'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। 20 अक्टूबर, दशहरे के दिन शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा और मिहिर-तुलसी की कहानी अपने आखिरी अध्याय तक पहुंचेगी। सीरियल में फाइनली कई सालों के बाद तुलसी और मिहिर का आमना-सामना हो चुका है और आखिर वह पल आ गया है, जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था। हालांकि, मिहिर ने तुलसी को पहचानने से इंकार कर दिया और खुद को अमर संघवी बताया। मिहिर के मुंह से यह बात सुनकर तुलसी और सारे घरवालों के होश उड़ गए। सीरियल के आने वाले एपिसोड्स में तुलसी और मिहिर की प्रेम कहानी की OG विलेन मंदिरा भी 'शांति निकेतन' में लौटने वाली है। चलिए आपको बताते हैं कि फिनाले वीक में शो में क्या कुछ खास होने वाला है?
मिहिर ने तुलसी को पहचानने से किया इंकार
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के हालिया एपिसोड में तुलसी और मिहिर एक बार फिर एक-दूसरे से टकराते हैं और हर बार की तरह हवा में उड़ते अबीर के साथ ओजी आइकॉनिक मोमेंट दिखाया जाता है। हालांकि मिहिर, तुलसी को पहचानने से इंकार कर देता है। तुलसी, मिहिर से कहती है, "मैं तुम्हारी पत्नी हूं...गौतम और करण तुम्हारे बच्चे हैं।" जैसा करंट स्टोरीलाइन में दिखाया जा रहा है कि मिहिर अपनी याद्दाश्त खो चुका है लेकिन बीच-बीच में उसे कुछ बातें याद आती हैं और इसी बात का फायदा उठाकर मंदिरा ने उसे तुलसी और पूरे विरानी परिवार से दूर कर दिया है।
मिहिर ने मंदिरा को बताया अपनी पत्नी
सीरियल के लेटेस्ट प्रोमो में मिहिर को कुछ बातें याद आ जाती हैं। वह पार्थ और रियो की तस्वीर देखकर कहता है, "ये रियो है ना और ये पार्थ, मेरे बेटे करण का बेटा। ये दोनों मर चुके हैं, लेकिन मरना तो मुझे था...तुम मारने वाली थीं मुझे।" इसके बाद मिहिर कहता है कि उसका नसीब अच्छा है कि वह बच गया और वह पूरे विरानी परिवार से नफरत करता है। इसके बाद वह कहता है कि इतना सब होने के बाद भी वह एक इंसान की वजह से शांति निकेतन में खड़ा है और वह उसकी पत्नी है। इसके बाद मंदिरा की एंट्री दिखाई जाती है।
यह भी पढ़ें- क्या बंद होने जा रहा है 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'? मिहिर और तुलसी की कहानी इस मोड़ पर होगी खत्म
तुलसी कैसे सुलझाएगी उलझे हुए रिश्ते?
तुलसी और मिहिर के बीच एक बार फिर मंदिरा आ चुकी है और उसने दोनों की प्रेम कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट ला दिया है। पहले भी मंदिरा, मिहिर और तुलसी की शादी को तोड़ने की कोशिश कर चुकी है। अब देखना होगा कि इस बार तुलसी कैसे मंदिरा को हराएगी और अपने परिवार को एक कर पाएगी? यहां अमन वर्मा यानी अनुपम कपाड़िया का रोल भी दिलचस्प होने वाला है। वह किस तरह से अपनी बहन मंदिरा के खिलाफ जाकर तुलसी का साथ देंगे, यह देखने लायक होगा।
यह भी पढ़ें- KSBKBT 2: मिहिर-तुलसी की प्रेम कहानी के सबसे बड़े विलेन की होगी वापसी, विरानी परिवार में आएगा भूचाल
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Jio Hotstar
