क्या आप जानना चाहते हैं कि 2.1, 5.1 और 7.1 चैनल वाले होम थिएटर सिस्टम में से घर के लिए कौन सा ज्यादा सही रहेगा? तो यहां आपको जानकारी मिल जाएगी, वो भी कुछ मशहूर विकल्पों के साथ। दरअसल 2.1 सिस्टम जहां बेसिक लेकिन दमदार साउंड और मजबूत बेस के लिए जाना जाता है, वहीं 5.1 सिस्टम असली सराउंड साउंड का अनुभव देता है, जिससे मूवी और वेब सीरीज देखने का मजा कई गुना बढ़ जाता है। इसके अलावा 7.1 सिस्टम आपको और भी ज्यादा इमर्सिव, थिएटर जैसा 360 डिग्री ऑडियो अनुभव प्रदान करता है, जो बड़े कमरे या डेडिकेटेड होम थिएटर स्पेस के लिए उपयुक्त माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इन तीनों चैनल सिस्टम की खासियत के बारे में, वो भी कुछ मशहूर विकल्पों के साथ।
जानें 2.1, 5.1 और 7.1 में से कौन सा होम थिएटर सिस्टम है बढ़िया
- 2.1 Home Theatre- 2.1 होम थिएटर सबसे सरल साउंड सिस्टम है, जिसमें दो मुख्य स्पीकर्स और एक सबवूफर शामिल होता है। इस सिस्टम में साफ आवाज और संतुलित बेस मिलता है। यह होम थिएटर सिस्टम खासकर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो सिर्फ टीवी शो, समाचार, गानों और हल्की-फुल्की मूवीज के लिए बेहतर साउंड चाहते हैं। 2.1 सिस्टम की खास बात यह है कि यह बजट-फ्रेंडली, आसानी से इंस्टॉल होने वाला और कम जगह लेने वाला विकल्प है। इस वजह से छोटे कमरे, बेडरूम या स्टडी एरिया के लिए यह एक स्वागतयोग्य विकल्प बनता है। मार्केट में GOVO और boAt जैसे कई ब्रांड्स हैं, जिनके पास आपको 2.1 चैनल वाले होम थिएटर के काफी सारे विकल्प मिल जाएंगे।
- 5.1 Home Theatre- अगर आप दमदार साउंड का अनुभव चाहते हैं, तो 5.1 होम थिएटर सिस्टम बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस होम थिएटर सिस्टम में पांच अलग-अलग स्पीकर्स और एक सबवूफर होता है। आपको बेहतर साउंड का अनुभव देने के लिए यह साउंड सिस्टम आवाज को पूरे कमरे में फैलाता है। गाने सुनते समय या फिर फिल्में देखते समय इससे गहरे बेस के साथ एक-एक डॉयलॉग स्पष्ट सुनाई देते हैं। यह संतुलित सराउंड साउंड अनुभव प्रदान करता है, जो 2.1 की तुलना में कहीं अधिक इमर्सिव होता है, लेकिन यह थोड़ा किफायती हो सकता है। Sony, LG और JBL जैसे कई ब्रांड्स इसके बेहतरीन मॉडल पेश करते हैं।
- 7.1 Home Theatre- वहीं अगर बात 7.1 होम थिएटर की करें तो यह अधिक इमर्सिव अनुभव देता है। इसमें सात स्पीकर्स और एक सबवूफर शामिल होता है। यह होम थिएटर सिस्टम मल्टी-डायरेक्शनल सराउंड साउंड देता है, जिससे आपको फिल्म देखते समय घर बैठे ही थिएटर जैसा अनुभव देता है। हालांकि यह सबसे प्रीमियम विकल्प है और इसके कुछ मॉडल्स महंगे भी होते हैं। साथ ही इसे सही से सेट अप करने के लिए पर्याप्त जगह की भी आवश्यकता होती है। ZEBRONICS और TRONICA जैसे कुछ ब्रांड्स के पास 7.1 होम थिएटर के ऑप्शन मिल जाएंगे, जो बेहतरीन साउंड के लिए जाने जाते हैं।
यहां देखें 2.1, 5.1 और 7.1 होम थिएटर के कुछ मशहूर विकल्प-
