स्मार्ट टीवी लेते समय सबसे बड़ा सवाल अक्सर रिज़ॉल्यूशन को लेकर होता है कि 4K स्मार्ट टीवी लिया जाए या फिर फुल HD वाले मॉडल का चुनाव किया जाए। अगर आप भी कुछ इस तरह की दुविधा में फंसे हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। बता दें कि 4K टीवी में फुल HD की तुलना में चार गुना अधिक पिक्सल होते हैं, जिसकी वजह से आपको अधिक स्पष्ट विजुअल्स नज़र आते हैं। तो वहीं अगर आप FHD की बात करें तो यह सामान्य टीवी के मुकाबले दमदार पिक्चर क्वालिटी देता है। ऐसे में, यहां पर अमेज़न पर मौजूद 6 अलग-अलग ब्रांड के 4K और फुल HD स्मार्ट टीवी के मॉडल उपलब्ध हैं, जो अपने शानदार प्रदर्शन और दमदार आवाज़ के लिए जाने जाते हैं। ये सभी अलग-अलग स्क्रीन साइज़ में तो मौजूद हैं ही, साथ ही इन Smart TV में आपको विभिन्न तरह के डिस्प्ले फीचर्स भी देखने को मिलते हैं, जैसे कि HDR, HDR10, डॉल्बी विज़न, जिसकी वजह से आपको स्पष्ट फोटो और वीडियो नज़र आ सकते हैं। वैसे आपको बता दें कि दोनों ही प्रकार के टीवी अपनी-अपनी जगह बढ़िया तरीके से चलते हैं, जिन्हें आप अपनी देखने की ज़रूरतों के आधार पर चुन सकते हैं।
गैजेट गली पर क्लिक करके स्मार्ट डिवाइस से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
