रोहित शेट्टी का पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' जबरदस्त हिट रहा। इस सीजन में जहां नए खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया, वहीं पुराने खिलाड़ी भी फुल फॉर्म में नजर आए। 'Old Vs New'की थीम पर शुरू हुआ यह सीजन अब फाइनली अपने आखिरी पड़ाव तक पहुंच गया है। पिछले वीकेंड पर शो का सेमीफाइनल हुआ और अब फिनाले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। खतरों के इस खेल में अब कितने कंटेस्टेंट्स बचे हैं, आप फिनाले कब और कहां देख सकेंगे और किस कंटेस्टेंट के ट्रॉफी जीतने की उम्मीद है, चलिए आपको पूरी डिटेल्स देते हैं।
कब और कहां देख सकेंगे 'खतरों के खिलाड़ी 15' का ग्रैंड फिनाले?
'खतरों के खिलाड़ी 15' का ग्रैंड फिनाले इस वीकेंड यानी 3 और 4 अक्टूबर को आएगा। आप इसे कलर्स टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे से देख सकते हैं। रोहित शेट्टी हमेशा की तरह अपने धमाकेदार अंदाज में होस्टिंग की बागडोर संभाले हुए नजर आएंगे।
कौन होंगे 'खतरों के खिलाड़ी 15' के टॉप 5?
'खतरों के खिलाड़ी 15' में फिलहाल अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, करण वाही, ऋत्विक धंजानी, ओरी, रूबीना दिलैक और हर्ष गुजराल टॉप 7 कंटेस्टेंट्स हैं। इनमें से अविनाश मिश्रा पहले ही टॉप 5 में अपनी जगह बना चुके हैं और अब वह सीधा फिनाले स्टंट से पहले होने वाला स्टंट परफॉर्म करेंगे। बाकी छह खिलाड़ियों में से कौन चार टॉप 5 में अपनी जगह बना पाएंगे, यह देखने लायक होगा।
किसके हाथ लगेगी 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी?
'खतरों के खिलाड़ी 15' में करण वाही, ऋत्विक धंजानी, फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा सबसे मजबूत खिलाड़ी के तौर पर नजर आ रहे हैं। ऐसे में इन चारों में कोई एक विनर बन सकता है। प्रोमो में दिखाया गया है कि फिनाले में दोनों दोस्त ऋत्विक और करण भी एक-दूसरे से एक स्टंट में टकराते नजर आएंगे। फैंस की नजरें फिनाले पर टिकी हैं। देखना होगा कि कौन सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करेगा।
'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर को क्या मिलेगा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर को एक चमचमाती ट्रॉफी, 20 लाख रुपये और एक शानदार कार मिलेगी। फिनाले में एक आखिरी बार सभी कंटेस्टेंट्स ट्रॉफी जीतने के लिए एक-दूसरे से टकराएंगे और विनर की रेस में खुद को बनाए रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आखिर में जो सबसे बेहतर परफॉर्म करेगा, वही इस सीजन का विजेता बनेगा।
सोशल मीडिया पर लीक हुआ विनर का नाम?
'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर का अभी ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अविनाश मिश्रा इस सीजन के विनर बने हैं।
यह भी पढ़ें- Koffee With Karan 9: कॉफी मग के साथ फिर खुलेंगे सेलेब्स के राज, करण जौहर के शो का आखिरी सीजन इस दिन से होगा शुरू
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
