'बिग बॉस 20' में कल यानी शनिवार को इस सीजन का दूसरा वीकेंड का वार होने वाला है, जिसका पहला प्रोमो आउट हो गया है। जहां सीजन के पहले वीकेंड का वार काफी हल्का-फुल्का रहा था और सलमान खान ने सीधे तौर पर किसी कंटेस्टेंट की क्लास नहीं लगाई थी, वहीं इस हफ्ते के प्रोमो में भाईजान काफी गुस्से में दिख रहे हैं और कई कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल करते और उन पर बरसते नजर आ रहे हैं। इस हफ्ते घर में कई ऐसे मुद्दे हुए थे, जिनके बारे में सभी को उम्मीद थी कि सलमान खान वीकेंड के वार पर उन मुद्दों को जरूर उठाएंगे और WKV के प्रोमो में ऐसा ही होता दिख रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि इस बार सलमान खान किन कंटेस्टेंट्स पर भड़कते नजर आने वाले हैं?

सलमान खान ने की स्काउट की बोलती बंद

घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्काउट और अरिश्फा खान में झगड़ा हुआ था। अरिश्फा खान ने भी इस झगड़े में काफी कुछ कहा था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल हुआ था, लेकिन झगड़े के बाद स्काउट कैमरे पर आकर अपनी गेमिंग कम्यूनिटी से कहते हुए नजर आए थे कि इसे देख लेना। इस मुद्दे पर सलमान खान ने स्काउट की क्लास ली और उनसे पूछा कि 'अगर वो आज उन्हें कुछ कह देते हैं, तो क्या वह अपनी यूट्यूब कम्यूनिटी से उनके बारे में भी ऐसा कहेंगे?'

आसिफ खान से पूछा तीखा सवाल

इस हफ्ते घर में नॉमिनेशन डिस्कस करने के चलते आसिफ खान, स्काउट और रोहेद को सीधे नॉमिनेट कर दिया गया था। इसके बाद आसिफ खान काफी गुस्से में कहते नजर आए थे कि यह शो बायस्ड है और उनके साथ गलत हुआ था। इसे लेकर भी सलमान खान उनसे सवाल पूछते दिख रहे हैं।

क्या माही ने दी थी यंग को गाली? 

इस हफ्ते घर में यंग डीएसए और माही विज की दोस्ती मे भी दरार पड़ती दिखी। सलमान खान प्रोमो में माही से सवाल करते नजर आ रहे हैं कि क्या उन्होंने यंग डीएसए को गाली दी थी। इसके जवाब में माही कहती हैं कि उन्हें नहीं लगता है कि उन्होंने ऐसा किया था। अब देखना होगा कि सलमान खान इन दोनों की गलतफहमी को कैसे दूर करते हैं?

क्या काजी तौकीर का देंगे साथ?

बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में कनिका मान और घर के कुछ अन्य सदस्यों ने काजी तौकीर पर डबल मीनिंग कमेंट्स करने के इल्जाम लगाए थे और उनके 'लॉलीपॉप' और 'गंजी गुड़िया' वाले कमेंट्स पर काफी बवाल किया था। इस पूरे मुद्दे पर काजी लगातार कहते दिखे थे कि उनका इरादा गलत नहीं था और घरवाले बेवजह का मुद्दा बना रहे हैं। क्या वीकेंड के वारे में सलमान खान काजी का साथ देंगे या नहीं, यह तो कल के एपिसोड में ही पता चलेगा।

 


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar