'बिग बॉस 20' की आंधी के बीच 'राइज एंड फॉल 2' भी डटकर खड़ा है और अपनी जगह बना रहा है। इस शो में कई पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं और शो के नए-नए ट्विस्ट और हंगामों के दम पर यह फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। पहले सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला की लड़ाई की वजह से शो सुर्खियों में आया और पिछले कुछ दिनों से प्रियंका चहर चौधरी की गौतम गुलाटी और स्वरा भास्कर के साथ जबरदस्त बहस देखने को मिल रही है। इधर शो से दो मजबूत खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। इनके नाम सुनकर फैंस को झटका लग सकता है। चलिए आपको देते हैं पूरा अपडेट।
'राइज एंड फॉल 2' से बाहर हुए करण पटेल और तेजस्वी प्रताप यादव
'राइज एंड फॉल 2' से करण पटेल और तेजस्वी प्रताप यादव के बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि करण पटेल ने मेडिकल कारणों से शो छोड़ा है। उन्हें डायबिटीज है और समय-समय पर इंसुलिन लेनी पड़ती है।
हाल ही में उनकी पेंट हाउस में ही तबियत बिगड़ी और इसके चलते उन्हें बाहर आना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 1-2 अक्टूबर को ही शो से बाहर आ चुके हैं। वहीं तेज प्रताप यादव को अपने कुछ पॉलिटिकल कमिटमेंट्स के चलते इस रियलिटी शो को अलविदा कहना पड़ा। ऐसे में दोनों में से कोई भी कंटेस्टेंट एविक्ट नहीं हुआ है, बल्कि किसी न किसी कारण से शो को छोड़ा है। इस रियलिटी शो के कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक जो भी खिलाड़ी अपनी मर्जी से शो छोड़ता है, उसे 2 करोड़ रुपये की पैनल्टी देनी पड़ती है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों के साथ ऐसा नहीं हुआ है, क्योंकि दोनों के पास वैद्य कारण थे।
करण पटेल को मिली खास पॉवर
करण पटेल को शो से बाहर होते वक्त एक खास पॉवर दी थी। उन्हें मौका मिला कि वह बेसमेंट के किसी एक वर्कर को रूलर बना सकते हैं। यहां पर उन्होंने निहारिका तिवारी का नाम लिया। करण के फैसले से निहारिका का 'राइज' हुआ और वह वर्कर से रूलर बन गईं।
शो में होंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री?
राइज एंड फॉल 2 से पिछले 2 हफ्तों में 4 खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। ऐसे में शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में 4 नए सेलेब्स एंटर होंगे। इनमें ऋषभ जायसवाल का नाम कंफर्म बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Rise And Fall 2 में सिवेट तोमर ने शहजाद पूनावाला संग की मारपीट, फाड़े कपड़े; Video Viral
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री, ओटीटी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
