सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' शुरुआत से ही दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। कुछ महीने पहले शो में 6 साल का लीप आया था और उसके बाद इसकी टीआरपी में उछाल देखने को मिला था। अब एक बार फिर सीरियल में लीप आने वाला है, जिसका प्रोमो में कुछ दिन पहले सामने आ चुका है और सीरियल की कहानी भी तेजी से लीप की तरफ बढ़ती दिखाई दे रही है। नंदिनी ने अपने ही बेटे पार्थ की जान ले ली है। पार्थ अपनी पत्नी वैष्णवी संग मैरिटल रेप करने की कोशिश कर रहा था। इससे पहले पार्थ, रियो को गोली मार चुका था।
तुलसी ने पार्थ की मौत का इल्जाम अपने सिर ले लिया है और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। विरानी परिवार में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। लंबे अरसे के बाद घर में हेमंत और रितिक की भी दोबारा एंट्री हुई है। स्टोरीलाइन में नजर आ रहे बदलावों के देखकर फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि लीप से पहले तुलसी ने अपने परिवार के लिए जो बड़ी कुर्बानी दी है, क्या उसकी वजह से वो हमेशा के लिए अपने बच्चों और परिवार से दूर हो जाएगी?
क्या अपने बच्चों से हमेशा के लिए दूर हो जाएगी तुलसी?
तुलसी ने पार्थ के कत्ल का इल्जाम अपने ऊपर ले लिया है और वो फिलहाल जेल में सजा काट रही है। गौतम उससे मिलने जेल पहुंचा और सच्चाई जानने को कोशिश की, लेकिन तुलसी ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इधर नंदिनी और वैष्णवी ने करण के सामने पार्थ का सच नहीं बताया, क्योंकि नंदिनी को लगता है कि करण पहले से ही अपने बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त कर रहा है, ऐसे में अगर उसे ये पता चल गया कि उसके बेटे ने क्या हैवानियत की थी, तो वो यह बर्दाश्त नहीं कर पाएगा।
वैष्णवी भी शांति निकेतन छोड़कर जा चुकी है। करण पार्थ की मौत का जिम्मेदार तुलसी को मानता है और लीप से पहले उसे सच नहीं पता चल पाएगा, ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या अपनी कुर्बानी की वजह से तुलसी हमेशा के लिए अपने बेटों से दूर हो जाएगी?
10 साल के बाद क्या मोड़ लेगी कहानी?
सीरियल में इस हफ्ते 10 साल का लीप आ जाएगा। लीप के बाद तुलसी जब जेल से वापस घर लौटेगी, तो करण उसकी बेइज्जती करेगा और उसे मां मानने से इंकार कर देगा। 10 साल बाद कहानी किस तरह आगे बढ़ेगी, इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं।
कहा जा रहा है कि लीप के बाद पार्थ की मौत का राज सबके सामने आएगा और करण को पछतावा होगा। इधर मिहिर, तुलसी पर भरोसा करेगा या नहीं, यह भी देखना होगा। फैंस लंबे समय तक मिहिर के शो से गायब रहने को लेकर नाराज हैं और उनका कहना है कि मेकर्स मिहिर को जल्द वापस लेकर आएं।
यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नंदिनी ने सालों बाद दोहराया इतिहास, अपने बेटे की ली जान; इस बात से नाराज हैं फैंस
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में लीप के बाद कहानी में आने वाले बदलावों को देखने का फैंस को बेसब्री से इंजतार है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
