राप्त हो। फिर वो आप चाहें मूवी देख रहे हो, गेमिंग कर रहे हो या फिर कुछ और। ये टीवी 4K रिज़ॉल्यूशन वाले वीडियो तक को 8K की क्वालिटी में दिखाते हैं। इसके साथ ही AI पावर्ड टीवी में आपको आपकी पंसद के अनुसार कंटेंट देखने के लिए सुझाव भी मिलते हैं। ऐसी ही कई और सारी खूबियों के साथ आने वाले इन टीवी के कुछ विकल्प हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो 55 इंच के स्क्रीन साइज में मिल रहे हैं, जिन्हें आप मध्यम आकार वाले कमरे में लगा सकते हैं। ये LG, TCL, Sony और Samsung जैसी कंपनियों के Smart TV मॉडल्स हैं।

इस प्रकार के और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली

01

LG 55 inch AI Series Smart webOS LED TV 55UA82006LA

Check Price on Amazon

एलजी कंपनी का यह टेलीविजन सेट आपको 55 इंच स्क्रीन साइज के साथ मिल रहा है। इसमें 4K अल्ट्रा HD (3840x2160) रिज़ॉल्यूशन के साथ 60 हर्ट्ज नेटिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसका 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल कमरे के हर कोने से टीवी देखने की अनुमति देता है। वहीं 2 जीबी रैम और 8 जीबी रोम स्टोरेज के साथ आने वाले इस LG TV में आपको α7 AI Processor 4K Gen8 मिल रहा है, जो 4K पिक्चर क्वालिटी में तो विजुअल पेश करता ही है, लेकिन बेहतर गहराई और शार्पनेस के साथ। उदाहरण के तौर पर समझें तो यह प्रोसेसर खुद समझ जाता है कि आप स्पोर्ट्स देख रहे हैं या मूवी, और उसी हिसाब से स्टेडियम जैसा साउंड या सिनेमाई विजुअल सेट कर देता है। 


एआई पावर्ड स्मार्ट टीवी है, इसलिए इसमें AI मैजिक रिमोट मिल रहा है, जिसके बटन पर आपको वॉइस आईडी, चैटबॉक्स, सर्च, साउंड और पिक्चर विजार्ड आदि ऑप्शन दिए गए हैं। आप इसके एआई चैटबॉट से बातचीत करके सेटिंग्स को कॉन्फ़िगर करने से लेकर समस्या निवारण तक पा सकते हैं। इसकी AI वॉइस आईडी आपकी आवाज को पहचानकर हर बार आपके पसंद के कंटेंट का सुझाव ही देती है। 


इस स्मार्ट टीवी में आपको 20 वॉट का साउंड आउटपुट के साथ एआई साउंड प्रो (वर्चुअल 9.1.2 अप-मिक्स) जैसी तकनीक मिल रही है जो डॉल्बी एटमॉस के साथ आती है। इसके अलावा क्लियर वॉइस प्रो (ऑटो वॉल्यूम लेवलिंग), एआई एकॉस्टिक ट्यूनिंग, एलजी साउंड सिंक और ब्लूटूथ सराउंड रेडी (2-वे प्लेबैक) जैसी अन्य सुविधाओं के साथ आने वाले 55 इंच टीवी में आपको WOW ऑर्केस्ट्रा और डाउन फायरिंग स्पीकर का साथ भी मिल रहा है, जो पूरे कमरे में थिएटर जैसी ऑडियो पेश करता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • स्क्रीन साइज- 55 इंच
  • ब्रांड- LG
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- 4K UHD
  • रिज़ॉल्यूशन- 4K
  • रिफ्रेश रेट- 60 Hz
  • स्पेशल फीचर्स- 4K एक्सप्रेशन एन्हांसर, 4K सुपर अपस्केलिंग, डायनामिक टोन मैपिंग, फिल्ममेकर मोड™, HDR10 / HLG
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी और वाई-फाई
  • एस्पेक्ट रेश्यो- 16:9

खूबियां

  • बेहतरीन गेमप्ले के लिए वैरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ ऑटो लो लेटेंसी मोड।
  • एबियंट लाइट के साथ फिल्म मेकर मोड।
  • इस टीवी के साथ Xbox गेम पास मिल रहा है, जिसके जरिए आप हाई क्वालिटी गेम इस टीवी पर खेल सकते हैं।
  • इसमें 9.1.2 वैर्चुअल चैनल्स दिए गए हैं जो सराउंड साउंड देने का काम करते हैं।

कमी

  • इसके रिमोट कंट्रोल में अकसर दिक्कत आती है, साथ ही ये बहुत हल्के काम करता है।

क्या इसमें वॉइस कंट्रोल है?

जी हां, LG 139 सेमी (55 इंच) UA82 AI सीरीज टीवी में बढ़िया वॉयस कंट्रोल फीचर्स हैं:-

वॉयस कंट्रोल के साथ AI मैजिक रिमोट:

  • •एयर माउस फंक्शनैलिटी के लिए बिल्ट-इन मोशन सेंसर और स्क्रॉल व्हील
  • •पॉइंट और क्लिक करें या वॉयस कमांड के लिए बस बोलें
  • •किसी अतिरिक्त डिवाइस की आवश्यकता नहीं

AI वॉयस रिकग्निशन:

  • •Microsoft Copilot इंटीग्रेशन के साथ AI सर्च
  • •अपने टीवी से कुछ भी पूछें और पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन पाएं।
  • •AI वॉयस आईडी प्रत्येक उपयोगकर्ता की विशिष्ट आवाज पहचानती है।
  • •बोलने वाले व्यक्ति के आधार पर पर्सनलाइज्ड कंटेंट प्रदान करता है।

कम्पैटिबिलिटी:

  • •हे गूगल के साथ काम करता है।
  • •इंटेलिजेंट वॉयस रिकग्निशन के लिए LG ThinQ ऐप के साथ कम्पैटिबल।
  • •Google Home/Hub इंटीग्रेशन को सपोर्ट करता है।


टीवी में एक AI चैटबॉट भी शामिल है जिसे मैजिक रिमोट के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है, जिसका उपयोग समस्या निवारण और सेटिंग्स कॉन्फ़िगरेशन के लिए किया जा सकता है।

LG 139 cm (55 inches) UA8 AI Series 4K Ultra HD (3840 x 2160) Smart webOS LED TV 55UA82006LA 2025

Rs. 40990

Get This
02

Samsung 55 inch Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV QA55QEF1AULXL

Check Price on Amazon

20 वॉट साउंड आउटपुट के साथ आने वाले सैमसंग कंपनी के इस टीवी में आपको 55 इंच के स्क्रीन साइज के साथ QLED डिस्प्ले मिल जाएगा, जो QLED 4K अल्ट्रा HD (3840 x 2160) रिज़ॉल्यूशन और 50 हर्टज के रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे की पिक्चर क्वालिटी एकदम साफ मिलें। वहीं इसमें Q4 एआई प्रोसेसर डिस्प्ले दिया गया है, जो कंटेंट को खुद से एडजस्ट कर देता है। 


ये 55 Inch Smart TV क्वांटम एचडीआर और क्वांटम डॉट डिस्प्ले के साथ आता है। इस AI TV में आपको HDR 10+ सपोर्ट के साथ 4K अपस्केलिंग की सुविधा भी मिल जाएगी, जो सही रंग और कंट्रास्ट के साथ इमेज को पेश करता है। अपनी एप्पल डिवाइस को Samsung टीवी से कनेक्ट करने के लिए आप AirPlay का उपयोग कर सकते हैं। 


वहीं आप अपने फोन को माइक की तरह यूज करने के लिए आप Karaoke Mic का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें सैमसंग टीवी प्लस दिया गया है, जिसकी मदद से आप 100 से भी ज्यादा फ्री चैनल का लाभ ले सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • स्क्रीन साइज- 55 इंच
  • ब्रांड- सैमसंग
  • डिस्प्ले तकनीक- QLED
  • रिज़ॉल्यूशन- 4K
  • रिफ्रेश रेट- 50 Hz
  • स्पेशल फीचर- Q4 AI प्रोसेसर, क्वांटम डॉट के साथ 100% कलर वॉल्यूम और सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी 
  • कनेक्टिविटी तकनीक- ईथरनेट, HDMI, USB, वाई-फाई
  • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9

खूबियां

  • इस टीवी को सिर्फ आवाज से ही नहीं बल्कि हाथों के इशारें से भी कंट्रोल कर सकते हैं।
  • गेम बार से लेकर आर्ट स्टोर तक की सुविधा के साथ अब आप मनोरंजन को और बेहतर कर सकते हैं।
  • Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले इस टीवी में 3डी सराउंड साउंड की सुविधा भी मिल रही है।
  • इसका AI गेम कि सेटिंग्स को खूद से एडजस्ट कर देता है।

कमी

  • ये टीवी पिक्चर और साउंड क्वालिटी के अनुसार तो बढ़िया है, लेकिन हां, रिमोट हल्के काम करता है।

इस टीवी में एआई फीचर्स क्या काम करते हैं?

सैमसंग के इस टीवी में क्यू4 एआई प्रोसेसर द्वारा संचालित कई बढ़िया एआई फीचर्स शामिल हैं:

एआई-संचालित डिस्प्ले फीचर्स:

  • इंटेलिजेंट कलर एन्हांसमेंट - एआई प्रत्येक सीन को पहचानता है और अधिक जीवंत और गतिशील सीन के अनुसार रंगों को बढ़ाता है।
  • 4K एआई अपस्केलिंग - एआई प्रोसेसर किसी भी सीन और ऑडियो अनुभव को 4K गुणवत्ता के लिए अनुकूलित करता है।
  • सैमसंग विज़न एआई - सहज और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करता है जो रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक आसान बनाता है।

एआई गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन:

  •  गेम ऑप्टिमाइजेशन - टीवी आपके द्वारा खेले जा रहे गेम के प्रकार का पता लगाता है और सेटिंग्स को ऑटोमैटिक रूप से एडजस्ट करता है, जिससे आपको मैन्युअल सेटअप की आवश्यकता नहीं होती है।

योरपिक्स पर मिलेगी ऐसी ही और खास जानकारी।

Samsung 138 cm (55 inches) Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV QA55QEF1AULXL

Rs. 46990

Get This
03

TCL 55 inch 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV 55Q6C

Check Price on Amazon

55 इंच स्क्रीन साइज के साथ आने वाले इस टीसीएल टीवी में आपको गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है, जिसके जरिए आप वेब ब्राउजिंग से लेकर स्क्रीन मिररिंग तक का लाभ ले सकते हैं। पिक्चर और साउंड क्वालिटी को दमदार बनाने के लिए ये 4K मिनी एलईडी (3840 x 2160) रिज़ॉल्यूशन और 144 हर्ट्ज़ के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 


वहीं डॉल्बी एटमॉस और डीटीएक्स वैर्चुअल X के साथ आपको 40 वॉट तक का साउंड आउटपुट मिल जाएगा। ये एक AI पावर्ड स्मार्ट टीवी है जो AiPQ प्रो प्रोसेसर के साथ काम करता है, जो सही रंग, कंट्रास्ट के साथ आपके कंटेंट के विजुअल्स को पेश करता है। 


TCL के 55 इंच टीवी में आपको सबवूफर की सुविधा भी मिल रही है, जो डीप बेस और बेहतरीन आवाज के साथ ऑडियो को पेश करता है। इस टीसीएल टीवी में एनर्जी सेविंग मोड भी मिल रहा है। संग में ये गेम मास्टर प्रो के संग आता है, जिससे की गेमिंग के दौरान भी आपको दिक्कत न हो।

स्पेसिफिकेशन्स

  • स्क्रीन साइज- 55 इंच
  • ब्रांड- TCL
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QD-मिनी LED
  • रिज़ॉल्यूशन- 4K
  • रिफ्रेश रेट- 144 Hz
  • स्पेशल फीचर्स- QD-मिनी LED पैनल, TCL ऑल-डोमेन हेलो कंट्रोल टेक्नोलॉजी, डॉल्बी विज़न IQ और प्रिसिजन डिमिंग सीरीज़ - 512+ ज़ोन 
  • कनेक्टिविटी तकनीक- ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
  • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9

खूबियां

  • मल्टीपल ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ हैंड्स फ्री वॉइस कंट्रोल।
  • 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल के संग 144 Hz मोशन क्लेरिटी प्रो।
  • एयरप्ले 2 के जरिए आप एप्पल डिवाइस के कंटेंट को टीसीएल टीवी पर शेयर कर सकते हैं।
  • 3जीबी रैम, 32 जीबी रोम स्टोरेज के संग 64 बिट क्वाड कोर प्रोसेसर।

 कमी

  • कई बार इसकी स्क्रीन क्वालिटी में दिक्कत आती है, जिसके कारण आपका टीवी देखने का अनुभव बेकार हो जाता है।

कौन-से ऐप्स हैं पहले से इंस्टॉल मिल रहे हैं?

इस मॉडल में गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जिसके चलते नीचे बताए गए ऐप्स पहले से ही इंस्टॉल हैं:- 

स्ट्रीमिंग सेवाएं:

  • •प्राइम वीडियो
  • •नेटफ्लिक्स
  • •हॉटस्टार
  • •ज़ी5
  • •जियो सिनेमा
  • •यूट्यूब
  • •सोनी लिव

अन्य ऐप्स:

  • •इरोस नाउ
  • •हंगामा
  • •ऑक्सीजन प्ले
  • •वेब ब्राउज़र

TCL का अपना चैनल (फ़िल्में और सीरीज़ के साथ)

यह टीवी स्क्रीन मिररिंग को भी सपोर्ट करता है, एलेक्सा के साथ काम करता है और AirPlay 2 के साथ भी कम्पैटिबल है। वाई-फ़ाई से कनेक्ट होने के बाद आप Google Play Store से अतिरिक्त ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं।

TCL 139 cm (55 Inches) SmartChoice 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV | 144Hz Refresh Rate | 3GB RAM | 46W Onkyo 2.1 | Upto 512+ Zones | IMAX Enhanced | 55Q6C

₹62,990.00

Get This
04

Sony 55 inch BRAVIA 2M2 Series Google TV K-55S25BM2

Check Price on Amazon

स्लिम डिजाइन के साथ आने वाले सोनी के इस 55 इंच टीवी में आपको पावरफुल प्रोसेसर के साथ AI प्रोसेसिंग चिप मिल रही है, जो कम रिज़ॉल्यूशन वाले कंटेंट को भी पूरे 4K क्वालिटी के साथ ही दिखाता है। 20 वॉट के साउंड आउटपुट के साथ आने वाले Sony के इस ब्राविया TV में आपको ऑपन बैफल स्पीकर्स, डॉल्बी ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस जैसी तकनीक मिल रही है, जो मध्यम आकार वाले कमरे में बेहतरीन आवाज देता है। 


ये एआई पावर्ड स्मार्ट टीवी डीटीएक्स डिजिटल सराउंड, 4K अल्ट्रा एचडी (3840 x 2160) रिज़ॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो पिक्चर एवं साउंड क्वालिटी को एकदम बढ़िया तरीके से पेश करता है। सोनी 55 इंच टीवी में आपको एप्पल होमकिट भी मिल रही है। 


आवाज से फंक्शन को नियंत्रित करने के लिए आपको एलेक्सा की सुविधा भी मिल रही है। गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ फंक्शन करने वाले इस टीवी में आपको गूगल कास्ट, गूगल असिस्टेंट और गेम मेन्यू जैसी सुविधाएं मिल रही हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • स्क्रीन का आकार- 55 इंच
  • ब्रांड- Sony
  • डिस्प्ले तकनीक- एलईडी
  • रिज़ॉल्यूशन- 4K
  • रिफ्रेश रेट- 60 Hz
  • स्पेशल फीचर्स- वॉचलिस्ट, ALLM/eARC (HDMI 2.1 संगत), एप्पल होमकिट और एलेक्सा 
  • कनेक्टिविटी तकनीक- ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
  • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9

खूबियां

  • इको डेशबोर्ड 2 के साथ X-प्रोटेक्शन प्रो।
  • गेमिंग को आसान करने के लिए गेम मेन्यू, HDMI2.1 ALLM/eARC इनपुट और प्लेस्टेशन के लिए फीचर्स।
  • फोन से ब्राविया कनेक्ट ऐप के जरिए भी टीवी के फंक्शन को नियंत्रित कर सकते हैं।

कमी

  • ये सोनी टीवी चलते समय कई बार लैग करता है जिस कारण से इसकी परफॉर्मेंस में दिक्कत देखने को मिलती है।

क्या ये गेमिंग कंसोल से कनेक्ट हो सकता है?

जी हां, इसको गेमिंग कंसोल से कनेक्ट करने के लिए कुछ खास फीचर्स दिए गए हैं, जो इस प्रकार से हैं:- 

  • 4 HDMI पोर्ट - एक साथ कई कंसोल कनेक्ट किए जा सकते हैं।
  • HDMI 2.1 ALLM (ऑटो लो लेटेंसी मोड) के साथ - रिस्पॉन्सिव गेमिंग के लिए इनपुट लैग को कम करता है।
  • eARC सपोर्ट - गेमिंग साउंड सिस्टम के लिए उच्च-गुणवत्ता वाला ऑडियो आउटपुट।

प्लेस्टेशन फीचर्स:

  • विशेष प्लेस्टेशन कम्पैटिबिलिटी फीचर्स बिल्ट इन मिलते हैं।
  • गेमिंग सेटिंग्स तक तेज पहुंचने के लिए गेम मेनू
  • प्लेस्टेशन कंसोल के लिए अनुकूलित प्रदर्शन

अतिरिक्त गेमिंग लाभ:

  • तेज गति वाले गेम में सहज और साफ गति के लिए MotionFlow XR 100 तकनीक।
  • आसान गेमप्ले के लिए 60Hz रिफ्रेश रेट।
  • शानदार गेम विज़ुअल के लिए HDR10 सपोर्ट के साथ 4K अल्ट्रा HD रिज़ॉल्यूशन।

Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV K-55S25BM2

₹66,990.00

Get This
05

TCL 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV 55T8C

Check Price on Amazon

QLED डिस्प्ले के साथ आने वाला टीसीएल 55 इंच का ये टीवी आप अपने मध्यम आकार वाले कमरे में लगा सकते हैं। इसमें गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आपको 4K QLED (3840 x 2160) रिज़ॉल्यूशन 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट मिल रहा है जो साफ विजुअल प्रदान करता है। वहीं गेमिंग के दौरान भी पिक्चर क्वालिटी से समझौता न करना पड़े इसलिए ये टीवी वैरिएबल रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ और DLG 240 हर्ट्ज के साथ मिल रहा है। साउंड के लिए इसमें 35 वॉट का आउटपुट और डॉल्बी एटमॉस की तकनीक का साथ मिल जाएगा, जो आवाज को दमदार बनाने का काम करता है।


AiPQ प्रोसेसर के साथ आने वाला यह स्मार्ट टीवी तेज स्पीड वाले एक्शन सीन से लेकर हर प्रकार के कंटेंट की जरूरत को समझते हुए उसको सही कंट्रास्ट, रंग और सफाई के साथ पेश करता है। इसमें HVA पैनल भी दिया गया है, जो 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल, नो हैलो और एंटी ग्लेयर डिस्प्ले के साथ मिल रहा है। डॉल्बी विजन और MEMC जैसी टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले इस AI TV में ONKYO 2.1 चैनल हाई-फाई सिस्टम भी दिया गया है, जो सबवूफर के साथ आ रहा है, इसके साथ ही आपको 360 डिग्री सराउंड साउंड की खासियत भी मिल जाएगी जो मध्यम आकार वाले कमरे के हर कोने में एक बढ़िया साउंड पेश करता है।


गेमिंग की सुविधा के साथ आप अपने मनोरंजन को और बेहतर कर सकते हैं। इसमें गेम मास्टर दिया गया है जिसके जरिए आपको गेम खेलते वक्त एडवांस डिस्प्ले और ऑडियो टेक्नोलॉजी मिल रही है। इसका गेम पिक्चर मोड आपको पिक्चर बेहतर देता है। इसमें सुपर वाइड गेमव्यू के साथ ऑटो लो लेटेंसी मोड और HDMI 2.1 मिल जाता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • स्क्रीन का आकार- 55 इंच
  • ब्रांड- TCL
  • डिस्प्ले तकनीक- QLED
  • रिज़ॉल्यूशन- 4K
  • रिफ्रेश रेट- 120 Hz
  • स्पेशल फीचर्स- 3 जीबी रैम, 32 जीबी रोम के साथ 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर और मल्टीपल आई केयर |
  • कनेक्टिविटी तकनीक- ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
  • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9

खूबियां

  • गूगल किड्स के साथ बच्चों के लिए कंटेंट को आप अपने अनुसार सेट कर सकते हैं।
  • हे गूगल के जरिए आवाज से फंक्शन को कंट्रोल कर सकते हैं।
  • क्रोमकास्ट के संग आप स्मार्टफोन या दुसरी डिवाइस के कंटेंट को भी टीवी पर शेयर कर सकते हैं।
  • डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी विजन के साथ बढ़िया साउंड और पिक्चर क्वालिटी। 

कमी

  • कुछ समय बाद टीवी चलते वक्त लैग कर सकता है और इसकी इंस्टॉलेशन सर्विस भी कुछ खास नहीं है।

गूगल असिस्टेंट को कैसे सेट अप करें?

 इस टीवी में गूगल असिस्टेंट को सेट करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करें:- 

  • पहली बार टीवी सेटअप करते समय, अपने Google खाते से साइन इन करें।
  • पूछे जाने पर माइक्रोफ़ोन की अनुमति दें।
  • .वॉइस रिकग्निशन को प्रशिक्षित करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

Google Assistant का उपयोग करना:

  • रिमोट पर Google Assistant बटन (माइक्रोफ़ोन आइकन) दबाएँ।
  • "हे गूगल" कहें (यदि हैंड्स-फ़्री मोड चालू है)।
  • कंटेंट खोजने, स्मार्ट होम कंट्रोल और सामान्य प्रश्नों के लिए वॉइस कमांड का उपयोग करें।

टीवी में Google Assistant पहले से कॉन्फ़िगर किया हुआ आता है, इसलिए प्रारंभिक सेटअप प्रक्रिया पूरी करने के तुरंत बाद आप वॉइस कमांड का उपयोग करने के लिए तैयार होंगे।

TCL 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV | 120Hz Refresh Rate | 3GB RAM | Dolby Vision & Atmos | 55T8C

₹45,990.00

Get This

और पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

You May Also Like