रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शुरुआत 1 अगस्त से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर हुई। शो पहले हफ्ते से ही ऑडियंस का फेवरेट बन गया। अपने पसंदीदा सितारों को रोहित शेट्टी के इशारों पर स्टंट्स करते देखना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और यह शो टीआरपी लिस्ट में भी छा गया है, लेकिन इसी बीच इसे आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है। शो में कई ऐसे स्टंट्स दिखाए गए, जिन्हें लेकर इंटरनेट यूजर्स मेकर्स पर सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि ये सीधे तौर पर कंटेस्टेंट्स की जान के साथ खिलवाड़ है और टीआरपी के लिए मेकर्स कुछ भी परोसने से पीछे नहीं हट रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
'खतरों के खिलाड़ी 15' के कई टास्क को लेकर सवाल उठा रहे हैं लोग
'खतरों के खिलाड़ी 15' में इस हफ्ते प्री एलिमिनेशन टास्क में कंटेस्टेंट्स को अपने हाथों पर पिघला हुआ गर्म वैक्स सहकर दर्द की परीक्षा देनी थी। रुबीना दिलैक, रूहानिका धवन, हर्ष गुजराल और विशाल आदित्य सिंह को यह टास्क करना था। कंटेस्टेंट्स को 10 मिनट तक अपने हाथों पर गर्म वैक्स को लेना था और फिर उसे एक बर्तन में इकट्ठा करना था। इसमें हर्ष गुजराल ने सबसे ज्यादा वैक्स इकट्ठा किया और वो जीत गए, वहीं बाकी तीनों सीधे एलिमिनेशन टास्क में पहुंच गए।
इस टास्क के दौरान रूहानिका साफ तौर पर दर्द में नजर आईं। उन्होंने कहा भी कि यह जानलेवा है। रुबीना भी इस टास्क को करते वक्त काफी परेशानी से गुजरीं। रूहानिका दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उन्होंने टास्क को बीच में छोड़ दिया। इसका बाद लोग इन टास्क की जरूरत और कंटेस्टेंट्स की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते भी एक टास्क में गौरव , करण और विशाल की पीठ पर चोट आ गई थी, जिसके निशान देखकर लोगों ने मेकर्स को खूब ट्रोल किया था। इंटरनेट पर लोग कह रहे हैं कि यह सीधे तौर पर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ है और एंटरटेंमेंट या स्टंट के नाम पर ऐसा कुछ भी करवाना ठीक नहीं है।
यह भी पढ़ें- KKK15: खतरों के खिलाड़ी में रुबीना दिलैक को हेलीकॉप्टर स्टंट पड़ा भारी, बुलानी पड़ी एम्बुलेंस
शो के नए प्रोमो की भी हो रही है आलोचना
'खतरों के खिलाड़ी 15' के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि पानी का एक मुश्किल स्टंट करने के बाद कुछ वक्त के लिए जैस्मीन को याद्दाश्त खोने का अनुभव हुआ था। इस प्रोमो के सामने आने के बाद जैस्मीन के फैंस उन्हें लेकर चिंतित हो गए। इस टास्क को लेकर भी सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, इस टास्क में असल में क्या हुआ था, यह एपिसोड ऑन एयर होने के बाद ही पता चलेगा।
यह भी पढ़ें- 'खतरों के खिलाड़ी 15' में स्टंट के दौरान घायल हुए गौरव खन्ना, पीठ पर दिखाए चोट के निशान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
