Top SearchesAmazon Smart TV Sale 202643 Inch Smart TV Under 35000Best Apple WatchesBest 55 Inch Ultra HD LED TVSmart TV Under 45KBest Sony Soundbars Affordable Tablets for Students

₹3000 के अंदर 5 बढ़िया ब्रांड के Headphones, जो देंगे प्रीमियम साउंड

यहां ₹3000 से कम कीमत में boAt, JBL और Noise जैसे 5 बढ़िया ब्रांड के Headphones की जानकारी दी जा रही है, जो बेहतरीन साउंड क्वालिटी, पावरफुल बेस और लंबी बैटरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं।

Headphones
Headphones

अगर आप भी ₹3000 से कम कीमत में एक भरोसेमंद और स्टाइलिश हेडफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको 5 टॉप ब्रांड्स के ऐसे हेडफोन के बारे में बता रहे हैं, जो शानदार साउंड, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और दमदार बैटरी के साथ आते हैं। इन विकल्पों को देखकर आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से सही हेडफोन आसानी से चुन सकते हैं। आजकल boAt, JBL, Soundcore, Noise और Zebronics जैसे कई मशहूर ब्रांड्स बजट फ्रेंडली हेडफोन लॉन्च कर रहे हैं, जो साउंड क्वालिटी और स्टाइल दोनों के मामले में काफी अच्छे माने जाते हैं। ये हेडफोन छात्रों, कामकाजी लोगों और संगीत प्रेमियों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। इस कीमत में आपको तेज और स्पष्ट आवाज, पावरफुल बेस, लंबी बैटरी लाइफ और कंफर्टेबल डिजाइन जैसे कई बेहतरीन फीचर्स मिल सकते हैं। वहीं कई हेडफोन में नॉइज कैंसलेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और फोल्डेबल डिजाइन जैसे एडवांस फीचर्स भी मिल जाते हैं, जिससे आपका म्यूजिक एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो जाता है।

01

Boat Rockerz 512 ANC,(~40dB) Hybrid ANC, 80H Battery, 40mm Drivers, Bluetooth Headphones

Check Price on Amazon

काले रंग का यह boAt कंपनी का हेडफोन है। इस हेडफोन में 40dB हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसेलेशन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो आसपास के शोर को काफी हद तक कम कर देती है। इससे आप भीड़-भाड़, ट्रैफिक या ऑफिस के शोर के बीच भी बिना किसी डिस्टर्बेंस के म्यूजिक सुन सकते हैं। यह हेडफोन एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 80 घंटे तक प्लेबैक टाइम देता है। इससे आपको बार-बार चार्ज करने की परेशानी नहीं होती और आप लंबे समय तक म्यूजिक, मूवी या कॉल्स का मजा ले सकते हैं। इस हेडफोन में दिए गए 40mm के बड़े और पावरफुल ड्राइवर्स शानदार और डायनेमिक साउंड क्वालिटी प्रदान करते हैं। यह फीचर म्यूजिक में गहरा बेस और क्लियर ऑडियो देता है, जिससे गाने सुनना, फिल्में देखना या गेम खेलना और भी ज्यादा मजेदार हो जाता है। इसमें 40ms की अल्ट्रा-लो लेटेंसी मिलती है, जिससे गेम खेलते समय गेमर्स को बेहतर और ज्यादा रियल-टाइम साउंड एक्सपीरियंस मिलता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- boAt
  • रंग- कॉस्मिक ब्लैक
  • डिज़ाइन- ओवर ईयर
  • नॉइज़ कंट्रोल- एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन
  • मॉडल का नाम- Rockerz
  • कनेक्टिविटी तकनीक- ब्लूटूथ
  • वज़न- 250 ग्राम
  • कंट्रोल टाइप- पुश बटन
  • बैटरी लाइफ- 80 घंटे
  • ऑडियो ड्राइवर का प्रकार- डायनामिक ड्राइवर

खूबियां

  • यह हेडफोन वाटर रेजिस्टेंट है, जो हल्की पानी की बूंदों, पसीने या नमी से सुरक्षित रहता है। 
  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाले इस हेडफोन को स्मार्टफोन, लैपटॉप या टैबलेट से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। 
  • इसमें इनबिल्ट माइक्रोफोन है, जिससे आप हैंड्स-फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। 

कमी

  • कुछ अमजेन यूजर्स इसकी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से नाखुश हैं। 

Boat Rockerz 512 ANC,(~40dB) Hybrid ANC, 80H Battery, 40mm Drivers, Bluetooth Headphones

Rs. 2699

Get This
02

JBL Tune 520BT Wireless On Ear Headphones with Mic

Check Price on Amazon

यह JBL हेडफोन लंबी बैटरी लाइफ के साथ मिलता है। इसकी बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 57 घंटे तक चल सकती है। यह फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी हो सकता है जो लंबे समय तक म्यूजिक सुनते हैं या ट्रैवल करते हैं। इसके साथ ही इसमें क्विक चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जहां सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग से लगभग 3 घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है। इस Headphone में JBL का सिग्नेचर प्योर बेस साउंड दिया गया है, जो गानों में गहरा और पावरफुल बेस प्रदान करता है। खास बात यह है कि इस हेडफोन को आप जेबीएल हेडफोन ऐप के साथ कनेक्ट करके अपनी पसंद के अनुसार साउंड सेटिंग्स को कस्टमाइज कर सकते हैं। इसमें इक्वलाइज़र का ऑप्शन मिलता है, जिससे आप बेस और ऑडियो बैलेंस को एडजस्ट करके बेहतर म्यूजिक एक्सपीरियंस पा सकते हैं। इसमें दिए जा रहे मल्टी कनेक्शन फीचर की मदद से आप इन हेडफोन्स को एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- जेबीएल
  • रंग- काला
  • कान पर लगाने का तरीका- ऑन-ईयर
  • इम्पीडेंस- 30 ओम
  • फ़्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स- ‎20000 हर्ट्ज़
  • सेंसिटिविटी - ‎102 dB
  • हेडफ़ोन जैक- ‎USB
  • मॉडल का नाम- ‎TUNE
  • कनेक्टिविटी तकनीक- ‎वायरलेस

खूबियां

  • इन हेडफोन्स में इनबिल्ट माइक्रोफोन दिया गया है, जिससे आप आसानी से हैंड्स-फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। 
  • इसमें वॉइस अवेयर फीचर भी मौजूद है, जो कॉल के दौरान आपकी आवाज को बेहतर तरीके से सुनने में मदद करता है। 
  • इसके ईयर-कप पर दिए गए बटन की मदद से आप कॉल्स को आसानी से मैनेज कर सकते हैं।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को यह हेडफोन लगाने पर सुविधाजनक नहीं लगता है।

JBL Tune 520BT Wireless On Ear Headphones with Mic

Rs. 2799

Get This
03

soundcore by Anker H30i Wireless On-Ear Headphones

Check Price on Amazon

यह Soundcore ब्रांड का हेडफोन है। इस वायरलेस हेडफोन में 40mm के बड़े और पावरफुल ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो म्यूजिक को ज्यादा क्लियर और दमदार बनाते हैं। इस हेडफोन्स में शानदार बैटरी लाइफ मिलती है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 70 घंटे तक प्लेबैक दे सकती है। इसके अलावा क्विक चार्जिंग फीचर के साथ सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग से लगभग 4 घंटे का प्लेबैक मिल जाता है। इस हेडफोन में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी तकनीक दी गई है, जो तेज और स्थिर कनेक्शन प्रदान करती है। साथ ही आप आसानी से अलग-अलग डिवाइस के बीच स्विच कर सकते हैं, जिससे कॉल रिसीव करना या वीडियो देखना और आसान हो जाता है। सिर्फ यही नहीं, साउंडसोर्स ऐप की मदद से आप अपने म्यूजिक एक्सपीरियंस को पूरी तरह पर्सनलाइज कर सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- साउंडकोर
  • रंग- काला
  • आकार- ऑन-ईयर
  • इम्पीडेंस- 32 ओम
  • हेडफ़ोन जैक- 3.5 मिमी जैक
  • मॉडल का नाम- H30i
  • कनेक्टिविटी तकनीक- वायरलेस
  • वायरलेस संचार तकनीक- ब्लूटूथ

खूबियां

  • इस का वजन लगभग 183 ग्राम है, जिससे यह काफी हल्का और लंबे समय तक पहनने में आरामदायक रहता है।
  • इसमें सॉफ्ट और डिटैचेबल ईयरकप्स दिए गए हैं, जो कानों पर ज्यादा दबाव नहीं डालते। 
  • एर्गोनोमिक डिजाइन की वजह से लंबे समय तक म्यूजिक सुनने या मूवी देखने के दौरान भी कानों में भारीपन महसूस नहीं होती।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स ने फिटिंग को लेकर समस्याओं की शिकायत की है।

soundcore by Anker H30i Wireless On-Ear Headphones

Rs. 1299

Get This
04

ZEBRONICS SILENCIO 111, Wireless Headphone

Check Price on Amazon

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आने वाला यह ZEBRONICS ब्रांड का हेडफोन है। इसके साथ AUX सपोर्ट भी मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर आप इसे वायर्ड मोड में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं इसमें दिए जा रहे डुअल पेयरिंग फीचर की मदद से दो डिवाइस को एक साथ कनेक्ट करना संभव होता है। इस हेडफोन को एर्गोनोमिक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी आरामदायक रहता है। हल्के वजन और सॉफ्ट ईयरकप्स की वजह से यह कानों पर ज्यादा दबाव नहीं डालता। इसमें दी जा रही 50dB हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसेलेशन तकनीक आसपास के अनचाहे शोर को काफी हद तक कम कर देती है, जिससे आप बिना शोर के अपने म्यूजिक का मजा ले सकते हैं। वहीं ट्रांसपैरेंसी मोड की मदद से आप हेडफोन पहने हुए भी अपने आसपास की आवाजें साफ सुन सकते हैं, जिससे आपको बार-बार हेडफोन हटाने की जरूरत नहीं पड़ती। इस हेडफोन्स में वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट दिया गया है, जिससे आप वॉइस कमांड के जरिए सेटिंग बदल सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- ज़ेब्रोनिक्स
  • रंग- काला
  • इम्पीडेंस- 30 ओम
  • हेडफ़ोन जैक- 3.5 मिमी जैक
  • मॉडल का नाम- ZEB
  • कनेक्टिविटी तकनीक- वायरलेस
  • वायरलेस संचार तकनीक- ब्लूटूथ

खूबियां

  • इस हेडफोन में इनबिल्ट माइक्रोफोन के साथ एन्वायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन तकनीक दी गई है।
  • हेडफोन में 40mm टाइटेनियम ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो क्लियर और डिटेल्ड साउंड क्वालिटी प्रदान करते हैं। 
  • लो लेटेंसी सपोर्ट के कारण गेम खेलते समय बेहतर अनुभव मिलता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को हेडफोन की क्वालिटी कम सही लगी।

ZEBRONICS SILENCIO 111, Wireless Headphone

Rs. 2499

Get This
05

Noise Airwave Max 4 Wireless Over Ear Headphones

Check Price on Amazon

यह Noise ब्रांड का वायरलेस हेडफोन है। इस हेडफोन्स में दमदार बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 70 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकती है। इससे आपको बार-बार चार्ज करने की चिंता नहीं रहती और आप लंबे समय तक म्यूजिक का मजा ले सकते हैं। वहीं डुअल डिवाइस पेयरिंग फीचर की मदद से आप हेडफोन को एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। इस हेडफोन में 40mm के पावरफुल ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो क्लियर और डिटेल्ड साउंड क्वालिटी प्रदान करते हैं। यह ड्राइवर्स म्यूजिक में गहरा बेस और बेहतर ऑडियो बैलेंस देते हैं, जिससे गाने सुनना या मूवी देखना ज्यादा इमर्सिव अनुभव बन जाता है। इसकी लगभग 40ms तक की अल्ट्रा-लो लेटेंसी गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान रियल-टाइम साउंड एक्सपीरियंस देती है, जिससे यूजर्स को ज्यादा स्मूद और इमर्सिव अनुभव मिलता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- Noise 
  • मॉडल का नाम- Airwave Max 4
  • कनेक्टिविटी तकनीक- वायरलेस
  • वायरलेस संचार तकनीक- ब्लूटूथ
  • सामग्री- पॉलीकार्बोनेट (पीसी)
  • चार्जिंग समय- 2 घंटे
  • वजन- 420 ग्राम
  • कंट्रोल टाइप- पुश बटन
  • ब्लूटूथ रेंज- 10 मीटर

खूबियां

  • इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।  
  • इस हेडफोन में मात्र 5 मिनट के चार्जिंग पर लगभग 300 मिनट तक प्लेबैक मिल जाता है।
  • यह हेडफोन वॉटर रेजिस्टेंट फीचर के साथ मिल रहा है, जो पानी की छींटों या पसीने से सुरक्षित रहता है। 

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी टिकाऊपन से नाखुश हैं।

Noise Airwave Max 4 Wireless Over Ear Headphones

Rs. 2499

Get This

₹3000 से कम कीमत वाले हेडफोन के प्रमुख फीचर्स

ऊपर बताए गए हेडफोन्स के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड 

मॉडल

बैटरी लाइफ

कनेक्टिविटी

boAt

Rockerz

80 घंटे

ब्लूटूथ

JBL

TUNE

57 घंटे

ब्लूटूथ

Soundcore

H30i

70 घंटे

ब्लूटूथ 5.3

ZEBRONICS

ZEB

55 घंटे

ब्लूटूथ v5.4 

Noise

Airwave Max 4

70 घंटे

ब्लूटूथ v5.4

इन्हें भी देखें- 

नोट- लेख लिखने तक इन हेडफोन की कीमत ₹3000 से कम थी। बाद में कीमत में बदलाव होने पर हम इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। इसलिए ग्राहकों से आग्रह है कि किसी भी प्रोडक्ट को लेने से पहले अमेजन पर उसका वर्तमान कीमत जरूरत चेक कर लें।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

You May Also Like