मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं। शो में शुरुआत से ही हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में नॉमिनेशन टास्क और कैंप्टेंसी टास्क भी हो चुका है। इसी के साथ जहां एक तरफ कंटेस्टेंट्स की एक-दूसरे के साथ जुबानी जंग शुरू हो चुकी है, वहीं घरवाले अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे करते भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने भी अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। उन्होंने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर रेप और जान से मारने की धमकियां मिलती हैं। उन्होंने अपने माता-पिता के अलग होने के बारे में भी बात की। चलिए आपको बताते हैं कि रीति तिवारी ने क्या कहा है?

मुझे रेप की धमकियां मिलती हैं क्योंकि...

रीति तिवारी 'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में घरवालों से अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करती नजर आईं। उन्होंने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर रेप और जान से मारने की धमकियां मिलती रहती हैं क्योंकि वह मनोज तिवारी की बेटी हैं। उन्होंने बताया कि उन पर काफी प्रेशर रहा है, क्योंकि वह कुछ भी बोलती हैं तो लोग उन्हें जज करते हैं कि मनोज तिवारी की बेटी ने ये बोल दिया...वो बोल दिया। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को भी हमेशा उनकी निजी राय समझने के बजाय उनके पिता की राय की माना जाता है।

ब्वॉयफ्रेंड के बारे में कही यह बात

रीती तिवारी और कनिका मान एक-दूसरे से रिलेशनशिप के बारे में सवाल पूछते नजर आए। कनिका ने जब रीति तिवारी से पूछा कि क्या उनका कोई ब्वॉयफ्रेंड है, तो उन्होंने मना कर दिया और कहा कि मेरी जिंदगी में जो भी लोग आए हैं, उन्होंने हमेशा मुझे कंट्रोल करने की कोशिश की है और मुझे यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। रीति ने यह भी कहा कि कई महिलाएं अच्छा पति ढूंढकर शादी करके खुश रहना चाहती हैं, लेकिन मेरे सपने वैसे नहीं हैं।

मैं अपनी मां को सिंगल मदर के तौर पर देखा है...


रीती ने बातचीत में यह भी कहा कि उन्होंने अपनी मां को सिंगल मदर के रूप में देखा है और उनके स्ट्रगल का मुझ पर काफी असर पड़ा है। यही वजह है कि मैं खुद कमाकर अपनी पहचान बनाना चाहती हूं।

 

 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Premiere: सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी क्यों कहा- बाप पर मत जाना, जानें ऐसा क्या हुआ?

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में किचन ड्यूटीज को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी, बोलीं- नहीं सुनूंगी आपकी बकवास

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar