'बिग बॉस 20' के इस वीकेंड के वार में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। पिछले हफ्ते जहां रोहित शेट्टी शो को होस्ट करते नजर आए थे, वहीं इस हफ्ते सलमान खान ने धमाकेदार अंदाज में वापसी की है। प्रोमो में सलमान खान, स्काउट से तीखे सवाल पूछते दिख रहे हैं। सलमान खान उनके और लव के रिश्ते पर तंज कसते हैं और स्काउट को लव-काशवी विवाद में सही स्टैंड न लेने के लिए फटकार लगाते हैं। यहां तक कि गुस्से में वह स्काउट को घटिया इंसान तक कह देते हैं। कुल मिलाकर इस वीकेंड के वार यानी आज के एपिसोड में जमकर हंगामा होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि नए प्रोमो में क्या खास है?

स्काउट पर बरसे सलमान खान

प्रोमो में सलमान खान, स्काउट से कहते दिख रहे हैं कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के सामने अपनी बहन जैसी दोस्त का बचाव नहीं कर पाए। सलमान यह भी कहते हैं कि लव ने आपको मैनुप्लेट किया, आपको ट्रैप में फंसाया, आप कोई दूध पीते बच्चे हैं। उन्होंने सीधे शब्दों में पूछा कि जब काशवी, लव पर इल्जाम लगा रही थीं, तो आपको कहना चाहिए था कि गलती मेरी है। स्काउट की फटकार लगाते हुए भाईजान ने कहा कि न तो आप अपनी गर्लफ्रेंड की साइड हैं और न ही बहन की साइड। अगर आपने फेक कमिटमेंट किया है, तो आपसे घटिया इंसान कोई नहीं है।


सलमान खान ने लव और स्काउट के रिश्ते पर कसा तंज

सलमान खान प्रोमो में स्काउट को बेवकूफ कहते नजर आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आप लव के बिना नहीं रह पा रहे थे, ऐसे में नेक्स्ट स्टेज आया कि 'रिश्ता वही पर मसाज नहीं...।' सलमान खान के सवालों को सुनकर स्काउट की बोलती बंद नजर आ रही हैं। उन्होंने साफ शब्दों में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी के उस स्टेटमेंट को गलत ठहराया है, जहां उन्होंने कहा था कि लव ने स्काउट को इमोशनली ट्रैप किया है।

क्या शो छोड़ेंगे स्काउट?

प्रोमो में आखिर में स्काउट गुस्से में अपना माइक उतारते नजर आ रहे हैं। इसके बाद फैंस के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या स्काउट शो छोड़ देंगे? बता दें कि पिछले वीकेंड के वार में उन्होंने काशवी के सामने भी शो छोड़ने की बात कही थी।

 

लव को लेकर क्या होगा भाईजान का स्टैंड?

प्रोमो में सलमान खान ने स्काउट से तो तीखे सवाल पूछे ही हैं, लेकिन ऑडियंस यह भी जानना चाहती हैं कि लव को लेकर सलमान खान का क्या स्टैंड होगा। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान, लव से कहेंगे कि उन्होंने वीकेंड के वार पर काशवी को जवाब नहीं दिया, लेकिन उसके बाद पूरे हफ्ते वह इस मुद्दे को खींचती नजर आईं और आखिर में स्काउट से फिर से बात करने लगीं। 

प्रोमो से साफ है कि वीकेंड का वार काफी जबरदस्त होने वाला है। देखना होगा कि भाईजान की फटकार के बाद लव और स्काउट का रिश्ता क्या मोड़ लेता है? अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Jio Hotstar