सीपी प्लस ब्रांड के सीसीटीवी कैमरे आधुनिक तकनीक से लैस होते हैं, जिनमें हाई-डेफिनिशन वीडियो रिकॉर्डिंग, नाइट विजन और मोशन डिटेक्शन जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं। इन फीचर्स की मदद से आप दूर रहते हुए भी अपने घर, ऑफिस या दुकान पर 24x7 नजर रख सकते हैं। CP Plus ब्रांड के पास आपको किफायती दाम में Wi-Fi कनेक्टिविटी से लेकर वायर्ड CCTV Camera के विकल्प भी मिल जाएंगे, जिन्हें आसानी से घर के अंदर या बाहर इंस्टॉल किया जा सकता है। इनका टिल्ट फीचर घूम-घूम कर पूरे कमरे को कवर करता है। इनमें स्टोरेज की सुविधा भी मिलती है, जो फुटेज को लंबे समय तक स्टोर करके रखते हैं। यहां पर 5 बढ़िया सीपी प्लस सीसीटीवी कैमरा की जानकारी जी दा रही है, अगर आप भी अपने घर की सुरक्षा के लिए एक अच्छा सा सिक्योरिटी कैमरा लेने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए उपयुक्त हो सकते हैं।
CP PLUS 3MP Smart Wi-Fi CCTV Security Camera
Check Price on Amazonसीपी प्लस का यह 3MP सीसीटीवी कैमरा है, जो कि H.265 कम्प्रेशन का उपयोग करके हाई-डेफिनिशन वीडियो प्रदान करता है। यह कैमरा 360° पैन और 85° टिल्ट फीचर के साथ आता है, जो पूरे कमरे को कवर करता है। मोटराइज्ड मूवमेंट की वजह से कैमरा आसानी से हर दिशा में घूम सकता है, जिससे कमरे के हर कोने पर नजर रखी जा सकती है। इसमें मोशन ट्रैकिंग और मोशन डिटेक्शन जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो कि अनचाही गतिविधी होने पर आपको तुरंत अलर्ट भेज देता है। इस Wi-Fi Camera में टू वे ऑडियो की सुविधा भी दी गई है, जिसकी मदद से आप रियल-टाइम में न सिर्फ लाइव वीडियो देख सकते हैं, बल्कि सामने मौजूद व्यक्ति से बात भी कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- CP PLUS
- मॉडल नाम- ईज़ीकाम
- कनेक्टिविटी- वायरलेस
- संगत उपकरण:- स्मार्टफोन
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- वाई-फाई
- कंट्रोलर प्रकार- अमेज़न एलेक्सा, एंड्रॉइड, गूगल होम, आईओएस
खूबियां
- यह कैमरा क्लाउड रिकॉर्डिंग और SD कार्ड दोनों को सपोर्ट करता है।
- 15 मीटर तक की IR नाइट विजन के साथ आने वाला यह कैमरा रात के अंधेरे में भी साफ निगरानी सुनिश्चित करता है।
- गूगल होम के साथ इसमें हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल की सुविधा भी मिल रही है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कनेक्टिविटी सुविधा से नाखुश हैं।
CP PLUS 3MP Smart Wi-Fi CCTV Security Camera
Rs. 4199
CP PLUS 2MP Full HD Wi-Fi CCTV Camera for Home with Motion Tracking
Check Price on Amazonयह कैमरा 355° पैन और 59° टिल्ट फीचर के साथ आता है, जो कि 360° कवरेज प्रदान करता है। यह 1080P फुल एचडी वीडियो रिज़ॉल्यूशन के साथ मिलता, जो आपको स्पष्ट विजुअल्स प्रदान करता है। सिक्योरिटी को और बेहतर बनाने के लिए इसमें स्मार्ट डिटेक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें ह्यूमन डिटेक्शन, साउंड डिटेक्शन, मोशन ट्रैकिंग और इंस्टेंट पुश अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। यानी यह CCTV Camera आपको सिर्फ जरूरी नोटिफेशन ही भेजता है। इसमें टाल्क और व्यू फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप दूर रहते हुए भी घर में मौजूद सदस्य से बात कर सकते हैं। यह कैमरा गूगल होम के साथ काम करता है, जिसे आप अपनी आवाज के जरिए भी कमांड भी दे सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- CP PLUS
- मॉडल- ईज़ीकाम
- कनेक्टिविटी- वायरलेस
- इनडोर/आउटडोर उपयोग- इनडोर
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- वाई-फाई
- वीडियो कैप्चर रिज़ॉल्यूशन- 1080p
- रंग- सफेद
खूबियां
- आपकी गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए इसमें प्राइवेसी मोड दिया गया है।
- यह कैमरा क्लाउड और SD कार्ड सपोर्ट के साथ आता है।
- IR LED नाइट विजन के साथ यह कैमरा रात के अंधेरे में भी स्पष्ट विजुअल्स प्रदान करता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार कैमरे ने एक महीने के बाद ही काम करना बंद कर दिया।
CP PLUS 2MP Full HD Wi-Fi CCTV Camera for Home with Motion Tracking
Rs. 1899
CP PLUS 2.4MP Full HD IP Indoor Wired Dome Camera
Check Price on Amazonइस कैमरे में 2.4MP फुल एचजी रिज़ॉल्यूशन दिया गया है, जो 1080p वीडियो क्वालिटी के साथ साफ और शार्प फुटेज कैप्चर करता है। इसमें 30 मीटर तक की इंफ्रारेड नाइट विजन सुविधा भी मिलती है, जिससे आपको रात के अंधेरे में भी स्पष्ट विजुअल्स प्रदान होते हैं। 3.6mm के फिक्स्ड लेंस के साथ आने वाला यह Security Camera एंट्रेंस, ऑफिस स्पेस, कॉरिडोर या हॉल जैसे इनडोर क्षेत्रों की निगरानी के लिए संतुलित विजुअल्स प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें मोशन डिटेक्शन फीचर भी मौजूद है, जो किसी भी मूवमेंट को पहचानकर रिकॉर्डिंग शुरू कर देता है। यह वायर्ड कैमरा है, जिसे चलाने के लिए आपको DVR सिस्टम की जरूरत होती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- CP PLUS
- मॉडल नाम- सीपी प्लस 2.4एमपी फुल एचडी आईपी इनडोर डोम कैमरा
- कनेक्टिविटी- वायर्ड
- इनडोर/आउटडोर उपयोग- इनडोर
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- 3+1 केबल
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- वीडियो कैप्चर रिज़ॉल्यूशन- 1080p
खूबियां
- इसका नाइट विजन 30 मीटर तक काम करता है।
- यह कैमरा कॉम्पैक्ट डोम आकार में मिल रहा है, जिसे घर में आसानी से इंस्टॉल भी किया जा सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
CP PLUS 2.4MP Full HD IP Indoor Wired Dome Camera
Rs. 798.24
CP Plus 2.4MP IR Wired Bullet Outdoor Camera
Check Price on Amazonसीपी प्लस का यह बुलेट डिजाइन वाला CCTV कैमरा है, जिसे घर, ऑफिस, दुकान और आउटडोर सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कैमरे में 2.4MP फुल एचडी सेंसर दिया गया है, जो 1080P रेजोल्यूशन में साफ और शार्प वीडियो रिकॉर्ड करता है। इससे चेहरे, वाहन नंबर और आसपास की गतिविधियां ज्यादा स्पष्ट दिखाई देती हैं। नाइट विजन के लिए इसमें शक्तिशाली इन्फ्रारेड LED लाइटस् दी गई हैं, जो रात के अंधेरे में भी साफ ब्लैक एंड व्हाइट फुटेज रिकॉर्ड करने में मदद करते हैं। इसका IR नाइट विजन लगभग 30 मीटर तक की दूरी को कवर कर सकता है। कैमरे में 3.6mm फिक्स्ड दिया गया है, जो चौड़ा व्यू एंगल प्रदान करता है, जिससे बड़े और खुले स्थानों को आसानी से कवर किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- CP Plus
- मॉडल का नाम- 2.4 एमपी एनालॉग एचडी बुलेट कैमरा
- कनेक्टिविटी- वायर्ड
- विशेषता- मोशन सेंसर
- इनडोर/आउटडोर उपयोग- आउटडोर
- संगत उपकरण- डीवीआर
- पावर स्रोत- कार्डेड इलेक्ट्रिक
- कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- 3+1 केबल
- माउंटिंग प्रकार- वॉल माउंट
खूबियां
- IP67 रेटिंग के साथ आने वाला यह कैमरा धूल, बारिश और खराब मौसम से सुरक्षित रहता है।
- इसका इस्तेमाल इनडोर और आउटडोर दोनों जगहों पर किया जा सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को कैमरे की क्वालिटी कम सही लगी।
CP Plus 2.4MP IR Wired Bullet Outdoor Camera
Rs. 899
CP PLUS 4MP Quad HD Smart Wi-Fi CCTV Camera for Home
Check Price on Amazon4MP अल्ट्रा एचडी क्वालिटी वाला यह कैमरा 2560×1440 रिज़ॉल्यूशन के साथ बेहद शार्प फुटेज कैप्चर करता है। यह कैमरा 360° पैन और 59° टिल्ट कवरेज के साथ आता है, जो कि पूरे कमरे की निगरानी कर सकता है। इसमें CTC प्रोटेक्शन दिया गया है, जो आपकी वीडियो डेटा को सुरक्षित रखने के लिए एडवांस एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करता है। यह WiFi Camera 15 मीटर तक की IR नाइट विजन के साथ मिलता है, जो रात के अंधेरे में भी स्पष्ट निगरानी सुनिश्चित करता है। यह कैमरा ह्यूमन डिटेक्शन, साउंड डिटेक्शन और मोशन ट्रैकिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है, जो किसी भी तरह की अनचाही गतिविधि होने पर आपको तुरंत अलर्ट भेज देता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- CP PLUS
- मॉडल नाम- ईज़ीकाम
- कनेक्टिविटी- वायरलेस
- इनडोर/आउटडोर उपयोग- इनडोर
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- वाई-फाई
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- वीडियो कैप्चर रिज़ॉल्यूशन- 1440p
खूबियां
- आपकी गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए इसमें प्राइवेसी मोड भी दिया गया है।
- इसमें व्यू और टॉक फीचर मिल रहा है, जिसकी मदद से आप रियल टाइम में वीडियो देखने के साथ ही घर में मौजूद व्यक्ति से बात भी कर सकते हैं।
- गूगल होम सपोर्ट के साथ आने वाले इस कैमरे को आप अपनी आवाज से भी कंट्रोल कर सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार कैमरे में 15 दिन के अंदर ही काम करना बंद कर दिया।
CP PLUS 4MP Quad HD Smart Wi-Fi CCTV Camera for Home
Rs. 2499
सीपी प्लस सीसीटीवी कैमरा के खास फीचर्स
ऊपर बताए गए सीपी प्लस सीसीटीवी कैमरा के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।
|
ब्रांड |
रिजॉल्यूशन |
कनेक्टिविटी |
खासियत |
|
CP PLUS 3MP Smart Wi-Fi CCTV Security Camera |
2304x1296 |
Wi-Fi |
टू-वे ऑडियो, एचडी रिज़ॉल्यूशन, मोशन सेंसर, नाइट विज़न |
|
CP PLUS 2MP Full HD Wi-Fi CCTV Camera |
1080P |
Wi-Fi |
टू-वे ऑडियो, एचडी रिज़ॉल्यूशन, मोशन सेंसर, नाइट विज़न |
|
CP PLUS 2.4MP Full HD IP Indoor Wired Dome Camera |
1080P |
3+1 केबल |
नाइट विज़न |
|
CP Plus 2.4MP IR Wired Bullet Outdoor Camera |
2.4MP |
वायर्ड |
IP67 रेटिंग |
|
CP PLUS 4MP Quad HD Smart Wi-Fi CCTV Camera |
2560x1440 |
Wi-Fi |
टू-वे ऑडियो, फ्रेम रेट, एचडी रिज़ॉल्यूशन, मोशन सेंसर, नाइट विज़न |
इन्हें भी देखें-
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
