एक लेखक के रूप में, आपके लैपटॉप की स्क्रीन का आकार सीधे काम पर प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में 14 इंच और 15.6 इंच डिस्प्ले के बीच चयन करना केवल एक संख्या का खेल नहीं है, बल्कि यह आपकी काम करने के स्टाइल, ज़रूरतों और लंबे समय तक स्क्रीन पर बिताए गए समय से जुड़ा है। दरअसल यहां पर आपको Lenovo, HP और Dell ब्रांड के 14 इंच और 15, 15.6 इंच के स्क्रीन साइज वाले लैपटॉप के बारे में जानकारी दी गई है, जिन्हें आप ध्यान में रखते हुए खुद के लिए बढ़िया विकल्प का चयन कर सकते हैं। इन Laptop में आपको ना केवल स्क्रीन साइज मिलता है, इसके साथ FHD रेजोल्यूशन के साथ बढ़िया कीबोर्ड भी मिलता है, जिसकी मदद से आप इस पर आसानी से टाइप कर सकते हैं। साथ ही इनमें आपको एंटी ग्लेरी डिस्प्ले मिलता है, जिसकी वजह से आप इन पर लंबे समय तक आसानी से काम कर सकते हैं। ऐसे में देर क्यों, नीचे कुछ विकल्प दिए गए हैं जिन पर आप एक नजर डाल सकते हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए आप गैजेट गली पर क्लिक कर सकते है।
