Off Campus Season 2 Release Date: कॉलेज रोमांस, आइस हॉकी और दोस्ती की कहानी लेकर आई सीरीज Off Campus अब दूसरे सीजन के साथ लौट रही है। इस बार कहानी हन्ना और गैरेट से आगे बढ़कर एली हेस और डीन डी लॉरेंटिस की तरफ मुड़ जाएगी।

प्राइम वीडियो ने कन्फर्म किया है कि Off Campus Season 2 का प्रीमियर 28 अप्रैल 2027 को होगा। यह सीजन 240 से ज्यादा देशों और टेरिटरी में एक साथ रिलीज होगा। खास बात यह है कि पहला सीजन 13 मई को आया था और दूसरा सीजन उसके एक साल के अंदर ही लोगों के सामने होगा।

एली और डीन की लव स्टोरी बनेगी सेंटर

सीजन 2 में एली और डीन के रिश्ते को सबसे ज्यादा फोकस मिलेगा। जैसे किताबों में हर बार एक नई जोड़ी की कहानी होती है, वैसे ही शो में भी हर सीजन में एक नया कपल लीड में होगा, लेकिन दोस्तों का पूरा ग्रुप कहानी से जुड़ा रहेगा।

मीका अब्दुल्ला एली हेस का किरदार निभाएंगी और स्टीफन कैलिन डीन डी लॉरेंटिस के रोल में नजर आएंगे। सेट से आई तस्वीरों और वीडियोज में दोनों की झलक देखने के बाद से ही फैंस सोशल मीडिया पर लगातार बात कर रहे हैं।

सीरीज को फरवरी में ही अर्ली रिन्यूअल मिल गया था, यानी पहले सीजन के प्रीमियर से तीन महीने पहले ही मेकर्स ने दूसरा सीजन पक्का कर दिया था।

image credit-imdb

सीजन 2 की स्टारकास्ट में कौन-कौन है?

लीड कास्ट में मीका अब्दुल्ला और स्टीफन कैलिन के साथ एला ब्राइट और बेलमोंट कैमेली भी होंगे। एंटोनियो सिप्रियानो जॉन लोगन के रोल में लौटेंगे और जेलन थॉमस ब्रूक्स जॉन टकर बनकर फिर दिखेंगे। दोनों हॉकी प्लेयर्स की अपनी-अपनी लव स्टोरी भी देखने को मिल सकती है।

इंडिया फाउलर ग्रेस आइवर्स के रूप में रेगुलर कास्ट में शामिल हुई हैं, जो जॉन लोगन की रोमांटिक इंटरेस्ट होंगी। जूलिया सारा-स्टोन जूल्स के रोल में लौटेंगी, जो लोगन की छोटी नॉन-बाइनरी सिबलिंग हैं और ब्रायर गॉसिप अकाउंट चलाती हैं।

image credit-imdb

खोबे क्लार्क ब्यू मैक्सवेल के रूप में वापस आएंगे, जो डीन के दोस्त और जोआना मैक्सवेल के भाई हैं। माइल्स गुटिरेज-राइली फिर से डेक्सटर बनेंगे, जो हन्ना के दोस्त हैं। फिलिपा सू रिकरिंग कास्ट में स्कारलेट के रूप में जुड़ी हैं, जो एक थिएटर आर्टिस्ट हैं और कॉलेज ड्रामा डिपार्टमेंट के लिए एक ओरिजिनल प्ले डायरेक्ट करती हैं। चार्ली इवांस हंटर डेवनपोर्ट के गेस्ट रोल में दिखेंगे, जो डीन के हाई-स्कूल हॉकी राइवल हैं और सीजन 1 के अंत में इंट्रोड्यूस हुए थे। शे रूडोल्फ समर के रूप में नजर आएंगी, जो डीन की छोटी बहन हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 main image credit-imdb