रोहित शेट्टी के पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' का आज फिनाले हो गया है। लगभग 2 महीनों के सफर के बाद आज शो को इसका विनर मिल गया है। अविनाश मिश्रा के सिर इस सीजन के विनर का ताज सजा है। अविनाश को ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये और एक कार मिली है। बता दें कि अविनाश मिश्रा और ऋत्विक धंजानी टॉप में थे और आखिरकार अविनाश ने यह सीजन जीत लिया।

अविनाश मिश्रा बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर

'खतरों के खिलाड़ी' 15 को आज इसका विनर मिल गया है। पिछले काफी हफ्तों से कई वायरल रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि अविनाश ने यह शो जीता है और आज फाइनली उन खबरों पर मुहर लग गई है। अविनाश मिश्रा, ऋत्विक धंजानी, ओरी, फरहाना भट्ट और करण वाही टॉप 5 में थे। इसके बाद करण और फरहाना बाहर हो गए थे। अविनाश मिश्रा, ओरी और ऋत्विक टॉप 3 रहे। आखिर में ऑरी भी शो से बाहर हो गए और आखिरी मुकाबला ऋत्विक और अविनाश के बीच हुआ, जिसमें ऋत्विक को हराकर अविनाश मिश्रा ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

शानदार रहा अविनाश मिश्रा का सफर

अविनाश मिश्रा का 'खतरों के खिलाड़ी 15' का सफर काफी शानदार रहा। उन्होंने लगभग हर स्टंट को बहुत बहादुरी और कॉन्फिडेंस के साथ परफॉर्म किया। उन्होंने पूरे सीजन में किसी स्टंट को अबॉर्ट नहीं किया और ऐसे में वह ट्रॉफी के मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। अविनाश मिश्रा ने कहा था वह इस सीजन में खुद को साबित करने आए हैं और उन्होंने बेशक ऐसा किया। अविनाश मिश्रा को कुछ हफ्ते पहले शो में एक खास जैकेट भी मिली थी, जिसके चलते वह कोई भी एक स्टंट करने से मना कर सके थे। हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया और सारे स्टंट परफॉर्म किए। आखिर में उन्होंने इस जैकेट पर रोहित शेट्टी से उनके साइन लिए थे।

फिनाले से बाहर हुए थे ये दो खिलाड़ी

'खतरों के खिलाड़ी 15' में बीती रात ग्रांड फिनाले की शुरुआत हुए थे और सबसे पहले हर्ष गुजराल और रुबीना दिलैक बाहर हुए थे। सेमीफाइनल में अविनाश मिश्रा ने सबसे पहले फिनाले में अपनी जगह पक्की थी और टॉप 5 में जाने वाले पहले फाइनलिस्ट बने थे। इसके बाद मुकाबला करण वाही, ऋत्विक धंजानी, फरहाना भट्ट, ओरी, हर्ष गुजराल और रुबीना दिलैक के बीच था। अविनाश के बाद करण वाही अगला स्टंट जीतकर दूसरे फाइनलिस्ट बने। इसके बाद फरहाना भट्ट और ऋत्विक धंजानी ने टॉप 5 में जगह बनाई। आखिर में ओरी, रुबीना और हर्ष के बीच एलिमिनेशन स्टंट हुए, जिसे जीतकर ओरी टॉप 5 का हिस्सा बने थे।

'खतरों के खिलाड़ी 15' में शामिल हुए थे ये कंटेस्टेंट्स

'खतरों के खिलाड़ी 15' का प्रीमियर 1 अगस्त, 2026 को हुआ था। इस शो में करण वाही, ऋत्विक धंजानी, रुबीना दिलैक, रुहानिका धवन, गौरव खन्ना, ओरी, अविनाश मिश्रा, हर्ष गुजराल, ऋत्विक धंजानी, अविका गौर, विशाल सिंह, जैस्मीन भसीन और शगुन शर्मा ने हिस्सा लिया था। इस सीजन का थीम Old Vs New था और यह सीजन सुपरहिट रहा।


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Jio Hotstar