रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' आपने अभी तक देखी हो या नहीं, लेकिन फिल्म के कई सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में है रावण और जटायु के युद्ध का सीन। यह सीन फिल्म के लगभग आखिर में है और इसे काफी भव्यता से फिल्माया गया है। नितेश तिवारी की 'रामायण' में इस सीन को VFX के जरिए फिल्माया गया है और अनुपम खेर ने इस किरदार को आवाज दी है। नितेश तिवारी ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि रावण और जटायु के बीच की फाइट को शूट और तैयार करने में कुल साढ़े 6 साल का वक्त लगा है। आज के वक्त में भले ही यह सीन करोड़ों के VFX के दम पर फिल्माया गया है, लेकिन 39 साल पहले 1980 के दशक में रामानंद सागर ने टीवी की 'रामायण' में बिना AI और बिना VFX के इस सीन को कैसे जुगाड़ से दिखाया गया था, चलिए आपको बताते हैं।

रामानंद सागर की 'रामायण' में कौन बना था जटायु?

सबसे पहले तो आप यह जान लीजिए कि उस वक्त जटायु को कंप्यूटर ग्राफिक्स की मदद से तैयार नहीं किया गया था, बल्कि एक एक्टर ने यह रोल प्ले किया था। 'रामायण' में जटायु का किरदार एक्टर सुनील वर्मा ने निभाया था। दूरदर्शन पर आई इस 'रामायण' में जटायु-रावण युद्ध सीन के लिए किसी VFX या कंप्यूटर जेनरेटेड इमेज (CGI) का इस्तेमाल नहीं किया गया था। एक इंटरव्यू के दौरान सीरियल में लक्ष्मण का रोल निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने बताया था कि जटायु का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील वर्मा को जटायु का कॉस्ट्यूम पहना दिया जाता था। वह कॉस्ट्यूम काफी भारी था और उसे पहनाते वक्त एक्टर के दोनों हाथ बांध दिए जाते थे ताकि वह पंखों को हिला सके।

'रामायण' में कैसे शूट हुआ था जटायु और रावण का सीन?

जटायु का कॉस्ट्यूम पहनाने के बाद एक्टर को एक हुक से बांध दिया जाता था और फिर उसी के सहारे उन्हें उड़ाया जाता था। ऐसे में इस सीन को करना काफी मुश्किल था, लेकिन देसी जुगाड़ और तरकीब का इस्तेमाल करके इसे फिल्माया गया था। हालांकि, रामानंद सागर और उनकी टीम ने इतने परफेक्टर से इसे फिल्माया था कि यह बिल्कुल भी बचकाना नहीं लगा था, बल्कि दर्शक इस सीन को आज भी पसंद करते हैं।

नितेश तिवारी की 'रामायण' में रावण-जटायु का फाइट सीन है जबरदस्त

नितेश तिवारी की 'रामायण' में रावण और जटायु का जबरदस्त फाइट सीन दिखाया गया है। इस सीन में जटायु दिखाया गया है कि जटायु ने बहुत बहादुरी ने रावण को टक्कर दी थी और एक बार रावण का सिर तक काट दिया था। हालांकि, आखिर में रावण की जीत हुई थी, लेकिन गिद्धराज जटायु के साहस के सभी फैंस को गए हैं।

 

 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।