Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंगज्यादा क्षमता वाले 5 हायरटॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर्स के

₹60000 के अंदर मिल रहे हैं बढ़िया TCL TV, जो कम कीमत में देंगे प्रीमियम अनुभव

₹60,000 के बजट में तलाश है घर के लिए अच्छे स्मार्ट टीवी की? यहां दिए जा रहे TCL TV हो सकते हैं अच्छी पसंद, जो अपनी बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी और दमदार साउंड के साथ बजट में देंगे सिनेमा का प्रीमियम अनुभव-

₹60000 के अंदर बढ़िया TCL TV
₹60000 के अंदर बढ़िया TCL TV

अगर आप ₹60,000 के बजट में एक ऐसा टीवी ढूंढ रहे हैं, जो बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, स्मार्ट फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस दे, तो आप TCL ब्रांड के बारे में विचार कर सकते हैं। टीसीएल ब्रांड उच्च गुणवत्ता वाले डिस्प्ले, शानदार कलर एक्यूरेसी और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है। 60 हजार की प्राइस रेंज में इस ब्रांड के पास आपको अलग-अलग स्क्रीन साइज के साथ ही LED से लेकर QLED टीवी के विकल्प मिल जाएंगे। इनमें मौजूद HDR 10, डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस जैसी प्रीमियम टेक्नोलॉजी और स्मूद परफॉर्मेंस का अनुभव देते हैं। साउंड क्वालिटी और कनेक्टिविटी के मामले में भी ये टीवी शानदार विकल्प साबित होते हैं। यहां पर ₹60,000 के अंदर मिलने वाले 5 बढ़िया TCL TV के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिससे आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही स्मार्ट टीवी चुन सकेंगे।

01

TCL 139 cm (55 inches) 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV

Check Price on Amazon

यह टीसीएल टीवी 55 इंच की स्क्रीन साइज में मिल रही है। 4K Mini LED तकनीक वाला यह टीवी बेहद शार्प पिक्चर और ब्राइट कलर्स देता है। इसमें 144 Hz रिफ्रेश रेट है, जिससे गेमिंग, स्पोर्ट्स और एक्शन फिल्मों के दौरान आपको बेहद स्मूद अनुभव मिलता है। साउंड का बेहतर अनुभव देने के लिए इस टीवी को वॉट आउटपुट के साथ पेश किया जा रहा है। इसके अलावा इसमें डॉल्बी एटमॉस और DTS Virtual-X तकनीक है, जो आपको सराउंड साउंड जैसा फील देती है। इसमें 3GB RAM और 32GB रोम दी जा रही है, जिससे मल्टी-टास्किंग स्मूद रहती है और आप ढेर सारे ऐप्लिकेशन और या अपना कोई पसंदीदा कंटेंट डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें स्क्रीन मिररिंग की सुविधा है, जिससे आप मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन सीधे टीवी पर शेयर कर सकेंगे। एलेक्सा के साथ काम करने वाले इस टीवी को आप अपनी आवाज से भी कमांड दे सकेंगे।

स्पेसिफिकेशन

  • स्क्रीन साइज़- 55 इंच
  • ब्रांड- TCL
  • मॉडल- ‎‎55Q6C
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QD-मिनी LED
  • रिज़ॉल्यूशन- 4K
  • रिफ्रेश रेट: 144 Hz
  • कनेक्टिविटी तकनीक- ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
  • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- गूगल टीवी

खूबियां

  • HDR10 सपोर्ट के साथ ब्राइट और डार्क डिटेल्स को आसानी से देखा जा सकता है।
  • इसमें MEMC तकनीक है, जिससे स्पोर्ट्स और एक्शन फिल्मों में वीडियो स्पष्ट दिखाई देते हैं।
  • इसका AMD फ्रीसिंक प्रीमियम प्रो गेमिंग के लिए लैग और स्क्रीन टियरिंग को कम करता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स टीवी की परफॉर्मेंस से नाखुश हैं।

ऐसी ही और भी जानकारी आपको योर पिक्स पर मिल जाएगी।

TCL 139 cm (55 inches) 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV

Rs. 47990

Get This
02

TCL 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

Check Price on Amazon

55 इंच स्क्रीन साइज वाला यह टीसीएल टीवी QLED डिस्प्ले के साथ मिल रहा है। इसका रिजॉल्यूशन 4K QLED और रिफ्रेश रेट 120 Hz है। डॉल्बी एटमॉस तकनीक के साथ इसमें 35 वॉट आउटपुट मिल रहा है, जिससे दमदार और सराउंड साउंड जैसा अनुभव मिलता है। इस TCL 55 इंच TV में 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर है, जो कि ऐप्स को तेजी से खोलता है और लैग-फ्री परफॉर्मेंस देता है। इसमें आपको 3GB RAM और 32GB स्टोरेज भी मिल जाएगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको 4 एचडीएमआई पोर्ट, 1 यूएसबी पोर्ट, 1 लैन, 1 एंटीना इनपुट और 1 डिजिटल ऑडियो आउटपुट के ऑप्शन मिल जाएंगे। मल्टीपल आई केयर फीचर होने की वजह से लंबे समय तक टीवी देखने पर भी आंखों पर दबाव पड़ता है। टीवी का बेजल-लेस और मेटैलिक डिजाइन मॉडर्न लुक देता है, साथ ही आपको ज्यादा बड़ी स्क्रीन का अनुभव मिलता है।

स्पेसिफिकेशन

  • स्क्रीन साइज- 55 इंच
  • ब्रांड- TCL
  • मॉडल- 55T8C
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
  • रिज़ॉल्यूशन- 4K
  • रिफ्रेश रेट: 144 Hz
  • कनेक्टिविटी तकनीक- ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
  • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- गूगल टीवी

खूबियां

  • इसमें स्क्रीन मिररिंग की सुविधा मिल रही है।
  • एलेक्स सपोर्ट की वजह से हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल, चैनल बदलना और वॉल्यूम कम/ज्यादा करना आसान हो जाता है।
  • गूगल वॉचलिस्ट की मदद से आप अपने पसंदीदा कंटेंट की एक लिस्ट बना सकते हैं।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स टीवी की परफॉर्मेंस से नाखुश हैं।

TCL 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

Rs. 37990

Get This
03

TCL 126 cm (50 inches) Metallic Bezel Less Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

Check Price on Amazon

टीसीएल ब्रांड का यह 50 इंच स्क्रीन साइज वाला स्मार्ट टीवी है। 4K रिज़ॉल्यूशन और 60 Hertz रिफ्रेश रेट के साथ यह आपको सिनेमा का बेहतरीन अनुभव देता है। यह टीवी 24 वॉट आउटपुट के साथ मिल रहा है। साथ ही इसमें मौजूद डॉल्बी एटमॉस और DTS-X सपोर्ट साउंड को और बेहतर बनाता है। इस टीवी में 64-bit क्वाड कोर प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 2GB RAM और 16GB ROM दिए जा रहे हैं। कनेक्टिविटी के लिए आपको इस टीवी में 3 एचडीएमआई पोर्ट, 1 यूएसबी पोर्ट, 1 लैन, 1 एंटीना इनपुट, 1 सैटेलाइट इनपुट और 1 एवी इनपुट एडाप्टर मिल जाएगा। वहीं इसके दी जा रही स्क्रीन मिररिंग फीचर के जरिए आप मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन को टीवी स्क्रीन पर आसानी से शेयर कर सकेंगे।

स्पेसिफिकेशन

  • स्क्रीन का आकार- 50 इंच
  • ब्रांड- टीसीएल
  • डिस्प्ले पैनल- LED
  • डिस्प्ले तकनीक- एलईडी
  • रिज़ॉल्यूशन- 4K
  • रिफ्रेश रेट- 60 हर्ट्ज़
  • कनेक्टिविटी तकनीक- ईथरनेट, HDMI, USB, वाई-फाई
  • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- Google TV

खूबियां

  • 170 डिग्री वाइड व्यू एंगल की वजब से टीवी की स्क्रीन पर किसी एंगल से विजुअल्स स्पष्ट दिखाई देते हैं। 
  • इसका MEMC फीचर तेज़ मूवमेंट वाले सीन को स्मूद बनाता है।
  • टीवी का मेटैलिक बेजल-लेस डिजाइन इसे प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को डिस्प्ले क्वालिटी सही नहीं लगी।

TCL 126 cm (50 inches) Metallic Bezel Less Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

Rs. 30990

Get This
04

TCL 108 cm (43 inches) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

Check Price on Amazon

इस टीसीएल स्मार्ट टीवी का स्क्रीन साइज 43 इंच है। इस टीवी का QLED पैनल बेहद शार्प और वाइब्रेंट पिक्चर देता है। वहीं इसका 60 Hz रिफ्रेश रेट वीडियो और गेम्स को स्मूद बनाता है। यह 43 Inch TV डॉल्बी विजन और HDR10+ के जरिए क्लीयर पिक्चर व विविड कलर्स डिलीवर करता है। इसमें गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिल रहा है, जिससे आप टीवी को अपनी आवाज से भी ऑपरेट कर सकते हैं। वाई-फाई 5 की मदद से आपको इसमें फास्ट और स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा मिलती है। वहीं स्क्रीन मिररिंग की मदद से आप मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन सीधे टीवी पर कास्ट कर सकेंगे। इसमें 3 HDMI पोर्ट, 1 USB पोर्ट, 1 JSB, 1 लैन, 1 एंटीना इनपुट, 1 डिजिटल ऑडियो आउट और 1 AV एडॉप्टर कनेक्टिविटी के विकल्प दिए गये हैं। दमदार साउंड के लिए इस टीवी को 30 वाट आउटपुट के साथ पेश किया जा रहा है, जो डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के साथ आपको सराउंड साउंड का अनुभव देता है।

स्पेसिफिकेशन

  • स्क्रीन साइज- 43 इंच
  • ब्रांड- TCL
  • मॉडल- 43P71K
  • डिस्प्ले तकनीक- QLED
  • रिज़ॉल्यूशन- 4K
  • रिफ्रेश रेट- 60 Hz
  • कनेक्टिविटी तकनीक- ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाईफाई
  • आस्पेक्ट रेशियो -16:9

खूबियां

  • इसमें 2 GB रैम और 16 GB रोम मिल रही है।
  • Google TV प्लेटफ़ॉर्म के साथ आप सभी ऐप्स और कंटेंट एक ही जगह एक्सेस कर सकते हैं।
  • यह टीवी मैटेलिक बेजलेस डिजाइन में मिल रहा है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को टीवी की परफॉर्मेंस सही नहीं लगी।

TCL 108 cm (43 inches) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

Rs. 27990

Get This
05

TCL 80 cms (32 inches) V5C Series Full HD Smart QLED Google TV

Check Price on Amazon

QLED डिस्प्ले वाला टीसीएल ब्रांड का यह टीवी 32 इंच स्क्रीन साइज में मिल रहा है। इसका FHD पैनल क्लियर और शार्प पिक्चर देता है, जिससे मूवी, टीवी शो और गेम्स का अनुभव बेहतर होता है। इसमें आपको 24 वॉट साउंड आउटपुट मिल रहा है, जो छोटे और मध्यम कमरे में भरपूर अनुभव देता है। वहीं डॉल्बी ऑडियो तकनीक से आपको स्पष्ट और प्रभावशाली साउंड मिलता है। गूगल असिस्टेंट फीचर होने की वजह से वॉइस कमांड के जरिए चैनल बदलना और कुछ भी सर्च करना आसान हो जाता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए आपको 2 एचडीएमआई पोर्ट, 1 यूएसबी पोर्ट, 1 लैन, 1 एंटीना इनपुट, 1 सैटेलाइट इनपुट, 1 डिजिटल ऑडियो आउटपुट, 1 एवी इन एडाप्टर और 1 हेडफोन के ऑप्शन मिल जाएंगे। वहीं वाई-फाई 4 की मदद से स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा इसमें मिलती है।

स्पेसिफिकेशन

  • स्क्रीन साइज- 32 इंच
  • ब्रांड- TCL
  • मॉडल- 43P71K
  • डिस्प्ले तकनीक- QLED
  • रिज़ॉल्यूशन- 1080p
  • रिफ्रेश रेट- 60 Hz
  • कनेक्टिविटी तकनीक- ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाईफाई
  • आस्पेक्ट रेशियो -16:9

खूबियां

  • स्क्रीन मिररिंग फीचर की मदद से मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन टीवी पर कास्ट करने की सुविधा मिलती है।
  • QLED टेक्नोलॉजी के साथ इसका FHD डिस्प्ले आपको ब्राइट, वाइब्रेंट कलर्स और क्लियर पिक्चर क्वालिटी देता है।
  • इसमें 1GB रैम और 8 GB रोम दिए जा रहे हैं, जिससे पर्याप्त मेमोरी और स्टोरेज मिल जाती है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार टीवी में लैग की समस्या है।
  • लैपटॉप या अन्य उपकरण से जुड़ी जानकारी के लिए आप गैजेट गली पर भी जा सकते हैं।  

TCL 80 cms (32 inches) V5C Series Full HD Smart QLED Google TV

Rs. 12978

Get This

देखें ₹60,000 से कम कीमत वाले टीसीएल टीवी के प्रमुख फीचर्स-

मॉडल 

स्क्रीन साइज

डिस्प्ले तकनीक

रिजॉल्यूशन

TCL- ‎‎55Q6C

55 इंच

QD-Mini LED

4K

TCL- 55T8C

55 इंच

QLED

4K

TCL- 50V6C

50 इंच

LED

4K

TCL- 43P71K

43 इंच

QLED

4K

TCL- 43P71K

32 इंच

QLED

1080p

नोट: यहां बताए गए टीसीएल टीवी की कीमत लेख लिखने के दौरान ₹60,000 से कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों को प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने की सलाह देते हैं।

इन्हें भी देखें-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

₹60,000 के अंदर टीसीएल टीवी में किस तरह की डिस्प्ले क्वालिटी मिलती है?

इस प्राइस रेंज में TCL टीवी आम तौर पर FHD या 4K QLED/UHD पैनल के साथ आते हैं, जो क्लियर, शार्प और कलरफुल पिक्चर प्रदान करते हैं।

क्या TCL TV में वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट होता है?

हां, कई टीसीएल स्मार्ट टीवी में गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा का सपोर्ट मिलता है, जिससे वॉइस कमांड से टीवी को ऑपरेट किया जा सकता है।

टीसीएल टीवी में साउंड क्वालिटी कैसी होती है?

टीसीएल टीवी में डॉल्बी ऑडियो या डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट मिलता है, जो क्लियर और इमर्सिव साउंड अनुभव देता है।

You May Also Like