अगर आप कम कीमत में एक ऐसी स्मार्टवॉच ढूंढ रहे हैं, जो फिटनेस ट्रैकिंग, स्मार्ट फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन का अच्छा संतुलन दे, तो यहां दिए जा रहे विकल्पों पर नजर डाल सकते हैं। इस लेख में आपको 2026 की 5 शानदार बजट स्मार्टवॉच के बारे में जानकारी मिल जाएगी, जिससे आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से सही स्मार्टवॉच चुन सकेंगे। Noise, boAt, Fire-Boltt, Fastrack और Amazfit जैसे कई ब्रांड हैं, जिनके पास आपको कम कीमत में अच्छे स्मार्टवॉच के विकल्प मिल जाएंगे। इन ब्रांड्स की स्मार्टवॉच में AMOLED या एचडी डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ, स्मार्ट नोटिफिकेशन और फिटनेस ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं आसानी से मिलती हैं। वहीं कुछ मॉडल तो 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 7-10 दिन तक की बैटरी लाइफ भी देते हैं, जिससे यूजर्स को ज्यादा सुविधा मिलती है। आइए नजर डालते हैं इन स्मार्टवॉच के फीचर्स पर-
Fastrack Limitless Glide X 1.83" Smart Watch with Ultra UV HD Display
Check Price on AmazonFastrack की इस स्मार्टवॉच में 1.83-इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 240×286 है। इसके साथ 450 निट्स ब्राइटनेस और पांडा ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है, जिससे स्क्रीन काफी साफ और ब्राइट दिखाई देती है। साथ ही आप इनडोर और आउटडोर दोनों जगह आसानी से नोटिफिकेशन, फिटनेस डेटा और समय देख सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कालिंग की सुविधा दी गई है, जिससे आप सीधे वॉच से कॉल रिसीव कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें म्यूजिक कंट्रोल, कैमरा कंट्रोल, फोन फाइंडर, अलार्म और कैलकुलेटर जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को और आसान बनाते हैं। यह स्मार्टवॉच 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है, जिनमें वॉकिंग, रनिंग, योगा और कई अन्य फिटनेस एक्टिविटी शामिल हैं। साथ ही इसमें 100+ कस्टम वॉच फेस भी मिलते हैं, जिससे आप अपने स्टाइल के अनुसार वॉच का लुक बदल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- Fastrack
- मॉडल- 38100PP06/38100PP06K
- मॉडल का नाम- फास्टट्रैक ग्लाइड
- मेमोरी स्टोरेज क्षमता- 16 MB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड और आईओएस
- रिज़ॉल्यूशन- 240×286
खूबियां
- इसमें SpO₂, हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं।
- इसके साथ ब्रीदिंग एक्सरसाइज, हाइड्रेशन रिमाइंडर और सेडेंटरी अलर्ट भी मिलता है।
- इस स्मार्टवॉच की बैटरी एक बार चार्ज करने पर लगभग 5 दिन तक चल सकती है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी बैटरी लाइफ से नाखुश हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए आप गैजेट गली पर क्लिक कर सकते हैं।
Fastrack Limitless Glide X 1.83" Smart Watch with Ultra UV HD Display
Rs. 1299
Boat Wave Call 3 Smartwatch 1.83 HD Display with Animated Watch Faces
Check Price on Amazonबजट में मिलने वाली boAt कंपनी की यह स्मार्टवॉच भी आपके लिए अच्छी पसंद हो सकती है। इस स्मार्टवॉच में 1.83-इंच का बड़ा HD टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जिससे समय, नोटिफिकेशन और फिटनेस डेटा साफ दिखाई देता है। इसकी स्क्रीन इतनी ब्राइट है कि तेज धूप में भी आसानी से पढ़ी जा सकती है। इसके साथ रेज टू वेक फीचर भी मिलता है, जिससे आप जैसे ही कलाई उठाते हैं, स्क्रीन अपने आप ऑन हो जाती है। इस वॉच में कई एनिमेटेड वॉच फेस का विकल्प मिलता है। आप अपनी पसंद, मूड या स्टाइल के अनुसार अलग-अलग क्लाउड वॉच फेस चुन सकते हैं। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा है, जिससे आप सीधे वॉच से कॉल कर सकते हैं या कॉल रिसीव कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें डायल पैड, सिंक्ड कॉन्टैक्ट्स और कॉल लॉग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे फोन जेब से निकाले बिना भी जरूरी कॉल संभालना आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- boAt
- सीरीज- Wave
- स्टैंडिंग स्क्रीन डिस्प्ले साइज़- 1.83 इंच
- वायरलेस प्रकार- ब्लूटूथ
- वस्तु का वजन- 60 ग्राम
- बैटरी सेल संरचना- लिथियम आयन
- आकार- आयताकार
खूबियां
- इसमें रनिंग, योगा, साइक्लिंग, क्रिकेट सहित कई स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।
- इस स्मार्टवॉच में फीमेल वेलनेस ट्रैकिंग का फीचर भी दिया गया है।
- यह मासिक धर्म और ओवुलेशन से जुड़े रिमाइंडर भी देता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
Boat Wave Call 3 Smartwatch 1.83 HD Display with Animated Watch Faces
Rs. 1099
Fire-Boltt Ninja Call Pro Bluetooth Calling Smart Watch, 1.69 HD Display
Check Price on Amazonइस स्मार्टवॉच में इनबिल्ट ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा दी गई है, जिससे आप सीधे अपनी कलाई से कॉल कर सकते हैं या कॉल रिसीव कर सकते हैं। इसमें डायल पैड, कॉल हिस्ट्री और कॉन्टैक्ट सिंक जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे जरूरी कॉल और संपर्क करना काफी आसान हो जाता है। इस वॉच में 1.69-इंच का फुल HD टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 240×280 है। यह स्क्रीन काफी क्लियर और ब्राइट है, जिससे नोटिफिकेशन, फिटनेस डेटा और अन्य जानकारी आसानी से दिखाई देती है। खास बात यह है कि इस स्मार्टवॉच में AI वॉइस असिस्टेंट का फीचर दिया गया है। इसकी मदद से आप वॉइस कमांड के जरिए कॉल करना, म्यूजिक कंट्रोल करना, अलार्म सेट करना या जानकारी प्राप्त करना आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- Fire Boltt
- मॉडल- BSW053
- ऑपरेटिंग सिस्टम- वॉचओएस
- मेमोरी स्टोरेज क्षमता- 128 एमबी
- बैटरी क्षमता- 280 मिलीएम्पियर घंटे
- कनेक्टिविटी तकनीक- ब्लूटूथ
खूबियां
- यह स्मार्टवॉच पूरे दिन आपके स्वास्थ्य पर नजर रखती है।
- इसमें SpO₂, हार्ट रेट मॉनिटरिंग और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
- इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी बैटरी लाइफ कम सही लगी।
Fire-Boltt Ninja Call Pro Bluetooth Calling Smart Watch, 1.69 HD Display
Rs. 999
Noise Twist Round dial Smart Watch with Bluetooth Calling
Check Price on Amazonइस स्मार्टवॉच में 1.38 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है, जो गोल आकार में आती है और देखने में काफी आकर्षक लगती है। इसका मेटैलिक फिनिश डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है। इसमें दी जा रही Tru Sync™ टेक्नोलॉजी की मदद से स्मार्टवॉच और स्मार्टफोन के बीच कनेक्शन काफी तेज और स्थिर रहता है। इससे ब्लूटूथ कॉलिंग का अनुभव बेहतर होता है और बैटरी की खपत भी कम होती है। इस स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, जिससे आप अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग एक्टिविटी ट्रैक कर सकते हैं। इसमें Noise Buzz फीचर दिया गया है, जिसके जरिए आप सीधे अपनी कलाई से कॉल मैनेज कर सकते हैं। इसमें कॉल लॉग देखने, डायल पैड से कॉल करने और 10 फेवरेट कॉन्टैक्ट सेव करने का विकल्प मिलता है। इसमें ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर, 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर, स्ट्रेस मापन, ब्रीदिंग एक्सरसाइज और फीमेल साइकिल ट्रैकर जैसे हेल्थ टूल्स दिए गए हैं। ये फीचर्स आपको अपनी फिटनेस और हेल्थ को बेहतर तरीके से ट्रैक करने में मदद करते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- Noise
- कलर- ब्लैक
- ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड, आईओएस
- बैटरी क्षमता- 300 mAh
- कनेक्टिविटी- यूएसबी
- वायरलेस कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
खूबियां
- इसमें लगभग 7 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है।
- इस स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा वॉच फेस का विकल्प मिलता है।
- IP68 रेटिंग होने की वजह से यह स्मार्टवॉच पानी के छींटों, धूल और पसीने से सुरक्षित रहती है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
इस तरह के लेख पढ़ने के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।
Noise Twist Round dial Smart Watch with Bluetooth Calling
Rs. 1199
Amazfit Bip 6 Smart Watch 46mm, 14 Day Battery, 1.97" AMOLED Display
Check Price on Amazonयह Amazfit ब्रांड की स्मार्टवॉच है। इस स्मार्टवॉच में हल्की एल्यूमिनियम बॉडी दी गई है, जो इसे मजबूत होने के साथ-साथ काफी स्टाइलिश भी बनाती है। इसमें 1.97-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो ब्राइट और कलरफुल विज़ुअल देता है। इसकी स्क्रीन इतनी साफ है कि तेज धूप में भी नोटिफिकेशन और फिटनेस डेटा आसानी से पढ़ा जा सकता है। इस स्मार्टवॉच में 140 से ज्यादा वर्कआउट मोड मिलते हैं, जिनमें रनिंग, साइक्लिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और HYROX रेस जैसे एडवांस स्पोर्ट्स शामिल हैं। इसके साथ AI-आधारित कोचिंग भी मिलती है, जो आपके फिटनेस डेटा के आधार पर ट्रेनिंग सुझाव देती है। इसके अलावा 50 मीटर वॉटर रेजिस्टेंस होने से यह स्विमिंग या बारिश में भी सुरक्षित रहती है। इस स्मार्टवॉच की सबसे बड़ी खासियत इसकी 14 दिन तक चलने वाली बैटरी है। यानी आपको इसे रोज-रोज चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती और यह लंबे समय तक लगातार काम करती रहती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- Amazfit
- ऑपरेटिंग सिस्टम- ज़ेप ओएस
- मेमोरी स्टोरेज क्षमता- 512 एमबी
- बैटरी क्षमता- 340 mAh
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
खूबियां
- इसमें इनबिल्ट GPS और 5 सैटेलाइट सिस्टम सपोर्ट दिया गया है।
- इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकिंग, ब्लड-ऑक्सीजन (SpO₂) और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
Amazfit Bip 6 Smart Watch 46mm, 14 Day Battery, 1.97" AMOLED Display
Rs. 7699
बजट में मिलने वाली स्मार्टवॉच के प्रमुख फीचर्स
ऊपर बताई गई स्मार्टवॉच के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।
|
ब्रांड |
कनेक्टिविटी |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
खास फीचर्स |
|
Amazfit Bip 6 Smart Watch 46mm |
ब्लूटूथ |
Zepp OS |
AI असिस्टेंट, जीपीएस, मल्टीस्पोर्ट ट्रैकर, नोटिफिकेशन, टेक्स्ट मैसेजिंग |
|
Fastrack Limitless Glide X 1.83" Smart Watch |
ब्लूटूथ |
android & ios |
एक्टिविटी ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटर, मल्टीस्पोर्ट ट्रैकर, फोन कॉल, स्ट्रेस ट्रैकिंग |
|
Boat Wave Call 3 Smartwatch |
ब्लूटूथ |
- |
एनिमेटेड वॉच फेस, ब्लूटूथ कॉलिंग, फंक्शनल क्राउन, मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड्स, IP68 रेटिंग |
|
Fire-Boltt Ninja Call Pro Bluetooth Calling Smart Watch |
ब्लूटूथ |
WatchOS |
एक्सेलेरोमीटर, एक्टिविटी ट्रैकर, अलार्म क्लॉक, कैलोरी ट्रैकर, कैमरा, ब्लूटूथ कॉलिंग, IP67 स्मार्टवॉच, 1.69 इंच का बड़ा डिस्प्ले, बिल्ट-इन माइक और स्पीकर, वॉयस असिस्टेंट |
|
Noise Twist Round dial Smart Watch |
ब्लूटूथ |
android, ios |
स्लीप ट्रैकिंग, ऑक्सीमीटर (SpO2), तनाव ट्रैकिंग, साइकिल ट्रैकिंग, अलार्म |
नोट- लेख लिखने तक इन स्मार्टवॉच की कीमत काफी कम थी। बाद में दाम बढ़ने पर हमारी कोई जवाबदेही नहीं बनती। हम अपने पाठकों को हर बार किसी भी प्रोडक्ट का चयन करने से पहले उसकी सही कीमत अमेजन पर देखने की सलाह देते हैं।
इन्हें भी देखें-
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
