'बिग बॉस 20' के सभी फैंस को वीकेंड के वार का बेसब्री से इंतजार रहता है। पूरे हफ्ते घर में हुए मुद्दों पर सलमान खान हफ्ते के आखिर में जिस तरह कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं, उसे देखने में ऑडियंस को काफी मजा आता है। पिछले हफ्ते का वीकेंड का वार काफी जबरदस्त हुआ था। सलमान खान का एंग्री मोड देखकर कंटेस्टेंट्स हक्के-बक्के रह गए थे। इस हफ्ते के वीकेंड के वार का प्रोमो भी आउट हो गया है। जैसे कि उम्मीद थी सलमान खान, रीति तिवारी और उनकी पूरी गैंग पर बरसते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में सलमान खान के तीखे सवालों से रीति समेत सभी कंटेस्टेंट्स की बोलती बंद हो गई। इस प्रोमो से साफ है कि कल (26 सितंबर) का एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि प्रोमो में क्या कुछ खास है?
रीति तिवारी पर भड़के सलमान खान
सलमान खान प्रोमो में रीति तिवारी की क्लास लेते दिख रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह सबसे बेकार Diss था। बता दें कि कैप्टेंसी टास्क में बिग बॉस ने यंग और काजी की टीम को एक टास्क दिया था, जिसमें दोनों टीम के कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे को Diss करना था यानी एक-दूसरे की बेइज्जती या आलोचना करनी थी, लेकिन इस टास्क के दौरान रीति तिवारी ने सारी हदें पार कर दीं और उनकी गैंग के लोग भी उन्हें रोकने या समझाने के बजाय उन्हें और बढ़ावा देते दिखे। इसे लेकर सलमान खान ने रीति को जमकर फटकार लगाई है। रीति ने कहा कि उन्होंने जो भी कहा, उनका इरादा और मतलब गलत नहीं था, लेकिन भाईजान ने उनकी एक नहीं सुनी। उन्होंने रीति से यह भी कहा कि उन्होंने बेइज्जती की सारी हदें पार कर दीं।
आसिफ खान से पूछा तीखा सवाल
सलमान खान प्रोमो में आसिफ से भी पूछते नजर आए कि आप खुद को बहुत समझदार कहते हैं, तो आपकी अक्ल कहां गई? आपकी बहन पर कोई और लड़की ऐसा Diss करती, तो क्या आप उसे करने देते? प्रोमो में सलमान खान यह भी कहते हैं कि रीति, काजी से जलती हैं और उनसे इनसिक्योर हैं। हालांकि, इसके जवाब में रीति ने कहा कि ऐसा नहीं है। उन्हें काजी पसंद ही नहीं हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: गाली देने पर घिरीं रीति तिवारी, क्या वीकेंड के वार पर बेटी की क्लास लगाने पहुंचेंगे मनोज तिवारी?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
